केरल में सड़क हादसा, उदयपुर के पिता-पुत्री सहित 3 की मौत

0

truck-and-car-accident-उदयपुर. केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार तड़के कार-ट्रक भिड़ंत में उदयपुर के पिता-पुत्री सहित 3 जनों की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों शव उदयपुर के लिए रवाना किए गए। समाजजनों  ने अब तक उनके परिजनों को मौत की सूचना नहीं दी। उदयपुर के करजाली कॉम्पलेक्स निवासी जॉनी व उसके मित्र का परिवार कुछ दिनों पहले केरल गए थे। शुक्रवार को उदयपुर लौटते समय कन्नूर के निकट कार की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में जॉनी (45) उनकी पुत्री कैथरीन (5) तथा अल्फ्रेड (48)  मृत्यु हो गई। जॉनी की पत्नी प्रिया और बड़ी पुत्री क्रिस्टीना को कन्नूर के परियाराम हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है। अल्फ्रेड और जॉनी ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि कैथरीन ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा।  पोस्टमार्टम के बाद शव केरल में मौजूद परिवार जन को सौंप दिए गए। शवों को उदयपुर लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार रविवार देबारी कब्रिस्तान में किया जाएगा।

समानता की हुंकार से सरकार दहशत में और प्रशासन टेंशन में 

0
samanata manch raili
उदयपुर । सागवाड़ा में २९ मई को समानता मंच द्वारा आव्हान की गयी धिक्कार रैली की हुंकार पुरे संभाग सहित जयपुर के राजनीति गलियारों मे गूंज रही है। टीएसपी क्षेत्रों के सामान्य और ओबीसी वर्ग अपने संवेधानिक हक़ के लिए जब खड़े हुए तो संख्यां दिनों दिन बढ़ते हुए लाख का आंकड़ा पार कर रही है। यही संख्या सरकार के नेताओं को एसी मे भी पसीने छुटा रही है। क्यूं कि इस बार आरोप सीधे सरकार पर है जिसने टीएसपी क्षेत्र के सामान्य और ओबीसी वर्ग की पैरवी करने मे ढिलाई बरती।
हाईकोर्ट द्वारा टीएसपी क्षेत्र में स्थानीय सामान्य और ओबीसी वर्ग की वरीयता अधिसूचना के निरस्त होने में राज्य सरकार की कमजोर पैरवी के विरोध में समानता मंच द्वारा  29 मई को सागवाड़ा में धिक्कार रैली का आयोजन किया जारहा है। प्रस्तावित धिक्कार रैली में संभाग भर से एक लाख लोगों के पहुचने की संभावनाएं है। राजस्थान में गुर्जर आन्दोलन के बाद यह सबसे बड़ा आन्दोलन बताया जारहा है। रैली में आने वाली संख्या को लेकर जहाँ एक तरफ संभाग भर का पुलिस प्रशासन महकमा हरकत में आगया है, वहीँ दूसरी तरफ सरकार में भी खलबली मच गयी है।
संभाग के जनजाति उपयोजना क्षेत्र को लेकर तीन साल पहले टीएसपी में निवासरत सामान्य और ओबीसी वर्ग को सरकारी नियुक्तियों में वरीयता देने की अधिसूचना को ११ मई को हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया था। आरोप है की मोजुदा राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में ठीक ढंग से पैरवी नहीं ई और कमजोर पैरवी के कारण हाईकोर्ट में जीता हुआ फैसला विरुद्ध चला गया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद उदयपुर संभाग के टीएसपी सामान्य और ओबीसे वर्ग में खासा आक्रोश छा गया है   . जिसको लेकर वागड़ मेवाड़ और मारवाड़ तक टीएसपी क्षेत्रों में प्रदर्शन हो रहे है। अधिसूचना रद्द होने में राज्य सरकार द्वारा कमजोर पैरवी करने के विरोध में २९ मई को समानता मंच द्वारा सागवाडा के कोलेज ग्राउंड में धिक्कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार धिक्कार रैली में एक लाख लोगों के पहुचने की संभावना है। पहले ५० हज़ार लोग के आने की संभावना थी लेकिन लोगों के आक्रोश और धिक्कार रैली को सभी समाज जन के समर्थन को देखते हुए संख्या एक लाख तक पहुच सकती है। समानता मंच के संस्थापक दिग्विजय सिंह चुण्डावत ने बताया कि टीएसपी क्षेत्रों से जुडी हर पंचायत में धिक्कार रैली को समर्थन मिल रहा है। लोग आक्रोशित है और अपने हक के लिए खड़े होने का माद्दा हर आम नागरिक है।
अधिसूचना का यह है मामला :
राज्यपाल ने पहले अधिसूचना जारी की थी कि टीएसपी की भर्तियों में ४५ फीसदी स्थानीय एसटी पांच फीसदी एससी व् शेष ५० फीसदी सामान्य वर्ग के पद भरे जायेगें। इसमे राज्य का कोई भी व्यक्ति नियुक्त हो सकता है। समानता मंच की लम्बी लड़ाई के बाद १६ जून २०१३ को राज्यपाल ने एक और अधिसूचना जारी की जिसके अनुसार स्थानीय एसटी एससी वर्ग के लिए ४५ व् ५ प्रतिशत यथावत रहेगें लेकिन शेष ५० प्रतिशत स्थानीय सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। इस दूसरी अधिसूचना के बाद पिछले ३ वर्षों में सामान्य वर्ग के स्थानीय लोगों को खासा लाभ मिला। लेकिन अभी हाल ही में ११ मई को हाई कोर्ट ने दूसरी अधिसूचना को रद्द कर दिया।
मंच के समर्थन में इस्तीफे और रैलियां :
समानता मंच की धिक्कार रैली के समर्थन में कई पंचायत में दर्जन भर जन प्रतिनिधियों ने अपने पद से त्याग लिख कर सौपे साथ ही सैकडों भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सदस्यता से त्याग पत्र दिये जो मण्डल अध्यक्ष को सौपे जाऐंगे। गांवों कस्बों में धिक्कार रैली के सम्बन्ध में बैठक और रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। कई समाज व् संगठनों का समर्थन समानता मंच को मिला है। शोशल मीडिया पर भी समानता मंच की धिक्कार रैली के बीसियों ग्रुप बना कर लोगों से अपने हक़ के लिए लड़ने के लिए के लिए समर्थन मांगा जारहा है।
सरकार और प्रशासन सतर्क :
सूत्रों की माने तो धिक्कार रैली में संभाग भर से एक लाख से अधिक लोगों के पहुचने की संभावना है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि राजस्थान में गुर्जर आन्दोलन के बाद सबसे बड़ा आन्दोलन होगा। पूर्व में धिक्कार रैली सागवाड़ा के महिपाल खेल मैदान में होनी थी लेकिन अब समर्थन और संख्या को देखते हुए रैली सागवाडा के कोलेज ग्राउंड में प्रस्तावित है। कल पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने मोके को देखा। इधर रैली की संख्या को देखते हुए भाजपा के कई विधायक और जन प्रतिनिधि भी सकते आये हुए है, आलाकमान तक हर एक एक्शन की रिपोर्ट पहुचाई जा रही है।  क्यूँ कि समानता मंच ने राज्य सरकार पर हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी करने का आरोप लगाया है। कमजोर पैरवी के कारण ही जीता हुआ फैसला हार गए।
इनका कहना। ..
हाईकोर्ट ने पूर्व की जारी अधिसूचना को असंवेधानिक निरस्त कर दिया है, अब सरकार का यह दायित्व है कि संवेधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए टीएसपी के सामान्य और ओबीसी वर्ग को राहत प्रदान करे। सरकार को अपने दायित्व का अहसास दिलाने के लिए इस रैली का आयोजन किया जारहा है। दिग्ग्विजय सिंह चुण्डावत , समानता मंच संस्थापक संरक्षक

हाईवे – 8 पर दर्दनाक हादसा, पांचा बच्चे सहित 11 की मोके पर ही मौत

0
3
उदयपुर। राजसमन्द नेशनल हाइवे आठ पर पसून गाँव के पार एक बोलेरो जीप सामने से तेज गति से आती हुई ट्रक से टकरा गयी जिससे बोलेरो में सवार सभी ११ लोगों की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि बोलेरो के साथ साथ सवार लोगों के शरीर के भी चिथड़े उड़ गये। मरने वाले सभी लोग भीलवाडा से शादी का रिश्ता तय कर के आ रहे थे। मरने वालों में पांच मासूम बच्चे चार महिलाएं और दो पुरुष है। मोके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुच 2कर बोलेरो के मलबे और ट्रक के निचे से शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस जानकारी के अनुसार राजसमंद में कुंभलगढ़ के कड़िया का रहने वाला परिवार एवं उनके कुछ रिश्तेदार बोलेरो जीप में सवार हो भीलवाड़ा के गंगापुर में शादी का संबंध तय करने गया था। वापसी में ये लोग दो रिश्तेदारों को कुंभलगढ़ के सियाणा गाँव में छोड़ने जा रहे थे। इसके बाद इन्हें कुंभलगढ़ जाना था। राजसमन्द थाना के पसून गाँव के पास गलत साइड से एक तेज गति से डाक पार्सल का ट्रक आया और बोलेरो को चपेट में लेलिया। ट्रक की गति इतनी तेज थी कि बोलेरो के चालक को सँभलने तक का मोका तक नहीं मिला सीधी आपने सामने की टक्कर इतनी भयानक हुई कि बोलेरो के साथ सवार सभी लोगों के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो पूरी ट्रक के निचे जा घुसी। हादसे के बाद मोके पर कुछ क्षण तो चीख पुकार मच गयी उसके बाद एक एक कर सब की आवाज़े खामोश हो गयी। प्रत्य्क्ष दर्शियों के अनुसार बोलेरो में सवार ११ लोगों की मोके पर ही मौत हो गयी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद एक एक कर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मोके पर पहुचे। एसीपी विष्णुकात शर्मा व कलेक्टर अचर्ना सिहं मोके पर पहुच कर घटना स्थल का जायजा लिया  बाद मे शर्व को कब्जे मे कर केलवा चिकित्सालय लाया गया 5सुबह 9 बजे पोस्माटम करा कर शर्व को परिजनो को सौप दिया गया।
भयानक था मंज़र :
हाइवे पर हुए रात १ बजे के एक्सीडेंट का मंज़र इतना भयानक था कि पीछे आरहे मुसाफिरों में कई महिलाएं देख के अपनी सुध खो बैठी। बोलेरो से ट्रक की टक्कर के बाद २०० मीटर तक बोलेरों ट्रक के निचे घुसी हुई घसीटती रही और शवों के तुकडे बिखरते रहे। काफी देर तक तो जमा हुए लोगों को समझ में नहीं आया क्या करें। शव इतने बुरी तरह बिखर चुके थे और ट्रक और बोलेरो के बोडी पार्ट्स में फंस चुके थे की निकाले जाने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे तो वहां के हालात देख कर उनकी भी रूह काप उठी। बोलेरो गाडी ट्रक के निचे फसी हुई थी, 6 शव बहार रोड पर बिखरे पडे थे बाद मे केन की सहायता से ट्रक को हटाया तो अन्दर फंसे हुए पांच शव को निकाला। शवों को निकालने में घंटों लग गए।
ये थे मृतकों में :
मृतकों में सभी लोग बोलेरो में सवार थे और एक ही परिवार के लोग थे जिनमे विनोद (२५) पिता नानालाल सरगडा, जवेरी बाई (५०) पत्नि नानालाल सरगडा, निवासी कडीया जिला राजसमन्द। बालुलाल (४० ) पिता सोहन सरगडा, रेखा (३० ) पत्नि बालुलाल सरगडा,पूजा (८)  पुत्री बालुलाल सरगडा, पुष्कर (१०) पुत्र बालुलाल सरगडा, मुन्ना (५) पुत्र बालुलाल सरगडा निवासी बावलास थाना बागोर जिला भीलवाड, सुन्दर बाई ( ६० ) पत्नि रूपलाल सरगडा निवासी सिरोडी थाना केलवा जिला राजसमन्द, मजुं  ( ३२ ) पत्नि गणेष लाल सरगडा निवासी सियाणा राजसमन्द, अजय (५) पुत्र भैरूलाल सरगडा निवासी कडीया थाना केलवाडा जिला राजसमन्द, बन्नु (३) पुत्री गणेष लाल सरगरा निवासी सियाणा जिला राजसमन्द,
1
4 6

डूंगरपुर में बस और कार की भिडंत, बांसवाड़ा निवासी 4 लोगों की मौके पर ही मौत

0
0e4daf63-b5b0-4aca-bd27-ef70b836143f
उदयपुर। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थानांतर्गत डूंगरपुर-बिछीवाड़ा मार्ग पर आज सुबह रोडवेज बस व कार की भीषण भिडंत में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।  आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को उदयपुर एमबी अस्पताल रेफर किया, बाकी घायलों का डूंगरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार अहमदाबाद एयरपोर्ट से बांसवाडा के लिए जा रही थी।
पुलिस जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के लोग अहमदाबाद एयरपोर्ट से कुवैत से आने वाले अपने रिश्तेदारों को लेकर लौट रहे थे। बिछीवाडा डूंगरपुर रोड स्थित बलवाड़ा गाँव के मोड पर सामने से आ रही राजस्थान रोडवेज बस से भिडंत हो गई। भिडंत इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। कार व बस सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। भिडंत में आधी से ज्यादा कार के परखच्चे उड़ गए। सीधी सामने से हुई टक्कर की वजह से घटना स्थल पर कार में सवार चार लोगों की मौत हो गयी।
घटना की सूचना पर एसपी अनिल जैन, एएसपी रामजीवन चंदेल और कोतवाली थाना पुलिस, मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया वहीं पुलिस ने कार में फंसे मृतकों के शवों को स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत से निकाला। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी है। कार में सवार घायलों में से दो की हालत चिंता जनक होने से उदयपुर महाराणा भूपाल चिकित्सालत रेफर किया। मृतकों में बांसवाडा निवासी युनुस मोहम्मद (४७) पिता अब्दुल रहमान निवासी अरथुना, चिन्तक ( २७ ) पिता महेश पाठक निवासी बांसवाडा, खोडन। दो अन्य मृतकों का नाम पता नहीं लगा है।  घायलों में बस में सवार पुष्पेन्द्र सिंह (२३ ) और बालू देवी (४३ ) को डूंगरपुर अस्पताल में भारती किया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना और बस ड्राइवर के अनुसार रात को बांसवाडा से अपने परिजनों को लेने के लिए निकले होंगे और रात भर ड्राइवर ने नींद नहीं निकाली होगी।  रास्ते में आते वक़्त शायद ड्राइवर को झपकी आगई और सीधे बस से फुल स्पीड में आकर भीड़ गया।  मोस पर सामने से आती कार को बचाने का मोका भी नहीं मिला।
इधर हादसे के बाद डूंगरपुर-बिछीवाड़ा मार्ग पर वाहनों की कतार लग जाने से जाम लग गया। जो दो घंटे बाद सुचारो पाया। इस भीषण हादसे ने जिला प्रशासन की संवदेनशीलता पोल खोल दी मॉक ड्रील में हमेशा सबसे पहले पहुंचने वाले प्रशासनिक अधिकारी इस हादसे में मौके से सब कुछ निपट जाने के बाद पहुंचे। करीब दो घंटे बाद जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सोलंकी एसपी अनिल जैन के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों से कुशलक्षेम पूछी वहीं चिकित्सकों को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
675398a5-50cb-48dc-bb86-7e3a20a48ba5

जबर गर्मी का कोहराम – पारा 45 डिग्री पार

0

garmi 1

उदयपुर। पूरा राजस्थान इस समय भीषण गर्मी में तप रहा है। प्रदेश के कई स्‍थानों में तापमान ४९ डिग्री के अधिक चल रहा है। उदयपुर मे मोसम विभाग के अनुसार 45 डिग्री रहा जबकि कई मैदानी इलाकों मे तो ४६ डिग्री तक भी पहुच गया। गर्मी का प्रकोप बढाता गया तो ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जासकता है। आधिकारिक टूर पर पारा ४६ डिग्री के पार जाने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। जिसमे ताप घात लू आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उदयपुर संभाग के सभी जिलों डूंगरपुर, बांसवाडा, राजसमन्द, चित्तोडगढ आदि मे पारा 45 से अधिक रहा है।
गर्मी के इस जबर तेवर, तपते सूरज और गर्म हवाओं के असर से शहरवासी बेहाल है। १२ बजे बाद शहर की सड़कें भट्टी की तरह तप रही हैं। ऐसे में धूप में घर से बाहर निकलने वालों पर लू का खतरा मंडरा रहा है। अत्यधिक थकान के अलावा लोग हाथ, पैरों और पेट में ऐंठन का सामना कर रहे हैं। डॉक्टरों को महंगी फीस देने के बजाय लोग मेडिकल स्टोर से दर्द थकान की गोलियां ले रहे हैं।
पिछले दस सालों की इस रिकार्ड तोड़ जबर गर्मी से लोग बेहाल है। लोग दोपहर का समय घर में गुजारने को विवश हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी होने के साथ गर्मी के प्रकोप से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

garmi

हिन्द जिंक के पवन कौषिक ‘शान-ए-राजस्थान’ से सम्मानित

0

Pavan Kaushik - Shan E Rajasthan

उदयपुर। राजस्थान के महामहीम राज्यपाल कल्याण सिंह जी ने जयपुर में ज़ी न्यूज राजस्थान द्वारा आयोजित सम्मान सामारोह में हिन्दुस्तान जिंक के पवन कौषिक को सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम ‘सखी’ व ‘ख़ुशी’ के लिए सम्मानित किया। महामहीम राज्यपाल कल्याण सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा विशिष्ठ अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सुमन शर्मा रही।
पवन कौषिक हिन्दुस्तान जिंक में पिछले 9 साल से कार्यरत हैं तथा ना सिर्फ हिन्दुस्तान जिंक, वेदान्ता समूह के भी मुख्य कम्यूनिकेषन्स प्रोजेक्ट्स देखते हैं।
हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा ग्रामीण बाल विकास द्वारा अभियान ‘ख़ुशी’ तथा ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के अभियान ‘सखी’ के पवन कौषिक फाउण्डर है। इनकी बनाई फिल्म “ख़ुशी” 1 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंच चुकी है।
पवन कौषिक हिन्दुस्तान जिंक में पद ग्रहण करने से पहले केन्द्रीय सरकार के अनेकों महत्वपूर्ण अभियानों के साथ जुड़े रहे है। भारत सरकार के एडवरटाईजिंग एण्ड विजवल पब्लिसिटी निदेषालय में पदभार के दौरान केन्द्र सरकार की नई आर्थिक नीति, ग्रामीण विकास, एड्स जागरूकता, टीकाकरण, बाल षिक्षा, आयकर, राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव, भारतीय स्वतंत्रता के 50 वर्ष, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, नषा विरोधी जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनषील सामाजिक एवं आर्थिक विषयों के प्रचार अभियान को निर्देषित कर प्रतिपादित किया है। इसके पश्चात् पवन कौषिक ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), दिल्ली में पहली बार फैशन कम्यूनिकेषन विभाग की शुरुआत की। इसी संस्थान में कम्यूनिकेषन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में फैशन कम्यूनिकेषन को पढाने एवं निफ्ट को नई पहचान दिलाने में सफलता प्राप्त की।
इन्होंने प्रिन्ट मीडिया में कई कॉलम लिखे है तथा तीन दशक से रेडियो व टेलीविजन माध्यम से जुडे़ हैं। NCRT के लिये इनकी निर्मित शैक्षिक फिल्म ‘AIR AROUND US जापान के प्रतिष्ठित शैक्षणिक अवार्ड ‘‘नीप्पोन‘‘ से सम्मानित की गई है। भारत सरकार द्वारा 5 कार्यदिवस की घोषणा पर इनके द्वारा लिखे लेख को देष में पहला पुरस्कार मिला है।
पवन कौषिक को सामाजिक व आर्थिक जागरूकता अभियान के लिए हाल ही में टाइम्स ऑफ इण्डिया, रोटरी इण्टरनेषनल मेवाड़, लेकसिटी प्रेस क्लब उदयपुर तथा आईस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

IAS नीरज के. पवन एसीबी के शिकंजे में – बड़े घोटाले का अंदेशा

0

nakul-1454234285

उदयपुर। एग्रीकल्चर सेक्रेटरी सीनियर आईएएस अधिकारी नीरज के पवन के खिलाफ एनएचआरएम में टेंडर में गड़बड़ी के साथ रुपए मांगने की शिकायत पर एसीबी ने नीरज के पवन से जुड़े १० ठिकानों छापे मारे है। नीरज और उनके करीबी दलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एसीबी को नीरज के पवन के खिलाफ पूर्व में एनएचआरएम में टेंडर में घपले की शिकायत मिली थी। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, नीरज किसी दलाल के साथ मिलकर लेन-देन की कोशिश कर रहे थे। इसकी भनक एसीबी को लगी इसके बाद आज सुबह एसीबी ने आधा दर्जन टीमों का गठन कर एक साथ नीरज के पवन से जुड़े 10 स्थानों पर दबिश देकर दस्तावेज व अन्य सामान जब्त कर लिया है। इधर पवन और उसके सहयोगी दलाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जारही है।
एसीबी के आईजी वीके सिंह के अनुसार वर्तमान में कृषि आयुक्त नीरज के पवन के खिलाफ टेंडर में घपले की शिकायतें मिल रही थीं। एेसे में उसके आवास व अन्य स्थानों पर दबिश देकर दस्तावेज व अन्य सबूत जुटाए जा रहे है। करीब दस स्थानों पर कार्रवाई चल रही है। आईजी वीके सिंह ने या भी बताया कि नीरज के पवन के खिलाफ एनएचआरएम में टेंडर में गड़बड़ी के साथ रुपए मांगने की शिकायत भी मिली थी। आयुक्त के घर के साथ ही अन्य स्थानों पर सर्च अभियान जारी है। नीरज के पवन के खिलाफ टेंडर मामले में एक केस भी दर्ज किया गया है।
पिछले छह माह में पवन राज्य के तीसरे बड़े आईएएस जो हुए गिरफ्तार :
पिछले छह माह में नीरत के पवन राज्य के तीसरे बड़े आईएएस सेक्रेटरी है जिन पर ब्रष्टाचार के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार किया है। खान (माइन्स) रिश्वत केस में एसीबी ने अशोक सिंघवी के अलावा सात और आरोपियों को अरेस्ट किया था। सिंघवी माइन्स डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे। सिंघवी लंबे वक्त तक जेल में रहे। पिछले दिनों ही उन्हें बेल मिली है। एकल पट्‌टा मामले में यूडीएच सेक्रेटरी जीएस. संधु पर केस दर्ज किया गया था। संधु को सरेंडर करने के बाद सोमवार को ही जेल भेजा गया है। और अब एग्रीकलचजर सेक्रेटरी नीरज के पवन।

दूकान की चाबी देदो या ज़हर देदो

varun mall

उदयपुर । वरुण माल के व्यापारियों ने आज अपने परिजनों महिलाओं बच्चों सहित नगर निगम के बाहर धरना लगा दिया। निगम आयुक्त को कहा है कि अब या तो हम सब को ज़हर देदो या फिर हमारे प्रतिष्ठानों की चाबी दे दो।
पिछले चार माह से नगर निगम द्वारा सीज किये गए वरुण मॉल के व्यापारी बेरोजगार है। कई व्यापारियों के घरों की स्थिति भी काफी खराब है। वरुण माल को नियमित किये जाने में अधिकतर पार्षद व्यापारियों के पक्ष में है लेकिन जब कि शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया और नगर निगम के महापौर चन्द्र सिंह कोठारी नियमों का हवाला देते हुए सीज नहीं खोलने पर अड़े हुए है। आज वरुण मॉल के सभी व्यापारी अपने परिवार, बीवी बच्चों सहित नगर निगम परिसर पहुंच गए। बच्चों ने और महिलाओं ने निगम परिसर में ही प्रदर्शन किया और सीज खोलने की मांग की। निगम के व्यापारियों ने नगर निगम के आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग को ज्ञापन दे कर कहा की या तो हमको ज़हर देदो या फिर हमे अपनी दुकानों की चाबी देदो। वरुण माल व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक ने बताया कि हाईकोर्ट ने अभी हाल ही में ५ मई को एक अन्य मामले में आदेश दिए है कि वाणिज्यिक क्षेत्र जहाँ पर बाजार क्षेत्र हो वहां पर आवासीय को वाणिज्य में परिवर्तन की स्वीकृति की आवष्यकता नहीं है। अशोक ने बताया की हमने हाईकोर्ट के उक्त मामले की पूरी जानकारी महापौर और आयुक्त को बता दी है, लेकिन फिर भी हमारे साथ कोई रियायत नहीं की जारही है।

IAS टॉपर टीना डाबी पर देश को नाज है.

1

tina222_1462883848उदयपुर . सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाली टीना की खुशी का ठिकाना नहीं है. टीना ने वो कर दिखाया है जिस पर देश को नाज है. 22 साल की टीना राजनीति विज्ञान की छात्रा है और अब वो आईएएस बनकर देश की सेवा करेंगी.

टीना ने  कहा कि उन्हें अपनी ट्रेनिंग का इंतजार है और वे देश के लिए कुछ करना चाहतीं हैं. टीना ने IAS कैडर के लिए हरियाणा को पहली पसंद चुना है. टीना कहती हैं कि वो दस साल भोपाल में रही फिर दिल्ली में और अब वो आईएएस बनकर हरियाणा जाना चाहती हैं.

टीना डाबी बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार थीं, टीना की शुरुआती पढ़ाई भोपाल में हुई उसके बाद दिल्ली में. CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा में टीना ने राजनीति विज्ञान में सौ फीसदी अंक हासिल किए. दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से टीना ने पॉलिटिकल साइंस में बीए किया. BA में भी टीना ने कॉलेज में टॉप किया.

टीना कहती हैं कि उनकी प्रेरणा उनकी मां हैं, जिन्होंने 12वीं क्लास से ही उन्हें IAS की तैयारी में लगा दिया था. जैसे ही बेटी के टॉप करने की खबर मां को मिली तो मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए. टीना की मां एक इंजीनियर हैं.

टीना के परिवार में सिर्फ खुशियां ही खुशियां दिख रही हैं, जिसे पता चल रहा है वो बधाई देने घर पहुंच रहा है. टीना ने पहली ही कोशिश में ना सिर्फ सिविल सेवा परीक्षा पास की बल्कि टॉप भी किया. अब टीना करोड़ों लड़कियों के लिए नई रोल मॉडल बन गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी टीना को बधाई दी है.

टॉप 20 की लिस्ट
1. टीना डाबी
2. अतहर आमिर उल शफी खान
3. जसमीत सिंह संधू
4. अर्तिका शुक्ला
5. शंशाक त्रिपाठी
6. आशीष तिवारी
7. शरण्या अरी
8. योगेश विजय कुंभेजकर
9. कर्ण सत्यार्थी
10. अनुपम शुक्ला
11. अनुराग चंद्र शर्मा
12. आशीष
13. सिद्धार्थ जैन
14. कृति सी
15. प्रताप सिंह
16. श्रीकृष्णाथ बी पंचाल
17. अमित पाल
18 अंशुल गुप्ता
19. श्वेता अग्रवाल
20. विपिन गर्ग

अतहर आमिर के इस कारनामे को देश का सलाम!

0

athar-1-580x395उदयपुर . सिविल सेवा में दूसरे नंबर पर रहे जम्मू कश्मीर के अतहर आमिर. 23 साल के अतहर दूसरी कोशिश में IAS बनने में कामयाब हुए. अतहर ने अपनी कामयाबी की कहानी बताते हुए कहा कि वो बेहद खुश हैं.

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में छोटे से गांव देवीपुरा के रहने वाले अतहर आमिर के कारनामे पर देश गर्व कर रहा है. अतहर ने सिविल सेवा परीक्षा में देश में दूसरा नंबर हासिल किया है. अतहर कह रहे हैं कि उन्हें इतनी बड़ी कामयाबी की उम्मीद नहीं थी.

अतहर ने कहा, “परीक्षा अच्छी हुई थी, अच्छी रैंक की उम्मीद थी लेकिन टॉप फाइव में शामिल होऊंगा इसकी उम्मीद नहीं थी.” अतहर को ये मुकाम दूसरी कोशिश में मिला है.

पिछले साल भी वो सिविल सेवा परीक्षा में कामयाब हुए थे लेकिन कम रैंकिंग की वजह से उन्हें भारतीय रेल ट्रैफिक सेवा के लिए चुना गया था. फिलहाल वो लखनऊ में ट्रेनिंग ले रहे हैं. लेकिन आईएएस बनने के जुनून ने अतहर को फिर से परीक्षा में बिठाया और अतहर ने इस बार दूसरा नंबर हासिल किया.

बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में तेज अतहर ने हिमाचल प्रदेश में IIT मंडी से बीटेक किया है. अतहर कहते हैं कि उनकी कामयाबी से जम्मू कश्मीर के युवाओं को जरूर प्रेरणा मिलेगी. अतहर ने जम्मू कश्मीर कैडर को अपनी पसंद बताया है.

अतहर ने अपनी सफलता के प्रेरणाश्रोत अपने दादा जी को बताया है. अतहर ने कहा, “‘मेरे दादाजी पढ़े लिखे नहीं हैं लेकिन वो हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते थे.”