उदयपुर । ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए महिला समृद्धि बैंक की ई-कॉमर्स सुविधा का शुभारम्भ 28 नवम्बर से शुरू कर दी। महिला समृद्धि बैंक ई-कॉमर्स सुविधा प्रारम्भ करने वाला देश का पहला महिला बैंक एवं राजस्थान सहकारिता का पहला सहकारी बैंक हो गया है।
बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि महिला समृद्धि बैंक की ई-कॉमर्स सुविधा का भव्य शुभारम्भ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया एवं सहकारिता मंत्री माननीय अजयसिंह जी किलक के द्वारा किया गया।
मुख्यकार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत ने ई कॉमर्स सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सुविधा से बैंक के एटीएम कार्ड धारक सभी ग्राहक घर बैठे ऑनलाईन ही शॉपिंग साईट से खरीददारी कर सकेंगे, रेलवे, एयर अथवा रोडवेज के टिकिट बुक कर सकेंगे एवं बिलो का भुगतान कर सकेंगें। यह बैंक ई-कॉमर्स सुविधा प्रारम्भ करने वाला राजस्थान का पहला सहकारी बैंक एवं देश का छठा सहकारी बैंक बन गया है।
राजस्थान सहकारिता में पहली ई-कॉमर्स सुविधा महिला समृद्धि बैंक में प्रारम्भ।
NSUI की छात्रा पदाधिकारी ने गृहमंत्री कटारिया को कह दिया ये हमारे नेता नहीं – नहीं ली शपथ
उदयपुर। मीरा कन्या महाविद्यालय के छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में एनएसयूआई की निर्वाचित महाविद्यालय की महासचिव ने राज्य सरकार के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को मला पहनाने से भी इंकार कर दिया और कटारिया द्वारा दिलाई गयी शपथ में हाथ बांध कर खड़ी रही। एनएसयूआई की छात्रों ने कहा ये ना तो हमारी मर्जी से आये है ना ही हमारे नेता है।
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया शुक्रवार को सुबह मीरा कन्या महाविद्यालय में छात्रासंघ कार्यालय का उदघाटन करने और शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गए थे। छात्रासंघ कार्यालय का उदघाटन के बाद शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कटारिया के स्वागत और माला पहनाने के लिए नव निर्वाचित कार्यकारणी का नाम पुकारा जाने के दौरान जैसे ही महासचिव धीरज सोलंकी का स्वागत के लिए नाम बोला गया तो निचे बैठी एनएसयूआई की छात्राओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया और कहा की धीरज सोलंकी गुलाबचंद कटारिया का स्वागत नहीं करेगी सोलंकी भी कटारिया स्वागत करने और माल्यार्पण करने अपनी जगह से नहीं उठी। एनएसयूआई की छात्राओं ने कहा की गुलाबचंद कटारिया हमारे नेता नहीं है। हमारे संगठन की छात्रा पदाधिकारी स्वागत नहीं करेगी। हंगामा बढ़ते देख कॉलेज की प्राध्यापकों और मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने स्थिति को सम्भाला। कटारिया ने भी मोके की नज़ाकत को समझते हुए भाषण के लिए माइक थाम लिया और उन्होंने समझाया की अतिथि कोई भी स्वागत किया जाना चाहिए। कटारिया के भाषण के बाद महासचिव धीरज सोलंकी ने कटारिया को माला पहनाई। लेकिन जब गुलाबचंद कटारिया नवनिर्वाचित कार्यकारणी को शपथ दिलवा रहे थे तब भी महासचिव धीरज सोलंकी शपथ लेने वाली कार्यकारणी के साथ हाथ बांध कर खड़ी रही और शपथ नहीं ली। बाद में धीरज सोलंकी ने बताया कि हर कार्यक्रम में बिना कॉलेज कार्यकारणी के परामर्श के सहमति के होता है। मीरा कन्या महाविद्यालय में अध्यक्ष सहित तीन पदाधिकारी एबीवीपी की है, जबकि महासचिव एनएसयूआई की है। एनएसयूआई की धीरज सोलंकी ने बताया की हर कार्यक्रम में भाजपा नेताओं का जमावड़ा होता है। और उन्ही की ही मनमानी चलती है। शपथग्रहण समारोह भी बिना उनकी सहमति के किया गया। अतिथियों के बारे में भी उनसे नहीं पूछा गया और आनन फानन में यह कार्यक्रम रख दिया जिसकी किसी को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गयी थी। सोलंकी ने बताया की यदि नेताओं को बुलाया जाता है तो भाजपा नेता के साथ हमारे नेता भी आने चाहिए अन्यथा हमारा विरोध सहना पडेगा।
उदयपुर में जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुक्रवार को, जिले के 10 टॉपर्स होंगे सम्मानित
उदयपुर,जिला युवा बोर्ड उदयपुर की ओर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुक्रवार 27 नवंबर को आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सभागार में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।
जिला युवा बोर्ड सचिव एवं युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत ने बताया कि महोत्सव में जिले में वर्ष 2014-15 में उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में टॉपर्स रहे 10 विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय द्वारा प्राप्त सूची अनुसार कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) में शिशु भारती सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, सेक्टर 5 के कुलदीप सिंह नरूका व सुश्री गर्विता शर्मा, कक्षा 12वीं (वाणिज्य वर्ग) में तुलसी अमृत उच्च माध्यमिक विद्यालय कानोड़ के भानु सारस्वत व ज्ञान मंदिर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल सेक्टर 4 की सुश्री हर्षिता नलवाया तथा कक्षा 12वीं (कला वर्ग) में स्वामी विवेकानंद सीनियर सैकेण्डरी स्कूल फलासिया की सुश्री नारूसिंह पंवार व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4 की तुलसी गिरि को सम्मानित किया जाएगा।
इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में श्रेष्ठ रहे कक्षा 10 के विद्यार्थियों में बाल विनय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल हरिदासजी की मगरी की सुश्री मनीषा डामोर, न्यु वैली इंटरनेशनल सैकेण्डरी स्कूल चावण्ड के विकास पटेल, ज्ञान मंदिर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल सेक्टर 4 के हर्ष परिहार तथा महावीर विद्या मंदिर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल ऋषभदेव की सुश्री अनविक्षा डामोर को सम्मानित किया जायेगा।
अमरावत ने बताया कि जिला युवा महोत्सव में ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं के प्रथम विजेता दल भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि लोक गीत, लोक नृत्य तथा नाटक प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम विजेता को 5 हजार तथा द्वितीय को 3 हजार रुपये पारितोषिक दिया जाएगा तथा 11 एकल प्रतियोगिताओं के विजेता को 1 हजार तथा उप विजेता को 500 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। जिला स्तर पर प्रथम विजेता दल अगले माह संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे।
पर्यटक सुविधाओं में विस्तार के लिए प्रभावी प्रयासों के निर्देश
उदयपुर. उदयपुर के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने, पर्यटकों से संबंधित सुविधाओं के विस्तार एवं पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने, पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई तथा सौंन्दर्यीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए जिला पर्यटन समिति की गुरुवार को उदयपुर जिला कलक्ट्री सभागार में हुई बैठक में चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर छोगाराम देवासी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में पर्यटन सीजन को देखते हुए परस्पर समन्वय रखकर गंभीरता से इस प्रकार प्रयास करें कि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए तथा वे उदयपुर से अविस्मरणीय मधुर यादें लेकर लौटें।
इस अवसर पर माँ जी का मन्दिर क्षेत्र में उपयुक्त पार्किंंग, झील की मशीन से साफ-सफाई, कचरा हटाने, बेतरतीब जमा ठेले वालों, भिखारियों को हटाने, फतहसागर में झील को हमेशा भरी रखने, झील एवं दुधतलाई क्षेत्र में नाकारा पड़ी नौकाओं को हटाने, शहर में पार्किंग के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
नौका संचालन में नियमों का पूरा पालन हो
बैठक में यह निर्देश भी दिए गए कि झील मेंं संचालित नौकाओं का भौतिक सत्यापन किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सवारी क्षमता के अनुरूप लाईफ जैकेट्स एवं अन्य प्रबन्ध पर्याप्त मात्रा में हों। परिवहन विभाग से कहा गया कि इस मामले में कड़ाई बरते।
पार्किंग व आवागमन को सहज बनाएं
नगर निगम से कहा गया कि यातायात नियंत्रित करने जगदीश चौक से तीन स्थानों हाथीपोल, चांदपोल एवं रंग निवास तक सड़कों पर येलो लाईन अंकित करवाए। शहर में पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने के साथ ही बेढ़ंगे और अनधिकृत विज्ञापनों को हटाया जाए। फतहसागर की बंसियों के पास वाहन पार्किंग को रोकने के लिए नगर परिषद नो पार्किग के पट्ट लगाए ताकि पार्किंग न हो और सैलानी आसानी से विहार का आनंद ले सकें।
पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान
इसी प्रकार सज्जनगढ़ में एलईडी फ्लड़ लाईटें लगाने की कार्यवाही करने, पर्यटकों के लिए सभी स्थानों पर सुविधाओं का ख्याल रखने, गुलाब बाग रोड पर नगर निगम द्वारा करवाई गई पेंटिंग््स के संरक्षण, रानी रोड के किनारे कचरा हटवाने, सहेलियों की बाड़ी व अन्य पर्यटन स्थलों के प्रवेश द्वार के बाहर अनधिकृत विक्रेताओं को हटाने, व्यवस्थित नाईट बाजार स्थापित करने, आहाड़ के राजकीय संग्रहालय के स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के समय में बढ़ोतरी सहित पर्यटन विकास एवं पर्यटक सुविधाओं में व्यापक विस्तार के लिए निर्देश दिए गए। आरंभ में पर्यटन विभाग की उप निदेशक श्रीमती सुमिता सरोज ने गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की और पर्यटन विकास गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
मोटापा कम करने के लिए 15 दिवसीय विशेष शिविर
उदयपुर . राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आगामी 1 दिसम्बर से 15 दिवसीय मोटापा निवारण शिविर होगा।
आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि योग एवं स्वास्थ्य वार्ताओं के माध्यम से लोगो में स्वास्थ्य के प्रति रूझान बढ़ने लगा है। इसलिए 70 किलो से अधिक वजन के लोगों के लिए मोटापा निवारण विशेष योग शिविर का आयोजन स्थानीय औषधालय में प्रातः 5.30 से 7 बजे तक किया जाएगा, जिसमें बिना औषध के दिनचर्या में बदलाव लाकर योग के माध्यम से 5 से 7 किलो तक वजन कम किया जा सकता है। शिविर में योगविद् अशोक जैन, गोपाल डांगी एवं प्रेम जैन द्वारा योग की अनेक विधियों एवं प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भस्ति्रका आदि का बारीकी से अभ्यास कराया जाएगा जिससे थाइयराईड, माईग्रेन, मोटापा, रक्तचाप आदि बीमारियों से ग्रस्त लोगों को फायदा होगा।
अपनी जान के डर से सोहराबुद्दीन के भाई ने अमित शाह के खिलाफ याचिका वापस ली
2005 के सोहराबुद्दीन शेख़ फर्ज़ी मुठभेड़ मामले में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को एक और राहत मिली है.
सोहराबुद्दीन शेख़ के भाई रूबाबुद्दीन ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को इस मामले से बरी किए जाने के ख़िलाफ़ अपनी याचिका स्वेच्छा से वापस ले ली है. रूबाबुद्दीन ने 2007 में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर कहा था कि गुजरात एटीएस की टीम ने सोहराबुद्दीन को फर्ज़ी मुठभेड़ में मार दिया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच गुजरात पुलिस को दे दी थी. गुजरात एटीएस की टीम ने नवंबर 2005 में सोहराबुद्दीन और उनकी पत्नी कौसर बी का कथित तौर पर हैदराबाद से सांगली जाते हुए रास्ते में अपहरण कर लिया था और गुजरात की राजधानी गांधीनगर के पास दोनों को फर्ज़ी मुठभेड़ में मार दिया था. गुजरात सरकार ने सीआईडी (क्राइम) को मामले की जांच सौंप दी थी. लेकिन ढिलाई की शिकायत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंप दी थी.
सीबीआई ने अमित शाह पर क़त्ल और आपराधिक साज़िश रचने के आरोप लगाकर उन्हें चार्जशीट में अभियुक्त नंबर 16 बनाया था. सीबीआई ने कहा था कि कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक़ मुठभेड़ के दौरान अमित शाह अन्य अभियुक्तों के साथ लगातार संपर्क में थे. लेकिन सुनवाई से पहले ही सीबीआई की विशेष अदालत ने अमित शाह पर से आरोप हटा लिए थे. इसके ख़िलाफ़ सीबीआई ने तो अपील नहीं की थी लेकिन सोहराबुद्दीन के भाई रूबाबुद्दीन ने विरोध जताया था. रूबाबुद्दीन ने बीबीसी को बताया, ”जिस तरह मामले को चलाया गया वो काफ़ी अजीब था. मैं पिछले 10 साल से (शाह को) बरी करने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ लड़ता रहा. लेकिन तबसे ही मैं डर में जी रहा हूं. मेरा परिवार और ज़िन्दगी दांव पर लगे हुए हैं. अगर मैंने ये याचिका वापस नहीं ली होती तो मेरी जान चली जाती.” पिछले महीने रूबाबुद्दीन ने अदालत को बताया कि वे याचिका वापस ले रहे हैं तो अदालत ने उन्हें विचार करने के लिए एक महीने का समय दिया था.
रूबाबुद्दीन ने कहा, “अभी मैं धमकी देने वाले लोगों के नाम नहीं बता सकता लेकिन जब समय आएगा तो मैं खुलासा करूंगा. मैंने अपने भाई को खो दिया है, अब मुझे अपने बच्चों और पत्नी के लिए डर लगता है. मेरे साथ कोई नहीं है इसलिए मैं डरा हुआ हूं और अकेले इस लड़ाई को नहीं लड़ सकता.” “मैं अदालत के बारे में कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं अब भी अदालत की इज़्ज़त करता हूं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से मेरा फ़ोन हैक कर लिया गया है और उससे अंतरराष्ट्रीय कॉल किए जा रहे हैं, मुझे डर है कि मुझ पर विदेश में असामाजिक तत्वों से जुड़े होने के आरोप न लगाए जाएं.”
अमित शाह को सोहराबुद्दीन शेख़ के फ़र्ज़ी मुठभेड़ मामले में जांच करने वाली एजेंसियों और अदालतों से राहत मिलती रही है. हालांकि आईएएस अफ़सर हर्ष मंदर ने भी अमित शाह को बरी करने के ख़िलाफ़ याचिका दायर की है जिस पर अगले हफ़्ते सुनवाई होनी है. हर्ष मंदर ने बीबीसी को बताया, “ऐसा बहुत ही कम हुआ होगा कि मामले की सुनवाई से पहले ही किसी पर से आरोप ही हटा लिए जाएं. मैं तो विश्वास ही नहीं कर पा रहा कि अदालत ने शाह को बरी कर दिया और सीबीआई ने अदालत के फ़ैसले को चुनौती नहीं दी.”मंदर ने कहा कि उन्हें दुख है कि 10 साल तक इस लड़ाई को लड़ने के बाद रूबाबुद्दीन को अपनी याचिका वापस लेनी पड़ रही है. हर्ष मंदर ने कहा कि वो अपनी याचिका वापस नहीं लेंगे.
सोजन्य – बीबीसी हिंदी
सवीना में युवक की दिन दहाड़े चाक़ू मार कर ह्त्या

उदयपुर। जमीन विवाद में पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अत्यधिक रक्तस्त्राव होने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के सविना स्थित बरकत कॉलोनी निवासी अहमद ने अमल का कांटा निवासी प्रोपर्टी डीलर अमान से एक प्लॉट क्रय किया था। जिसको अमान ने यूआईटी कन्वर्ट करवा कर देने का वादा किया था। अहमद ने प्लॉट की कुछ राशि अमान को दे दी थी परंतु कुछ राशि कनवरसेशन के बाद देने को कहा था। इस संबंध में दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इससे पहले भी अमान ने अहमद को जान से मारने की धमकी दी थी। आज दोपहर करीब 12.30 अमान सविना बरकत कॉलोनी स्थित अहमद के मकान पर पहुंचा और दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर फिर विवाद हो गया। आवेश में आकर अमान ने अहमद ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अहमद (32) के सीने व पेट में चोंटे लगी जिससे अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का पंचनामा बनवाकर शव को एमबी चिकित्सालय की मुर्दाकोठारी पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मुर्दाकोठरी के बाहर परिजनों एवं परिचितों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद, डिप्टी रानू शर्मा, थानाधिकारी महिपाल सिंह, राजेश शर्मा, रतन चावला भी मोर्चरी पहुंचे। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार अमान ने पुलिस को आत्म समर्पण कर दिया है। हालाँकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है।
युवा मोर्चा की कार्यकारणी पर भाजपा में मची रार
उदयपुर। युवामोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी ने मेवाड़ में भाजपा के आधार स्तम्भ गृह सेवक गुलाबचंद कटारिया ( भाईसाहब ) की मर्जी को भी दरकिनार कर युवामोर्चा की नयी कार्यकारणी की घोषणा करदी। कार्यकारणी की घोषणा को लेकर शहर भाजपा के वरिष्ठ नेता नाराज है, तो कुछ का मानना है कि यह युवा मोर्चा अध्यक्ष की अपनी मनमर्जी और मनमानी की है। यहां तक कि युवा मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी ने पार्टी की परम्परा का भी निर्वहन नहीं किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता ही नहीं भाईसाहब द्वारा किया गया संशोधन भी कार्यकारणी में नहीं किया और जिलाध्यक्ष की स्वीकृति के बिना युवा मोर्चा की कार्यकारणी की घोषणा कर दी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव निर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी ने अपनी कार्यकारणी की घोषणा कर कर दी लेकिन इस कार्यकारणी पर भाजपा जिलाध्यक्ष व् प्रभारी के हस्ताक्षर नहीं है। पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कार्यकारणी की सूचि और उसके प्रकाशित करने के तरीके को लेकर नाराज़गी ज़ाहिर की है। वही युवा मोर्चा के प्रभारी मनोहर चोधरी का कहना है कि युवा मोर्चा अध्यक्ष ने अपनी मनमर्जी की है। भाईसाहब के आदेश होने के बावजूद भी सूचि में संशोधन नहीं किया गया।
तो क्या भाईसाहब के आदेश की अवहेलना हुई ? :
युवा मोर्चा के प्रभारी मनोहर चौधरी की माने तो उनके कहे अनुसार युवा मोर्चा के अध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी ने गुलाबचंद कटारिया की मर्जी की भी अवहेलना की उनकी मर्जी को भी नज़रंदाज़ किया है। मोर्चा प्रभारी मनोहर चोधरी का कहना है कि गजेन्द्र भंडारी ने कार्यकारणी की जो सूचि पहले बताई थी उसकी चर्चा के बाद उसमे कुछ संशोधन करने थे संगठन के कुछ मुख्य कार्यकर्ताओं को जोड़ना था। ये मर्जी गृह सेवक गुलाबचंद कटारिया की भी थी। गजेन्द्र भंडारी को इस बारे में बता भी दिया था लेकिन भंडारी ने सूचि को प्रकाशित करने के पहले बिना स्वीकृति बिना संशोधन के अपनी मनमानी की और कार्यकारणी घोषित करदी। चोधरी के इस बयान के बाद माना जारहा है कि गजेन्द्र भंडारी ने भाईसाहब की मर्जी को दरकिनार कर दिया।
अब खुद चलाओ युवा मोर्चा :
“खुद ने कार्यकारणी की सूची बनाई, खुद ने ही स्वीकृति लेली और खुद ही प्रकाशित कर ली तो अब अच्छा है काम भी खुद को ही करना है, खुद ही काम करना हमारी शुभकामना है ” ये व्यंग भरा वाक्य शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट का है, जो उन्होंने युवा मोर्चा के अध्य्किश गजेन्द्र भंडारी के लिए कहा है। इधर प्रभारी मनोहर चोधरी भी एक तरह से नाखुश है कि युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कार्यकारणी की सूचि में जो संशोधन करने को कहे थे नहीं किये और अपनी मनमर्जी चलाते हुए सूचि की घोषणा कर दी। इसे में युवा मोर्चा अध्यक्ष एक तरह से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कट गए है और अब संगठन में उनका भारी विरोध भी नज़र आरहा है। इसका असर युवा मोर्चा के होने वाले कार्यक्रमों में भी देखा जासकता है। मना जाता है की भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और हर कार्यक्रम में और चुनाव में मोर्चा की अहम् भूमिका होती है।
कहाँ हुई गड़बड़ और क्या हुई मनमानी :
युवामोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी ने कार्यकारणी को लेकर पूर्व में एक बार जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट से चर्चा की और कहा की इसकी स्वीकृति भाईसाहब से भी लेली गयी है। जिलाध्यक्ष भट्ट ने कहा ठीक है अगर एसा है तो एक बार प्रभारी से चर्चा कर ले, प्रभारी मनोहर चोधरी को भी लिस्ट बता दी जिसको बाद मे प्रभारी ने कहा की भाईसाहब और जिलाध्यक्ष की भी मर्जी है कि कुछ संशोधन किया जाए। लेकिन युवा मोर्चा ने संशोशन नहीं करते हुए बिना जिलाध्यक्ष और प्रभारी के हस्ताक्षर किये सीधे ही कार्यकारणी की घोषणा कर दी। अब इस पर भाजपा के पदाधिकारियों और युवामोर्चा अध्यक्ष के बिच कुश्ती शुरू हो गयी है।
यह है कार्यकारणी : युवा मोर्चा के अध्यक्ष गजेन्द्र भडारी द्वारा घोषित कार्यकारणी में उपाध्यक्ष जितेन्द्र मारू, सोहनसिंह खरबड़, कमलेश प्रजापत, हेमन्त दया, शंकर डांगी, विरेन्द्रसिंह सिसोदिया।
जिला मंत्री के पद पर सन्नी पोखरना, विजय दलाल, ओम पारिख, सतीश शर्मा, शंकर पटेल (खरबड़िया) और जय निमावत। कार्यालय मंत्री के लिए शेखर वैष्णव। कोषाध्यक्ष संतोष चांदवानी, प्रचार प्रसार मंत्री जितेन्द्र वर्मा और प्रवक्ता कमलेश दया को नियुक्त किया गया है।
इनका कहना
सूचि लेकर गजेन्द्र भंडारी मेरे पास आये थे और गुलाबजी भाईसाहब का नाम लेकर कहा था कि उनकी भी स्वीकृति है जिस पर मेने युवा मोर्चा से चर्चा कर कुछ संशोधन के लिए कहा था लेकिन उन्होंने एसा नहीं किया इस बात को लेकर मेरी उनसे नाराज़गी है। बाकी तो काम उनको करना है उनकी कार्यकारणी है जैसा चाहें करें। दिनेश भट्ट, शहर जिलाध्यक्ष भाजपा
युवा मोर्चा अध्यक्ष मेरे पार आये थे लेकिन उन्हें जिन संशोधन के लिए कहा था जिसमे जिलाध्यक्ष और गुलाबजी भाईसाहब की भी मर्जी थी एसा उन्होंने नहीं किया और सीधे बिना सूचना के कार्यकारणी की घोषणा कर दी। मनोहर चोधरी , प्रभारी भ ज यु मो
मेने जिलाध्यक्ष और प्रभारी दोनों से स्वीकृति ली है दोनों से चर्चा की है। क्यूँ कि काफी देर हो गयी है और युवा मोर्चा के काम भी करने है इसके लिए टीम की जरूरत होती है इसलिए घोषणा जरूरी थी। कार्यकारणी में सभी को तो ले नहीं सकते कोई ना कोई रह ही जाता है। शत प्रतिशत तो किसी की भी सही नहीं होती। गजेन्द्र भंडारी युवा मोर्चा अध्यक्ष
आगामी 6 मार्च 2016 को होगा 34वां महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर
उदयपुर। विश्व, देश, राज्य व अंचल स्तर पर समाज सेवा, विज्ञान, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के संबंध में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन उदयपुर ने विभूतियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आगामी 6 मार्च 2016, रविवार को होने वाले 34वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह में फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ विभूतियों को सम्मानित करेंगे। सम्मान के तहत प्रविष्टियां 30 नवंबर 2015 तक आमंत्रित की गई है। फाउण्डेशन इससे पूर्व अपने 33वें सम्मान समारोह तक 4090 विभूतियों का सम्मान कर चुका है।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा आयोजित 34वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि सम्मानों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र फाउंडेशन की वेबसाइट www.eternalmewar.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र नि:शुल्क सिटी पैलेस उदयपुर के बड़ी पोल स्थित काउंटर से प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं
ओम बन्ना की पुण्य तिथि पर विराट भजन संध्या
उदयपुर । श्री ओम बन्ना की पुण्य तिथि 24 नवम्बर को बलीचा धाम स्थित गाधी पर भव्य आयोजन किया गया। सुबह महाआरती, शाम केा भजन संध्या तथा भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया। श्री ओम बन्ना सेवा संस्थान के आर.पी. सिंह आंकवा ने बताया कि अेाम बन्ना की पुण्य तिथि पर विराट भजन संध्या में जोधपुर, जयपुर, डुंगरपुर, बांसवाडा, अजमेर, चितोडगढ, भीलवाडा, आबूरोड, पाली से भी भक्तगण बस द्वारा पहुंचेगे। इस हेतु निशुल्क बसों की व्यवस्था भी की गई थी।
गादी पर होगी चार मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा:- आरपी सिंह आकंवा ने बताया कि ओम बन्ना की गादी पर चार मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गयी जिसमें महादेव, राधे कृष्ण, हनुमान व राम दरबार शामिल थी। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद जी व मेवाड महामण्डलेश्वर रास बिहारी शरण शास्त्री व अन्य पंडितों का भी सानिध्य रहेगा।






