images (3)उदयपुर. राजस्थान सेकेंडरी बोर्ड अजमेर की ओर से घोषित बारहवीं विज्ञान संकाय की उदयपुर मेरिट सूची में छात्र-छात्राओं की संख्या बराबर है। 18 विद्यार्थियों की जारी सूची में जहां 9 छात्रों ने स्थान पाया, वहीं 9 छात्राओं ने भी योग्यता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया।

 

कानोड़ स्थित तुलसी अमृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नमन मेहता पहले स्थान पर रहे। वहीं, उदयपुर के गुरुनानक हिरणमगरी सेक्टर-चार की छात्रा लेखिका पालीवाल और गुरुनानक शास्त्री सर्कल के विशाल जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

 

प्राइवेट स्कूल रहे आगे: जिले की योग्यता सूची में 18 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थी निजी स्कूलों से संबंधित है। वहीं 2 विद्यार्थी अनुदानित स्कूलों से है और 3 विद्यार्थी सरकारी स्कूल से है।

 

गुरुनानक स्कूल के 7 विद्यार्थी सूची में: जिले की मेरिट सूची में हिरण मगरी स्थित गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 5 विद्यार्थी और गुरुनानक शास्त्री सर्कल के दो विद्यार्थी मेरिट सूची में स्थान बना पाए।

 

 

 

जिला स्तरीय योग्यता सूची : (बारहवीं विज्ञान संकाय)

 

क्रम संख्या : नाम : स्कूल : प्रतिशत : मेरिट क्रम

 

01 : नमन मेहता : तुलसी अमृत सी.सैं. स्कूल कानोड़ : 90.40 : 01

 

02 : लेखिका पालीवाल : गुरुनानक सी. सैं. स्कूल हिरण मगरी, उदयपुर : 90.20 : 02

 

03 : विशाल जोशी : गुरुनानक सी. सैं. स्कूल शास्त्री सर्कल, उदयपुर : 90.20 : 02

 

04 : रामलाल डांगी : गुरुनानक सी. सैं. स्कूल सेक्टर 4, उदयपुर : 89.60 : 03

 

05 : गौरव पटेल : महावीर विद्या मंदिर ऋषभदेव : 89.60 : 03

 

06 : अमन चपलोत : गुरुनानक सी. सैं. स्कूल सेक्टर-4,उदयपुर : 88.80 : 04

 

07 : कुंवरपाल सिंह चौहान : तुलसी अमृत सी. सै. स्कूल कानोड़, उदयपुर : 88.80 : 04

 

08 : हर्षिता मालविया : नवभारत स्कूल अशोकनगर, उदयपुर : 87.60 : 05

 

09 : निशा पटेल : आरएमवी स्कूल, उदयपुर : 87.60 : 05

 

10 : अक्षय जाटव : भैरव गर्वमेंट स्कूल भींडर : 87.00 : 06

 

11 : मीना मेघवाल : ज्ञान मंदिर स्कूल, सेक्टर चार, उदयपुर : 86.80 : 07

 

12 : भाग्यश्री : गुरुनानक सीनियर सैकंडरी सेक्टर. 4, उदयपुर : 86.60 : 08

 

13 : भव्या देखावत : गुरुनानक सीनियर सैकंडरी सेक्टर. 4, उदयपुर : 86.60 : 08

 

14 : भानिशा नेभनानी : लवकुश सीनियर सैं. स्कूल सलूंबर : 86.60 : 08

 

15 : गंगोत्री गुप्ता : राजकीय बालिका सी.सैं. स्कूल उदयपुर : 86.40 : 09

 

16 : मोहम्मद फैजान : राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल उदयपुर : 85.80 : 10

 

17 : भरत लड़ौती : विद्यानिकेतन सेक्टर 4, उदयपुर : 85.80 : 10

 

18 : बरखा शर्मा : गुरुनानक पब्लिक स्कूल शास्त्री सर्कल, उदयपुर : 85.80 : 10

Previous articleसीनियर सेकेंडरी साइंस में बेटियां रही अव्वल
Next articleसुविवि तथा जयपुरिया के बीच एमओयू
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here