ललित लक्ष्मी विलास पैलेस में कबाब फेस्टिवल की धूम

1

DSC01510
उदयपुर | ललित लक्ष्मी विलास पैलेस होटल में कबाब फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, जो शहर वासियों और पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जारहा है | कबाब फेस्टिवल १४ नवम्बर से २३ नवम्बर तक चलेगा जिसमे वेज और नॉन वेज दोनों तरह के कबाब मेहमानों को परोसे जायेगे | कबाब के स्पेशलिस्ट शेफ विजेंद्र के अनुसार कबाब फेस्टिवल में परोसे जाने वाले हर कबाब में उसका वास्तविक जायका लिए हुए है | जिनमे अनारदाना मुर्ग अंगारा,सुर्ख़िला काकोरी कबाब, सोफिया मुर्ग शामी , जाफरानी पनीर , आदि कई तरह के विभिन्न कबाब परोसे जायेगें |
Kebab Konnectionकबाब के जायके का स्वाद शाम ७ से रात १०.३० बजे तक होटल परिसर के आँगन रेस्टोरेंट में लिया जासकेगा | ताजा उसी वक़्त तैयार कबाब के लिए होटल द्वारा विशेष भट्टियों के इंतज़ाम भी किये है |
एक्जीक्यूटिव शेफ स्वप्निल शेखादर ने बताया कि वेज और नॉन वेज के लिए अलग मेन्यू है जिसमे नॉनवेज के लिए १२०० रूपये तथा वेज के लिए १००० रूपये शुल्क है | गौर तालाब है कि ललित लक्ष्मी विलास पैलेस द्वारा हर महीने विभिन्न प्रकार के फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है जिसमे शहर वासियों को हिन्दुस्तानी और विदेशी जायकों का मजा मिलता है | शहर वासियों की बेहद मांग पर होटल मैनेजमेंट ने इस बार वेज और नॉनवेज कबाब फेस्टिवल का आयोजन किया है |

३१ रण-छोड़ों ने लड़ाई के पहले ही रण छोड़ा

IMG_20141114_133017
उदयपुर । निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार सुबह से कलेक्ट्रेट में रणछोड़ों को रण छुड़वाने के हरसंभव भरसक प्रयास किए जा रहे थे, और दिन में तीन बजे से तक ३१ बागियों ने अपने नाम वापस लेलिये । इनमें भाजपा के ११ और कांग्र्रेस के १४ बागियों को समझा बुझाकर नामांकन वापस लिए। नाम वापस लेने की आज अंतिम तिथि थी |
रिटर्निंग अधिकारी छोगाराम देवासी ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लेने की टाइम लाइन थी, जिसके पहले ३१ निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए | इसमे भाजपा के बागी वार्ड २ से खुबीलाल पहाड़िया, वार्ड 8 से आभा आमेटा, वार्ड ९ से कांता पालीवाल,११ से दिनेश सोनी १९ से भंवर लाल , २० से शम्भू सिंह देवड़ा, २२ से कनक कुमार जोशी, यशवंत मेनारिया, व् मोहन लाल मेनारिया , ४१ से विवेक सामर , ४४ सुनील देसरला |

कांग्रेस के बागियों में वार्ड २ से किशन मेघवाल , ४ से मुजीबुद्दीन खान , व् मदन लाल हरिजन ५ से योगेश धाबाई , आठ से नूर बारो, २४ से आशा मालवीया, २६ से दिनेश राव, ३७ से इनके जेकब, ३८ से रजिया बानो व् शकीला बानो, ४६ से साहिबा शेख, ४७ सिद्दीका, व् वार्ड ५५ से अरुण टांक ने अपना नाम वापस लिया |

आज सुबह से ही पार्टी के पदाधिकारी नाम वापसी के हरसंभव प्रयास करते दिख रहे दोनों दलों के नेता कलेक्ट्री में जोर-आजमाइश कर रहे थे। निरंतर मोबाइल पर चिपके नेताओं के चेहरों के हाव-भाव देखते ही बन रहे थे। कभी गुस्सा तो कभी प्यार से बातें करते मोबाइल बंद करते ही वापस वही सदाबहार मुस्कराहट उनके चेहरे पर बिखर रही थी। जानकारी के अनुसार कई बागी शहर में मौजूद नहीं होने के बावजूद नेताओं को बस आ रहे हैं, आ रहे हैं की गोली दे रहे थे। दोनों पार्टियों की ओर से डेमेज कंट्रोल के लिए बनाई गई समितियों के पदाधिकारी भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, रजनी डांगी, गजपालसिंह राठौड़, कांग्रेस के कांग्रेस के वीरेन्द्र वैष्णव, गोपाल शर्मा (गोपजी) आदि मौजूद थे।
वार्ड ४ से अजय पोरवाल कांग्रेस के बागी वार्ड २५ से सीपी साहू व् वार्ड ३३ से भाजपा के बागी अशोक गरबारड़ा , व् ४२ से संत राम अग्रवाल मजबूत बागी के रूप में जमे हुए है, और इन बागियों की इनके क्षेत्र में पहुंच भी अच्छी है | यह सभी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है और पार्टी द्वारा टिकिट नहीं दिए जाने से नाराज है | वार्ड चार से अजय पोरवाल भाजपा के महापौर के मजबूत उम्मीदवार चन्द्र सिंह कोठारी के लिए चुनौती बन सकते है | वही भाजपा के दूसरे महापौर के एक और दावेदार लोकेश द्विवेदी के लिए वार्ड ४२ में संत राम अग्रवाल परेशानी का सबब बन सकते है |
शहर भर के वार्डों में हर गली गली में चुनावी कार्यालय खुलना शुरू होगये है और पार्षद प्रत्याशी अपने चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन के साथ साथ प्रचार में जुट गए है |

उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए 222 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

पार्षद प्रत्याशी ढोल नगाडे व नारेबाजी करते समर्थकों के साथ पहुंचे जिला कलेक्ट्री
IMG-20141111-WA0009
उदयपुर । निकाय चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन, कडकडाती धूप और रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे के बाहर प्रत्याशियों की लगी लम्बी लाइन मानों किसी राशन की दुकान के बाहर लगी लाइनों का आभास करा रही थी। नामांकन के आखरी दिन मंगलवार पर पार्षद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से जिला कलेक्ट्री सुबह से शाम तक आबाद रही दिन में १० से ४ बजे तक कलेक्ट्री के बाहर का रोड पार्षद प्रत्याशियों से जाम रहा। मंगलवार को आखरी दिन तक 55 वार्डों के लिए 222 प्रत्याशियों ने 329 फार्म दाखिल किये
जिला कलेक्ट्री पर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन भरने के आखरी दिन पार्षद प्रत्याशी सुबह 10 बजे बाद से ही शुभ मुहूर्त में ढोल नगाडों बाजे गाजों के साथ नारबाजी करते अपने समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्री आ पहुुंचे। पंडितों के अनुसार 11 से 12 बजे तक शुभ मुहूर्त होने के कारण पसीने से लथपथ, फूलमालाएं पहनेे प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्री पहुंचे, जहां उन्हें उनके वार्ड के रिटर्निंग अधिकारी के यहां लाइन में लगना पडा।
दोनों पार्टियों द्वारा युवाओं को अच्छी भागीदारी देने के कारण भी कलेक्ट्री में युवाओं की खासी संख्या रही। महिला प्रत्याशियों के साथ खासी संख्या में उनके समर्थक उम$डे तो कुछ प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्री तक पांच समर्थक भी नहीं पहुंचे। प्रत्याशियों ने कलेक्ट्री पहुंचकर वहां ख$डे नेताओं के चरण छू कर आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान महापौर रजनी डांगी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडि$या, कमल मित्र मंडल, दिलीप सुखाडि$या, केके शर्मा, उपमहापौर महेन्द्रसिंह शेखावत, रवीन्द्र श्रीमाली, विजय प्रकाश विप्लवी सहित कई नेता मौजूद रहे।
IMG-20141111-WA0010
मंगलवार को १८८ पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। चुनाव अधिकारी के अनुसार आज तक ५५ वार्डों के लिए २२२ प्रत्याशियों ने नामांकन भरे है। आज नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड नं.१ महेन्द्र कुमावत (निर्दलीय), अतुल चण्डालिया (भाजपा), हर्षवर्धन ङ्क्षसह (कांग्रेस), वार्ड २ रमेश चंदेल (भाजपा), सुनिल नकवाल (कांग्रेस) किशन मेघवाल (निर्दलीय), खुबीलाल पहाडिया (निर्दली) वार्ड ३ केसर ङ्क्षसह सिसोदिया (भाजपा) प्रशान्त श्रीमाली (कांग्रेस), वार्ड ४ चन्द्र ङ्क्षसह कोङ्गारी (भाजपा), अजय पोरवाल (निर्दलीय), अब्बास अली भालमवाला (कांग्रेस), मदन लाल हरिजन (निर्दलीय), वार्ड ५ गणपत लाल सोनी भाजपा, प्रदीप सेन (कांग्रेस), यशवन्त वैष्णव (निर्दलीय), योगेश धाबाई (निर्दलीय) अशोक सोनी (निर्दलीय), वार्ड ६ कमलेश जावरिया (भाजपा), मोहसीन खान (कांग्रेस), मो.प*ारूख (निर्दलीय) वार्ड ७ कमला मीणा (कांग्रेस), बाबु लाल कटारा (भाजपा), वार्ड ८ सरिता शर्मा (कांग्रेस), चांदनी गौड (भाजपा, नूर बानो निर्दलीय, आभा आमेटा (निर्दलीय), डालीबाई (निर्दलीय), वार्ड ९ रेखा पालीवाल (भाजपा), सुमनलता (कांग्रेस), कांता पालीवाल (निर्दलीय), वार्ड १० दामोदार दिवाकर निर्दलीय, गीता देवी पालीवाल (निर्दलीय), देवेन्द्र जावलिया भाजपा, राजेश वैष्णव (निर्दलीय), पंकज पालीवाल (कांग्रेस), वार्ड ११ सुनिल सनाढय (कांग्रेस), विजय मेहता (निर्दलीय), पंकज कुमार भण्डारी भाजपा, भरत रामानुज (निर्दलीय), वार्ड १२ राधा सालवी (भाजपा), आरती वसीटा (भाजपा बागी), विमला सालवी (कांग्रेस), रमा जेसवार (निर्दलीय), वार्ड १३ रेखा कुंवर चौहान (भाजपा), पूनम कंवर राङ्गौड (कांग्रेस),वार्ड १४ मो.कलीम (कांग्रेस), मो.खलील (भाजपा),राशीद मोहम्मद (एनसीपी), वार्ड १५ राजेश वैरागी (भाजपा) वार्ड १६ संदीप वागडी (भाजपा) कस्तूर चंद सिंगारिया (निर्दलीय), चन्द्र प्रकाश सालवी (कांग्रेस) जगदीश मेघवाल (कांग्रेस), वार्ड १७ मनोहर लाल गुर्जर (कांग्रेस),जगदीश सुहालका (भाजपा), वार्ड १८ चंदनपुरी गोस्वामी (कांग्रेस) विजय प्रजापत (भाजपा), वार्ड १९ गिरीश कुमार वैष्णव (निर्दलीय), भंवर लाल जैन (निर्दलीय), महेश द्विवेदी (भाजपा) वार्ड २० आसीप* मोहम्मद (निर्दलीय), शंभु ङ्क्षसह देवडा (निर्दलीय) सुरेश ङ्क्षसह (भाजपा), शाहीद हुसैन (कांग्रेस), वार्ड २१ मीरा कुमारी मीणा (भाजपा), प्रतापी बाई (कांग्रेस) वार्ड २२ शंभू लाल जैन (भाजपा), नंद लाल (कांग्रेस), वार्ड २३ मांगी लाल सालवी (निर्दलीय), सत्यनाराण मोची (भाजपा), लक्ष्मी नारायण मेघवाल (कांग्रेस) विमलेश छापरवाल (निर्दलीय),वार्ड २४ कामिनी (कांग्रेस), आशा (निर्दलीय), सीमा साहू (भाजपा) वार्ड २५ गजेश शर्मा (भाजपा), बाबु लाल खारोल (निर्दलीय), चांद मल साहू (निर्दलीय), भगवती लाल तेली (कांग्रेस) वार्ड २६ दिनेश राव (निर्दलीय), ललित मेनारिया (कांग्रेस), किशन कंडारा (निर्दलीय) लोकेश नागदा (निर्दलीय),
वार्ड २८ सुनिता पालीवाल (भाजपा) अनिता गौड (कांग्रेस) वार्ड २९ आशा बोर्दिया (भाजपा), मीरा (कांग्रेस), वार्ड ३० गोपीचंद माथुर (कांग्रेस), प्रवीण मारवाडी (भाजपा) वार्ड ३१ ज्योति बाजवा (भाजपा), प्रमीला चौधरी (कांग्रेस), वार्ड ३२ विजय राजपाल (कांग्रेस), जगदीश सालवी (निर्दलीय), खानचंद मंगवानी (भाजपा), वार्ड ३३ वेणीराम सालवी (भाजपा), विक्रम खटीक (कांग्रेस), अशोक कुमार (निर्दलीय), राजीव शर्मा (निर्दलीय), दीपक शर्मा (निर्दलीय) दीपक गांधी (निर्दलीय), विनोद (निर्दलीय) वार्ड ३४ हंसा माली (भाजपा), मुकेश गुर्जर (कांग्रेस), वार्ड ३५ हर्षित नागदा (निर्दलीय) गोपाल मुंदडा (निर्दलीय), जगत नागदा (भाजपा), वार्ड ३६ ताहीर खान (निर्दलीय), शोएब हुसैन (कांग्रेस), ओम प्रकाश चित्तौ$डा (निर्दलीय), वार्ड ३७ नाना लाल वया (भाजपा), एन के जैकप (निर्दलीय), सूर्य प्रकाश (कांग्रेस),रमेश दोशी (निर्दलीय), नोहर लाल पालीवाल (निर्दलीय), वार्ड ३८ शकीला बानू (निर्दलीय), हेमा भावसार (भाजपा), शाहीना छीपा (कांग्रेस), रमा वैष्णव (निर्दलीय), राबिया बी मुल्तानी (निर्दलीय), रजिया बानो (निर्दलीय), वार्ड ३९ लोकेश चौधरी (कांग्रेस), दीपक चौधरी (निर्दलीय), गब्बर ङ्क्षसह रावत (निर्दलीय), वार्ड ४० राकेश पोरवाल (भाजपा), पूरण मेनारिया (कांग्रेस), हेमराज लौहार (निर्दलीय), वार्ड ४१ विवेक सामर (निर्दलीय), प्रशान्त भण्डारी (कांग्रेस),वार्ड ४२ संत लाल अग्रवाल (निर्दलीय), दिनेश कुमार (कांग्रेस), लोकेश द्विवेदी (भाजपा), वार्ड ४३ चंदा देवी अग्रवाल (कांग्रेस), टीनू जैन (भाजपा), संगीता अरो$डा (कांग्रेस), वार्ड ४४ जय भण्डारी (भाजपा), पारस मल चित्तौ$डा भाजपा), झमक लाल जैन (भाजपा),नजमा मेवाप*रोश (निर्दलीय), रंजन साहू (कांग्रेस), सुशील (निर्दलीय), नारायण लाल माली (निर्दलीय) वार्ड ४५ अनिता पोरवाल (कांग्रेस), रेखा जैन (भाजपा), वार्ड ४६ जुबैदा बैगम (निर्दलीय), साहिबा शेख (निर्दलीय), गरीमा पङ्गान (भाजपा),रेहाना बानू (कांग्रेस), वार्ड ४७ समीना सिद्दिकी (कांग्रेस), रेश्मा सौलंकी (निर्दलीय),रेहाना जर्मनवाला (भाजपा), सिद्दिका (निर्दलीय), रजिया (निर्दलीय), वार्ड ४८ अनिल कुमार माली (निर्दलीय), कपिश भल्ला (निर्दलीय) दिनेश भोई (कांग्रेस), नरेन्द्र टांक (भाजपा),शब्बीर हुसैन (निर्दलीय) वार्ड ४९ बाबू लाल माली (निर्दलीय), सिद्घार्थ शर्मा (भाजपा), जावैद खान (निर्दलीय), हर्षद बानू (निर्दलीय), शाहीद खान (निर्दलीय), राकेश जोशी (कांग्रेस), मोहम्मद इम्तियाज (निर्दलीय), वार्ड ५० पूनम खोखर (निर्दलीय), सपना पूर्बिया (भाजपा),दूर्गा नवल (कांग्रेस), वार्ड ५१ नमिता टांक (भाजपा), पूर्णिमा सुहालका (कांग्रेस), वार्ड ५२ शोभा मेहता (भाजपा), चन्द्र कला सोनी (कांग्रेस), कैलाशी देवी (निर्दलीय), वार्ड ५३ लाला राम गमेती (निर्दलीय), लक्ष्मण गमेती (भाजपा), सुरेश मीणा (कांग्रेस) भंवर गमेती (निर्दलीय), वार्ड ५४ कुसुम कुमावत (कांग्रेस), मंदाकिनी धाबाई (भाजपा), वार्ड ५५ भगवान खारोल (भाजपा), अजीत ङ्क्षसह (कांग्रेस), अरूण टांक (निर्दलीय) उम्मीदवार हे।
IMG-20141111-WA0011

अंजुमन में खलील सदर और रिज़वान सेक्रेटरी

IMG_20141109_174832
उदयपुर | साड़े सात साल बाद रविवार को उदयपुर का अग्रिम मुस्लिम संगठन अंजुमन तालीमुल इस्लाम के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए, चुनाव में सदर पद पर मोहम्मद खालील और सेक्रेटरी के पद पर रिजवान विजयी रहे | सुबह १० बजे से सुरु हुई चुनाव प्रक्रिया शाम ६ बजे तक चलती रही जिसके दौरान पुख्ता पुलिस का इंतजाम रहा |
अंजुमन के आज हुए चुनाव में कुल १२५ सदस्य मतदाता थे जिसमे १२४ सदस्यों ने वोट किया जिसमे से सदर पद के लिए मोहम्मद खलील ६६ वोट, हाजी मोहम्मद युसूफ खान ३६ वोट, व् इलियास मुल्तानी को १९ वोट हासिल हुए मोहम्मद खलील हाजी युसूफ खान से ३० वोटों से विजयी रहे | सेक्रेटरी पद के लिए कांटे की टक्कर में रिजवान खान ६४ वोट प्राप्त कर पूर्व सेक्रेटरी फारुख हुसैन से ४ वोटों से विजयी रहे | नायब सादर के लिए भी कांटे के टक्कर रही जिसमे मुनव्वर अशरफ उर्फ़ मनु अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशरफ जिलानी से मात्र दो वोट से जीत हासिल की वही जॉइंट सेक्रेटरी के लिए वकार अहमद ने ५२ वोट प्राप्त कर मोह्सिल को १० वोट से हराया |
कार्यकारणी सदस्यों में आबिद खान , हाजी जंगदाद खान , मोहसिन सिद्दीकी , najar मोहम्मद, सय्यद मुर्तुजा, जहीरुद्दीन सक्का, व् मोहम्मद अकीलुद्दीन विजयी रहे मोहम्मद अकीलुद्दीन और उस्मान खान में ४१ – ४१ वोट से परिणाम बराबर था जिसके बाद उस्मान खान अपनी मर्जी से हैट गए और अकीलुद्दीन को बनाने को कह दिया |
IMG_20141109_175052

शांति और सौहार्द में हुए चुनाव :
अंजुमन के चुनाव इस बार भंडारी दर्शक मंडप में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पुरे वैधानिक तरीके अपनाते हुए संम्पुर करवाये गए | सुबह से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ लगी हुई थी | उम्मीदवारों के समर्थक परिणाम आने तक वहां जमे हुए थे | पुलिस का बंदोबस्त भी शाम तक रहा जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित और भी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे | मुखर्जी चौक स्थित अंजुमन की बिल्डिंग में पार्किंग और जगह की कमी के कारण चुनाव भंडारी दर्शक मंडप में संम्पन्न करवाये गए |

उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट

IMG-20141109-WA0019उदयपुर | नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करदी वार्ड १४ और ३९ को छोड़कर बाकी ५३ वार्डों की लिस्ट एक साथ जारी कर दी जहाँ महापौर के कई दावेदारों का नंबर कटा है, तो ओ कुछ प्रबल दावेदारों को टिकिट मिल गया है | हालाँकि अभी यह तय नहीं है कि महापौर का दावेदार कौन होगा |
आज दोपहर बाद जारी हुई भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट में गृहमंत्री गुलाबचंद का प्रभाव भी देखा गया जहाँ उन्होंने विरोधियों के टिकिट पर कैंची चलाई वही अपने ख़ास माने जाने वाले जो महापौर की उम्मीद लिए बैठे थे उनका नाम भी लिस्ट में नहीं आया | वही वार्ड ४७ से निवर्तमान कांग्रेसी पार्षद रेहाना जर्मन वाला को टिकिट देकर सनसनी फैला दी |
आज हुई जारी लिस्ट में वार्ड १ से अतुल चंडालिया, २ रमेश चंदेल, ३ केसर सिंह , ४ चन्द्र सिंह कोठारी, ५ गणपत लाल , ६ कमलेश, ७ बाबूलाल कटारा, ८ चाँदनी गौड़ , ९ रेखा पालीवाल, १० देवेन्द्र झाँवरिया, ११ पंकज भंडारी, 12 राधा साल्वी, १३ रेखा चौहान , १५ राजेश वैरागी, १६ संदीप बागरी, १७ जगदीश सुहालका , १८ विजय प्रताप, १९ महेश द्विवेदी, २० सुरेश सिंह यादव, २१ मीरा कुमारी मीना, २२ जगदीश मेनारिया, २३ सत्यनारायण मोची, २४ सीमा साहू, २५ गजेश शर्मा , २६ रामेश्वर भट्ट , २७ लव देव बागड़ी, २८ सुनीता पालीवाल, २९ आशा बोर्दिया, ३० प्रवीण मारवाड़ी , ३१ ज्योति बाजवा, ३२ खान चंद सिंधी , ३३ वेणी राम साल्वी, ३४ हंसा माली, ३५ जगत नागदा, ३६ ओमप्रकाश चित्तौड़ा, ३७ नानालाल वाया, ३८ हेमा भावसार , ४० राकेश पोरवाल, ४१ पारस सिंघवी, ४२ लोकेश द्विवेदी, ४३ सरोज अग्रवाल , ४४ पारस चित्तोड़, ४५ रेखा जैन, ४६ गरिमा पठान, ४७ रेहाना जर्मन वाला, ४८ नरेंद्र टांक, ४९ सिद्धार्थ शर्मा, ५० सपना मुर्डिया, ५१ मनीता टांक , ५२ शोभा मेहता, ५३ लक्षमण गमेती, ५४ मन्दाकिनी धाबाई , और वार्ड ५५ भगवान खारोल को टिकिट मिला है | वार्ड १४ और ३९ को छोड़ा गया है वार्ड ३९ ओबीसी वार्ड है जबकि १४ सामान्य जहाँ से मोहम्मद खलील भाजपा के पार्षद थे जो आज ही अंजुमन के सदर भी चुने गए है |
महापौर के लिए घमासान :
महापौर के दावेदारों में अभी तक असमंजस की स्थिति बानी हुई है की पार्टी और गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया किसको महापौर की कुर्सी पर बैठाएगें, प्रमुख दावेदारों में पारस सिंघवी, पार्टी के शहर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष लोकेश द्विवेदी, महामंत्री चन्द्र सिंह कोठारी एवं कटारिया के सम्बन्धी अतुल चंडालिया प्रमुख दावेदार है जिनको टिकिट मिला है | जिसमे पारस सिंघवी और लोकेश द्विवेदी में टक्कर संभव है | चन्द्र सिंह कोठारी के सामने अगर कांग्रेस मौजूदा पार्षद अजय पोरवाल को टिकिट देती है तो कोठारी की मुश्किलें बढ़ जाए क्यों की इस वार्ड में मौजूदा पार्षद अजय पोरवाल का खासा होल्ड है | और पांच साल तक वार्ड में सक्रीय रहने का रिवार्ड उन्हें जनता फिर दे सकती हा | अतुल चंडालिया गुलाबचंद कटारिया के समधी के चोट भाई है | सम्बन्ध होने के नाते कयास लगाये जारहे है की महापौर की गेंद उन्ह भी मिल सकतीहै | इधर प्रमोद सामर मांगीलाल जोशी, जयेश चम्पावत , चंचल अग्रवाल जैसे कटारिया के नजदीकी लोगों का टिकिट काट कर अचंभित भी किया है |
कांगेसी पार्षद को टिकिट :
रेहाना जर्मन वाला निवर्तमान बोर्ड में वार्ड ४७ से कांग्रेस की पार्षद रही और पिछले पांच साल में कई बार बोर्ड की मीटिंग में अपने वार्ड में काम नहीं होने का कह कर रोइ भी है | उनके यही आंसू भाजपा को पसंद आगये या रेहाना जर्मन वाला को भाजपा पसंद आगयी की उन्हें उसी वार्ड से भाजपा का टिकिट मिल गया | हालाँकि इससे बोहरा समुदाय उनसे नाराज होसकता है और यहाँ उन्हें हार का खामिया भुगतना पद सकता है |

प्रो. सारंगदेवोत को मिला राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि सम्मान

pro. sarang dewotउदयपुर | जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को राष्ट्रीय स्तर के “महर्षि वाल्मीकि सम्मान 2013” के लिए चुना गया है | यह सम्मान उन्हें 10-नवम्बर, 2014 को मोतिहारी (बिहार) में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जायेगा| इस सम्मान में प्रो. सारंगदेवोत को महर्षि वाल्मीकि का प्लेक, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम तथा एक लाख रूपये नकद राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जायेगी|
चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति की ओर से प्रेषित जानकारी की अनुसार प्रो. सारंगदेवोत को यह सम्मान अलंकरण शिक्षा प्रबंधन, शैक्षिक नेतृत्व एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रदान किया जा रहा है|
उल्लेखनीय है कि महात्मा गाँधी की कर्म भूमि चंपारण में चंपारण सांस्कृतिक महोत्सव समिति करीब दो दशकों से भी अधिक समय से प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक समारोह का आयोजन करती आ रही है| इस वर्ष यह समारोह 7-9 नवम्बर को आयोजित हो रहा है| इस अवसर पर एक शोधपरक एवं भव्य स्मारिका का विमोचन भी प्रस्तावित है| रामायणकालीन महर्षि वाल्मीकि का आश्रम भी चंपारण में ही स्थित है, यहीं माँ सीता ने वनवास काल व्यतीत किया था| महर्षि वाल्मीकि सम्मान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भी यह आश्रम होने से चम्पारण वासियों में महर्षि वाल्मीकि के प्रति अगाध श्रद्धा होना है|

उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में 6 नामांकन दाखिल

0

downloadउदयपुर, नगरपालिका आम चुनाव,2014 के तहत उदयपुर नगर निगम क्षेत्र से शनिवार को विभिन्न वार्डो से 4 अभ्यार्थियों ने 6 नामांकन दाखिल किये।
नगर निगम उदयपुर के रिटर्निग अधिकारी एवं एडीएम (सिटी) छोगाराम देवासी ने बताया कि आज वार्ड संख्या 5 से मुकेश धायभाई ने निर्दलीय एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में, वार्ड संख्या 11 से दिनेश सोनी ने निर्दलीय एवं भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में, वार्ड 32 से भगवानसिंह एवं वार्ड 33 से शिवशंकर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में एक-एक नामांकन दाखिल किया। जबकि वार्ड एक से 4, 6 से 10, 12 से 31 तथा वार्ड संख्या 34 से 55 तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

1200 विद्यार्थियों ने ली मतदान प्रतिशत बढाने की शपथ

St. Anthony Sec. 4
उदयपुर,मुख्य आयोजना अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर दवे ने बताया कि नगर निगम चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने के उद्ेश्य से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न सगठनों महाविद्यालयों चेम्बर ऑफ कॉमर्स के विभिन्न संगठनों को शपथ दिलायी जायेगी । दवे ने बताया कि आसन्न नगर निगम चुनाव मे मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चत हो इसलिए उन्हें मतदान करने की प्रति जागरूक करना होगा एवं मतदाता जागरूक रह कर मतदान करें ।
स्वीप प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा ने सेन्ट एंथेानी सीनियर सेकण्डरी स्कूल हिरण मगरी सेक्टर 4 एवं वलिचा स्थित सेन्ट ऐथोनी सीनियर सेकण्डरी स्कूल के 1000 छात्र एवं छात्राओं अध्यापक एवं अध्यापिकाओं तथा एम.डी.एस सीनियर सेकण्डरी स्कूल हिरण मगरी सेक्टर 4 के 200 छात्र एवं छात्राओं ने नगर निगम के होने वाले चुनावों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढाने हेतु अपने पडोसियो एवं रिश्तदारो को मतदान करने हेतु शपथ एवं संकल्प लिया । इस अवसर पर प्रत्येक छात्र एवं छात्रा ने कम से कम 10 रिश्तेदारों एवं पडेासियो का मतदान करने के लिए प्रोत्साहन करने की शपथ लेते हुए कहा की हम मतदाता जागरूकता के लिए रैली एवं विभिन्न प्रतियोगिताऐं अपनी स्कूल में करायेगें । इस अवसर पर सेन्ट एंथोनी स्कूल के विलियम डीसूजा, मेडम रीटा,सुनयना सिह एवं बिनय रॉय ने अपने छात्रों को मतदान के पुनीत कार्य में पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों को मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए अपना योगदान देने की अपील की ।

अंजुमन का चुनावी घमासान रविवार को

IMG-20141108-WA0007

उदयपुर | मुस्लिम समुदाय का सबसे पुराना और अग्रणी संगठन अंजुमन तालीमुल इस्लाम की कार्यकारणी के चुनाव रविवार को संम्पन्न होंगे | जिसको लेकर प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है | और इस बार शोशल मिडिया का भी जम कर प्रयोग किया जा रहा है | चार पदों सहित ११ कार्यकारणी सदस्यों के चुनाव होने है | जिसमे सदर और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है, तो सेक्रेटरी और नायब सदर के लिए सीधा मुकाबला है | सदर, सेक्रेटरी , पद के दावेदार अपने अपने ग्रुप के साथ हर मोहल्लों में घूम घूम मतदाता सदस्यों के घर घर जा कर प्रचार कर रहे है | वही कई दावेदार मोबाइल और वॉट्सएप्प के जरिये भी मतदाताओं से संपर्क बनाने में लगे हुए है |
अधिकतर मतदाता सदस्य जहां पूर्व सेक्रेटरी फारुख हुसैन पर भरोसा जता कर उन्हें और उनके ग्रुप के सदस्यों जिसमे सदर के पद पर हाजी मोहम्मद युसूफ खान, नायब सदर के लिए मुनव्वर अशरफ ( मनु ) और जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए वकार अहमद को विजयी बनाने में साथ है | वही कई सदस्य सेक्रेटरी पद के अन्य दावेदार रिजवान खान, सदर पद के लिए मोहम्मद खलील, अशरफ जिलानी ( नायब सदर ) व् मोहसिन खान जॉइंट सेक्रेटरी पर भरोसा जता रहे है | इधर सदर पद के अन्य प्रत्याशी इलियास मुल्तानी भी अपना पूरा जोर लगा रहे है और मतदाता सदस्यों से संपर्क कर रहे है |
IMG-20141108-WA0023

अपने अपने दावे :
जहां सदर पद के दावेदार मोहम्मद खलील व् उनके ग्रुप अंजुमन में शिक्षा को लेकर आगे बढ़ाने के वादे कर रहे है वही दूसरे ग्रुप में सदर के दावेदार हाजी मोहम्मद युसूफ और सेक्रेटरी फारुख हुसैन अपने दावे कर रहे है | निवर्तमान सेक्रेटरी फारुख हुसैन इस बार भी सेक्रेटरी पद के लिए ही खड़े हुए है और पिछले कार्य काल में अपने द्वारा करवाये कामों के बलबूते उन्हें पुनः चुने जाने की उम्मीद है, फारुख हुसैन का कहना है कि उनका पिछला साढ़े सात साल का कार्यकाल सफल रहा और उसमे अंजुमन की संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया, शिक्षा के क्षेत्र में भी कई काम किये गए तथा अंजुमन द्वारा तीन स्कूल नियमित संचालित की जा रही है | फारुख हुसैन ने बताया कि उन्हें मौका मिला तो इस बार उनकी अधूरी कोशीश जो इस बार पूरी करेंगे वह मुस्लिम बच्चों के लिए आईटीआई खोलना और अग्रणी शिक्षा के लिए राज्य सरकार के लिए अंजुमन के लिए जमीन आवंटित करवाना है | इधर सेक्रेटरी पद के लिए अन्य दावेदार रिजवान खान के भी शिक्षा के क्षेत्र में अंजुमन को आगे बढ़ाने के दावे किये जा रहे है |
कल चुनाव और परिणाम :
चुनाव कन्वीनर कमर हुसैन ने बताया कि रविवार को भंडारी दर्शक मंडप में सुबह ९ बजे से १ बजे तक मतदान होगा जिसके बाद २ बजे से मतगणना की जायेगी व् ५ बजे चुनाव परिणाम घोषित किये जायेगें |

नहर में गिरी स्कूल बस, २६ बच्चे घायल

निजी बसें टकराई, एक की मौत, १५ भर्ती

IMG-20141106-WA0010
उदयपुर/राजसमंंद। उदयपुर और राजसमंद जिले में आज सुबह दो दुर्घनाएं घटी है। इनमें से उदयपुर के जावर माइंस थाना क्षेत्र में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत हो गई, जबकि १५ यात्री घायल हो गए, जन्हें एमबी हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र के भावा गांव में आज सुबह एक स्कूल बस नहर में गिर गई। इस हादसे में २६ बच्चे IMG-20141106-WA0011घायल हो गए। हादसे के बाद बस के ड्राइवर व खलासी भाग गए। इस दौरान एक स्कूली बालक वीरू अहीर ने साहस दिखाते हुए बस में फंसे सभी बच्चों को बाहर निकाला। बस में ६० बच्चे सवार थे। इन्हें राजसमंद के आरके हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक गंभीर घायल छात्रा को उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल में रेफर किया गया है। घटना के बाद कलेक्टर केसी वर्मा और एएसपी सुधीर जोशी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।
दो बसें की भिड़ंत
जावरमाइंस थाने के ओड़ा गांव में पुलिया के निकट सलूंबर से उदयपुर आ रही निजी बस ओवरटैक के प्रयास मेें सामने से आ रही दूसरी निजी बस से जा टकराई। इस हादसे में सलूंबर से आ रही बस में सवार बोबस (ओड़ा) निवासी मोहन (२५) पुत्र होमाजी की मौत हो गई। इस हादसे में दोनों बसों में सवार वीरपुरा निवासी दयाराम (२३) पुत्र नाथूराम, जयसमंद निवासी फिरोज (३०) पुत्र रज्जाक खान, शाहरूख (२३) पुत्र रज्जाक खान, सलूंबर निवासी रूपलाल (३०) पुत्र लिंबाजी, अमरपुरा निवासी मानाराम (१९) पुत्र कालुलाल मीणा, गातौड़ निवासी धुला (३०) पुत्र उमाजी, पलौना निवासी नाथाजी (३५) पुत्र कालू निवासी, वीरजी (४५) पुत्र पदमाजी, नीरमा (५) पुत्री मानजी, लक्ष्मण (६) पुत्र भेरा जी, पीलादर निवासी रेखा (३०) पुत्री होमाजी, वीरपुरा निवासी शिवलाल (२३) पुत्र भगवान, अमरपुरा निवासी अजीज (३५) पुत्र शरीफ और तौसिफ (२५) पुत्र शरीफ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जावर माइंस पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को १०८ एम्बुलेंस से उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल में पहुंचाया, जहां सभी घायलों को भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया गया है।
वीरू ने दिखाई बहादुरी, सभी बच्चों को बाहर निकाला
कंंवारिया थाना क्षेत्र के भावा गांव में सोफिया स्कूल की बस आज सुबह साढ़े आठ बजे अनियंत्रित होकर स्कूल के पास से गुजर रही नहर में जा गिरी। यह बस कुरज से बच्चों को लेकर भावा जा रही थी। स्कूल बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाया गया था। हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी वहां से भाग गए। इस दौरान बस में सवार वीरू अहीर नामक बच्चे ने साहस का परिचय दिया और बस में फंसे सभी बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा रूपल (१५) को उदयपुर के एमबी हॉस्पीटल में रैफर किया गया है।
इस हादसे में सोफिया स्कूल के प्रवीण पुत्र पुष्कर, भैरूलाल पुत्र रतन लाल, रोहित पुत्र उदयलाल, तुलसी पुत्र सोहन अहीर, पवन पुत्र किशनलाल निवासी मेहता खेड़ा और अभिषेक पुत्र रमेश सुथार, भैरूलाल पुत्र सोहन, राजेश मेवाड़ा निवासी कुरज सहित २६ बच्चे घायल हो गए, जिन्हें राजसमंद के आरके हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया।
वर्जन
हादसे में लगभग करीब २६ बच्चों को चोटें आई है। इनमें से एक छात्रा गंभीर घायल हो गई थी, जिसे उदयपुर के एमबी अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे के बाद बस ड्रॉइवर और खलासी भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
–सुधीर जोशी, एएसपी, राजसमंद
आज सुबह हुए हादसे में लगभग २६ बच्चे घायल हो गए। गंभीर को उदयपुर रेफर कर दिया गया है। आज जिले में आदेश दे दिए गए है कि सभी स्कूल बसों को निरंतर चेक किया जाए। साथ ही बस की क्षमता से ज्यादा बच्चों के पाए जाने पर बस चालक व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कर्रवाई की जाएगी।
-केसी वर्मा, कलेक्टर, राजसमंद