उदयपुर। महाराणा भूपाल स्टेडियम में कल होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शहर विधायक और केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया झंडा फहराएंगेे। इस मौके पर शहर में विकास और अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आने वाली झाकियां भी आकर्षण का केंद्र बनेगी। आज शाम को भी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस को लेकर होने वाले मुख्य समारोह क ी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एडीएम सिटी मोहम्मद यासीन पठान ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा कल जिला कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने लिया।
समारोह में कल सुबह मंत्री और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया परेड का जायजा लेने के बाद नौ बजे झंडा फहराएंगे और फिर पुलिस परेड की सलामी लेंगे। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके बाद शहर की विभिन्न स्कूलों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Previous articleशिकारबाड़ी में हुआ भव्य आशीर्वाद समारोह
Next articleसुरक्षा घेरे में गांधी ग्राउंड
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here