दिनदहाड़े अध्यापिका का पर्स छीन भागे मोटरसाइकिल सवार उचक्के

purse-snatchingउदयपुर. उत्तरी सुन्दरवास क्षेत्र में शुक्रवार दिनदहाड़े  मोटरसाइकिल सवार उचक्का अध्यापिका का पर्स छीन भागा। उत्तरी सुन्दरवास विद्या विहार कॉलोनी निवासी प्रियंका पत्नी मनोज सक्सेना ने प्रतापनगर थानापुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह वद्र्धमान स्कूल में अध्यापिका है। दोपहर करीब 1.30 बजे वह स्कूल की छुट्टी होने पर पैदल ही घर जा रही थी।

सुनील टेक्सटाइल से कुछ आगे चौक में पहुंची तभी मोटरसाइकिल पर पीछे से एक उचक्का आया। वह झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन भाग। छीना झपटी के दौरान वह हड़बड़ाते हुए असंतुलित हो गई। संभली तब तक आरोपित तेज गति से मोटरसाइकिल भगाते हुए बोहरा गणेशजी मार्ग की तरफ भाग निकला। चिल्लाने पर लोग  एकत्रित हुए लेकिन वह काफी दूर निकल चुका था। अध्यापिका प्रियंका का कहना है कि पर्स में मोबाइल के अलावा तीन हजार रुपए नकद, स्कूल की चाबियां व दस्तावेज रखे थे।

पेट्रोल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े, डीजल के 6 पैसे प्रति लीटर घटे

0

petrol-price

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी की है जबकि डीजल एक पखवाड़े में दूसरी बार सस्ता किया गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने शुक्रवार को बताया कि पेट्रोल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है जबकि डीजल छह पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया है। इसमें राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट शामिल नहीं है।

नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। वैट सहित दिल्ली में पेट्रोल के दाम 37 पैसे बढ़े हैं। यह 64.21 रुपए प्रति लीटर की जगह अब 64.58 रुपए का मिलेगा। वैट सहित राष्ट्रीय राजधानी में डीजल आठ पैसे सस्ता हुआ है। एक लीटर डीजल अब 52.59 रुपए के बजाय 52.51 रुपए में मिलेगा।

पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 1 सितंबर से अब तक तीन बार में 4.49 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। 1 सितंबर को इसकी कीमत 3.38 रुपए तथा 17 सितंबर को 0.74 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई थी। अब पेट्रोल की कीमत 15 जुलाई के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। डीजल के दाम दिल्ली में इससे पहले 15 सितंबर को 31 पैसे घटाए गए थे।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल तथा डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार होगी –

पेट्रोल

महानगर…………पुरानी दरें………… नयी दरें

दिल्ली…………….64.21…………….. 64.58

कोलकाता………..67.42…………….. 67.61

मुंबई………………70.64……………..61.00

चेन्नई…………….63.76……………..64.13

डीजल

महानगर…………पुरानी दरें…………. नयी दरें

दिल्ली…………….52.59…………….. 52.51

कोलकाता………..54.89……………… 54.83

मुंबई………………58.10……………… 58.03

चेन्नई…………….54.06……………… 53.98

बच्चे नदी में नहा रहे थे नदी में , और नदी में दौड़ पड़ा करंट – 7 की हालत नाजुक

0

current-flows-in-river

उदयपुर. खेरवाड़ा कस्बे में मोगियावाड़ा क्षेत्र में स्थित नदी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत लाइन का तार टूट कर बहती नदी में गिर पड़ा, जिससे नदी में करंट दौड़ पड़ा एवं नदी में नहा रहे 7 बच्चे करंट लगने से घायल हो गए। बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मोगियावाड़ा क्षेत्र के पीछे की ओर स्थित नदी के किनारे विद्युत विभाग की 11 हजार केवी की लाइन का तार टूटकर नदी में गिर गया था। दोपहर 3 बजे में मोगियावाड़ा क्षेत्र के 8 बच्चे नहाने के लिए नदी में गए, तभी विद्युत प्रवाह एकदम चालू हो गया, जिससे नदी में नहा रहे सभी बच्चे करंट की चपेट में आ गए।

करंट लगने से रोहित पुत्र दिनेश मोगिया (16) सिमरन पुत्री अकील मोहम्मद उम्र (20), राकेश पुत्र शांतिलाल उम्र 1 वर्ष, राजेश पुत्र शान्तिलाल (10), धन्नु पुत्री कान्तिलाल (15), पायल पुत्री कनु मोगिया उम्र (7), पूजा पुत्री दिनेश (18)  घायल हो गए। सभी घायलों को तुरन्त कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं निजी चिकित्सालय पंचोली हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां से 3 बच्चों रोहित, पूजा एवं धन्नु को हालत गंभीर होने पर डूंगरपुर रैफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंचे, मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस मामले में विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता एस.एल. डामोर ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज से हॉस्पीटल की ओर जाने वाला 11 केवी लाइन तेज हवा आने के कारण टूटकर गिर गई, जैसे ही तार टूटकर पानी में गिरा तो अर्थ मिलने के कारण तुरन्त लाइन ट्रिप होकर बंद हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हिन्दुस्तान जिंक को वाटर मैनेजमेंट के क्षेत्र में ‘नेशनल अवार्ड’

award-1उदयपुर। भारत की कन्फेडरेषन ऑफ इण्डियन इण्डस्ट्री (सी.आई.आई) ने हिन्दुस्तान ज़िंक की इकाई दरीबा स्मेल्टर कॉम्पलेक्स ’नोटवर्दी वाटर एफिषिएन्ट यूनिट’ की श्रेणी में उत्कृष्ट जल प्रबन्धन के लिए ‘नेषनल अवार्ड-2016’ से सम्मानित किया। यह राष्ट्रीय पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक को बीएआरसी के सदस्य एवं नेषनल अवार्ड फॉर एक्सीलेन्स इन वाटर मैनेजमेट ज्यूरी के अध्यक्ष डॉ. अनिल काकोडकर ने सी.आई.आई. द्वारा होटल ली मेरीडियन दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया।
यह सम्मान हिन्दुस्तान जिंक की ओर से मनोज अग्रवाल, सह-महाप्रबन्धक-सी.पी.पी., अंकित मिश्रा, एसोसिएट मैनेजर-एनवायरमेंट एण्ड रोहित विजय, एसोसिएट मैनेजर-एसेट ऑप्टिमाइजेषन ने ग्रहण किया।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कोर्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने कहा कि यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टर कॉम्पलेक्स द्वारा एक्सीलेन्स वाटर मैनेजमेंट एवं अधुनातन नवाचार के साथ-साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावारण हेतु उठाये गये प्रभावी उपायों की मान्यता है।
ज्ञातव्य रहे कि इस पुरस्कार के लिए 75 उद्योगों ने आवेदन किया था जिनमें से 21 उद्योगों का ड्यू डिलिजेन्स एवं प्रजेन्टषन के आधार पर चयन किया गया।
हिन्दुस्तान जिंक अपने नवाचारों से वर्ष 2011 से 2016 के दौरान क्लाउड सीडिंग, ऐडियाबैटिक कूलिंग टावर, कई प्रभावी वाष्पीकरण, डीप कोन थिकनर, एयर कूल्ड कन्डीषनर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग से पानी की खपत में 16 प्रतिषत की कमी लाया है। हिन्दुस्तान जिं़क का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जो राजस्थान की पहली सतत् विकास परियोजना है प्रतिदिन 20 मिलियन टन मल का उपचार कर रहा है जिससे उदयपुर की झीलों में मल का प्रवाह कम होने लगा है तथा झीलों की सुन्दरता में भी प्रभाव दिखने लगा है।

कॉमर्स कॉलेज में बर्थडे मनाते छात्र नेता को प्रोफेसर ने जड़े थप्पड़

 Commerce collage

उदयपुर। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के संघटक कॉमर्स कॉलेज में जन्मदिन मना रहे छात्र नेता रौनक पुरोहित के बिजनेस हेड प्रो. विजय श्रीमाली ने थप्पड़ जड़ दिया। पुरोहित के समर्थक छात्रों ने विरोध करते हुए कॉमर्स कॉलेज बंद करा दिया। मौके पर भारी हंगामा देखते हुए पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोगकर छात्रों को कॉलेज से खदेड़ दिया। छात्र नेता रौनक पुरोहित और उसके समर्थक आज दोपहर करीब 12 बजे कॉमर्स कॉलेज की पार्किंग के समीप उनका जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र आतिशबाजी भी कर रहे थे। वहां से गुजर रहे बिजनेस हेड प्रो. विजय श्रीमाली ने छात्रों को इस बात के लिए रोका। इस दौरान छात्र नेताओं व प्रो. श्रीमाली के बीच बहस हो गई और उन्होंने आवेश में आकर रौनक पुरोहित के दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। श्रीमाली के इस तरह मारपीट पर छात्र उग्र हो गए और छात्रों ने कॉमर्स कॉलेज में जमकर हंगामा करते हुए कॉलेज बंद करा दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भूपालपुरा पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को हल्का बल प्रयोग करके वहां से खदेड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिख जाने तक प्रो. श्रीमाली के विरोध में छात्र कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, मामले को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा, हिमांशु चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप पोखरना, छात्रसंघ अध्यक्ष मयूरध्वजसिंह चौहान सहित छात्रनेता भूपालपुरा थाने पहुंचे और इस संबंध में प्रो. श्रीमाली के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। कुछ

इधर, छात्रसंघ अध्यक्ष मयूरध्वजसिंह व अन्य छात्र कॉलेज के गुरूजन के साथ ही रहे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित में रिपोर्ट दी। मयूरध्वजसिंह व अन्य छात्रों का कहना है कि कुछ छात्र कॉलेज में बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे थे, कई बाहरी छात्र भी उनके साथ थे। ये छात्र हुड़दंग के साथ ही बोतल में रॉकेट व सूतली बम लगाकर आतिशबाजी कर रहे थे। महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. जी. सोरल और प्रो. विजय श्रीमाली उन्हें समझाया तो छात्रनेता रौनक पुरोहित व अमन असनानी सहित उनके गुट ने बदतमीजी करते हुए गालियां दीं। इससे माहौल गरमा गया और छात्रों ने नारेबाजी के बीच तोडफ़ोड़ कर डाली। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक भगवतसिंह हिंगड़, सीआई चांदमल सिंगारिया व जाप्ता मौके पर पहुंचा और छात्रों की समझाइश में लगे रहे।

छात्र नेता एसपी कार्यालय भी पहुंचे और मामले की जानकारी एसपी श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल को दी।
॥कॉमर्स कॉलेज की पार्किंग स्टैंड एक छात्र नेता का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ छात्र पटाखे व आतिशबाजी कर रहे थे। यह पटाखे वहां से गुजर रहेे छात्र-छात्राओं की ओर फेंके जा रहे थे। अनुशासन समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैं डीन के साथ मौके पर पहुंचा और इस तरह छात्रों द्वारा कॉलेज परिसर में की जा रही अनुशासनहीनता का विरोध किया। इस दौरान रौनक पुरोहित ने मुझसे अभद्रता की। मुझ पर मारपीट या थप्पड़ जडऩे के जो आरोप लगाए गए है वह गलत है।
– प्रो. विजय श्रीमाली – बिजनेस हेड, कॉमर्स कॉलेज

कश्मीरी छात्र की फेसबुक टिप्पणी से टेक्नो कॉलेज में मचा बवाल,

Techno college udaipur

उदयपुर। उदयपुर में उमरड़ा स्थित टेक्नो कॉलेज में अध्ययनरत कश्मीरी छात्र द्वारा फेसबुक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार सुबह छात्र संगठनों ने टेक्नो कॉलेज पहुंच विरोध जताया। विरोध के दौरान उग्र छात्रों ने कॉलेज भवन पर पथराव व तोडफ़ोड़ भी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज की बिल्डिंग पर तिरंगा झंडा फहराया। छात्र संगठनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व इसी कॉलेज में कश्मीरी छात्रों ने भारत विरोधी नारे भी लगाए थे। जबकि कोलेज के डायरेक्टर ने भरत विरोधी नारे बाजी को सही नहीं बताया है क्यों कि कोलेज में १२०० छात्र है और कश्मीरी मात्र १० जिसमे पंच छात्राएं है .
उमरड़ा स्थित टेक्नो कॉलेज में पढ़ रहे एक कश्मीरी छात्र द्वारा फेसबुक पर पाक समर्थित आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने की बात को लेकर आज सुबह नौ बजे एबीवीपी के महानगर मंत्री जयेश जोशी के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रशासन को छात्र द्वारा की गई इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी से अवगत कराया। इस दौरान कॉलेज परिसर में माहौल गर्मा गया और छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। एबीवीपी महानगर मंत्री जयेश जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्व भी कॉलेज छात्रों द्वारा उरी आतंकी हमले के शहीदों के लिए आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान जब पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे तो वहां अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों ने इसका विरोध किया और कहा कि पाक विरोधी नारे नहीं लगाए। कई बार इन कश्मीरी छात्रों द्वारा कॉलेज परिसर में भारत विरोधी नारे लगाने की बात भी सामने आई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए मौके पर पहुंची हिरणमगरी थाना पुलिस ने अतिरिक्त जाब्ता भी मंगवाया। बाद में कॉलेज प्रशासन की ओर से आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने वाले छात्र के खिलाफ हिरणमगरी थानाधिकारी को लिखित रिपोर्ट दी और मामले की जांच तक छात्र को कॉलेज से रेस्टीगेट करने के बाद प्रदर्शन थमा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज परिसर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के धुव्र श्रीमाली, गजेन्द्र राणा, सत्येन्द्र जाट सहित कई एबीवीपी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
॥कॉलेज में 10 कश्मीरी बच्चे पढ़ रहे हैं, जिनमें पांच छात्र व पांच छात्राएं हैं। किसी कश्मीरी छात्र की फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की बात सामने आई है। पुलिस उसकी जांच कर रही है कि यह पोस्ट उस छात्र की है या नहीं। कॉलेज में दो दिन पूर्व कश्मीरी छात्रों द्वारा नारेबाजी की बात सही नहीं है। कॉलेज में 1200 छात्र हैं, जिनमें कश्मीरी छात्र केवल 10 है। ऐसे में आप खुद समझ सकते हैं कि क्या वे इस तरह की हिम्मत कर सकते हैं?
-आरएस व्यास, डायरेक्टर, टेक्नो कॉलेज
॥कश्मीरी छात्र द्वारा फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया था। इस संबंध में रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की जा रही है, दोषी के खिलाफ कार्रवाही होगी।
-भगवत सिंह हिंगड़, डिप्टी

व्यवसायी सुखचेन सिंह कंडा का प्लॉट सीज – बैंक का बकाया होने से हुई कारवाई

sukhchen-singh-kandaउदयपुर. 25 लाख रुपए की देनदारी नहीं चुका सकने पर भारतीय स्टेट बैंक ने भाजपा नेता और बापू बाजार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुखचैन सिंह कंडा का गुरू रामदास कॉलोनी स्थित प्लॉट सोमवार को सीज कर नीलामी खरीददार को सुपुर्द कर दिया। बैंक की कार्रवाई के बाद कंडा का खरीददार से समझौता हो गया। इसके तहत उन्होंने नीलामी राशि अदा कर खरीददार नवीन बापना से अपना प्लॉट छुड़ा लिया।
बैंक के लोन अधिकारी पी.एस.खींची ने बताया कि कंडा ने 5 साल पूर्व रेडीमेड कपड़ों के व्यवसाय के लिए लोन लिया था। कंडा के खिलाफ 25 लाख की देनदारी थी, जो वे अदा नहीं कर सके। बैंक ने नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स के तहत उनका गुरु रामदास कॉलोनी स्थित 3300 वर्गफीट का प्लॉट नीलाम करने से संबंधित नोटिस दिए थे। कंडा ने नोटिस नहीं लिए। इस पर बैंक ने दिसंबर-2015 में प्लॉट ई-ऑक्शन किया था। शहर के व्यवसायी नवीन बापना ने प्लॉट खरीद लिया था।
ई-ऑक्शन के आठ माह बाद बैंक के चीफ मैनेजर के.एन.द्विवेदी के निर्देशन में सरफेसी एक्ट 2002 के तहत प्लॉट सीज कर खरीददार को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई। बैंक प्रबंधन ने इसकी इजाजत जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता से ली। एसपी राजेंद्र गोयल से पुलिस जाब्ता मुहैया कराने का अनुरोध किया गया।
ऑक्शन राशि लौटाने पर वापिस सुपुर्द किया प्लॉट
बैंक के लोन अधिकारी आर.के.सेन, हेमंत सांखला, खरीददार पक्ष के सीए राजेश सुथार और पक्षकार सुखचैन सिंह कंडा परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद थे। मौके पर थोड़ी गहमा-गहमी हुई। बैंक अधिकारियों ने प्लॉट का गेट सील चिट करके बापना के सीए को सुपुर्द कर दिया। बैंक कार्रवाई संपन्न होने के पश्चात शाम को दोनों पक्षों की बैठक हुई। सीए राजेश सुथार ने बताया कि कंडा ने ऑक्शन राशि उन्हें दे दी। कंडा को वापस उनका प्लॉट सुपुर्द कर दिया गया।

सफ़ेद बाघ “रामा” आज आएगा बायलोजिकल पार्क में

white_tiger-gunma_safari_park
उदयपुर.चैन्नई के अरिग्नर अन्ना जूलॉजिकल पार्क से सफेद बाघ रामा सोमवार शाम को उदयपुर के लिए रवाना हो गया। रामा के जूलॉजिकल पार्क से जाने पर उसकी फैमिली के सभी टाइगर सदस्य उदास दिखे। सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के डॉ. हिमांशु व्यास के नेतृत्व में टीम उसके केयर टेकर चेल्लाईया के साथ सोमवार शाम साढ़े 5 बजे टाइगर के साथ रवाना हुई।
सीसीएफ (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि टीम चेन्नई से सफेद बाघ को लेकर रवाना हो गई है। जो 28 सितंबर तक पहुंच जाएगी। जूलॉजिकल पार्क के डायरेक्टर से अनुमति मिलने के बाद वहां से सफेद बाघ का केयरटेकर भी साथ आ रहा है। केयर टेकर एक सप्ताह तक उदयपुर में रहेगा। टाइगर के यहां के माहौल में सहज होने के बाद वह वापस चैन्नई चला जाएगा।
डीएफओ टी. मोहन राज ने बताया कि यहां टाइगर और सफेद बाघ में बहुत प्रेम है। टाइगर केयर-टेकर की इतनी बात मानते हैं कि उसकी एक आवाज पर आ जाते हैं। आमतौर पर किसी जूलॉजिकल पार्क से टाइगर को शिफ्ट करने के लिए ट्रंकुलाइज करने की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस टाइगर को बेहोश करने की जरूरत नहीं पड़ी। पिंजरा लगाकर केयर टेकर ने प्रेम भरे भाव से रामा कहकर एक आवाज लगाई तो रामा तुरंत पिंजरे में आ गया। केयर टेकर चेल्लाईया ने अधिकारियों को बताया कि सफेद बाघ अनु-भीष्म जोड़े की संतान है रामा। अनु-भीष्म दोनों दिल्ली जू में थे। जिन्हें चेन्नई के इस जूलॉजिकल पार्क में शिफ्ट किया था। रामा का जन्म 3 अगस्त 2011 को अरिग्नर अन्ना जूलॉजिकल पार्क में हुआ था। यह बंगाल टाइगर (पुली) है।

मनचले ने किया इशारा तो महिला ने सरे राह कर दी धुनाई

0

l_road-romeo-beaten-by-girl-57e8d6793c6fcउदयपुर . राजसमन्द में सोमवार को सरे राह जब एक लड़की के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की तो लड़की ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने भी मनचले को जमकर कोसा और धुनाई के मजे लिए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे के करीब जलचक्की चौराहे के पास एक लड़की अपनी सहेली का इंतजार कर रही थी। तब ही वहां खड़े एक मनचले ने उसे साथ चलने का इशारा किया तो लड़की गुस्से में भर उठी और मनचले की धुनाई शुरू कर दी। इतने में उसकी सहेली व अन्य लोग भी इकट्ठे हो गए तो लड़की ने सारा माजरा बताया।

लड़की इसके बाद भी नहीं रूकी और बार-बार लड़के को बुरा-भला कहते हुए थप्पड़ों की बरसात कर दी। वहीं, वहां खड़े लोगों ने भी मनचले को खूब खरी-खोटी सुनाई। वहां खड़े लोगों ने धुनाई के वीडियो भी बनाए और तुरंत वायरल भी किए। बीच में मनचला भागने की कोशिश करने लगा तो लड़की ने उसकी बाइक भी पटक दी। ऐसी जबर्दस्त धुनाई होने पर मनचला भी सकते में आ गया और उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई। बाद में जब लड़की अपनी सहेली के साथ वहां से चली गई तो वह भी पीछे से खिसक लिया।

उदयपुर में होगी दिव्यांगो की राष्ट्रीय पेरालिम्पिक स्वीमींग चैम्पियनशिप

में उदयपुर में होगी आयोजित। पहली बार राजस्थान बनेगा ऐसे अनूठे आयोजन का मेजबान।

Paralympics Day 4 - Swimming

उदयपुर . उदयपुर में नवंबर के आखरी सप्ताह देश भर से आये दिव्यांग चेम्पियनों का मेला लगेगा देश भर से आये दिव्यांग पैरालंपिक में अपनी तैराकी का प्रदर्शन करेगें। पेरालिम्पिक स्वीमींग फेडरेषन ऑफ इण्डिया (पी.एस.एफ.आई.) तथा पेरालिम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया (पी.सी.आई.) द्वार दिव्यांगों की राश्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन २६ से ३० नवंबर को खेल गाँव में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश भर से ४०० दिव्यांग उदयपुर आयेगें। यह आयोजन नवगठित ‘‘पेरालिम्पिक स्वीमींग सोसायटी ऑफ राजस्थान’’ उदयपुर के तत्वाधान में आयोजित होगी।
सोसायटी के अध्यक्ष सूर्य प्रकाष सुहालका ने बताया नवम्बर 26 से 30, तक दिव्यांगो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के पावन उद्देष्य से आयोजित होने वाली इस राश्ट्रीय स्पर्धा में देष भर से 400-500 दिव्यांग अपनी तैराकी कोशल का प्रदर्शन करेगें जिनमें कुछ अंतर्राश्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी जैसे कि अर्जुन अवार्ड से सम्मानित प्रषान्त कर्माकर, शरद गायकवाड़, 2016 ओलम्पिक प्रतिभागी सुरेश जाधव एवं अंतर्राश्ट्रीय पदक विजेता सत्येन्द्र सिंह (एम.पी.), विष्वास के.एस. (कर्नाटक), स्वप्निल पाटिल (हरियाणा) एवं आलम शेख के साथ करीब 300 पुरुष एवं 100 महिला खिलाड़ी शामिल होंगे। इन्हें सहयोग करने करीब 100 अधिकारी भी साथ आएंगे। आयोजन सचिव लीना षर्मा ने बताया यह प्रतियोगिता महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तरणताल में पी.सी.आई. के पेरा स्वीमींग टेक्नीकल कमेटी के चेयरमेन एवं पी.एस.एफ.आई. के टेक्नीकल डायरेक्टर डॉ. बी.के. दबास के निर्देषन में आयोजित की जाएगी।
सूर्य प्रकाश सुहालका ने बताया कि राजस्थान राज्य क्रीडा परिशद् जयपुर एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार, जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर जिला कलक्टर, जिला प्रषासन, नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास, जिला खेल संघ आदि संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है।
प्रतियोगिता में इन दिव्यांगों की हौसला अफजाई एवं पारितोषिक वितरण हेतु राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधराराजे, केबिनेट मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य कई सेलिब्रीटीज का उदयपुर आना प्रस्तावित है। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी आमंत्रित कर उदयपुर बुलाने के प्रयास किए जा रहे है।
सुहालका ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है। तकनिकी कमेटी का गठन किया गया है जिसमें विक्रम सिंह चन्देल, पूर्व खेल अधिकारी, तकनिकी कमेटी के मुख्य संयोजक, अंतर्राश्ट्रीय तैराकी प्रषिक्षक दिलीप सिंह चौहान, सह-संयोजक, गजेन्द्र सिंह राठौड़, खेल अधिकारी भीलवाड़ा, चन्द्रषेखर अमर तैराकी प्रषिक्षक, जयपुर, महेष पालीवाल, तैराकी प्रषिक्षक उदयपुर, हेमेन्द्र सिंह राणावत, तैराकी प्रषिक्षक, भीलवाड़ा व भक्ति षर्मा, अंतर्राश्ट्रीय तैराक को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।