आतंकी हत्यारे “शम्भूलाल” का कुछ विकृत मानसिकता के लोग सोशल मिडिया पर महिमा मंडन कर रहे है और जिम्मेदार तमाशा देख रहे है।

उदयपुर। राजसमंद में श्रमिक अफ़राजुल के आतंकी हत्यारे का अब व्हाट्सअप ग्रुप और फेसबुक पर महिमा मंडन शुरू कर दिया गया है। यही नहीं इस आतंकवादी का महिमा मंडन करने वाले कई लोग ऐसे है जो अपने आपको समाज सेवक बताते है। कुछ पुलिस कर्मी है और कई ऐसे है जो विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए है। इतना ही नहीं कई व्हाट्सअप ग्रुप ऐसे है जिसमे बीजेपी की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेशवरी और सांसद हरिओम पंवार भी जुड़े हुए है। एक आतंकी हत्यारे के महिमा मंडान को लेकर भाजपा के बड़े नेता तो चुप्पी लगाए बैठे ही है पुलिस प्रशासन भी इस पर कोई कारवाई नहीं कर रहा। जबकि यह बिलकुल साफ़ दिख रहा है कि इस तरह के मेसेज और महिमा मंडान की पोस्ट से आपसी नफरत और साम्प्रदियिक माहोल बन रहा है।
ताज्जुब की बात यह है कि महिमा मंडन करने वाले आतंकी हत्यारे को मेवाड़ का हीरो और सच्चा सपूत तक बता रहे है। “स्वच्छ राजसमंद स्वच्छ भारत” नामक एक वाटसप ग्रूप में हत्यारे शंभूलाल रेगर का महिमामंडन किया गया है, इस ग्रूप में राजसमंद से भाजपा सांसद हरोइम सिंह राठौड़ और भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी भी एड हैं। यह ग्रूप प्रेम माली नाम के एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बनाया गया है। प्रम माली का दावा है कि भाजपा का बूथ लेवल का कार्यकर्ता है।

यह भी पढ़िए – कायर आतंकी कि हैवानियत

इस ग्रूप में भेजे गये संदेश में साफ लिखा है कि “लव जिहादियों सावधान, जाग उठा है शंभू लाल, जय श्री राम।” एक दूसरे संदेश में लिखा है “शंभू का केस सुखदेव लड़ेगा और शंभू का न्याय दिलाएगा, वकील हो तो आप जैसा, जय मेवाड़, जय मावली। निशुल्क लड़ेंगे, वकील सुखदेव सिंह उज्जवल मावली।” हालाँकि वकील सुखदेव से इस बात की पुष्ठी नहीं हो पायी।
इसी तरह राजेश कुमार माली जो नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बताये जाते है और अपने आपको बड़ा समाज सेवक कहते है। जिन्होंने अपने फेसबुक के कवर पेज पर तो बेटी बचाओ और बेटियों के सम्मान का वाल पेपर लगा रखा है, लेकिन नरेंद्र मोदी विचार मंच के इस विचारक के विचार क्या है आपको बताते है यह अपने फेसबुक पर लिखते है ” किसी हिंदूवादी नेता की ओकात नहीं जो शम्भुनाथ के साथ खड़ा हो सब कहाँ मर गए अगर किसी ने भी अब हिंदुत्व की बात मेरी आईडी पर करि तो सबसे पहले वो मार खायेगा ,.. लाइक नहीं अपनी ओकात दिखाओ” उसके बाद उनके जैसी विचार धारा के कई लोगों ने आतंकी हत्यारे शम्भू लाल के जय जय कार के नारे लगाई। फेसबुक पर एसी विकृत मानसिकता के लोगों की कुछ पोस्ट है जिसमे उन्होंने आतंकी शम्भू लाल का महिमा मंडान किया है और उनकी इस पोस्ट को लैक करने वाले कुछ पुलिस कर्मी भी है जिसकी शिकायत कुछ जागरूक लोग पुलिस द्वारा बनाए गए शांति समिति के ग्रुप में भी कर चुके है।
अब बात करते है प्रशासन और पुलिस की। सबकुछ जानते हुए पुलिस ऐसे मेसेजों करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। एक निर्मम आतंकी हत्यारे जिसको लेकर अधिकतर लोगों में रोष है उसका महिमा मंडन चंद लोग कर रहे है और एक तरह से हिन्दू मुस्लिम को फिर से आपस में लड़वाने की यह एक सोची समझी साजिश नज़र आरही है लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

सात दिनों तक मौत से लड़ रही बच्ची को “राहत” अस्पताल नहीं दिला सका “राहत” – परिजनों ने की तोड़फोड़, काबू पाने पुलिस को करना पड़ा बल का प्रयोग।

उदयपुर। शहर के मधुबन इलाके में स्थित राहत हॉस्पिटल में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक नवजात बच्ची के परिजनों ने चिकित्साकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ के साथ वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट भी कर डाली। बाद में आए पुलिस जाब्ते ने बड़ी मुष्किल से आक्रोषित परिजनों को डण्डे के जोर पर थाने ले गई, जहां दोनो ही पक्षों ने एक दूसरे पर मामले दर्ज करवाएं है।

यह भी पढ़िए – आखिर एक प्रेमी ने क्यूँ उठाया ऐसा खतरनाक कदम

दरसअल शहर के कल्पना नर्सिंग हाॅस्पिटल में सात दिनों पूर्व एक अपरिपक्व बच्ची का जन्म हुआ था, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने से हाॅस्पिटल ने बच्ची का इलाज राहत शिशु एवं बाल चिकित्सालय में भर्ती कराने की सलाह दी परिजनों ने भी सलाह मानते हुए बच्ची को तुरन्त राहत में भर्ती करवा दिया। सूत्र बताते हैं कि महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय नामचीन चिकित्सक लाखन पोसवाल का भी इस हाॅस्पिटल से खासा जुड़ाव है और वह अपनी सेवाएं अधिकतर इसी हाॅस्पिटल में देते है, इसलिए इस हाॅस्पिटल में इलाज महंगा पर सरकारी से अच्छा होता है। शनिवार को यहां पर इलाजरत बच्ची को डिस्चार्ज करके सरकारी हाॅस्पिटल में भर्ती करवाने की बात पर हंगामा खड़ा हो गया और परिजनों ने एक बार तो बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया लेकिन बाद में आकर भारी हंगामा करते हुए जिम्मेदार चिकित्सक को बाहर बुलाने की मांग करने लगे। इस बीच हाॅस्पिटल की शिकायत पर पुलिस के जवान भी मौके पर पंहुच गए और परिजनों से उलझ बैठे परिजन आरोप लगाते रहे कि अंतिम सांसे गिनती बच्ची की यह हालत इसी अस्पताल की लापरवाही की वजह से हुई है। इसी दौरान छात्रनेता मयूरध्वज सिंह और अन्य युवा भी परिजनों के समर्थन में पंहुच गए। पुलिस के जवानों ने सभी से दो दो हाथ करते हुए परिजनों को गाड़ी में बिठा ही लिया और बाद में थाने ले गई।
परिजनों ने बताया कि सात माह गर्भ में रहने वाली बच्ची की सांसे सात दिनों में ही खत्म होने के कगार पर है। इंफेक्षन के कारण बच्ची का एक पांव पूरी तरह से खत्म हो चुका है। जिसका ठीक होना अब नामुमकीन ही लग रहा है। दूसरी तरफ राहत हाॅस्पिटल के शेयरधारक डाक्टर अरविन्दर सिंह का कहना है कि बच्ची की हालत भर्ती होने से पहले ही काफी चिंताजनक थी, जो बात परिजनों को भी बता दी गई, हम बेहतर से बेहतर ईलाज कर सकते है, लेकिन भगवान नहीं है। परिजनों ने डिस्चार्ज फार्म ले लिया और बाद में फिर आने की धमकी देकर चले गए, जिनकों हमने गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि ऐसी स्थिति में परिजन भी आवेषित होते हैं, कुछ देर बाद परिजन कई युवाओं के साथ आए और अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए स्टाॅफ के साथ मारपीट षुरू कर दी। जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखवा दी गई है। वहीं हाथीपोल थानाधिकारी अशोक आंजना ने दोनो ही पक्षों द्वारा रिपोर्ट लिखाए जाने के बाद जांच शुरू कर दी है।

सिरफिरा आशिक़ प्रेमिका को बिच सड़क पर तब तक चाक़ू से गोदता रहा जब तक वो मर नहीं गयी

पोस्ट न्यूज़। राजस्थान के कोटा में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को चाकुओं से गोद ह्त्या कर दी। अपनी प्रेमिका से सगाई टूटने से नाराज़ सिरफिरा आशिक़ गली में सड़क के बिच लड़की पर तब तक चाकुओं से वार करता रहा जब तक उसने डीएम नहीं तोड़ दिया।
कुछ महीनों पहले कोटा नेहरु नगर की रहने वाली शाहिनूर की सगाई वही के रहने वाले साबिर से हुई थी। साबिर के चाल चलन ठीक नहीं होने के कारण शाहिनूर के परिजनों ने यह सगाई तोड़ दी थी। सगाई टिटने के बाद से साबिर आये दिन शाहिनूर को परेशां करता रहता था। शाहिनूर 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह उर्दू की पढ़ाई करने के लिए ट्यूशन भी जाती थी। साबिर फ्रेब्रिकेशन का काम करता था। सगाई के बाद शादी की तैयारियों के बीच शाहीनूर के रिश्तेदारों से पता चला कि साबिर सही लड़का नहीं हैं। इस पर खोजबीन शुरू की तो पता चला कि साबिर नशेड़ी और बदमाश है। हालांकि, साबिर के खिलाफ थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन परिजनों ने कुछ ही समय पहले दोनों का रिश्ता तोड़ दिया।

यह भी पढ़िए – प्रेमिका के सिर्फ फोन नहीं उठाने की सजा एसी कि उफ्फ …

 

शाहिनूर की बहन जो ह्त्या के वक़्त उसके साथ थी उसने आँखों देखा हाल बताया कि
‘दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच का समय था। मैं बड़ी बहन शाहीनूर के साथ उर्दू क्लास की ट्यूशन के लिए निकली थी। हम दोनों घर से करीब 200 मीटर दूर दूसरी गली में पहुंच चुके थे। इस गली में शाहीनूर की मौसी का मकान है, इसलिए हम अक्सर इसी गली से जाते-आते थे। हम दोनों जैसे ही गली में घुसे दीदी ने साबिर को देख लिया था। वो मुझसे बोली- थोड़ा तेज-तेज कदम बढ़ाओ, पीछे कोई आ रहा है। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो साबिर था। इसी बीच दीदी ने परिजनों को फोन लगाने के लिए मोबाइल हाथ में ले लिया था। शायद फोन लगा भी दिया था… मुझे पूरा पता नहीं है। हम दोनों तेज-तेज कदमों से मौसी के मकान तक पहुंचे ही थे कि साबिर भागता हुआ आया और दीदी को पीछे से गला दबाते हुए पकड़ लिया। मैं इतना घबरा गई थी कि मुझे कुछ नहीं सूझा। मैं चिल्लाना चाहती थी, लेकिन साबिर के हाथ में चाकू देखकर मैं डर गई और चिल्ला नहीं पाई। इसी दौरान साबिर ने चाकू से दीदी के सीने पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। वो छटपटाते हुए बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुछ नहीं कर सकी क्योंकि साबिर ने उसे पूरी ताकत से पकड़ा हुआ था। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौसी के घर की छत पर कोई आया था, लेकिन कौन था मुझे नहीं पता। शायद मौसी ही थी। घर ज्यादा दूर नहीं था और मुझे खुद को बचाना था इसलिए मैं घर पर परिजनों को बुलाने दौड़ी। मैं जब तक वापस आई दीदी सड़क पर खामोश पड़ी थी।” साबिर ने शाहीनूर को मारने की पहले से पूरी प्लानिंग कर रखी थी। वो चाकू कहां से लाया और गली में हत्या की प्लानिंग कैसे की, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
– साबिर बोरखेड़ा में रहता है और हत्या करने के लिए बाइक से आया था। वारदात के बाद अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया।
– पुलिस ने मुखबिरों और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के आधार पर बदमाश को मुर्गीफार्म के पास से दबोच लिया। जहां से वो पकड़ा गया, उसके बाद चंबल नदी का एरिया शुरू हो जाता है। वो चंबल के इलाके में छुपना चाहता था।

यह भी पढ़िए बेशर्म भाई देखता रहा और नाबालिग से बलात्कार होता रहा

Forever in Bloom – Lotus Temple in Delhi…

0

The Bahai or Lotus Temple in Delhi, completed in the year 1986, is a monumental structure shaped as the petals of the lotus flower. It was built by a renowned Canadian architect named Fariborz Sahba and took 10 years for planning the structure of the temple and implementing it.

The petals of the Lotus temple of Delhi are clad in white marble panels, and their structure has been reinforced with 300 tonnes of galvanized bars to avoid the risk of rust staining on the white concrete body. This also helped to maintain the pristine appearance of the monument and avoid cracking which is prevalent in Delhi because of the humid conditions of the city. Also, the reinforcement used in the white concrete shells, the binding wires and the connecting cables are entirely galvanized so as to prevent the long-term effects of rusting and to guarantee the life of the delicate shell structure of the petals.

 Lotus temple is one of the best pieces of art of olden times, that has stood the test of time till today. The monument remains one of the major attractions and a prominent landmark which has won numerous architectural awards. Hundreds of millions of devotees from across the world have already visited Lotus temple and the structure is made to see many more millions in the coming hundreds of years.

 Hindustan Zinc is India’s only and world’s leading Zinc-Lead-Silver Producer..

Article by- Pavan Kaushik, Head – Corporate Communication, Hindustan Zinc

Pavan Kaushik

गुजरात चुनाव का पहला चरण जारी 1 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान – कांग्रेस का दावा 110 सीटों का भाजपा का दावा 150 सीटों का का।

0

पोस्ट इलेक्शन। गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है दोपहर 1 बजे तक ८९ सीटों पर करीब ३० प्रतिशत वोट दाल चुके थे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गाँधी सहित बड़े नेताओं ने ट्वीटर और सोशल मीडिया के जरिये जनता को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। जहाँ भाजपा के नेता १५० से अधिक सीटों पर अपनी जीत का दावा कर रहे है तो वही कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि ११० सीटों पर कांग्रेस विजयी हो कर अपनी सरकार बनाएगी।
चुनावी विश्लेषकों की माने तो २२ साल से राज कर रही भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस ने बराबरी की स्थिति में ला कर खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी का धुंआधार प्रचार और पटेलों और दलितों की नाराज़गी कही इस बार भाजपा को भारी नहीं पद जाय।
८९ सीटों पर वोटिंग सुबह ८ बजे शुरू हो गयी थी पहले दो घंटे यानी 10 बजे तक 10% वोट डाले जा चुके थे जब की 1 बजे तक अधिकतर जगह ३० प्रतिशत वोट डाले जा चुके है। वोटिंग दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के 19 जिलों में शाम 5 बजे तक होगी।
कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने दावा किया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 110 से ज्यादा सीटें जीतेगी. उन्होंने यह बात वोट डालने के बाद कही. गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनावके पहले चरण की 89 सीटों के लिए मतदान जारी है. क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भी अपना वोट डाला है. .युवा मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था. इससे पहले सीएम विजय रुपाणी ने पूजा-पाठ की फिर मतदान किया.पहले चरण में मतदान के लिए 24,689 केंद्र बनाए गए हैं. इस चरण में 977 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. सबसे अधिक 27 उम्मीदवार सौराष्ट्र की जामनगर ग्रामीण सीट पर है. जबकि भरूच जिले के झगड़िया और नवसारी जिले के गांडवी में केवल 3 उम्मीदवार मैदान में हैं. पहले चरण के लिए निर्वाचन आयोग 27,158 ईवीएम का इस्तेमाल करेगा. जिसमें वीवीपीएटी (VVPAT) लगे होंगे.
कच्छ, मोरबी, जामनगर, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, बोटाद, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, गिर, सोमनाथ, भावनगर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिले में आज मतदान है. आज की 89 सीटों में से भाजपा के पास पिछले विधानसभा में 67 सीटें और कांग्रेस के पास 16 सीटें थीं. राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) और जनता दल (युनाइटेड) के पास क्रमश: एक-एक सीट आई थी, जबकि आजाद उम्मीदवार दो सीटों पर विजयी हुए थे.

नाबालिग से रेप होता रहा, चचेरा भाई और बहन देखते रहे।

पोस्ट न्यूज़। राजस्थान के सीकर में आये दिन रेप के मामले बढ़ते जारहे है। ताज्जुब की बात यह है कि अधिकतर मामले नाबालिक लड़कियों के साथ हो रहे है। हाल ही में सीकर के लोसल इलाके के सिहोट गाँव में एक १५ वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले को अंजाम दिया।
घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दुष्कर्म के इस घिनोने कार्य को बालिका के चहेरे भाई के सामने ही उसके सहयोग से अंजाम दिया गया। घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करना शुरू कर दे है। अभी तक ाओपि का कोई सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह नाम का ट्रक चालक ने बालिका से मोबाइल पर संपर्क कर उसको अपने बहकावे में लेलिया। उसने बालिका को अपना नाम अर्जुन सिंह और गांव चुड़ोली बताया। आरोपित ने गांव की स्कूल और घर में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका ने पुलिस को बताया है कि वारदात के दौरान उसका चचेरा भाई और बहन भी मौजूद थे। दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में पुलिस चुड़ोली गांव गई तो वहां पर अर्जुन सिंह नाम का कोई व्यक्ति नहीं पाया। जांच में जुटी पुलिस के हाथ आरोपित का फोटो लग गया है। पुलिस अब फोटो के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। अब तक जांच में आरोपित सरवड़ी का होने की बात सामने आई है।
सीकर में दुष्कर्म के मामले दिनोंदिन बढ़ते रहे हैं। इसी साल से अजीतगढ़ थाना इलाके में स्कूली छात्रा के साथ शिक्षकों द्वारा रेप करने और सीकर में कॉलेज की एक छात्र को जान-पहचान के युवक द्वारा शराब पिलाकर रेप किए जाने जैसे मामले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले सीकर के कल्याण सर्किल पर रात को अपनी मां के साथ सो रही चार साल की मासूम बच्ची को शिकार बनाया गया और इससे पहले सीकर में दामिनी प्रकरण हुआ।

Amusement Parks’ Crucial Need for Galvanization

When riding in an amusement park, the first thing that comes to mind is THRILL and the second – SAFETY.

 Steel begins to corrode when it is exposed to the atmosphere and amusement parks have both, humidity and salinity. Often the corrosion is blatantly visible and is an eyesore to the surrounding areas. But at times corrosion is unknown and is only blamed after a mishap or a tragedy. Thus, it is crucial to protect steel structures like roller coasters, race tracks, carnival rides, sporting arenas, water parks etc. by providing them with a protective coating. Hot-dip galvanizing is the best choice of coating since it is vital to the overall performance, safety of the structure and durability.  Also, providing aesthetic appeal and maintenance-free performance, Hot-Dip Galvanization keeps the rides functioning comparatively with less service interruption.

 World-class amusement parks like Universal Studios, New Jersey Pier, Vacances Val-Cartier (largest winter amusement park in North America), Grand Canyon Skywalk etc. all amusement park-ride manufacturers, around the world, use galvanized steel to protect their structures and foster safety.

 Hindustan Zinc is India’s only and world’s leading Zinc-Lead-Silver Producer..

Article by- Pavan Kaushik, Head – Corporate Communication, Hindustan Zinc

Pavan Kaushik

राजसमंद हत्याकांड के बाद उदयपुर में हज़ारों मुस्लिम युवा आये सड़कों पर – नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ उठाई आवाज़।

उदयपुर। राजसमन्द में दो दिन पूर्व हुए जधन्य ह्त्या काण्ड और देश में लव जिहाद, गोरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर मुस्लिमों की हो रही ह्त्या व संप्रादियक सोहार्द बिगाड़ नफरत फैलाने वाले संगठनो के विरोध में आज उदयपुर के हज़ारों मुस्लिम युवा सड़कों पर आगये। उदयपुर अंजुमन कमेटी के नेतृत्व में निकाले गए जुलुस के बाद  मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में साम्प्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने और आपस में नफरत फैलाने वाले संगठनो के खिलाफ कारवाई। राजसमन्द हत्याकांड में मारे गए युवक के परिवार को मुआवजा व् आरोपित को फांसी की सजा की मांग की गयी है।

दो दिन पूर्व राजसमन्द में शम्भूलाल रेगर द्वारा पश्चिम बंगाल का अधेड़ अफ्राजुल भुट्टा की बेरहमी से मार कर जला दिए जाने और घटना का वीडियो वायरल करने के बाद से ही संभाग ही नहीं देश भर में हत्यारे के खिलाफ आक्रोश फेल गया था। आज जुम्मे की नमाज़ के बाद उदयपुर अंजुमन कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम युवकों द्वारा जुलुस निकाला गया। शहर के हाथीपोल इलाके में जुम्मे की नमाज़ के बाद हज़ारों युवा जमा हो गए और नारे लगाते हुए चेटक होते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुचे। रास्ते भर जुलुस में शामिल युवा नफरत फैलाने वाले संगठनों के विरोध में नारे बाजी करते रहे। बाद में संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुचे और बाहर जम कर नारे बाजी की। अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी व् समाज के मोतबिर लोगों ने संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा को ज्ञापन दिया जिसमे कहा गया कि, राजसमन्द में जिस तरह से शम्भूलाल रेगर द्वारा मुस्लिम अधेड़ अफ्राजुल की ह्त्या करने के बाद भड़काऊ भाषणबाजी कर नफरत फैलाने के वीडियो वायरल कर उदयपुर संभाग का साम्प्रदयिक सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गयी व जिस तरह से देश के मुसलामानों को चेलेंज दे कर भड़काया गया है उससे मुस्लिमों में रोष व्याप्त है। देश में ऐसे संगठन है जो इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे रहे है यह संगठन मेवाड़ और राजस्थान में भी सक्रीय है अतः इन नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ कारवाई की जाय। इसके अलावा अंजुमन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में मुख्य मंत्री से मांग की है कि आरोपी शम्भूलाल रेगर के खिलाफ चालान जल्द पेश किया जाय कोर्ट की कारवाई फास्ट ट्रेक  में चला कर फांसी की सजा दिलवाई जाय। मृतक अफ्राजुल के परिजनों को ५० लाख का मुआवजा दिलवाय जाय। साथ ही जो संगठन नफरत की राजनीति कर देश का माहोल खराब कर रहे है आये दिन मुस्लिमों की हत्याएं कर देश में भय और डर का माहोल पैदा कर रहे है उन पर प्रतिबन्ध लगाया जाय।

इस दौरान अंजुमन कमेटी के सदर खलील मोहम्मद, सेक्रेटरी रिजवान खान।  नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान, जॉइंट सेक्रेटरी वकार अहमद सहित कई मुस्लिम मोतबिर लोग मोजूद थे। जुलुस के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तेद  रहा।  एडिशनल एसपी सुधीर जोशी सहित सभी थानों के थाना अधिकारी पुरे जाब्ते सहित मोजूद थे।  

प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो प्रेमी ने उठा लिया एसा खतरनाक कदम

post.आजकल प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या करने के मामले सामने आते रहते है। खासकर आजकल के युवाओं के लिए जिंदगी के मायने कम हो गए है इसलिए उनके साथ थोड़ा सा कुछ बुरा होता है और वह इसका हल निकालने की जगह आत्महत्या करने की ठान लेते है। यह सारी घटनाएं य़ुवाओं में जागरुकता की कमी की वजह से होती है या फिर इन घटनाओं के पीछे कोई और कारण है यह कहना मुश्किल है। हाल ही में प्रेमप्रसंग के चलते तनावग्रस्त यूपी निवासी बीस वर्षीय शैफउल्ला ने अपने कमरे में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। बुरी तरह जलने से युवक की मौत हो गई। पर्चा बयान के आधार पर लालकोठी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मूलत: यूपी निवासी बीस वर्षीय शैफउल्ला एमडी रोड पर स्थित जमायत खाना में रहकर कपड़े बेचने का काम करता था। सोमवार दोपहर उसने अपने कमरें में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और आग बुझाकर उसे अस्पताल में पहुंचाया, उसे 75 प्रतिशत झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने कल शाम उपचार के दौरान सवाई मानसिंह अस्पताल में दम तोड़ दिया। एएसआई शिवदान ने बताया कि युवक के पर्चा बयान किए गए है। पर्चा बयान में उसने बताया कि वह अपनी मौसी की बेटी से प्यार करता है और वह कुछ दिनों से उसका फोन नहीं उठा रही थी। इस पर उसने उसके घर वालों से भी सम्पर्क कर उससे बात करने की कोशिश की लेकिन उसकी अपनी प्रेमिका से बात नहीं हो पा रही थी। इससे परेशान होकर उसने स्वयं पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। आज उनके पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद युवती व उसके परिजनों से भी जानकारी जुटाई जाएगी। मृतक फुटपाथ पर कपड़े बचने का काम करता था और मुस्लिम मुसाफिर खाने में रहता था।

भाजपा सरकार ने पंडित दीनदयाल को किया राष्ट्रपिता से उपर उठाने का प्रयास, चौथी वर्ष गांठ पर अशोक चिन्ह की बराबरी करेंगे संघी नेता

1

उदयपुर। काले कानून पर बेकफूट पर आई राज्य सरकार ने एक ओर फरमान सुनाते हुए फैसला किया है कि भारतीय जनसंघ के संस्थापको में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय( pandit deendayal upadhyay) को जल्द ही अशोक स्तंभ (ashok stambh) की बराबरी दी जाएगी। सम्राट अशोक महान के बौद्ध धर्म के प्रवर्तन के सूचक चक्र एवं अशोक स्तंभ (ashok stambh) के शीर्ष पर चार शेरों तथा उनके नीचे गाय एवं घोड़े सहित प्रतिमा को संविधान निर्माताओं ने देश का सर्वोच्च प्रतिक माना यही चिन्ह अब तक सरकारी दस्तावेजों को सत्यापित करता आ रहा है। भारत सरकार के इस सर्वोच्च चिन्ह की बराबरी दीनदयाल उपाध्यय के चित्र से करवाने का फरमान एक बार फिर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दिमागी हालत उजागर करता है। जल्द ही सरकारी आदेशों, शासकीय पत्रों और लेटर हैड पर अब आपको स्तम्भ या महात्मा गांधी के चित्र के स्थान पर पण्डित दीनदयाल ( pandit deendayal upadhyay) का चित्र दिखेगा। मुख्य मंत्री राजे के कार्यालय में बनी योजना के तहत हर सरकारी विभाग, संस्थान, निकाय और प्राधिकरणों से लेकर अन्य सहयोगी संस्थाओं को यह आदेश जारी किए जाएंगे। आगामी 13 दिसम्बर को राज्य सरकार को चार साल पूरे होने जा रहे हैं और यह आदेश उसी तारिख से मान्य भी माने जाएगा। सरकारी पत्र पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का पासपोर्ट साईज फोटो युक्त गोल लोगो लगाना होगा और यह भी भगवा रंग का होगा। आपको बता दे कि भामाशाह कार्ड में भी मुख्य मंत्री की तस्वीर का विपक्ष ने विरोध किया था। लेकिन इस बार तो सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने अपनी मनमर्जी के चलते भाजपा नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सम्राट अशोक महान के समकक्ष बिठा दिया। गोया की दीनदयाल उपाध्याय सम्राट अशोक की बराबरी रखते हो, इस आदेश के बाद विपक्ष और राजनीतिक हल्के में सरकार का विरोध भी शुरू हो गया है। क्योंकि सभी का मानना है कि जनसंघ से जुड़े पंडित उपाध्याय का फोटो सरकारी पत्रों में लगाना प्रदेश को भगवामयी करने के अलावा कुछ भी नहीं है, जो तर्क संगत भी नहीं है। यह कार्य राश्ट्रपिता की बराबरी रखने का प्रयास मात्र है।