ओम बन्ना सेवा संस्थान की और से मेलडी माताजी जी को चढाई चुन्दडी श्रृंगार ध्वजा

IMG-20151018-WA0038

उदयपुर । श्री ओम बन्ना सेवा संस्थान बलीचा धाम की ओर से रविवार को सुबह मेलडी माता मन्दिर परिसर में माता जी को चून्दडी, श्रृंगार एवं ध्वजा चढाई गई। ओम बन्ना सेवा संस्थान के आरपी सिंह आकवा ने बताया कि रविवार को प्रातः 8.00. बजे ओम सेवा संस्थान से कार्यकर्ता एवं भक्तगण परम्परागत वेश भूषा में कलश यात्रा उसके आगे बेण्ड बाजे, ओम बन्ना संस्थान के पदाधिकारी गाजे बाजे के साथ रवाना होकर मेलडी माता मन्दिर पहुॅचकर महन्त वीरम देवी जी के समक्ष माता जी मन्दिर में चून्दडी, श्रृंगार एवं ध्वजा चढाई गई एवं महाआरती की गई । इस अवसर पर बजरंग सेना के संस्थापक कमलेन्द्र सिंह पंवार, विरेन्द्र सिंह सनवाडा, विक्रम सिंह तलावदा, चैन सिंह राजावत, रणजीत मीणा, ओम पाल सिंह, अजय पाल सिंह, आकवा, चन्द्र सिंह सहित अनेक भक्तगण उपस्थित थे।

बच्चों ने उदयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प लिया

 

IMG_0015

उदयपुर । लायंस क्लब एकलिंगजी एवं लायंक क्लब एलिट की ओर से तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आगाज हुआ । लायंस क्लब एलिट के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयुर्वेद चौराहा स्थित उत्सव वाटिका में माता जी की तस्वीर लगा किया गया। लायंक क्लब एकलिंग जी के अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी ने बताया कि रविवार को बच्चों ने माता जी की तस्वीर के सामने बेटी बचाओं, बेटी पढाओं, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी बनाने का संकल्प लिया ।

पहाड़ है पिता – अत्याचार बंद हो

Swaroop sagar barighat 18

उदयपुर 18 अक्टूबर , पहाड़ो से ही नदियों का उदगम  होता है और  झीलों तक पानी पहुंचता है। पहाड़ो का नाश सर्वनाश का कारण बनेगा। उदयपुर के मास्टर प्लान को पहाड़ संरक्षण , नदी संरक्षण , झील संरक्षण -घाटी संरक्षण आधारित बनाने के लिए मौजूदा मास्टर प्लान का तुरंत पूर्व निरिक्षण होना चाहिए।  उक्त विचार झील मित्र संस्थान, झील संरक्षण समिति एवं डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रमदान संवाद में व्यक्त किये गए।

झील संरक्षण समिति के डॉ अनिल मेहता ने कहा कि जल विज्ञान की दृष्टि से पहाड़ , नदियो व  झीलों के पिता है।  जल  उदगम  स्थल है। पहाड़ो ,पेड़ो को काटना  , बदहाल करना जीवन दायिनी जल वाहिनियों को नष्ट करना है।

झील मित्र संस्थान के तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि पहाड़ो को उजाड़ने , नदियों-झीलों को पाटने  तथा वनो को काटने से उदयपुर घाटी पर गंभीर जल संकट अवश्यम्भावी है। इससे भयावह पारिस्थितीय व पर्यावरणीय नुकसान  होंगे। पहाड़ो के क्षरण से नदियों और झीलों का अस्तित्व खतरे में पड  जायेगा

डॉ मोहन सिंह मेहता मेमोरिया के नन्द किशोर शर्मा ने कहा कि अरावली सर्वाधिक पुरानी पर्वत श्रंखला है।  यह प्राकृतिक , ऐतिहैसिक व भूगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ब भू-संरचना है। नागरिको की जागरूकता ही अरावली व इसमें बसे  उदयपुर को बचा सकती है अन्यथा जल विहीन झीलों की नगरी होने में अधिक समय नहीं लगेगा।

संवाद से पूर्व रंग सागर पिछोला के बारीघाट क्षेत्र से श्रमदान द्वारा जलीय घास, पोलिथिन की थेलिया,घरेलू अनुपयोगी सामग्री,शराब की बोतले निकाली।  श्रमदान में रमेश चन्द्र राजपूत,रामलाल गेहलोत ,ललित पालीवाल,कुलदीपक पालीवाल ,अजय सोनी,बी एल पालीवाल,हर्षुल कुमावत,कमलेश पुरोहित,भावेश,रिद्धेष ,तेज शंकर पालीवाल, डॉ अनिल मेहता, व नन्द किशोर शर्मा ने भाग लिया।

इमाम हुसैन की याद में 160 यूनिट रक्तदान

imam hussain ki yaad me aayojit raktdan shivi

 

उदयपुर। अक्टूबर। मोहर्रम की 6 तारीख पर बोहरा यूथ द्वारा कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और शहीदों की याद रविवार 18 अक्टूबर को महाराणा भोपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के ब्लड़ बैंक व सरल ब्लड़ बैंक के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकेयर सेन्टर पर आयोजित किया गया, जिसमें समुदाय के लोगों ने 160 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी।
इस मौके पर महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम एवं बोहरा यूथ मेडिकेयर सेन्टर के प्रभारी डॉ. ईशाक शाह व डॉ. रेहाना बानू, डॉ.मंसूर डॉ. फातिमा सिराज डॉ. नाजिमा सोसायटी के सचिव हमीद माऊ, कन्वीनर-फिदा हुसैन, फखरूद्वीन रंगवाला, शब्बीर नासिर, सरफराज राज, नासिर जावेद, अख्तर के आर ने सहयोग दिया। शिविर के विधिवत आरंभ पर नगर निगम, उदयपुर के महापौर श्री चन्द्रसिंह कोठारी ने शिरकत कर इस पुनीत कार्य के लिये समाज के लोगों की सराहना की। बोहरा यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जैनब बानू, व सचिव ईस्माईल अली दुर्गा ने स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले समुदाय के लोगांे को प्रमाण पत्र प्रदान किये।
यह जानकारी देते हुए बोहरा यूथ मेडिकल रिलिफ सोसायटी के अध्यक्ष अनिस मियांजी ने बताया कि कर्बला के शहिदों की याद में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा लेते हुए जरूरतमंदों के लिये स्वैच्छिक रक्तदान कर हजरत इमाम हुसैन को खिराजे अकीदत पेश की।

संभाग का सुथार महोत्सव में होगीं खेल कूद प्रतियोगिताएं

सुथार महोत्सव 20150705_170534उदयपुर। श्री पारस जी हजारे वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित होने वाले मेवाड़ा सुथार समाज की १६ बैठक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता सुथार महोत्सव के सभी 16 बैठक के प्रभारियो की संवाद सभा का आयोजन रखा गया।
इस सभा में उदयपुर के 150 किमी चारो तरफ स्तिथ बांसवाड़ा सलूम्बर राजसमन्द खेरवाड़ा डूंगरपुर केसरयाजी क्षेत्र के सभी प्रभारियो के साथ उदयपुर जिले के क्षेत्र के 60 प्रभारियो की एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया इस बैठक में सुथार महोत्सव के अभी तक के किये गए कार्यो की जानकारी जिसके अंदर सुथार महोत्सव के खेलो में भाग लेने आये पंजीकरण फॉर्म जिनकी संख्या लगभग 1240 के आस पास हो गयी हे उसके अपर मंथन और सुथार महोत्सव को वैयवस्तिथ तरीके से करवाया जा सके उसके लिए स्वयम सेवको के फार्म वितरित किये गए जिनकी संख्या 100 थी एवं सभी पधारे हुए प्रभारियो को अपनी बैठक से महोत्सव के उद्धघाटन समारोह की जानकारी दी गयी कार्यक्रम सयोजक सिद्धार्थ हजारे एवं पंकज गौतम ने बताया की इस आयोजन का जो उद्घाटन समारोह जो 21 नवम्बर को होगा उसके अंदर महोत्सव की शुरुआत एक विशाल मशाल को जलाकर की जायेगी और 16 बैठक की एक भव्य परेड के साथ किया जाएगा इस अवसर पर समाज की सांस्कृतिक प्रतिभाओ के साथ बाहर से पधारे हुए कलाकार भी भाग लेंगे।

image2
इस महोत्सव में छः सामूहिक खेल और इतने ही एकल युगल खेलो का आयोजन होगा जिसके अंदर क्रिकेट वॉलीबॉल रस्साकस्सी कबड्डी और बैडमिंटन टेबल टेनिस और पॉवर लिफ्टिंग प्रमुख हे इस पुरे महोत्सव का आयोजन फील्ड क्लब और सी टी ए इ स्तिथ इनडोर स्टेडियम पर किया जाएगा और इसका उद्घाघाटन समारोह नही सुखाड़िया विश्विद्यालय सी टी ए इ परिसर में भव्य कार्यक्रम से होगा।
सभा की अध्यक्षता सोलह बैठक अध्यक्ष रमाकांत जी हजारे और श्री पारस जी हजारे ट्रस्ट के अध्यक्ष सिद्धार्थ हजारे और सचिव पंकज गौतम प्रेम सुथार ने की और सभी संस्थानों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे साथ ही सोलह बैठको के अध्यक्षो ने भी अपने अपने क्षेत्रो का प्रतिनिधित्व किया।

ने मुझे बुलाया शेरा वाली – माता रानी के भजनों पर झूम उठे भक्त

 

DSCN0958

उदयपुर। कालका माता मित्र मंडल की ओर से रविवार को कालका माता मंदिर प्रांगण में एक शाम माता रानी के नाम भक्ति संध्या में देर रात तक चली जिसमें माता रानी के भजनों पर भक्त झूम उठे। संस्थापक देवेन्द्र सिंह गोड ने बताया कि दिलीप सिंह जोशी एण्ड पार्टी द्वारा तुने मुझे बुलाया, चलों बुलावा आया है, लाल चुंदडी ओढ़ कर आई हॅू, एक बार दर्शन दे, बड़ी देर से खड़ी तेते द्वार , माता की भव्य प्रस्तुतियां दी गई जिसमें भक्त भाव विभोर हो कर नाचने लगे।

DSCN0942

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में डांस बार पर से रोक हटाई

0

dance bar

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में डांस बार पर रोक के कानून पर स्टे लगा दिया है।   इस स्टे के बाद अब राज्य में एक बार फिर से डांस बार गुलज़ार हो सकेंगे।  लेकिन शीर्ष अदालत के डांस बार पर रोक हटाने के बाद भी राज्य सरकार के पास डांस बार बंद करवाने विकल्प खुले रहेंगे। लिहाज़ा अब सभी की नज़रें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

243265-bars1सुप्रीम कोर्ट ने इस बड़े फैसले के साथ ही राज्य सरकार को ये भी कहा है कि वो डांस करने वाली महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के सम्बन्ध में पुख्ता इंतज़ाम करे। साथ ही यह भी साफ किया कि अश्लील डांस की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

आदेश में डांस बार को लाइसेंस देने वाले सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को यह अधिकार दिया कि वे डांस बार में अश्लील डांस ना होने दे और इसपर नियंत्रण बनाकर रखे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2005 में सबसे पहले डांस बार पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने हटा लिया था। जून, 2014 में महाराष्ट्र की कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस एक्ट में कुछ बदलाव करते हुए इस पाबंदी को दोबारा लागू कर दिया था।

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले को इंडियन होटेल ऐंड रेस्ट्रॉन्ट असोसिएशन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। 

प्रेमी युगल ने एक दूसरे के साथ हाथ बांध – झील में डूब कर की आत्महत्या

20151015060725

उदयपुर। निकटवर्ती बड़ी तालाब से आज सुबह युवक-युवती के हाथ बंधे शव निकाले गए। दोनों के बीच पिछले तीन सालों से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है, लेकिन दोनों के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दोनों पिछली आठ तारीख को घर से भाग गए थे। इन्होंने बड़ी तालाब में छलांग लगा दी, जिनके शव आज सुबह तालाब में तैरते हुए मिले। पुलिस के अनुसार आज सुबह आठ बजे सूचना मिली कि बड़ी तालाब के बीच में एक युवक और युवती का शव तैर रहा है। इस पर डिप्टी रानू शर्मा और नाई थानाधिकारी रघुवीरसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को बाहर निकाला गया। युवक-युवती के हाथ कपड़े से बंधे थे। पुलिस ने युवती की शिनाख्त सीमेंट गली, धोलीबावड़ी निवासी कीर्ति उर्फ ममता (२०) पुत्री भरत साहू और युवक की पहचान खटीकवाड़ा निवासी भरत खटीक (२२) पुत्र महेंद्र खटीक के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच करीब तीन सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भरत पहले नर्सिंगकर्मी था, लेकिन बाद में उसने नर्सिंग छोड़कर देबारी में एक दुकान लगा ली थी। नौ अक्टूबर को भरत साहू ने उसकी बेटी की गुमशुदगी धानमंडी थाने में दर्ज कराई थी। उस दौरान भरत शाहू ने उसकी बेटी ममता को खटीकवाड़ा निवासी भरत खटीक द्वारा भगा ले जाने की शंका जाहिर की थी। पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल निकाली, तो ये लोग चित्तौड़ गए थे। उसके बाद दोनों को कल सुबह बड़ी तालाब के आसपास घूमते हुए देखा गया था। पुलिस ने दोनों शवों को नाई पीएचसी में रखवाया है, जहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आर्ट्स कॉलेज की फ्रेशर पार्टी में फ्रेशर की रंगारंग धमाल

DSC_7614

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय ( आर्ट्स ) के छात्रसंघ द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित परमार ने बताया कि विश्व विध्यालय के विवेकानन्द सभागार में आयोजित इस फ्रेशर पार्टी में एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य तथा मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिताए आयोजित की गयी।
दिपेश सिंह रावल को मिस्टर फ्रेशर तथा चंद्रिका शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया। इस प्रतियोगिता में युधिष्ठिर सालवी तथा दिपिका झाला प्रथम रनर अप रहे। इसी तरह एकल गायन में लखन माखन एवं देवेन्द्र मीणा ने क्रमषः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह गायन में युनिक ग्रुप ने प्रथम तथा लाखन ग्रुप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में आशीष माटा प्रथम तथा सेम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य में बिन्दू और भावना की टीम प्रथम रही।

नवरात्रा स्थापना के दिन ही बाप ने किया देवी स्वरूपा बेटी का वध

20151012223906
उदयपुर। नवरात्रा स्थापना के दिन ही एक मासूम देवी को बेरहम बाप ने घर की रेलिंग से फांसी पर लटका दिया। चरित्र पर संदेह अपनी पत्नी पर था लेकिन सजा दो साल की बेटी को देदी। मण्डी की नाल क्षेत्र में रहने वाले रामनिवास गुर्जर को अपनी पत्नी पर वैष्या वृत्ति करने का शक था। अपनी बेटी के भी भविष्य में वेष्यावृत्ति से जुडने की आशंका को सोच रामनिवास ने अपनी दो वर्षीय बेटी ध्रुवी की फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या कर दी। रामनिवास ने अपनी बेटी की हत्या करने से पहले एक नोट भी लिखा जिसमें पत्नि पर संदेह होने की बात लिखी है। हत्या करने के बाद रामनिवास फरार हो गया जिसको बाद में अश्विनी बाज़ार से गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मंडी की नाल की जोगी पोल में रहने वाले रामनिवास गुर्जर उसकी पत्नी हेमलता साहू और दो बच्चों के साथ मंडी की नाल स्थित जोगी पोल में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। रामनिवास को अपनी पत्नी हेमलता के चरित्र पर संदेह था। रामनिवास को शक था कि उसकी पत्नी वेश्या वृत्ति के धंधे में लिप्त है, जब कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। चरित्र को लेकर आये दिन राम निवास और उसकी पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। कल रात भी दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और राम निवास अपनी दो वर्षीय पुत्री ध्रुवी को लेकर बाहर चला गया। रात भर नहीं लोटा सुबह आस पड़ोस के किरायदारों ने हेमलता को बताया की तेरी बेटी धुवी रेलिंग पर फांसी पर लटकी हुई है। धानमंडी थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की लाश को फंदे से उतारकर चिकित्सालय ले जाया गया जहॉं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामनिवास ने कागज़ पर लिखा एक नोट भी छोड़ा है। बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवाया गया हैं। पुलिस ने आरोपी पिता द्वारा लिखे गये नोट को भी अपने कब्जे में ले लिया हैं और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
विकृत सोच के चलते बेटी को फांसी पर लटका दिया :
दो साल की बेटी को फांसी पर लटकाने वाले पिता रामनिवास की विकृत सोच उसके लिखे नोट से ही पता चल जाती है। चरित्र पर संदेह पत्नी पर था और बड़ी होकर बेटी भी मां की तरह ना हो जाए यह सोच कर बेटी को रात के अँधेरे में फांसी पर लटका दिया।
रामनिवास ने कागज़ के नोट पर लिखा कि ” मेरी कहानी यह है मेने आज तक जो काम किया उसका फल नहीं मिला लेकिन जो में आज करने जा रहा हु उसका फल जरूर मिलेगा। क्यों कि आज मेने उस सच्चाई का पता लगा लिया है, जिसके लिए में इस शहर में आया था। मुझे यही पता करना था की मेरी पत्नी क्या काम करती है। लेकिन सच्चाई तो इतनी शर्मसार निकली कि मेरा तो जीना नामुमकिन हो गया। अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा है। मेरी आत्मा यह कह रही है कि मेरे दोनों बच्चों का क्या होगा दुनिया वालों को क्या मुह दिखायेगें। इस औरत ने सब कुछ दाव पर लगा दिया है इज्जत सम्मान, परिवार काम पैसे सब कुछ। अब मेरे बच्चों की ज़िन्दगी का सवाल है। इसलिए आज उसको ही मिटा देना चाहता हूं। जो इस बात से मेरे बच्ची का भविष्य खराब हो इसलिए मुझे ही अपने हाथों अपनी बच्ची को मारना पढ़ रहा है। क्यों कि में नहीं चाहता कि मेरे मरने के बाद मेरी बेटी को भी मेरी बीवी वेश्या बनादे। इसलिए मुझे अपने हाथों से अपनी बेटी को मारना पढ़ रहा है।

2 (1) 20151013054429 copy