खड़े ट्रक में घुसी डस्टर, 5 की मौत

0

accident_1431928408भीलवाड़ा। रूपाहेली नदी के पास सोमवार को दर्दनाक हादसे में बेंगलुरू के दो परिवारों के 5 सदस्यों की मौत हो गई। परिवार डस्टर गाड़ी में सफर कर रहा था। हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब डस्टर यहां खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डस्टर जैसी गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दुर्घटना में एक बालिका सहित दो लोग घायल हो गए।भीलवाड़ा में श्रीगेस्ट हाऊस के पास रहने वाले भंवरलाल लढा के परिवार में मुंडन संस्कार था। उनके दामाद संदीप मंत्री और परिवार के अन्य लोग बेंगलुरू से इसी कार्यक्रम में शामिल होने यहां आ रहे थे। कोटा से दामाद संदीप मंत्री और उनके रिश्तेदारों को डस्टर कार से लेकर लढा के बेटे मनोज भीलवाड़ा आ रहे थे। इस दौरान मनोज ने कंट्रोल खो दिया और हादसा हो गया। मंत्री की पत्नी टीना पहले ही भीलवाड़ा आ चुकी थी। बालिका को भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एएसपी ज्योति स्वरूप शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे।

सिर्फ कश्‍मीर का नहीं, पुरे देश का ब्रांड एंबेसडर बनूगां – सलमान खान

0
salman-khan-in-kashmir_14
सोनमर्ग. हिट एंड रन मामले में सजा और बेल मिलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने तमाम फैन्स को धन्यवाद दिया है। कश्मीर में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुश्किल समय में अपने साथ खड़े रहने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार जताया है। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आप कश्मीर का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ”अगर मुझे ब्रांड एंबेसडर बनना होगा तो मैं चाहूंगा कि मैं भारत का ब्रांड एंबेसडर बनूं।” बता दें कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। हिट एंड रन मामले में सजा और बेल के बाद वह यहां दोबारा शूटिंग के लिए पहुंचे हैं।
अपने फैन्स से कहा- कुछ अपने लिए भी मांग लिया करो
कश्मीर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपने तमाम फैन्स को धन्यवाद देते हुए कहा, ”मेरे लिए दुआ करने वालों कभी अपने लिए भी कुछ मांग लिया करो।” बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा पिछले दिनों सजा पर रोक लगाए जाने के बाद पहली बार मीडिया से बतचीत में सलमान खान ने कहा, ”मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं आप लोगों का बहुत आदर करता हूं और आपने जो मेरे लिए किया उसके लिए आपका आभारी हूं। आपकी प्रार्थनाओं के लिए आपको धन्यवाद।”
salman-khan_

जिला अस्पतालों में डायलिसिस शुरू करने की तैयारी

0
dialysisमुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेश के जिला अस्पतालों में गुर्दा रोग से पीडि़त मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब विभागीय अधिकारी जिला अस्पतालों से रिकॉर्ड मंगाकर निरीक्षण कर रहे हैं कि किस जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन लगाई जा सकती है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में डायलिसिस की मशीनें लगनी हैं।लिहाजा अधिकारी इन अस्पतालों से रिकॉर्ड मंगवा कर गुर्दा रोगियों की संख्या का आंकलन कर रहे हैं, जिससे मशीनों व अन्य संसाधनों की संख्या तय हो सके।

अधिकारियों का यह भी कहना है कि पीपीपी मॉडल पर जिला अस्पतालों में यह सुविधा शुरू की जाएगी। लिहाजा बेहतर सेवाएं देने वाली कंपनियों का चयन करने की कवायद शुरू की जा रही है।

दामिनी और उस्ताद का बनेगा जोड़ा

0

ustad-tiger-5559a8291b412_l

उदयपुर. रणथंभौर अभयारण्य के बाघ ‘उस्ताद को ‘दामिनी का साथ मिलने से एक बार फिर सज्जनगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क में बाघों का कुनबा बढऩे की राह खुल गई है। बीते दिनों साथी बाघ मोनू की मौत के बाद से बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन ‘दामिनी अकेली रह गई थी। पशु विशेषज्ञों की मानें गर्मी कम होते ही दामिनी और उस्ताद को एक साथ पिंजरे में रखा जाएगा। जिससे दोनों एक-दूसरे से घुल-मिल सकें, हालांकि वन विभाग भी इससे सहमत है लेकिन वे कहते है कि अगर टाइगर को यहीं रखा जाता है तो ऐसा हर हाल में संभव है।  पशुपालन विभाग उदयपुर के उपनिदेशक व पशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित जोशी ने बताया कि सज्जनगढ़ बायोलोजिकल पार्क की बाघिन दामिनी की उम्र पांच साल से अधिक है। उन्होंने माना कि रणथंभौर

अभ्यारण्य से आया बाघ टी-24 उर्फ उस्ताद भी युवा है और दामिनी वंश वृद्धि को यानी फीडिंग के लिए तैयार हो जाएगी। एेसे में पहले दोनों को एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए उचित समय का इंतजार किया जाएगा। बाघ उस्ताद के आने से फिर बॉयोलोजिकल पार्क में बाघों का कुनबा बढऩे की संभावना अधिक है।

लेकसिटी प्रेस क्लब के विस्तारित भवन का लोकार्पण

u17mayph-6

उदयपुर । निगम द्वारा प्रेस क्लब भवन के विस्तार के तहत निर्मित करवाए गए कांफ्रेंस हॉल, गेस्ट रूम सहित ई-लाइब्रेरी रूम का लोकार्पण रविवार अपरान्ह नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत एवं गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया।
प्रेस क्लब प्रवक्ता अब्दुल लतीफ ने बताया कि आज अपरान्ह ४ बजे नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत एवं गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने प्रेस क्लब भवन के विस्तारित भवन का फीता खोल एवं लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। लोकार्पण समारोह के पश्चात लेकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड ने स्वागत उदबोधन दिया।
स्वागत उदबोधन पश्चात क्लब कार्यकारिणी द्वारा मुख्य अतिथि राजपालसिंह शेखावत, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, उपमहापौर चन्द्रसिंह कोठारी, मोतीलाल डांगी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, धीरेन्द्र सिंह सच्चान, मोतीलाल डांगी, प्रेमसिंह शक्तावत का मेवाडी पाग एवं उपरणा ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया। सभी अतिथियों को क्लब द्वारा मोमेन्टों भी प्रदान किए गए।
समारोह में अपने संक्षिप्त उदबोधन में नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि हम आजादी के ६६ साल बाद भी हिन्दुस्तान की तकदीर नहीं बदल सके। देश के सवा सौ करोड की तकदीर बदलना एक चुनौति का काम है। हिन्दुस्तान के ह्यूमन को ह्यूमन रिसोर्टस में तब्दील करना एक समस्या है। जब तक हमारा प्रयास समन्वित नहीं होगा तब तक विकास नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि निगम का पैसा गरीब का पैसा है इसलिए गरीब को आगे बढाने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि विश्व युद्घ के बाद ऐसा आंका जा रहा था कि जापान केवल नक्शे में ही दिखाई देगा परंतु जापान एवं चीने ऐसे देश है जिन्होंने अपने शक्ति के आधार पर अपने आपको में विश्व मानचित्र में खडा किया।
बदल गया शहर: उदयपुर में कई विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर उदयपुर पहुंचे नगरीय विकास मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि गत डेढ साल में उदयपुर बदला-बदला सा नजर आने लगा है। भाजपा शासन व कटारिया के प्रयासों से शहर का बेहतर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि स्मृति बाग एवं पन्नाधाय उद्यान को देख ऐसा लगता है कि जैसे शहर अंगडाई ले रहा है। कई वर्षों से चल रहे कार्य पूरे होने लगे है। स$डकें चौ$डी होने के साथ अतिक्रमण मुक्त शहर दिखाई देने लगता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर सिटी बनेगी: विश्व मानचित्र के पटल पर उदयपुर अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के कारण ट्यूरिस्ट सिटी के रूप में जानी जाती है। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में इस शहर को कॉम्प्लेक्सिव प्रोपर्टी प्लान के तहत नई विकास की अवधारणा से जो$डा जाएगा। ताकि ट्यूरिस्ट सिटी के साथ उदयपुर को इन्प्र*ास्ट्रक्चर सिटी में रूप में विकसित किया जा सकेगा।
समारोह को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय खाब्या, नारिश्वर राव, संजय गौतम, प्रकाश शर्मा, मनु राव, नारिश्वर राव, अख्तर हुसैन, प्रताप सिंह राठौ$ड, संस्थापक सदस्य रप*ीक एम. पठान, छोगालाल भाई, उग्रेसन राव, मुनीश अरो$ड आदि ने नगरीय विकास मंत्री एवं गृहमंत्री को मोमेन्टो प्रदान कर अभिनंदन किया। अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रतापसिंह राठौ$ड एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मनोज आंचलिया ने किया।
कार्यक्रम में गा्रमीण विधायक पू*लसिंह मीणा, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के धीरेन्द्र सिंह सच्चान, निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष ओम चित्तौ$डा, के.के. कुमावत, भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल, पार्षद राकेश पोरवाल, मोतीलाल डांगी, पूर्व उपमहापौर महेन्द्र सिंह शेखावत, रविन्द्र श्रीमाली, जगत नागदा एवं कई वार्डों के पार्षद, समिति अध्यक्ष एवं निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस लाइन में चोरी

thiefउदयपुर। अब पुलिस लाइन भी अनसेफ हो गई है। चोरों की नजर वहां पर भी पड़ गई है, जहां पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद रहता है। एक सूने क्वार्टर से रविवार रात एलईडी और नकदी चोरी चली गई। यह घटना डिप्टी गोपालसिंह के ड्राइवर संदीप कुमार के क्वार्टर में हुई। पुलिस के अनुसार शिवरतनगंज, अमेठी (यूपी) हाल पुलिस लाइन क्र्वाटर निवासी संदीप कुमार पुत्र दीपक कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि तीन दिन पूर्व वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। कल शाम को वह लौटा, तो क्वार्टर के मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। क्वार्टर के अंदर जाने पर पता चला कि चोर एलईडी और नकदी चुरा ले गए हैं। संदीप ने सूरजपोल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटी की हत्या के बाद रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारी

0

Man-Put-A-Gun-To-His-Head-

उदयपुर। सदर थाना क्षेत्र के सेंती इलाके में शादी करने से इनकार करने पर एक बेटी की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में स्वयं ने भी कमरे में बंद होकर स्वयं को गोली मार ली। इस वारदात ने पूरे चित्तौड़ शहर को हिलाकर रख दिया है। वारदात के बाद भारी संख्या में सेंती इलाकें में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर एसपी प्रसन्न खमेसरा और सदर थाना सीआई दिनेशसिंह सुखवाल जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को हॉस्पीटल मेें रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। रिटायर्ड फौजी के परिवार में अब उसकी पत्नी ही बची है, जो अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
सूत्रों के अनुसार सेंती इलाके में उदयपुर-चित्तौड़ रोड पर विजन कॉलेज के पास रहने वाले घीसूसिंह चूंडावत (६५) पुत्र गजूसिंह ने उसके मकान में १२ बोर बंदूक से बेटी आशाकुंवर (२१) के सिर में गोली मार दी। इससे आशाकुंवर के नाक के ऊपर की खोपड़ी उड़ गई। बेटी की हत्या करने के बाद घीसूसिंह दूसरे कमरे में गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी। गोली की आवाज आने के बाद उसकी पत्नी बाहर निकली, जो बेटी की लाश देखकर बेसुध हो गई। downloadइसी बीच घीसूसिंह ने गर्दन के नीचले भाग पर बंदूक की नली लगाकर खुद को गोली मार दी। इससे उसकी भी खोपड़ी उड़ गई और छत खून से लाल हो गई। कमरे में मांस के लौथड़े बिखर गए। घीसूसिंह के मकान में गोली चलने की आवाज सुनते ही पड़ोसी वहां एकत्र हो गए। कुछ ही देर में इस वारदात की सूचना शहर के कौने-कौने में पहुंच गई। घीसूसिंह के मकान के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने एसपी प्रसन्न कुमार खमेसरा मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। पता चला है कि घीसूसिंह ने आशाकुंवर के लिए समाज का एक लड़का ढूंढा था, लेकिन आशाकुंवर ने शादी करने से इनकार कर दिया। पिछले कुछ समय से परिवार में इस बात को लेकर झगड़े हो रहे थे।

आज सुबह गुस्से में घीसूसिंह ने बेटी की हत्या के बाद स्वयं को भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि घीसूसिंह २० साल पहले मिलेट्री से रिटायर्ड हुआ था। उसके बाद वह बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री में गार्ड का काम करता था। मूल रूप से घीसूसिंह गंगरार तहसील के साड़ास गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक घीसूसिंह के छोटे भाई छोटूसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दोनों कमरे में पसर गया खून : घीसूसिंह ने जैसे ही १२ बोर बंदूक से बेटी आशाकुंवर के सिर में गोली मारी, तो उसकी नाक के ऊपर की खोपड़ी उड़ गई। कमरे में सभी तरफ खून पसर गया और मांस के लौथड़े बिखर गए। कमरे की छत तक खून से लाल हो गई। इसके बाद घीसूसिंह ने स्वयं को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घुटने के बल बैठकर ढूडी के नीचे बंदूक की नली लगाकर गोली चला दी, जिससे उसकी भी खोपड़ी उड़ गई। इससे कमरे की छत और दीवारे खून से लाल हो गई और मांस के लौथड़े दीवारों से चिपक गए।
वर्जन…
घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अनुसंधान जारी है।
-प्रसन्न खमेसरा, एसपी चित्तौडग़ढ़

सड़क पर दौड़ेगी गूगल की रोबोट कार

google_robot_car

गूगल की रोबोट कारें जल्दी ही व्यस्त सड़कों पर दौड़ती नज़र आएंगी. इन्हें परीक्षण के लिए सड़कों पर उतारा जाएगा.

रोबोट कारों का ट्रैफिक के बीच परीक्षण कैलिफॉर्निया के माउंटेन व्यू में होगा.

गूगल की रोबोट कार में स्टीयरिंग व्हील नहीं होगा लेकिन टेस्ट के दौरान इसका डिटेचेबल संस्करण इस्तेमाल किया जाएगा. परीक्षण के दौरान कार की अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी.

अब तक गूगल की स्वचालित कारों को सिर्फ टेस्ट के लिए बने ट्रैक पर ही दौड़ाया गया है.

गूगल ने पहले भी स्वचालित वाहनों का आम सड़कों पर टेस्ट किया है लेकिन वो सभी संशोधित एसयूवी गाड़ियां थीं.

साथ होगा ड्राइवर

गूगल की रोबोट कार का जब टेस्ट किया जाएगा तो उसमें सुरक्षा के लिए ड्राइवर मौजूद रहेंगे जो जरुरत होने पर कार का नियंत्रण ले लेंगे.

गूगल के स्वचालित ड्राइविंग प्रोजेक्ट की सिस्टम इंजीनियर जैमी वायडो ने एक वीडियो बयान में बताया, “हर पल इन कारों को सड़क पर उतारने की तैयारी चल रही है जहां हम इनके जरिए और अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं.”

जैमी ने बताया कि व्यस्त सड़क पर उतारने के पहले कार की गुणवत्ता परखने के लिए कई परीक्षण होंगे.

हर कार को हर हफ्ते टेस्ट ट्रैक पर हज़ारों मील दौड़ाया जा रहा है. इसमें से कई ट्रैक कैलिफोर्निया के हाईवे और सड़कों से मिलते जुलते हैं.

जानकारी जुटाने की तैयारी

गूगल रोबोट कार के प्रोजेक्ट हेड क्रिस अर्मसन के मुताबिक कार का ट्रैफिक के बीच परीक्षण करने से इंजीनियरों को मदद मिलेगी.

उन्हें कई ऐसी स्थितियों की जानकारी हो सकेगी जिनका अब तक के परीक्षण के दौरान पता नहीं लगा. इस आधार पर वो कार के सॉफ्टेवेयर को बेहतर बना सकेंगे.

उन्होंने ये भी कहा कि सड़क पर परीक्षण करने से गूगल को ये भी जानकारी मिलेगी कि ट्रैफिक में दूसरे वाहनों के चालक इन रोबोट कारों को लेकर कैसी प्रतक्रिया देते है.

इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले आठ महीने के दौरान कैलीफोर्निया में व्यस्त सड़क पर परीक्षण के लिए उतारी गईं 48 में से चार कारें हादसे का शिकार बनीं.

गूगल और कार के पुर्जे बनाने वाली डेल्फी का कहना है कि इन हादसों की वजह दूसरी कारों के चालकों की गलतियां रहीं.

ब्रिटिश सरकार ने चार ऐसी परियोजनाओं के लिए धन मुहैया कराया है, जिनमें रोबोट कारों का ग्रीनविच, कॉवेन्ट्री, ब्रिस्टल और मिल्टन कीन्स में आम सड़क पर परीक्षण होगा.

पर्यटकों को मेहंदी, कला के साथ मिलेगा कठपुतलियों का लुत्फ

0

International Museum Day 2015 Posterउदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष में सोमवार को महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा यहां सिटी पैलेस संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों के लिए पारंपरिक स्वागत के साथ मेहंदी, टेराकोटा एवं कठपुतली प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र ङ्क्षसह आउवा ने बताया किअंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर पर्यटकों को मेवाड़ की परंपरा की अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए यहां सिटी पैलेस संग्रहालय में पर्यटकों का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। संग्रहालय के मोती चौक में पारंपरिक कलाकार अलग-अलग प्रभाग में उन्हें मेहंदी, टेराकोटा एवं कठपुतली प्रदर्शन के साथ मनोरंजन ही नहीं वरन् इस परंपरा की जानकारी भी देंगे। संग्रहालय के प्रवेश टिकट दर में ही आयोजित इन कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों एवं प्रवेश टिकटों की राशि को यहां राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, (शंभू रत्न पाठशाला) जगदीश चौक के जीर्णोद्धार पर खर्च किया जाएगा। इस संबंध में फाउण्डेशन ने शहर के सर्मस्त होटलों एवं पर्यटक केन्द्रों पर पोस्टर जारी कर पूर्व सूचना दी है।

हिन्दुस्तान ज़िंक ‘‘डन एण्ड ब्रैडस्ट्रीट’’ से सम्मानित

0

NDM_8618

उदयपुर । वेदान्ता समूह की जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को अलौह धातु क्षेत्र में बेस्ट कार्पोरेट के लिए प्रतिष्ठित ‘‘डन एण्ड ब्रैडस्ट्रीट कार्पोरेट अवार्ड-2015’’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हिन्दुस्तान जिंक को नीति आयोग के सदस्य श्री बिबेक देबरॉय ने मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया। हिन्दुस्तान जिंक की ओर से यह पुरस्कार श्री राजेष मोहता, चीफ कार्मिषियल ऑफिसर ने ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यषवन्त सिन्हा तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी एण्ड निदेषक, डन एण्ड ब्रैडस्ट्रीट बॉब कैरिगन एवं कई कंपनियों के निदेषक एवं एग्जिक्यूटीव उपस्थित थे।
यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिंक को सम्पूर्ण बिज़नेस एक्सीलेन्स के लिए प्रदान किया गया जिसमें उत्पादन, तकनीक, सामाजिक सरोकार तथा पर्यावरण संरक्षण शामिल है।
ज्ञातव्य रहे कि डन एण्ड ब्रैडस्ट्रीट दुनिया की जानी-मानी उद्योगों की सूचना एवं जानकारी उपलब्ध कराने वाली संस्था है। इस अवसर पर इस संस्था ने अपना 15वां पब्लिकेशन ‘भारत की शीर्ष 500 कंपनियों के प्रकाशन का लोकार्पण किया। कंपनियों के चयन के लिए उनकी कुल आय, शुद्ध लाभ आदि को मापदंड रखा गया। हांलाकि प्राथमिक चरण के चयन के लिए कंपनी के बाजारी पूंजीकरण को मापदंड माना गया था परन्तु सम्पादकीय टीम ने विभिन्न उदे्दश्यों एवं मापदण्डों के आधार पर शीर्ष 500 कंपनियों का चयन किया गया। इस पब्लिकेशन में निजी एवं सार्वजनिक कंपनियॉं जो बी.एस.ई. और एन.एस.ई. में सूचीबद्ध है, को सम्मलित किया गया है।
हिन्दुस्तान जिंक विष्व का सबसे बड़ा एकीकृत जस्ता उत्पादक है, और भारत में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक के साथ दुनिया में अलौह धातु क्षेत्र उत्पादन में भारत का नेतृत्व भी करता है। हिन्दुस्तान ज़िंक का भारत की जिंक आपूर्ति पर 85 प्रतिषत तक का नियत्रंण है।
हिन्दुस्तान जिंक अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का निर्वहन कर रही है। हिन्दुस्तान जिंक राजस्थान सरकार के साथ मिलकर राज्य में षिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुपोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही है। कृषि विकास एवं ग्रामीण युवाओं को प्रषिक्षण के क्षेत्र में भी हिन्दुस्तान जिंक ने सराहनीय कार्य किया है।