भारत में अबतक की सबसे भयंकर गर्मी, 2207 लोग मर चुके है ।

0

weather-in-Kolkata

 

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या 2207 हो गई है। इंटरनेशनल डिजास्टर डेटाबेस के मुताबिक यह दुनिया की पांचवीं सबसे भयानक और भारत की दूसरी सबसे बदतर गर्मी है।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार आंकड़ों के मुताबिक भारत में इससे पहले 1998 में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी, जिसमें 2,541 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं विश्व में सबसे ज्यादा गर्मी 2003 में यूरोप में पड़ी थी जिसमें 71,310 लोगों की मौत हुई थी।

भारत में मरने वालों की संख्या

विश्न की टॉप दस आपदाओं में भारत की हीटवेव को चार बार शामिल किया गया है, जिनमें 1998, 2002, 2003  और 2015 है। भारत में 1998 में हीटवेव से मरने वालों की संख्या अब तक सर्वाधिक 2,541  रही है। वहीं 2002 में 1,030, साल 2003 में  1,210, साल  2015 में यह आंकड़ा 2, 200 के पार चला गया है।

 

heat wave man washes head with cold water_0_0_0_0_0

 

2015 में फिलहाल आंकड़ा 2207 पहुंचा

पूरे देश में लू और भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या शनिवार को  2207 पहुंच गई है। इस दौरान महाऱाष्ट्र के नागपुर में सबसे ज्यादा 47.1 तापमान डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में सर्वाधिक आंकड़ा आंध्र प्रदेश (1636) और तेलंगाना (541) का है। इसके अलावा ओडिशा से 21, गुजरात से सात और दिल्ली में दो लोगों के लू से मरने की खबर है।

 

in-photos-heatwave-in-india-body-image-1432844019

यहां इंसान के शव की नहीं कुत्तों को मिलती है अहमियत

air-india

उदयपुर. तीर्थ यात्रा पर निकला एक परिवार उस समय हैरत में पड़ गया, जब एयर इण्डिया ने यह कहकर ताबूत को फ्लाइट में रखने से इनकार कर दिया कि पहले से ही कुत्तों की बुकिंग हो चुकी हैं।

तीर्थ यात्रा पर निकले उदयपुर के एक परिवार पर केरल में दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा  उन्होंने सोचा भी नहीं था।

कोट्टायम में 28 मई को हाउस बोट में ठहरने के दौरान हृदयाघात से कमलादेवी (75) की मौत हो गई। वहां के सरकारी अस्पताल ने पहले तो आवश्यक कार्रवाई के नाम पर शव को 42 घंटे तक रोके रखा।

फिर कोच्चि एयरपोर्ट पर शनिवार रात एयर इंडिया ने वहां से अहमदाबाद आने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में ताबूत (जिसमें शव था) को लेने से मना कर दिया।  परेशान परिजनों ने एयर इंडिया प्रबंधन से रविवार सुबह जाने वाली फ्लाइट में ताबूत को ले जाने का आग्रह किया।

लेकिन उन्होंने यह कहते हुए साफ इनकार कर दिया कि फ्लाइट में पहले से कुत्तों की बुकिंग है। यह फ्लाइट दिल्ली तक जाती है।

दिल्ली से उदयपुर की फ्लाइट में ताबूत को लाया जा सकता था। तीन दिन पुराने शव की मिट्टी खराब होती देख परिजनों ने बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।

परिजन गिरीश सुवालका ने बताया कि उनके नाना शांतिलाल सुवालका व नानी कमलादेवी अपने पुत्र कमल, पुत्री प्रियंका, पौत्र देवेश व अन्य पारिवारिक मित्रों के साथ 21 मई को तीर्थ यात्रा पर गए थे।

परिजन सूर्यप्रकाश सुवालका ने बताया कि देर रात तक परिजन शव को यहां लाने की जद्दोजहद में जुटे रहे।

एटीएम से मिलेगा आरओ का पानी

0

ro-water-556aa6a8261a9_l

 

उदयपुर. शहर में पर्यटकों और आमजन को सार्वजनिक स्थलों पर जल्द ही शुद्ध पेयजल का एटीएम उपलब्ध होगा।

आरओ का यह पेयजल एक रुपए में दो लीटर तक उपलब्ध हो सकेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने हिंदुस्तान जिंक और रोटरी क्लब को तैयार किया है।

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने जिंक प्रबंधन से बात की है, वहीं क्लब ने भी  सहमति दी है।

दोनों शहर में सार्वजनिक चिकित्सालय, पर्यटक स्थलों और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर मोबाइल वैन चलाकर एक रूपए में दो लीटर आरओ पेयजल उपलब्ध कराएंगे।

यह पेयजल पेपर कप में पिलाया जाएगा। एक रुपए में चाहे जितना पानी पी सकेंगे, जबकि बोतल में यह दो लीटर की मात्रा तक उपलब्ध हो सकेगा। कोशिश है कि एक से दो माह में यह सुविधा शहरवासियों को उपलब्ध हो जाए।

प्रेम प्रसंग में चाकू मारा, अब जेल में रहेंगे 7 साल

court

 

उदयपुर.  प्रेम प्रसंग में जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

गत 31 मई 2009 को लखारा चौक निवासी दीपक पुत्र प्रकाश साहू ने धानमंडी थाने में रिपोर्ट दी कि हुमड़ भवन तेलीवाड़ा में वह खाना खाने गया था।

दोस्त के इधर-उधर होने पर वह उसे तलाशने गया, तभी वहां पहले से मौजूद रामद्वारा चौक निवासी हेमेन्द्र उर्फ हेमू पुत्र शंकरलाल साहू, नेहरू  बाजार निवासी कमलेश पुत्र राजेन्द्रकुमार साहू व लखारा चौक निवासी नरेश पुत्र छोगालाल साहू ने उसे पकड़ लिया।

आरोपितों ने उससे मारपीट कर पेट में चाकू मार दिया और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। दीपक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में हमला प्रेम प्रसंग के चलते विक्की की ओर से करना बताया।

परिवादी का कहना था कि वह जिस युवती से प्रेम करता था, उससे ही विक्की की सगाई हुई थी। इसको लेकर वह  दुश्मनी रखता था। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोप पत्र पेश होने पर अपर लोक अभियोजक रामकृपा शर्मा ने 21 गवाह व 34 दस्तावेज पेश किए।

आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने आरोपी को विभिन्न धाराओं में सात-सात वर्ष के कठोर कारावास व 4500-4500 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

हेमेन्द्र को धारा 4/25 में दो वर्ष का कारावास व एक हजार रुपए जुर्माने व अलग से कारावास की सजा सुनाई।

पीडि़त को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप से क्षति पहुंचने पर न्यायालय ने प्रत्येक अभियुक्त को 25-25 हजार रुपए अलग से अदा करने के आदेश दिए।

आरोपित इस राशि का भुगतान नहीं करते हैं, तो परिवादी दीपक संबंधित एसडीएम के समक्ष प्रतिकर की राशि वसूली के लिए प्रार्थना पत्र पेश कर सकेगा।

उदयपुर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्ठी

sunil setthi

उदयपुर.  सिने अभिनेता सुनील शेट्ठी  रविवार को मुम्बई से उदयपुर पहुंचे। उन्होंने यहां मुनि पुलक सागर से आशीर्वाद लिया।

जवाहर जैन स्कूल में रविवार को आयोजित संघपति पदस्थापना समारोह में मुनि पुलक सागर ने इस बार चातुर्मास उदयपुर में करने की घोषणा की।

अभिनेता सुनील शेट्ठी  भी  समारोह में शरीक हुए। पुलक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बलवंत बल्लू ने बताया कि समारोह में देश भर से अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के पदाधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर अभिनेता शेट्ठी सहित बड़ी संख्या में आए श्रावक-श्राविकाओं ने मुनि के प्रवचन सुने। अभिनेता शेट्ठी  इस समारोह के मुख्य अतिथि थे।

निर्जला एकादशी पर दानकर कमाया पुण्य

nirjala ekadashi

 

उदयपुर। निर्जला एकादशी का पर्व आज व्रत, उपवास और दानपुण्य कर मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर के सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मुख्य मंदिरों में भक्तों की कतारें सुबह से लगी हुई है। आज शाम को युवा पतंगबाज भी अपनी कला का हुनर दिखाएंगे।
शहर के मुख्य देवालय जगदीश मंदिर, अस्थल मंदिर, बाईजीराज कुंड, सत्यनारायण भगवान मंदिर राधा वल्लभजी का मंदिर श्रीनाथजी का मंदिर, मीठारामजी का मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में आज सुबह से महिला भक्तों और युवाओं की कतारें लगी हुई है। सभी मंदिरों में ठाकुरजी की प्रतिमा को विशेष शृंगार कराया गया है। कई मंदिरों में नाव मनोरथ भी सजाया गया है। साल की सबसे बड़ी एकादशी होने से अधिकतर भक्तों के उपवास व्रत रखे हुए हंै। भीषण गर्मी को देखते हुए कई मंदिरों में भक्तों की छाया का प्रबंध भी किया गया है। जगदीश मंदिर में भी चौक में छाया का प्रबंध किया गया है। जगदीश मंदिर में सुबह मंगला आरती के साथ ही दर्शनार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो रात 11 बजे तक जारी रहेगी। श्रीनाथजी के मंदिर, अस्थल मंदिर में भी भक्तों की कतारें सुबह से ही लगना शुरू हो गई थी। भक्तों द्वारा सुबह से दान देना भी लगातार चल रहा है। देवालयों के बाहर दान लेने वाले और देने वालों की खासी भीड़ उमड़ रही है।
आसमान में उड़ रही पतंगे : आज के दिन पतंगबाजी का भी चलन है, इसके लिए पतंगबाजी के शौकीन युवाओं ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। सुबह होते ही घरों की छतों पर पतंगबाजी के लिए चढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज अब्दुल कादिर अपनी कला का प्रदर्शन शाम चार बजे राजीव गांधी पार्क के सामने फतहसागर के खाली पेटे में करेंगे। कादिर ने दावा किया है कि वो एक ही डोर पर 500 पतंगे उड़ाएंगे। सभी पतंगे कादिर ने खुद निर्मित की है। कादिर ने बताया की वह हेलमेट पहनने का सन्देश देने वाली 100 पतंगों को भी उड़ाएंगे।

खलासी की गोली मारकर हत्या

20150529025312 (1)

उदयपुर। अहमदाबाद-जगत रूट पर चलने वाली जनता ट्रावेल्स के खलासी की आज सुबह साढ़े चार बजे सलूंबर के गामड़ी गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बस को रोकने के लिए सड़क पर पत्थर रखे गए, जिन्हें हटाने के लिए जैसे ही खलासी उतरा। उस पर अंधेरे में किसी ने फायर कर दिया। फायर टोपीदार बंदूक से किया गया। खलासी के हाथ, पैर और पेट में छर्रे घुस गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही सलूंबर, झल्लारा और लसाडिय़ा का जाब्ता पहुंच गया। एएसपी ग्रामीण रेवतदान भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सुबह से ही रास्ता जाम कर रखा हैं। उनकी मांग है कि 20150529025312जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, रास्ता नहीं खोला जाएगा। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से समझाइश कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद-जगत रूट पर जनता ट्रावेल्स नामक निजी बस चलती है। आज सुबह साढ़े चार बजे यह बस अहमदाबाद से जगत लौट रही थी। सलूंबर से एक किलोमीटर आगे गींगला की तरफ सड़क पर किसी ने पत्थर डाल दिए थे, जिन्हें हटाने के लिए बस का खलासी गामड़ी निवासी सोहन (३०) पुत्र शंकर मीणा नीचे उतरा और पत्थर हटाने लगा, तभी अंधेरे में किसी ने फायर किया, जिससे बंदूक के छर्रे उसके हाथ-पैर और पेट में घुस गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खलासी की मौत से बस का ड्राइवर और सवारियां डर गई। बस ड्राइवर ने सलूंबर थाने में खलासी की हत्या की सूचना दी। इस पर सलंूबर पुलिस मौके पर पहुंची। खलासी की हत्या उसके गांव गामड़ी में होने से काफी संख्या में सुबह जल्दी ही ग्रामीण एकत्र हो गए। खलासी के परिजनों ने हत्या के पीछे गांव के ही एक व्यक्ति का हाथ होना बताया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते होना बताया जा रहा है। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने रास्ता जामकर दिया है। सूचना पर एएसपी ग्रामीण रेवतदान, झल्लारा और लसाडिय़ा पुलिस का जाब्ता पहुंच गया हैं। पुलिस ग्रामीणो से समझाइश कर रही है। लाश को जावद अस्पताल में रखवाया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक रास्ता नहीं खोला जाएगा।

संगीन आरोप के घेरे में भीण्डर विधायक

bhindarउदयपुर. वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भीण्डर व 19 लोगों के खिलाफ इस्तगासे के आधार पर भीण्डर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि गोपालपुरा निवासी लक्ष्मण सिंह व उसके बेटे प्रताप सिंह ने कानोड़ न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि हींता पटवार सर्कल के गोपालपुरा गांव की कुल 16 रकबा 66 बीघा 6 बिस्वा भूमि पर वर्ष 1953 से दोनों का कब्जा है।

25 मई 2015 को विधायक सहित 19 लोग हम सलाह होकर इस भूमि पर कब्जा करने पहुंचे। इस दौरान लक्ष्मण व प्रताप ने इसे अपनी जमीन बताया व कब्जा नहीं करने का अनुरोध किया।

लेकिन विधायक व इनके साथियों ने हमला बोल दिया। पिता -पुत्र वहां से भाग छूटे। इसके बाद ये लोग रेलवे स्टेशन स्थित प्रताप की जमीन पर बने मकान व ट्रावेल्स ऑफिस पर पहुंचे।

ऑफिस को जेसीबी से ढहा दिया। यहां रखे 50 हजार रुपए लूट ले गए। ऑफिस ढहाने से 6 लाख का नुकसान हुआ।

प्रदुषण नियंत्रण प्रमाण पत्र के बिना अब नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीज़ल

0

Non_polluting_vehicleउदयपुर। एक जुलाई से किसी भी वाहन को बिना पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (पीयूसी) ईंधन नहीं मिलेगा। इसमें दुपहिया सहित सभी वाहन और ईंधन में पेट्रोल, डीजल के साथ गैस शामिल हैं। इतना ही नहीं, सात जुलाई तक सर्टिफिकेट नहीं लिया तो आरटीओ को वाहन का रजिस्ट्रेशन तक रद्द करने का अधिकार होगा। इसके बाद वाहन पूरे प्रदेश में नहीं चल सकेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के इस फैसले के बाद राज्य सरकार ने यह आदेश निकाल दिए हैं, सभी कलेक्टर, आरटीओ पॉल्यूशन कंट्रोल डिपार्टमेंट को आदेश की पालना करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य में बढ़ाते प्रदूषण को लेकर जोधपुर निवासी नवीन वर्मा ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में याचिका लगाई थी, जिसके पक्ष में ट्रिब्यूनल में 15 अप्रैल को यह फैसला सुनाया था और राज्य सरकार को निर्देशित किया था। इसके बाद राज्य की परिवहन आयुक्त एवं शासन सचिव गायत्री राठौड़ राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के मैंबर सेक्रेट्री अरूण प्रसाद ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और डीएसओ को दी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सेंट्रल जोन भोपाल के न्यायाधीश दिलीपसिंह रंजन चटर्जी की बैंच द्वारा जोधपुर के नवीन वर्मा बनाम राजस्थान स्टेट अन्य की रीट पर 15 अप्रैल 2015 को जारी आदेश की प्रति भेज अनुपालना के निर्देश दिए।
साथ ही कलेक्टरों को तीन अगस्त को ट्रिब्यूनल की सुनवाई से पहले अनुपालना रिपोर्ट भेजने को कहा है।
क्या फैसला था ट्रिब्यूनल का
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (सेंट्रल जोन, भोपाल) की न्यायाधीश दिलीपसिंह एवं रंजन चटर्जी की बैंच ने राजस्थान सरकार, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ओर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से कहा है कि राज्य में प्रदूषण बड़ी समस्या है। इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो इससे आम जनजीवन प्रभावित होगा और इसके दूरगामी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इस पर तुरंत रोक के लिए 30 दिन में प्रदूषण मापक यंत्र, प्रदूषण मापक स्टेशन अथवा एजेंसी खोलकर लोगों को वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके बाद भी सर्टिफकेट नहीं लिया जाता है तो सख्ती की जाए।

मेवाड़ में सुलगने लगी गुर्जर आंदोलन की आग

gurjar 1

उदयपुर। पीलूपुरा में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जरों के समर्थन में मेवाड़ के गुर्जरों ने भी आंदोलन छेड़कर अभियान को तेज कर दिया है। आज उदयपुर जिला कलेक्ट्री पर गुर्जरों ने आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अहमदाबाद हाइवे जाम करने की चेतावनी दी है। उधर, राजसमंद में भी गुर्जरों ने राज्य सरकार द्वारा आरक्षण नहीं देने पर जिला कलेक्ट्री पर महापंचायत और हाइवे व ट्रेनें जाम करने की चेतावनी दे दी है।
आठ दिन से चल रहे गुर्जर आरक्षण आंदोलन अब मेवाड़ में भी तेज होने की आशंका है। आज उदयपुर शहर जिला कलेक्ट्री में गुर्जर नेताओं ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। 12.30 बजे जिला कलेक्ट्री पर पहुंचे गुर्जर समाज सेवा संघ के आरके धायभाई ने कहा कि अगर सरकार मांगे नहीं मानेगी तो मेवाड़ में भी इस आंदोलन की आग भड़केगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने मांगें नहीं माने जाने पर अहमदाबाद हाइवे जाम करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने के दौरान कामिनी गुर्जर, नरेंद्र धायभाई, हरीश गुर्जर, भानुप्रताप गुर्जर, विजय गुर्जर, दिनेश गुर्जर आदि मौजूद थे।
राजसमंद में बड़े आंदोलन की तैयारी : राजसमंद में गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र है। कल पीपरड़ा में हुई समाज की बैठक में प्रदेश संरक्षक देवकीनंदन गुर्जर ने कहा है कि दो दिन में गुर्जर आरक्षण के मुद्दे पर हल नहीं निकलता तो जिले में भी आंदोलन किया जाएगा। समाज के लोग कलेक्ट्रेट पर महापंचायत करेंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। देवकीनंदन ने कहा कि समाज के लोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश में कहीं भी आंदोलन कर रहे समाज के लोगों के साथ जबर्दस्ती की गई तो उग्र आंदोलन राजसमंद में शुरू कर दिया जाएगा।
राजसमंद हाइवे जाम और मावली में रोकी जाएगी ट्रेनें : गुर्जर समाज के संभाग के प्रवक्ता श्यामलाल गुर्जर ने बताया कि आज सरकार और हमारे नेताओं के बीच वार्ता है। अगर सरकार कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाती है और जिस तरह फोर्स को पीलूपुरा के आसपास भेजा रहा है और बल प्रयोग किया जाता है, तो मेवाड़ में आंदोलन उग्र हो जाएगा। श्यामलाल ने बताया कि राजसमंद-नाथद्वारा देवगढ़ आदि में करीब एक लाख गुर्जर है। आज शाम तक कोई हल नहीं निकलता है, तो राजसमंद हाइवे जाम कर दिया जाएगा और मावली में ट्रेनों को रोका जाएगा। आज राजसमन्द के पीपरड़ा में फिर समाज जनों और संभागभर से आए गुर्जरों की बैठक है, जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। आज होने वाली बैठक में इसमें बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर सहित अन्य जगहों के लोगों को बुलाया गया है।