धूम धडाके और रोशनी के बिच मनाई दिवाली – रोशनी में नहाया शहर हर चहरे पर दिखी ख़ुशी

udaipur

उदयपुर। सुख-समृद्धि व वैभव का दीपोत्सव धनतेरस से शुरू होकर आज भाई दूज के साथ संपन्न हो गया। दीपावली पर बुधवार को शहर रोशनी में नहाया। हर घर-प्रतिष्ठान, बाजार, चौक-चौराहा व सरकारी भवन पर आकर्षक सजावट की गई। लोगों ने शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी पूजन कर खुशहाली की कामना की। पूरी रात आतिशबाजी का दौर जारी रहा।

अलसुबह महिलाओं ने परंपरानुसार गोवर्धन पूजा की। दीपावली के अगले दिन गुरुवार को रामा-सामा पर लोगों ने अपने परिजनों व परिचितों के यहां जाकर बड़ों से आशीर्वाद लिया। साथ ही अपनों से छोटों को उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुलाकात का यह दौर देर रात तक जारी रहा। महिलाओं ने घरों में विशेष पकवान बनाकर मेहमानों का मुंह मीठा करवाया।

लक्ष्मी मंदिर में भक्तों की कतार :
दिवाली की अल सुबह से भटियानी चोहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों की कतारें लगी जो देर रात तक जारी रही। लक्ष्मी के दर्शन और पूजा के लिए महियें युवा घंटों लाइन में खड़े रहे। पुलिस ने लक्ष्मी मंदिर रोड का यातायात एक दिन पहले ही बंद कर दिया था। सुबह तो भक्तों की कतार जगदीश चोक तक पहुच गयी थी।
सजे बाज़ार बापूबाजार रहा फीका : इस बार हालाँकि शहर के हर हिस्से के बाज़ार रोशनी से जगमग रहे लेकिन शहर का हार्ट कहे जाने वाले बापूबाजार में व्यापारियों ने सजावट में कोई उत्साह नहीं दिखाया। बापूबाजार के अधिकतर व्यवसाई महापौर और नगर निगम के विरोध स्वरुप साज्जा नहीं की। गौर तलब है की शहर की आम जनता बापूबाजार में शाम को रोशनी देखने जरूर आती है।

diwali

खेखरे पर हुई गोवर्धन पूजा:
कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा दिवाली के अगले दिन गुरुवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया। दीपावली के दूसरे दिन गो पूजा का विशेष महत्‍व होता है। महिलाओं ने अल सुबह गाय की पूजा के बाद गाय पालक (गाय की सेवा करने वाला) को गिफ्ट और अन्‍न दिया। गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर जल, मौली, रोली, चावल, फूल, दही और तेल का दीपक जलाकर पूजा की। ऐसी मान्‍यता है कि इंद्र के कोप से बचने के लिए गोकुल वासियों ने जब गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली, तब उन्‍होंने 56 भोग बनाकर श्री कृष्ण को भोग लगाया था। इससे खुश होकर श्री कृष्ण ने आशीर्वाद दिया और कहा इंद्र से डरने की जरूरत नहीं है, वह गोकुल वासियों की हमेशा रक्षा करेंगे।
मेहमानों का सिलसिला सुर रामा शामा :
दिवाली के अगले दिन महिलाऐं गोवर्धन पूजा करती है तो घर के पुरुष इस दिन रामा-शामा करते है । जो लोग दीवाली की रात आतिशबाजी में व्यस्त रहे वो लोग गूरुवार के दिन रामा शामा करने में जुटे रहे। रामा शामा का ये सिलसिला दिन भर चलता रहा। इस दौरान लोगों ने अपने घर आने वाले मेहमानों का स्वागत किया और घर में बनी मिठाइयों से उनका मुंह मीठा कराया। इसी तरह का माहौल सियासी पार्टियों के दफ्तरों और प्राईवेट कंपनियों के संस्थानों में रहा। उधर, दिवाली की छुट्टियों के बाद बाहर के लोगों का घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया।
रोड़वेज और प्राईवेट बसों में सवारियां खचाखच भरी रही। ऐसा ही हाल रेलगाड़ियों का भी रहा… रेलवे स्टेशनों पर रेलों के ज़रिये घर लौटने वालों की रेलमपेल देखि गई।

प्रेम की धमाकेदार वापसी – प्रेम रतन धन पायो

फिल्म: प्रेम रतन धन पायो
डायरेक्टर: सूरज बडजात्या
संगीत: हिमेश रेशमिया
कलाकार: सलमान खान, सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली

maxresdefault

सलमान की जिस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था वह प्रेम रतन धन पायो रिलीज हो गई। दर्शक एक बार फिर से सलमान को प्रेम के रूप में देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सलमान ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है। सलमान ने एक बार फिर से प्रेम के रूप में खुद को साबित कर दिया है। फिल्म प्रेम रतन धन पायो एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म के भव्य सेटों ने दर्शकों को काफी लुभाया है। सूरज बडजात्या और सलमान खान की जोडी ने एक बार फिर सये कमाल कर दिखाया है। फिल्म का संगीत तो पहले से ही लोकप्रिय हो चुका है। फिल्म के अन्य कलाकारों जैसे सोनम कपूर, अनुपम खेर,नील नीतिन मुकेश, स्वरा भास्कर ने भी प्रशंसनीय अभिनय किया है। फिल्म में सलमान खान को डबल रोल में दिखाया गया है। कुल मिलाकर फिल्म प्रेम रतन धन पायो पैसा वसूल फिल्म है।

कहानी: फिल्म की कहानी अयोध्या में शुरू होती है। प्रेम यानी सलमान खान जो कि बडे दिलवाला है उसे रामलीला जुबानी याद है। वह हर वक्त अपनी धुन में रहता है। वह अपनी कमाई वहां की राजकुमारी मैथिली यानी सोनम कपूर के चैरिटेबल ट्रस्ट में दान दे देता है। राजकुमारी मैथिली की प्रशंसा सुनकर प्रेम उनसे मिलने के लिए उत्सुक हो जाता है। प्रेम अपने दोस्त के साथ राजकुमारी से मिलने के लिए राजमहल पहुंच जाता है।

राजकूमारी मैथिली को फिल्म में बडा उदार और दूसरों की सहायता करने वाला दिखाया है। प्रेम राजकुमारी की इस उदारता से काफी प्रभावित होता है। प्रेम राजकुमारी से मिल लेता है। मैथिली से मिलने के बाद फिल्म में प्रेम का माहौल शुरू हो जाता है। फिल्म में सलमान के दूसरे रूप को राजकुमार विजय के रूप में दिखाया गया है। इसके बाद फिल्म रिश्तों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी काल्पनिक और पारिवारिक रिश्तों की बुनियाद पर बनाई गई है। फिल्म ने अंत तक दर्शकों को कुर्सी से बांधकर रखा है।

बिहार चुनाव: ‘भाजपा के लिए सलाह- गाय वोट नहीं देती, लोग देते है’

0
biharबिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम को लेकर पाकिस्तान में भले ही पटाखे नहीं छूटे हों लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर धूमधड़ाका किया और भाजपा की हार पर कई चटपटी टिप्पणियां की। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के साथ ही ट्विटर पर हैशटेग ‘#BiharResults ‘ ट्रेंड करने लगा और दिनभर टॉप पर बना रहा।
इस दौरान यूजर्स ने भाजपा की हार के बहाने गाय, पाकिस्तान, असहिष्णुता पर टिप्पणी की और भाजपा को आगे के लिए नसीहत भी दे डाली। मजेदार बात यह है कि ट्विटर  पर भारतीयों के अलावा पाकिस्तानियों ने भी जमकर आतिशबाजी की।
ट्विटर पर आरती सवाल करती हैं कि बिहार को खरीदने के लिए मोदी जी ने जिस पैकेज की बोली लगाई थी वो चुनाव हारने के बाद भी मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा कर रखी है। हालांकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया है कि बिहार को पैकेज दिया जाएगा। 
आकृति मट्टू ने लिखा कि भारतीय चुनावों के बारे में अच्छी बात यह है कि औसत मतदाता के मन की थाह लेना बहुत मुश्किल है। किसी भी तरह के आडंबर से उसे मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। 
नम्रता साहू का कहना था कि भाजपा ने पिछले चुनावों में 91 सीटें जीती थीं और इस बार वह 60 पर आ गई है। क्या यह मोदी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह है। 
स्नेहल गांधी ने कहा, ‘भाजपा के लिए सलाह- गाय वोट नहीं देती है लोग देते हैं।‘ एक अन्य टिप्पणी थी कि भाजपा की गाय पर ‘घर वापसी‘ हुई है। एक टिप्पणी यह भी थी कि बिहार चुनावों में भाजपा की सीटों की संख्या डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत से भी कम रही।
महेंद्र रघुवंशी ने ट्वीट किया, ‘आज बिहार की जनता चिल्ला चिल्ला के पूछ रही है मोदी से कितनी सीट दूं। तीस दूं या 40-50 दूं या 60 दूं। पाकिस्तान में भी लोगों ने ट्वीटर पर बिहार जीत पर खूब टिप्पणी की है। 
नसीम जेहरा लिखती हैं, ‘बीजेपी संघ राजनीतिक आक्रमण में उन सभी को पाकिस्तानी कहा जा रहा है जो उनके विरोध में हैं। ये घटिया राजनीति है।‘
अली कामरान चिश्ती का ट्वीट है, ‘जो न कटे आरी से वो कटे बिहारी से।‘
स्नाइपर नाम के एक हैंडल ने ट्वीट किया है, ‘यहां पाकिस्तान में हाफिज सईद जैसे लोग मोदी की जीत का इंत•ाार कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि मोदी की जीत हो तो तनाव बढ़ता रहे।’
‘सच है माता कभी कुमाता नहीं होती देखिये न गौ माता का चारा खा जाने वाले बेटे लालू को भी गौ माता ने जीत दिया ‘

इमाम हुसैन की याद में आम न्याज़ में उमड़े हज़ारों लोग

80 fittउदयपुर । नूरे इस्लाम नौजवान कमैटी ने ८० फिट रोड राता खेत पर इमाम हुसैन की याद में आम न्याज का आयोजन किया जिसमे शहर के कई मोहल्लों से हज़ारों लोग शामिल हुए।
रातखेत की नुरे इस्लाम कमेटी के जाकिर मंसूरी ने बताया कि सामाजिक कार्यों के लिए बनी युवाओं की नुरे इस्लाम कमिटी ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इमाम हुसैन की याद में आम न्याज़ का आयोजन किया जिसमे सात क्विंटल तबर्रुक आम लोगों में वितरित किया गया । जाकिर ने बताया कि नुरे इस्लाम कमिटी के अलावा मोहल्ले के कई युवा और महिलाओं का इस आम नयाज के आयोजन को सफल बनाने में योगदान रहा। शहर के अन्य मोहल्ले सज्जन नगर, मस्तान पीया कॉलोनी, फारुख आज़म नगर, अंम्बावगढ़ कच्ची बस्ती आदि से हज़ारों महिलाऐं बच्चे और पुरुष न्याज़ के लिए राताखेत पहुंचे जिन्हे न्याज़ का तबर्रुक तकसीम किया गया । इस आयोजन में नुरे इस्लाम कमेटी के साबिर खान, आबिद हुसैन, मोहम्मद शाकिर, मोहसिन हैदर, अनवर मंसूरी, निसार मंसूरी, इकराम, आदिल, इरफान, सईद, उमर, नदीम, आवेश, मुकर्रम, इदरिस, सलीम, शाकिर, शादाब, शादान, सौहेल, हामीद भाई, बबला, आजाद नाना, फिरोज, मोहम्मद रियाज, फरदीन, जीशान सहित नूरे इस्लाम नोजवान कमेटी के कई मेम्बरान मौजूद थे, जो कि कार्यक्रम के सफल आयेाजन के लिए कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए थे।

बिहार की जीत पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने की आतिशबाजी

IMG-20151108-WA0011

उदयपुर। बिहार विधानसभा के आए नतीजो से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मादडी चोराहे पर आतिशबाजी की एवं एक.दुसरो को मीठा मुँह करा कर लड्डू वितरण किये !
नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया की बिहार विधानसभा चुनावो में महागठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मादडी चौराहे पर भव्य आतिशबाजी की तथा एक.दुसरे का मुहँ मीठा करा कर मिठाई वितरण की !
इस दौरान कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद सोनिया गाँधी जिंदाबाद राहुल गाँधी जिंदाबाद सी पी जोशी जिंदाबाद तथा सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगते हुए एक.दुसरे को बधाई दी साथ ही बिहार के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ सीपी जोशी का आभार जताया जिनके नेतृत्व में ये करिश्मा हुआ साथ ही शुभकामनाये भी प्रेक्षित की !
कार्यकर्म में दिनेश श्रीमाली, पूर्व पार्षद भगवती लाल सुथार, पार्षद प्रमिला चौधरी, भूषण श्रीमाली, संजय सुथार, अरुण सुथार, पन्नालाल चौधरी, भानु गुर्जर, पंकज शर्मा, तरुण भटनागर, संतोष शर्मा, आशिफ खान, राम लाल, ब्रिजेश, प्रदीप,दुर्गेश सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे !

दीपावली दशहरा मेले में बॉलीवुड नाईट की धूम

_DSC0388उदयपुर । स्टेज पर एक ओर बॉलीवुड सिंगर सोनू कक्कड़ की शानदार प्रस्तुती, तो दूसरी ओर नीचे झूमते युवा। यह नजारा गुरूवार को नगर निगम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में देखने को मिला। कार्यक्रम में जैसे ही सोनू स्टेज पर परफॉर्म करने पहुंची, तो यंगस्टर्स का उत्साह देखने लायक था। यंगस्टर्स ने सोनू के साथ ना सिर्फ सिंगिंग में साथ दिया, साथ ही उनके गानों पर जमकर थिरकते भी नजर आए।
नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेला 2015 मे तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत अतिथियों के स्वागत _DSC0367से हुई। इस अवसर पर नगर निगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रेस समिति अध्यक्ष हंसा माली ने बताया कि स्वागत रस्म के बाद उदयपुर के प्रियांश के शानदार नृत्य की प्रस्तुति हुई। इस प्रस्तुति के बाद सोनू ने परफॉर्मेंस की शुरूआत अपना प्रसिद्ध गीत बाबू जी जरा धीरे चलो बिजली गिरी यहां बिजली गिरी… से की। इसके बाद उन्होंने ‘अजीब दास्ता हैं ये कहा शुरू कहां खत्म…’ व एक के बाद एक कई गाने सुना आवाज का जादू बिखेरा। सोनू कक्कड़ ने मंच पर ये कसूर, मदारी मदारी, ये जो हलका हलका, लंदन ठुमक दा, हिप हिप हुर्रे, आली रे आली जैसी शानदार प्रस्तुतियों के साथ ही पंजाबी मेडली व हिंदी फिल्मी गीत पेश कर अपनी दमदार आवाज के बलबूते उदयपुर के युवाओं को देररात तक झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सोनू कक्कड़ ने युवाओं की पसंद को मद्देनजर रखते हुए सहित अन्य डांस सांग पेश किए।
ये रहे अतिथि : समाज सेवी विरेन्द्रसिंह बापना, शंभू जैन, कैलाश शर्मा, हरिश मीणा, सोनू अहारी, जगदीशराज श्रीमाली, मोह मद अयूब सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।
बच्चों को भा रहा हैं मिकी माउस : इस बार बच्चो के लिए 2 बडे मिकी माउस मेला प्रांगण में लगाए गए है साथ ही बच्चों के झुलों में एक से एक वैरायटी इस बार लाई गई है। बच्चों का खास आकर्षण हैलीका ट झुला लाए बच्चों को काफी पंसद आ रहा है इसके साथ ही ड्रेगन, टोरा-टोरा, सल बो, ब्रेकडांस जैसे कही झुले उपलब्ध है। बडो के लिए बडे झुले जेसमीन व नाव लगाई गई है।
आकर्षक है विद्युत सज्जा : मेला संयोजक एवं सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष जगदीशचन्द्र मेनारिया ने बताया कि मेला प्रांगण में इस बार विशेष विद्युत व्यवस्था की गई है। निगम के सभी द्वारों पर आकर्षण लाईटें लगाई गई है इसके साथ ही शहरवासियों का सांस्कृतिक संध्याओं के प्रकाशन में किसी भी प्रकार की कोई दुविधा न हो इसके लिए प्रोजेक्टर की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही निगम भवन पर मनमोहन विद्युत सज्जा की गई है। उन्होंने बताया कि पानी की समुचित व्यवस्था शहरवासियों के लिए की गई है। इस क्रम में नारायण सेवा संस्थान की ओर से काउंटर भी मेला स्थल पर लगाया गया है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि यह मेला शहर की जनता के लिए पूर्णत: नि:शुल्क है और ज्यादा से ज्यादा सं या में आकर मेले का आनंद उठाएं।

_DSC0320

 

 

सजी स्टालें : इस बार मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी आए हुए है। उन्होंने बताया कि इस बार पहली बार व्यापारियों में भी उत्साह है और प्रथम दिन से ही काफी सं या में व्यापारियों ने व्यवसाय शुरू कर दिया है। मेलार्थियों की भींड मेले की रंगत के साथ बढ़ रही और जम कर खरीददारी के साथ खाने पीने के चटखारे मेलार्थी ले रहे हैं। महिलाओं के शृंगार की भी मेले में अनेक सामग्री मौजूद है।
आज गुुदगुदाएंगे राजीव व चिराग वाधवानी : प्रेस समिति अध्यक्ष हंसा माली ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के क्रम में आज हास्य अभिनेता राजीव निगम व लाफ इंडिया लाफ-फेम के चिराग वाधवानी आज शहरवासियों को गुदगुदाएंगे।

महाघुस काण्ड में दलाल संजय सेठी सबका महागुरु

sanjay sethiउदयपुर। एसीबी द्वारा कोर्ट पे पेश की गयी तीन हज़ार पेज की चार्ज शीट के अनुसार अगर इस घूसकांड का सबसे बड़ा कोई सूत्रधार था तो वह दलाल संजय सेठी था। निलंबित खान विभाग का प्रमुख शासन सचिव अशोक सिंघवी तो अधिकारियों की पोस्टिंग तक संजय सेठी से पूछकर करता था। संजय सेठी ही बताता था कि किस खान मालिक को किस तरह से नोटिस देना है और कब देना है, कितने में बात तय करनी हे यह भी संजय सेठी ही करता था। गिरफ्तार अतिरिक्त निदेशक पंकज गहलोत और पुष्कर आमेटा को अशोक सिंघवी नहीं और संजय सेठी अशोक सिंघवी के नाम से निर्देशित करता था। आज कोर्ट में पेश की गयी चार्जशीट के पहले पन्ने की शुरुआत दलाल संजय सेठी के कारनामों और उसकी कहानियों से हो रही है। चार्जशीट के पहले पन्ने से साफ़ लिखा गया है कि खान विभाग के आला अधिकारियों और खान मालिकों के बीच की कड़ी था संजय सेठी, जो खान मालिकों की खाने बंद करवा कर उनसे अधिकारियों के लिए करोड़ों की उगाही करता था। शेर खान वाले मामले में भी यही था शेर खान की १४ में से छह खानों को खान विभाग ने बंद करवा दिया था, जिसको शुरू करवाने के लिए संजय सेठी ने पांच से दस करोड़ के बीच मामला सेट करने की बात खान विभाग के अतिरिक्त निदेशक पंकज गहलोत से कही। जब शेर खान ढाई करोड़ रुपये देने को राजी हो जाता है तो संजय सेठी सचिव अशोक सिंघवी को कॉल पर ही बताता है कि शेर खान सवा करोड़ रुपये में माना है। एक करोड़ रुपये का घाला रख कर संजय सेठी एक करोड़ रुपया अपने पास ही रखना चाहता था। इसके अलावा चार्जशीट में दर्ज फोन कॉल की रिकॉर्डिंग का विस्तृत ब्योरा है। कई ऐसे पुख्ता साबुत है जिसमे कई सफ़ेद पोशों के राज छुपे हुए है जो अब उजागर होने की संभावना है।
महा घुस काण्ड के ७३ गवाह :
कोर्ट में पेश की गयी चार्ज सहित के अंदर कुल ७३ गवाह है जो कोर्ट में गवाही देंगे । ये ७३ गवाह में कुछ फिल्ड क्लब के कर्मचारि है जहां पर बैठ कर महाघुस काण्ड का खेल रचा जाता था। कुछ खान विभाग के ही निचले स्तर के कर्मचारी है जिन्हे पता तो सब है लेकिन कभी उच्च अधिकारियों के विरोध में बोलने की हिमाकत कभी किसी ने नहीं की। और कुछ फैक्ट्रियों और माइंसों के कर्मचारी है जो इस महाघुस काण्ड में पैसे लेनदेन का काम भी किया करते थे, साथ ही उन्हें संजय सेठी और खान मालिकों के बीच की डील के बारे में विस्तृत जानकारी थी।
४८१३ कॉल की बात चित :
चार्जशीट में आठों आरोपियों के बिच एक जनवरी से १६ सितम्बर के बिच घुस लेनदेन की बातचीत का ब्यौरा शब्द दर शब्द पेश किया गया है। आठों आरोपियों के बिच कुल 4813 कॉल घूसकांड को लेकर हुई। जिसमे
आरोपी अशोक सिंघवी, मोबाईल नम्बर 9829229874 — 135 कॉल
आरोपी अशोक सिंघवी, मोबाईल नम्बर 9829011666 — 62 कॉल
आरोपी संजय सेठी, मोबाईल नम्बर 9929429910 — 278 कॉल
आरोपी संजय सेठी, मोबाईल नम्बर 8696182268 — 301 कॉल
आरोपी संजय सेठी, मोबाईल नम्बर 9829490022 — 320 कॉल
आरोपी पंकज गहलोत, मोबाईल नम्बर 9414065509 — 382 कॉल
आरोपी पंकज गहलोत, मोबाईल नम्बर 9414275509 — 433 कॉल
आरोपी पूष्करराज आमेटा, मोबाईल नम्बर 9414109911 — 547 कॉल
आरोपी श्याम एस सिंघवी, मोबाईल नम्बर 9829041507 — 327 कॉल
आरोपी शेरखान, मोबाईल नम्बर 9829246511 — 860 कॉल्
आरोपी रशीद खान, मोबाईल नम्बर 9829246544 — 1168 कॉल

एसीबी की चार्जशीट में भाजपा नेता पीएचडी मंत्री किरण माहेश्वरी का नाम आने से बड़ी हैरानी

0

kiran1उदयपुर। महाघुस काण्ड के खुलासे के बाद से ही कयास लगाये जारहे थे कि इस मामले में सत्ता पक्ष की किसी मंत्री का नाम भी शामिल है। चार्जशीट पेश होने के बाद सभी की हैरानिया भी बढ़ गई । लिपिबद्ध की गई आरोपियों की बातचीत रिकॉर्डिंग में टीम ने यह साफ किया कि राजसमन्द विधायक और केबिनेट मंत्री किरण माहेश्वरी खनन व्यवसायी राधेश्याम सोनी की मदद करने के लिए अतिरिक्त निदेशक पंकज गहलोत को कॉल किया था यह बात पंकज गहलोत ने संजय सेठी को बताई । पंकज गहलोत और संजय सैठी राजसमन्द के मार्बल व्यवासायी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर उसे परेशान कर रहे थे, इस दौरान मंत्री किरण ने उसकी मदद करने के लिए पंकज गहलोत को फोन किया था, जो बात पंकज गहलोत ने फिर से संजय सेठी को बताया कि किरण माहेश्वरी राधेश्याम सोनी की मदद करने के लिए फोन कर रही है। पांच अगस्त को संजय सेठी और गहलोत की बीच हुई बातचीत के ब्योरे में संजय सेठी ने अशोक सिंघवी को राधेश्याम सोनी के बारे में बताया और उसकी मासिक कमाई करोड़ों में बताते हुए उसे परेशान करने की सलाह दी। इस पर सिंघवी ने सेठी को कहा कि मै इस नाम के किसी बन्दे को नहीं जानता लेकिन तुम इसे परेशान करने की प्रक्रिया में लग जाओ। बातचीत में उदयपुर के एक और अन्य मार्बल व्यवसाई निजी स्कूल का मालिक गोविन्द अग्रवाल का जिक्र भी है।

घूस खोरों के खिलाफ पेश की ३००० पन्नों की चार्जशीट – पूरा काला चिट्ठा है चार्जशीट में

20151105090955

उदयपुर । महाघुस काण्ड के ५१ वें दिन एसीबी अधिकारियों ने आठों आरोपियों के खिलाफ तीन हज़ार पन्नों की चार्ज शीट कोर्ट में पेश की। चार्जशीट में सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है कि भाजपा की पीएचडी मंत्री राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी का नाम भी शामिल है। तीन हज़ार पेज की चार्ज शीट में आठों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साबुत है। चार्जशीट का पहला पन्ना दलाल संजय सेठी के कारनामों से शुरू हो रहा है। चार्जशीट में कुल ७३ गवाह है। पूरी चार्जशीट में आठों आरोपियों की आपस में मोबाइल पर हुई वार्ता की ४८१३ कॉल की बातचीत का ब्योरा पेश किया गया है। जिसमे और कई अधिकारी और सफ़ेद पॉश के नाम का खुलासा किया गया है।
५१ दिन पहले एसीबी द्वारा खान विभाग के महाघुस काण्ड के खुलासे और दलालों सहित सचिव अशोक सिंघवी की गिरफ्तारी बाद आज एसीबी अधिकारियों ने उदयपुर भ्रष्टाचार निवारण मामलों के सेशन जज अजीत कुमार हिंगड़ की अदालत में पेश की। यहीं नहीं आज घुसकांड के सभी आरोपियों की भी कोर्ट में पेशी थी ऐसे में आरोपियों को करीब सुबह 11.30 पर कोर्ट लाया गया और एक एक कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों की पेशी के बाद मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा को 19 नवम्बर तक बढा दिया। अब 19 नवम्बर को आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया जायेगा।
तीन-तीन हज़ार पान्नो की चार्ज सहित की दस कॉपिया अदालत में पेश की गयी। एसीबी अधिकारियों के अनुसार चार्ज शीट में महाघुस काण्ड में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबुत है। सभी आरोपियों की फ़ोन कॉल रिकॉर्डिंग की पूरी विस्तृत बातचीत का ब्योरा शब्द दर शब्द लिखा हुआ है। चार्जशीट में जिन धाराओं और आरोपों का जिक्र किया गया है उसमे यदि जुर्म साबित हो जाता है तो पांच से दस साल की जेल निश्चित रूप से होगी।

20151105090957

शराब के 500 रुपये के खातिर बाप बेटे पर हमला – पिता की मौत

शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में शराबी कालबेलिया युवकों ने पुरबिया कोलोनी निवासी पिता व पुत्र के साथ लठ्ठ व पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में वृद्घ की मौत हो गई जबकि बीच-बीच करने आए परिजनों के भी चोंटे आई है। घटना को लेकर पुरबिया समाज के लोगों में आक्रोश है।  रात भर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को पुरबिया समाज के लोगों ने घेरे रखा। सुबह तड़के तक पुलिस की कारवाई चली।  

20151103213233अंबामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई की पूर्बिया कॉलोनी रोड पर मंगलवार रात साढ़े आठ बजे कालबेलिया जाति के लोगों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग भंवरलाल पूर्बिया की लठ और सरिया मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से माहौल गरमा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर कालबेलिया जाति के लोग कॉलोनी के लोगों पर लठ, सरिया, खाली बोतलों और पत्थर से हमला करते रहे।
41_1446589810गजेंद्र के पिता भंवरलाल इस हमले के दौरान गिर गए थे, जिन पर भी कालबेलिया जाति की महिलाएं शराब की खाली बोतलें और सरिए मारती रही। जैसे तैसे बचाव कर पांच घायल निकलकर अस्पताल पहुंचे, जबकि अन्य को कालबेलिया जाति के लोगों ने पथराव कर कॉलोनी से बाहर नहीं निकलने दिया। गजेंद्र पर हमले की सूचना से बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल सहित खासी संख्या में वकील सहित समाजजन अस्पताल पहुंचे।
यहां भंवरलाल की मौत की सूचना के बाद माहौल बिगड़ गया। करीब डेढ़ सौ-दो सौ लोग मौके पर पहुंचे जिन्हें पुलिस जाब्ता ने रोक दिया। पुलिस इससे पहले ही कालबेलिया जाति के लोगों को थाने व सुरक्षित स्थानों पर ले जा चुकी थी। मौके व अस्पताल में एडीएम सिटी ओपी बुनकर, एएसपी राजेश भारद्वाज, सीआई मंजीत सिंह, जितेंद्र आंचलिया, राजेश शर्मा, चांदमल, राजेंद्र जैन, भारी जाब्ते के साथ देर रात तक तैनात रहे। पूर्व पार्षद कमलेश झावरिया, पार्षद चांदनी गौड़, अतुल चंडालिया, दुर्गेश गौड़ सहित कई पहुंचे।
मृतक भंवरलाल पूर्बिया स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक था। मामला मृतक के वकील बेटे गजेंद्र पूर्बिया से शराब के लिए 500 रुपए मांगने की बात पर शुरू हुआ था। कालबेलिया युवकों ने वहां पहुंचे कॉलोनी के लोगों पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले में महिला सहित 47_1446589812पांच लोग घायल हो गए। वारदात के बाद बिगड़े माहौल में सैकड़ों लोग कालबेलिया जाति के लोगों को खदेड़ने और झोपड़े तोड़ने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। देर रात तक अस्पताल और मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।
अवैध रूप से बसे हैं कालबेलिया : आक्रोशित लोगों ने बताया कि वहां करीब पांच-सात झोंपड़ों में शंकर, भैरिया और पपला कालबेलिया के परिवार रहते हैं। ये आए दिन शराब पीकर उत्पात मचाते हैं, जिससे परेशान होकर पुलिस और प्रशासन में कई बार शिकायतें भी की गई। कोई कार्रवाई नहीं होने का नतीजा रहा कि मंगलवार रात क्लाइंट से मिलकर लौट रहे गजेंद्र को रात करीब साढ़े आठ बजे वसूली के लिए युवकों ने रोककर हमला किया। वारदात में गजेंद्र का सिर फट गया। हाल फिलहाल कालबेलिया जाति के झोंपड़ों पर ताले लगा दिए गए और भारी जाब्ता तैनात किया गया है। सुबह तड़के युआइती के अधिकारियों ने आकर अवैध झोपड़े हटाये, आगे की कारवाई जारी है .
43_1446589811