5227_rape3उदयपुर। हाथीपोल थाना क्षेत्र के गेस्ट हाउस में युवक ने परिचित महिला से दुष्कर्म किया। घबराई महिला मुश्किल से अपने घर पहुंची। फिर परिजनों के साथ थाने आकर एफआईआर दर्ज कराई। महिला ने बताया कि युवक उसके ही गांव का था। वह पत्नी से मिलवाने के बहाने उसे गेस्ट हाउस ले गया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी नरपत सिंह ने बताया कि 23 वर्षीय महिला शहर में पति और परिवार के साथ रहती है। वह गुरुवार को घरेलू खरीदारी के लिए शास्त्री सर्कल गई। लौटते समय उसे उसी के गांव बावलवाड़ा का परिचित ललित गरासिया मिल गया।

ललित महिला को अपनी पत्नी से मिलवाने के बहाने चेतक गेस्ट हाउस ले गया, जहां कमरे में उससे दुष्कर्म किया। घबराई महिला वहां से भाग निकली और घर पर पहुंचकर जेठ-जेठानी को आपबीती बताई। इनकी रिपोर्ट पर थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम रवाना की गई। रातभर तलाशने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को बावलवाड़ा थाना पुलिस की मदद से आरोपी ललित पुत्र कालू सिंह गरासिया को गांव के कानपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

Previous articleबेटे को भूख से मरने देने वाली मां को 15 साल की सज़ा
Next articleनिर्माणाधीन कमरों में लगा दी कक्षाएं, स्टूडेंट्स ने किया बहिष्कार
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here