NSUIउदयपुर, संभाग भर के एनएसयूआई के जिलाध्यक्षों के चुनाव सोमवार को सवीना वाटिका में सम्पन्न हुए। जिसमें उदयपुर शहर में दीपक मेवाडा ने सबसे अधिक मत लेकर जिलाध्यक्ष चुने गए। वहीं चित्तौड के कार्यकर्ताओं में गुटबाजी के चलते तलवारे चलने से दो जने घायल हो गये।

सवीना वाटिका में सुबह से ही संभाग भर से आये एनएसयूआई के कार्यकर्ता छात्रों की गहमा गहमी रही कई जिलों के कार्यकर्ताओं में खिंचातानी ओर गुटबाजी भी देखी गई। शाम चार बजे तक मतदान की मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की गयी। जिसमें उदयपुर शहर के दीपक मेवाडा ने अपने निकटतम प्रतिद्घंदी को हराते हुए जिलाध्यक्ष पर कब्जा जमाया। हषवर्धन ङ्क्षसह उपाध्यक्ष घोषित किए गए। जिलाध्यक्ष की दौड में ५ उम्मीदवार थे ओर ६०० मतदाताओं में से ५३०मत गिरे। जिलाध्यक्ष सहित ७ पदों के लिए चुनाव थे जिनमें महासचिव, सचिव सहित अन्य सदस्यों के चुनाव थे। संभाग के अन्य जिलों के लिये चित्तौड से दिगविजय ङ्क्षसह, बांसवाडा से कुलदीप कटारा, प्रतापगढ से सूरजलाल मीणा, डंूगरपुर से जिग्नेश कलाल तथा राजसमंद से शूरवीर ङ्क्षसह ने जिलाध्यक्ष के पदपर विजेता रहे।

 

Previous articleएनएसयु आई जिला अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुई तलवारबाजी में दो व्यक्ति घायल
Next articleटोपियों की अनोखी दुनिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here