दोस्त दोस्त ना रहा – बार चुनाव में दोस्त हुए आपने सामने, दोस्तों की लड़ाई का फायदा ले सकता है तीसरा

advocat

उदयपुर । बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। और इस त्रिकोणीय संघर्ष में दो दोस्तों की लड़ाई में तीसरा बाजी ले जासकता है। अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों में दो जिगरी दोस्त है। जिन्होंने दोस्त बन एक दूसरे का हमेशा साथ दिया हमेशा साथ रहे लकिन अब अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करते हुए एक दूसरे के सामने खड़े है। एक ही संगठन और एक ही ग्रुप के ये दो दोस्त अपने अध्यक्ष बनने की महत्वकांशा के चलते एक दूसरे को झुकाने में लगे हुए है।
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद की लिए आज भरत वैष्णव ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया पूर्व में भरत जोशी और प्रवीण खण्डेलवाल अध्यक्ष पद के लिए भर चुके है। कोर्ट में इस बात की चर्चा है कि एक ही संगठन के और एक ही गुट के आपस में जिगरी दोस्त भारत जोशी और प्रवीण खण्डेलवाल अध्यक्ष पद की दावेदारी करते जब एक दूसरे के विरोध में है तो इसका फ़ायदा तीसरे दावेदार भरत वैष्णव को मिल जाएगा।
भरत जोशी और प्रवीण खण्डेलवाल दोनों दावेदार अधिवक्ता बरसों से जिगरी दोस्त है और आज एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। पिछले चार वर्षों में तीन बार भरत जोशी अध्यक्ष रहे और एक बार प्रवीण खण्डेलवाल अध्यक्ष रहे। दोस्ती और एक ही ग्रुप के चलते दोनों ने एक दूसरे के प्रचार और चुनाव लड़ने में जी जान एक लगा कर मेहनत की और विजय हासिल की। यही नहीं दोनों भाजपा समर्थित है, लेकिन भाजपा ने अभी तक किसी भी प्रत्याशी के को हरी झंडी नहीं दी है। जोशी और खंडेलवाल के समर्थक भी लगभग सामान है, कई समर्थक इस दुविधा में भी है की कहाँ किसके साथ जाएँ। जोशी और खंडेलवाल का कहना है कि हम दोस्त है और रहेगे यह बात अलग है की चुनाव में अभी एक दुसरे के विरोध में खड़े है लेकिन इससे हमारे रिश्तों में कोई फर्क नहीं आयेगा।
एक दुसरे की बात नहीं समझे और दावेदारी कर दी :
तीन बार अध्यक्ष रह चुके भरत जोशी का कहना है कि उन्होंने प्रवीन खंडेलवाल से पूछा था की
क्या उनका इरादा चुनाव लड़ने का है ? उन्होंने चुनाव के प्रति अपनी अनिच्छा जाहिर की इसके बाद ही हमने अध्यक्ष पद के लिए तैयार की, लेकिन आखरी वक़्त में जब तैयारी पूरी हो गयी तब उन्होंने भी कहा कि में चुनाव लड़ना चाहता हु तब तक हमारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीन खंडेलवाल ने बताया की उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि में एक बार और चुनाव लडुगा इसके बावजूद भी भरत जोशी ने अपनी दावेदारी की, मुझे और मेरे मित्रों का मानना है कि हमारी जीत निश्चित होगी।
तीसरा दावेदार हो सकता है मजबूत :
अध्यक्ष पद के तीसरे दावेदार भरत वैष्णव ने भी आज दिन में नामांकन दाखिल कर दिया। राव ग्रुप के माने जाने वाले भारत वैष्णव पूर्व में महासचिव रह चुके है। भरत जोशी के समय चुनाव में बढ़ चढ़ कर उनकी सहायता भी कर चुके है। दो दोस्तों की इस चुनावी लड़ाई में भरत वैष्णव को लाभ मिलने के पुरे चांस है। एक बोहत बड़ा अधिवक्ताओं का ग्रुप भारत वैष्णव के साथ है।

अब तक यह हुए नामांकन :
बार एसोसिएशन उदयपुर के चुनाव के लिए अब तक अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार भरत कुमार जोशी, भरत वैष्णव एवं प्रवीण खण्डेलवाल। उपाध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार अरूण सनाढ्य, गोपाल सिंह (चौहान), हरीश पालीवाल एवं विजय सिंह चौहान, महासचिव पद पर चार उम्मीदवार आशुतोष पुरी गोस्वामी, ओम प्रकाश बारबर, प्रवीण गदिया एवं राम लाल जाट, सचिव पद पर तीन उम्मीदवार भारत कुमावत, सौरभ दुबे एवं यशवन्त मेनारिया, वित्त सचिव पद पर चार उम्मीदवार प्रताप सिंह मईडा, शीतल नंदवाना, धर्मेन्द्र सोनी एवं उदयसिंह देवड़ा तथा पुस्तकालय सचिव पद पर तीन उम्मीदवार हरिश सेन, शरद अग्रवाल एवं मनीष खण्डेलवाल अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत कर चुके है।

आंतकी हमले के विरोध में कालीपट्टी बाँध कर खेला क्रिकेट – MMS कप

IMG-20160109-WA0002

 

उदयपुर। एमएमएस कप के पांचवे दिन का नौवा मैच फयूरस क्लब और एम बॉयज के बीच खेला गया। आज के दोनो मैच में सभी खिलाडियो ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर पठानकोट में हुए आंतकी हमले का विरोध किया। फयूरस क्लब ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 129 रन बनाये। फयूरस क्लब के सनी ने 48 गेंद पर 57 रन बनाये। एम बॉयज के सोहिल ने चार ओवर में 1 मेडन व 9 रन देकर 3 विकेट लिये। जबाव में एम बॉयज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 115 रन ही बना सके। एम बॉयज के मोनीष ने 48 गेंद पर 54 रन बनाये। फयूरस क्लब के समीर ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच फयूरस के सनी को भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष वीरू बन्ना, सुल्तान खान ने दिया।
दूसरा मैच पहाडा टाईगर व आर सी क्लक के बीच हुआ। आरसी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे 9 विकेट पर 146 रन बनाये। मोहम्मद साहीद ने 26 गेंद पर 4 चौके व 3 छक्के लगाकर 45 रन बनाये। पहाडा टाईगर के अजहर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिये। जबाव में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाडा टाईगर ताश के पते की तरह बिखर गयी। फारूख के सामने पहाड़ा टाईगर का एक भी खिलाडी 15 रन तक नहीं बना सका और अपनी टीम को 85 रन से जीत दिला दी। पहाडा टाईगर 11 ओवर में 61 रन पर ऑल आउट हो गयी। फारूख ने 2.3 ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट लिये। मैन ऑफ द मैच फारूख को दिया गया।

हिन्दुस्तान जिंक की स्वर्ण जयन्ती 50 साल में विश्व की अग्रणीय जस्ता-सीसा कंपनियों में शामिल

आगामी 3 से 5 वर्षों में 8,000 करोड़ रुपये के निवेष की तैयारी

Hindustan Zinc - 2

उदयपुर। हिन्दुस्तान ज़िंक भारत का एकमात्र एवं विश्व का एकीकृत जस्ता-सीसा-चांदी उत्पादक 10 जनवरी, 2016 को स्वर्ण जयन्ती के 50 स्वर्णीम वर्ष पूरे कर रहा है। वेदान्ता समूह की जस्ता-सीसा-चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयन्ती समरोह मना रही है। कंपनी अपने अगले चरण में अपनी खदानों एवं स्मेल्टर्स के विस्तार एवं विकास तथा नया संयंत्र स्थापित करने के लिए 8,000 करोड रुपये का निवेष करेगी।
हिन्दुस्तान जिंक अपने सभी प्रचालनों के विस्तार की प्रक्रिया को देखते हुए आगामी 3 से 5 वर्षों में वर्तमान अयस्क उत्पादन स्तर 9.36 लाख टन से 14.00 लाख टन तथा धातु उत्पादन का स्तर 0.85 लाख टन से 1.10 लाख टन तक बढ़ाने की विस्तार योजना बना रहा है।
हिन्दुस्तान जिंक की राजस्थान में रामपुरा आगुचा, सिन्देसर खुर्द, जावर, राजपुरा दरीबा एवं कायड़ में खदाने स्थित है तथा राजस्थान में ही दरीबा, चन्देरिया एवं देबारी में कंपनी के स्मेल्टर्स स्थित है।
हिन्दुस्तान जिंक का 10 जनवरी, 1966 को गठन किया था जो आज भारत की एकमात्र एवं विष्व की अग्रणीय एकीकृत जस्ता-सीसा-चांदी उत्पादक कंपनी है।
वेदान्ता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत में जिंक की पर्याप्त उपलब्धता पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘वर्ष 2002 में विनिवेष कार्यक्रम के तहत जब हमने हिन्दुस्तान ज़िक का अधिग्रहण किया। हमारा एकमात्र लक्ष्य भारत को जस्ता में आत्मनिर्भर बनाना था। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है, कि कंपनी आधुनिक पर्यावरण अनुकूल तकनीक, क्षमता विस्तार एवं निरंतर खोज कर, बड़े निवेष द्वारा, पांच गुना उत्पादन बढ़ाने में सक्षम रही है तथा इसके पश्चात भी कंपनी के पास 30 से अधिक वर्षों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के भंडार उपलब्ध है।
प्रेसीडेन्ट (ग्लोबल बिजनिस जिंक) अखिलेष जोषी ने बताया कि पिछले वर्षों में 12,000 करोड़ रुपये का निवेष कर हिन्दुस्तान जिंक ने ना सिर्फ परिसम्पत्यिों का विकास किया है बल्कि शेयरधारकों को भी लाभ पहंुचाया है। विनिवेष के समय हिन्दुस्तान जिंक के पास कैप्टिव पावर और पवन ऊर्जा फार्म नहीं थे। आज हिन्दुस्तान जिंक 474 मेगावाट कैप्टिव थर्मल पावर तथा 274 मेगावाट पवन ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है। अखिलेष जोषी ने भारत सरकार, राजस्थान सरकार व हिन्दुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेषन को भी धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से हिन्दुस्तान जिंक आज विष्व स्तरीय कंपनी है।

हिन्दुस्तान जिंक के कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने बताया कि ‘‘यद्यपि भारत में जस्ते का खनन 2500 वर्ष से अधिक पुराना है, उदयपुर से लगभग 45 किलोमीटर दूर जावर में खनन के प्रचीन रिटार्टस अब भी देखे जा सकते है। भारत में जस्ते धातु के उपयोग के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। अभी भी हम नये क्षेत्रों की खोज कर रहे हैं जो उपभोक्ताओं को जोड़ने एवं देष के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने में सहायक होगा। हम गेल्वेनाइजिंग की अन्य संभावनाओं को तलाष रहे हैं। इसमें से कार बॉडी एवं संरचानाओं में गेल्वेनाईजिंग का उपयोग शामिल है। इससे आम जनता को भरपूर लाभ होगा।‘‘

हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य वितीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता ने हिन्दुस्तान जिंक की वित्तीय सुदृढ़ता पर प्रकाष डालते हुए बताया कि हिन्दुस्तान जिंक सरकारी खजाने में भी उल्लेखनीय योगदान दे रही है। यह योगदान वर्ष 2002 में 364 करोड़ रुपये से बढ़कर 2014-15 में 5,000 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कारोबार में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। वर्ष 2002 में कंपनी का करोबार 1,200 करोड़ रुपये था वह वर्ष 2014-15 में बढ़कर 14,500 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के लाभ में भी अप्रत्याषित वृद्धि हुई है। वर्ष 2002 में कंपनी का लाभ 68 करोड़ रुपये था वह वर्ष 2014-15 में बढ़कर 8,178 करोड़ रुपये हो गया है।
हिन्दुस्तान जिंक के सफलतम प्रोेजेक्टस के बारे में जानकारी देते हुए नवीन सिघल डायरेक्टर (प्रोजेक्टस) ने बताया कि वर्ष 2002 में कंपनी में एक नया मोड़ आया जब सरकार द्वारा विनिवेष कार्यक्रम के तहत स्टरलाईट ने हिन्दुस्तान जिं़क का अधिग्रहण किया। तब से कंपनी के उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। कंपनी की वार्षिक धातु उत्पादन क्षमता 2002 में लगभग 200,000 टन थी जो आज 10,00,000 टन पार कर चुकी है। वार्षिक खदान उत्पादन क्षमता 2002 में 3.45 मिलियन टन थी जो बढ़कर आज 10.25 मिलियन टन हो गयी हैै।

संसाधन एवं भण्डार जो वर्ष 2002 में 143.7 मिलियन टन थे वह 14 वर्ष पश्चात्, भण्डारों के सतत् उपयोग होने के बावजूद भी 375.1 मिलियन टन संसाधन एवं भण्डार मौजूद है। कंपनी के अन्वेषण पर फिलोसाफी के अनुसार अयस्क खदान के प्रत्येक टन के बराबर रिजर्व रखा जाता है।

हिन्दुस्तान जिंक एक नया फर्टीलाईजर प्लांट की स्थापना पर विचार कर रहा है। जिसमें अनुमानित 1,350 करोड़ रुपये की लागत आयगी तथा यह फर्टीलाईतर प्लांट 0.5 लाख टन वार्षिक उत्पादन क्षमता का डाई अमोनियम उर्वरक प्लांट होगा। इस प्लांट को उदयपुर जिले के देबारी में स्थापित करने पर विचार कर रहा है।
हिन्दुस्तान जिंक आगामी 3 से 5 वर्षों में अपनी खदानों एवं स्मेल्टर्स के विस्तार के लिए 8,000 करोड़ रुपये का निवेष करेगा।

एमएमपीएस के 39 छात्रों का साइंस ओलम्पियाड में चयन

Photo-1

उदयपुर। यहां सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के कक्षा 6 से 12 के 39 छात्रों ने साइंस ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 18वें नेशनल साइंस ओलम्पियाड के प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की। ये सभी विजेता छात्र परीक्षा के दूसरे चरण में भाग लेंगे। इन छात्रों में कक्षा सात के कीर्तन जैन व उज्जवल सोनी, दीप कटेजा, अमोल सामोता, हितीक परीयानी ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस एवं सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किए। कुल 14 छात्रों ने स्वर्णपदक, 7 छात्रों को रजत पदक व 6 छात्रों ने कांस्य पदक प्राप्त किए।

दलित हूं, इसलिए कलेक्टर करते हैं उपेक्षा : जिला प्रमुख

shanti laal meghwalउदयपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार पर दलित होने के कारण मुख्य सचिव नहीं बनाने आरोप लगाने वाले सीनियर आईएएस उमराव सलोदिया का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ और इधर, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल ने जिला कलेक्टर के खिलाफ एसटी आयोग के अध्यक्ष को शिकायत करते हुए मोर्चा खोल दिया है। श्री मेघवाल का आरोप है कि कलेक्टर रोहित गुप्ता दलित होने के कारण उनकी उपेक्षा करते हैं और बैठकों में भी नहीं बुलाकर मनमर्जी चला रहे हैं। आरोप यह भी है कि जिला प्रमुख की बिना सहमति के स्वच्छ भारत मिशन में कलेक्टर गुप्ता के इशारे पर तत्कालीन सीईओ जगमोहनसिंह ने कलेक्टर के चहेतों को नौकरियां दे दी।
श्री मेघवाल ने दो दिन पूर्व इस संबंध में गृह सेवक गुलाबचंद कटारिया, एसटी आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य जनसेवकों को कलेक्टर रोहित गुप्ता के खिलाफ शिकायत की थी। इस संबंध में सरकार के आदेश पर सीआईडी अधिकारियों ने आज श्री मेघवाल से उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जानने के लिए पूछताछ की। इस बीच आज श्री मेघवाल ने मीडियाकर्मियों के सामने कलेक्टर रोहित गुप्ता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए।
दलित हूं, इसलिए होता है भेदभाव : जिला प्रमुख ने कलेक्टर रोहित गुप्ता पर दलित होने की वजह से भेदभाव करने का आरोप लगाया है। जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल ने कहा की उन्हें परिषद की कई मीटिंग में नहीं बुलाया जाता है। अगर किसी मीटिंग में बुलाते भी है, तो कलेक्टर की उपेक्षा झेलनी पड़ती है। श्री मेघवाल ने कहा कि क्रमुझसे किसी बात की रॉय नहीं ली जाती, मेरी तरफ जिला कलेक्टर की कोई तवज्जो नहीं रहती है।ञ्ज उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे जिला कलेक्टर की शिकायत मुख्य सेवक और मानव अधिकार आयोग से भी करेंगे। जिला प्रमुख ने कहा कि नियम यह है कि जिला कलेक्टर की हाजरी के लिए उपस्थिति का चार्ट जिला प्रमुख के पास आता है, जिस पर जिला प्रमुख के हस्ताक्षर होते हैं। इतने दिनों में ऐसा कोई भी कागज नहीं आया है।
चहेतों को दी पोस्टिंग : जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन का अध्यक्ष होने बावजूद जिले की छह पंचायत समितियों में की गई ब्लॉक कॉर्डिनेटर भर्ती में तत्कालीन सीईओ जगमोहनसिंह ने मनमर्जी से पोस्टिंग दे दी। मुझसे पूछा भी नहीं गया तो मेरे अध्यक्ष होने का क्या मतलब रहा? उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को अयोग्य बताते हुए पूरी भर्ती पर सवाल खड़े किए हैं। जिला प्रमुख ने कहा कि वे इस संबंध में मुख्य सेवक को शिकायत करके भर्ती पर रोक लगाने की मांग करेंगे।
सीआईडी ने की पूछताछ : जानकारी के अनुसार जिला प्रमुख द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के दौरान पंचायत समितियों में ब्लॉक कोर्डिनेटर की भर्ती में धांधली होना की शिकायत करने पर राज्य सरकार के आदेश के अनुसार आज सीआईडी के स्थानीय अधिकारियों ने जिला प्रमुख से इस संबंध में पूछताछ की और कहा कि क्या उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के सबूत है ? जिला प्रमुख ने सारे आरोपों को सही बताते हुए उनके पास सबूत होने की जानकारी अधिकारियों को दी है।

क्रिकेट खेलते हुए आ गई मौत,

cricketउदयपुर . सेमारी थाना क्षेत्र के इटाली गांव में गुरुवार शाम क्रिक्रेट प्रतियोगिता के दौरान मैदान में ही युवक की मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया। 

शव अभी सलूम्बर चिकित्सालय में रखवाया है।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इटाली गांव में  क्रिक्रेट प्रतियोगिता में हुई थी। प्रतियोगिता में आस-पास के गांव की टीमें आई थी। रूण्डेला गांव की टीम में गौतम  (22) पुत्र शंभूसिंह राजपूत में भी खेल रहा था। मैदान में ही अचानक उसकी हालत खराब हो गई। साथी खिलाड़ी उसे सलूम्बर चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव चिकित्सालय में रखवाया है।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय को बंद करने के खिलाफ कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा।

1

20160107215517 (1)

उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के नाम से संचालित हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय को बंद करने के सरकार के फैसले के खिलाफ कांग्रेसी संभाग भर में जोरदार विरोध कर रहे है। बांसवाड़ा में कल कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे का पुतला दहन किया इधर उदयपुर में भी कांग्रेसी नेताओं ने राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।
बांसवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष चांदमल जैन के नेतृत्व में रैली निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने कांग्रेस राज में खुले इस विश्वविद्यालय को बंद कर अपनी ओछी मानसिकता दिखाई है। जोशी केवल बांसवाड़ा के गौरव थे, अपितु राजस्थान का नाम भी देश में रोशन किया है।
आक्रोश में दिखे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले राजीव गांधी पाठशाला का नाम हटाया, इसके बाद राजीव गांधी सेवा केंद्रों का नाम बदल कर अटल सेवा केंद्र किया। जो सरकार और नेताओं की संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है। प्रवक्ता इमरान खान ने बताया कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव जैनेंद्र त्रिवेदी, पूर्व विधायक कांता भील, प्रधान राजेश कटारा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नटवर तेली, आनंदपुरी उपप्रधान प्रेमप्रताप मालवीया, सीता डामोर, नवाब फौजदार, देवबाला राठौड़, जाहिदअहमद सिंधी, आशीष मेहता, कैलाश डामोर, हरीश पंचाल, संजय जैन साथ थे।
बांसवाड़ा. हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय बंद कर देने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने बांसवाड़ा शहर में इसका विरोध जताया। कलेक्ट्रेट चौराहे पर पार्टी के पदाधिकारी-पार्षद सीएम का पुतला दहन कर विरोध जताते हुए।

 

छात्रसंघ चुनाव कभी भी हों, प्रचार पर रहेगी पाबंदी

meetingउदयपुर. सुखाडिय़ा विवि की छात्रसंघ कल्याण समिति की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में छात्रसंघ चुनावों में लिंगदोह कमेटी के नए नियमों की पालना नहीं होने को लेकर चर्चा की गई। इसके संबंध में यह स्पष्ट कर दिया गया कि छात्रसंघ चुनाव कभी भी हों, कमेटी के नियमों की पालना हमेशा की जानी चाहिए। छात्र चुनावों से पूर्व भी किसी तरह का खर्चा व कहीं भी पोस्टर चस्पां नहीं कर सकते और ना ही किसी अन्य तरह से प्रचार कर सकते हैं। प्रचार पर पाबंदी लगी रहेगी। ऐसा करने वाला छात्र किसी भी संगठन का होगा उसे अयोग्य  करार दे दिया जाएगा। बैठक में छात्रसंघ के वार्षिकोत्सव को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर छात्रसंघ अधिष्ठाता आनंद पालीवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष सोनू अहारी, आकांक्षा हेड़ा व अन्य संघटक कॉलेजों के छात्रसंघ अध्यक्ष मौजूद थे।

खेतों पर काम करती बालिका को उठा ले गया पैंथर, बाद में मिला शव

20160106075529

राजसमंद. कुंभलगढ़ के उसर गांव में मां के साथ खेत पर गई 13 साल की बालिका को बुधवार सुबह पैंथर उठा ले गया। बालिका का शव बाद में वनविभाग व पुलिस की मदद से तलाश लिया गया। 

घटनाक्रम के अनुसार, उसर पंचायत की निचली भागल में रहने वाले किशनसिंह खरवड़ की पुत्री संगीता बुधवार सुबह अपनी मां गणेशी बाई व अन्य कुछ सहेलियों के साथ खेतों पर गई थीं। यहां वे घास काट रहे थे तब ही अचानक पैंथर ने हमला कर दिया और बालिका को उठाकर ले गया। अचानक हुए इस हमले के कारण मां व अन्य सभी किशोरियां घबराकर चिल्लाई, जब तब वह कुछ करतीं इससे पूर्व ही पैंथर संगीता को उठाकर ले जा चुका था। तुरंत वे सब खेतों से गांव की ओर भागी और लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को सूचित किया। 
20160106075534
करीब 9 बजे पूर्व हुई घटना की सूचना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने जंगल छान मारा और बालिका का शव घर से डेढ़ किमी. दूर ढूंढ निकाला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने वनविभाग व पुलिस के अधिकारियों के सामने रोष जाहिर किया। साथ ही अधिकारियों से इस संबंध में अब तक कोई उचित कार्रवाई ना किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। 
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी पैंथर के हमले की कई घटना हो चुकी हैं। पिछले 6 माह में इसी क्षेत्र के 8 किमी. के दायरे में पैंथर द्वारा बच्चों को उठा ले जाने की यह तीसरी घटना है। इसके अलावा नेडच में भी पैंथर के हमले हो चुके हैं। पैंथर के नरभक्षी होने की आशंका जताई जा रही है। 

सफाई कर्मियों की गन्दी हरकत शहर में फैलाया कचरा – शहरवासियों में आक्रोश

20160105065935

उदयपुर। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने आज शहर भर में कोहराम मचा दिया स्मार्ट सिटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछता अभियान की धज्जियां उड़ा दी। अपनी मांगे मनवाने के लिए कार्य का बहिष्कार तो किया ही और शहर की सडकों चौराहों पर गन्दगी फेला दी। सफाई कर्मी की इस हरकत पर शहर के आम नागरिक में आक्रोश छा गया। और सफाई कर्मियों के खिलाफ कारवाई तक के लिए आवाज़ उठाने लग गयी।
नगर निगम की महिला सफाई कर्मी की मौत के बाद मंगलवार को सफाई कर्मियों की हड़ताल के दौरान सफाई कर्मियों ने पुरे शहर में गन्दी और अपराधिक हरकतों को अंजाम देते हुए शहर भर के रास्ते और चौराहों पर गन्दगी फेला दी। नगर निगम महापौर सहित अधिकारी और पार्षदों ने खुद सडकों से गन्दगी हटाई। दिन भर के हंगामे के बाद शाम को निगम प्रशासन और सफाई कर्मियों में समझोता हुआ और हड़ताल रद्द की गयी।

20160105070925

सोमवार को महिला सफाई कर्मी प्रेमी बाई बायोमेट्रिक मशीन पर हजारी लगाने गयी और मशीन पर चार बार पंच करने पर भी हाजरी नहीं लगी तो तनाव के चलते प्रेमी बाई की मौत हो गई। जिसको लेकर आज सफाई कर्मियों ने शहर में सफाई कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दी थी। हड़ताल के दौरान सफाई कर्मियों ने अपनी हट धर्मिता दिखाते हुए शहर जगह – जगह रखे हुए कचरे के कंटेनरों को सडकों पर बिखेर दिया। पुरे शहर की रोड और चोराहे, गदगी से भर दिए। सफाई कर्मियों के इस कृत्य से समूचे शहर वासी आक्रोशित हो गए। हर जगह रास्तों में गन्दगी बिखरी हुई थी। कई जगह तो क्षेत्र वासियों ने खुद सफाई कर कंटेनर भरे। सुबह दस बजे तक यह खबर जैसे ही महापौर चन्द्र सिंह कोठारी को लगी तो एक बार वह भी आक्रोशित हुए और पार्षदों और अधिकारियों के साथ बापूबाजार, नेहरू गार्डन, अश्विनी बाजार, सूरज पोल पंचवटी आदि कई जगह की सफाई कर दी। महापौर सुबह से दिन तक सडकों की सफाई करवाते रहे।।

20160105071707

दिन भर रहा धरना शाम को हुआ समझोता :
नगर निगम सफाई कर्मियों के कार्य के बहिष्कार के बाद वाल्मीकि समाज के महिला पुरुष और सफाई कर्मी सुबह से नगर निगम में धरने पर बैठे रहे और नगर निगम कमिश्नर और महापौर के खिलाफ नारे बाजी करते रहे। शाम को सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि एवं प्रशासन के बिच समझोता हुआ जिसमे बायो मेट्रिक मशीन हटाने के अलावा सभी मांगे मान ली गयी। मृतका प्रेमी बाई के आश्रितों को डेड लाख रुपया निगम द्वारा और पांच लाख रुपया श्रम विभाग में जमा करवा कर नियमानुसार दिया जाएगा। नियमों के अंतर्गत मृतका के आश्रित को नोकरी दी जायेगी। बायोमेट्रिक मशीनों को हटाने की बात निगम प्रशासन ने नहीं मानी। महापौर और आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बिलकुल साफ़ कर दिया कि बायोमेट्रिक मशीन नहीं हटाई जा सकती अलबत्ता इनमे सुधार किया जा सकता है | जमादार को भी एक एक हेंडी मशीन देदी जायेगी जिससे कि मोके पर ही हजारी हो सकेगी। समझोता वार्ता के दौरान नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, एडीएम ओ पी बुनकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज, मोजूद थे एवं सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों में मुरली मनोहर बंडू, पुष्कर चोहान, केलाश गहलोत, रवि राठोड, काजल आदिवाल, ललिता कल्याण, बाबूलाल गवरी, राकेश खोखावत , पवन खोथारी आदि मोजूद थे।

20160105071650

पारस सिंघवी के पक्ष में लगे नारे :
सफाई कर्मी की हड़ताल के दौरान निगम बोर्ड की आतंरिक गुटबाजी और महापौर और पार्षदों के बिच की दुरी भी नज़र आई। धरने पर बैठे सफाई कर्मी एक बार तो निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी के पक्ष में भी नारे लगाने लग गए। उन्होंने महापौर को बदलने और हमारा महापौर पारस सिंघवी जैसा हो के नारे लगा दिए। जानकारी के अनुसार कई सत्ता पक्ष के पार्षद ही जो महापौर चादर सिंह कोठारी से नाराज़ थे वो इस सब हंगामे का दूर से मजा लेते रहे और सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियों को हड़ताल की हवा देते रहे।
महापौर की चेतावनी चार गिरफ्तार :
दिन भर चले घटना क्रम में नगर निगम के महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने सडकों की हालत देख कर चेतवानी भरे लहजे में साफ़ कर दिया था कि एसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जायेगी और अब एसी हरकत करने पर कानूनी कारवाई भी की जा सकती है। बापूबाजार में बेंक तिराहे पर वाल्मीकि समाज के कुछ युवक मोटर साइकिल पर आकार महापौर को ही कहने लगे कि सफाई क्यों कर रहे हो क्या तुम सफाई करवाले हो का ? महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने दो टुक जवाब देते हुए कहा कि हाँ में सफाई कर्मी हू। मोके पर मोजूद पुलिस कर्मियों को भी महापौर ने कहा कि अब अगर कोई गन्दगी फेलाता हुआ दिखे तो पुलिस कारवाई की जाये।
भूपाल पूरा पुलिस ने अशोकनगर स्थित महापौर के मकान के सामने डम्पर चालक को धमकाने और शराब के नशे में हुड़दंग करने के मामले में ६० पुलिस एक्ट में कारवाई करते हुए चार युवक जावर खोखावत, रवि कल्याण, प्रदीप और विजय कल्याणा को गिरफ्तार किया।