4975_10

 

उदयपुर। खेल एवं युवा मामलात के पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया की पांच साल में उम्र तीन साल और संपत्ति चार गुना बढ़ी। वर्ष 2008 के चुनावों में गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से भरे नामांकन पत्र में गरासिया ने चल एवं अचल संपत्ति का मूल्य 47 लाख रुपए बताई थी। शुक्रवार को इसी सीट से नामांकन दाखिल कराते समय शपथ पत्र में गरासिया ने अपनी संपत्ति की कीमत दो करोड़ 18 लाख रुपए दर्शाई है।

 

तब गरासिया ने अपनी उम्र 40 बताई थी और पांच साल बाद उम्र 43 साल बताई है। गरासिया ने पिछली बार के शपथ पत्र में अपनी संपत्ति में एक रिवॉल्वर व 12 बोर की एक बंदूक का मूल्य एक लाख रुपए बताया था जबकि वर्तमान शपथ पत्र में दोनों हथियारों का उल्लेख नहीं है।

 

नामांकन के साथ गरासिया की संपत्ति का विवरण

गरासिया के नाम  : चल अचल एक करोड़ 80 लाख रुपए।

पत्नी सुनीता देवी के नाम : 30 लाख 52 हजार 461 रुपए।

चार संतानों के नाम : 7 लाख 66 हजार 761 रुपए।

Previous articleअमरीका में पांच भारतीय जीते चुनाव
Next articleमहंगाई का एक और वार, सरस दूध 40 पार
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here