1649_Garmi se behalउदयपुर, लेकसिटी में दिन में सूरज की तपिश थोडी कम दिखाई दे रही है परन्तु रात के निरंतर बढे तापमान के कारण शहर में इन दिनों मौसम में काफि उतार-चढाव देखा जा रहा है। इस उतार-चढाव के कारण शहर में मौसमी बीमारियों ने भी अपने पैर पसार लिए है।
मौसम विभाग डबोक से मिली जानकारी के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान ३५.६ डिग्री व न्यूनतम तापमानम २८.२ डिग्री दर्ज किया गया है। लेकसिटी में इन दिनों दिन में भारी उमस ही बनी हुई है। भारी उमस के कारण लोग बेहाल है परन्तु रात को बैचेनी देने वाली गर्मी ने शहरवासियों के होश उडा दिए है। इन दिनों शहर में रात में कूलर व पंखे भी काम नहीं दे रहे है।
वहीं बार-बार बदलते मौसम कभी आसमान में बादल छाने एवं कभी एकदम गर्मी बढने के साथ इन दिनों शहर के एम.बी. चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या को भी ब$ढा दिया है। शहर में दोपहर २ बजे बाद इमरजेंसी में उल्टी दस्त एवं तेज बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा देखी जा रही है वहीं मौसमी बीमारियों के कारण कई शहरवासी लू की चपेट में भी आ गए है। इन मौसमी बीमारियों के कारण आउटडोर में भी प्रात: ९ से १ बजे तक भारी संख्या में मरीज अपने उपचार के लिए पहुंच रहे है। चिकित्सकों को कहना है कि मौसम बदलते स्वरूप का परिणाम है कि चिकित्सालय में मौसमी बीमारियों की संख्या बढ रही है। चिकित्सकों ने इस मौसम में अधिक पानी व केरी के रस एवं कच्चे प्याज का सेवन की सलाह दी है।
बाहर ठंडी हवा, घर में घूटन: इन दिनों शहरवासी गर्मी से निजात पाने के लिए शहर के फतहसागर पाल एवं पीछोला झील के किनारे चल रही ठंडी हवाओं से थोडा सुकून महसूस कर रहे है परन्तु घर आते है उन्हें भारी उमस एवं रात का तापमान अधिक होने से घूटन एवं बैचेनी महसूस होने लगती है।

Previous articleरेल किराए में वृद्घि की निन्दा,कांग्रेस ने कहा भाजपा ने धोखा किया
Next articleप्रशासन द्वारा निर्मित जेटी पर हो रही है शराब पार्टियां
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here