शराब के नशे में पुलिस कर्मी ने युवक से की बेवजह की मारपीट

Screenshot_2014-10-22-19-28-42उदयपुर। मल्लातलाई चौराहे पर मंगलवार शाम को शराब के नशे में धुत कांस्टेबल के ऑटो सवार युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने कांस्टेबल के खिलाफ अंबामाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार राताखेत निवासी मोबिन खान पुत्र मो. अकिब खान ने बताया कि कल दोपहर राजनगर से वह उदयपुर आया था। ऑटो से घर लौट रहा था। इसी ऑटो में कांस्टेबल मुकेश चौधरी बेल्ट नंबर १८८८/ ११८८ (दोनों में से एक) भी सवार था, जिसने शराब पी रखी थी। ऑटो में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया गया कि मल्लातलाई चौराहे पर कांस्टेबल मुकेश ने मोबिन की पिटाई कर दी। कांस्टेबल ने मोबिन के कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद कांस्टेबल वहां से भाग गया। मोबिन ने कांस्टेबल मुकेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दिवाली सीजन पर रेलों में जगह नहीं, ट्रेवल्स वालों ने मचाई लूट

1413802129
उदयपुर। फेस्टीवल सीजन के चलते बसों, ट्रेनों में यात्रियों का भार बढ़ा हुआ है। सरकारी रोडवेज में जहां एक तरफ सीट नहीं मिल रही है, वहीं निजी ट्रेवल्स वालों ने किराये में डेढ़ से दो गुना तक इजाफा कर लूट मचा रखी है। उधर ट्रैन के रिजर्वेशन फुल हंै। Pc0041100रेलवे अधिकारी कुछ ट्रेनों में अलग से कोच लगाने की तैयारी कर रहे हैं। राजस्थान रोडवेज में कुछ रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है।
ट्रेन रिजर्वेशन के लिए लंबी वेटिंग : पिछले एक हफ्ते से उदयपुर से चलने वाली ट्रेनों में बर्थ सीट नहीं है। उदयपुर से चलने वाली खजुराहो एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, न्यू जलपाई गुड़ी और शालीमार एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कई लोग अपने कंफर्म रिजर्वेशन के दुगुनी कीमत देने तक तैयार है। रेलवे प्रशासन ने यात्री भार को देखते हुए उदयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला चलने वाली चेतक एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने की तैयारी कर ली है, जो जनरल कोच के साथ स्लीपर, थर्ड और सैकंड ऐसी कोच भी बढ़ाए जाएंगे।

रोडवेज ठसाठस : आसपास के शहरों में चलने वाली रोडवेज बसों में भले जगह मिल रही है, लेकिन 100 किमी से अधिक दूरी के शहरों के लिए जैसे अजमेर, जयपुर, अहमदाबाद आदि के लिए रोडवेज की बसों में पहले से बुकिंग हो गई है। सबसे अधिक ट्रैफिक जयपुर और अहमदाबाद का है, गुजरात में चलने वाली राजस्थान रोडवेज की बसों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है, क्योंकि वहां के कामगार इस त्योहारी सीजन में ही घर आते हैं। राजस्थान रोडवेज के अधिकारियों ने अहमदाबाद रूट पर जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसों का इंतज़ाम किया है।

निजी ट्रावेल्स में लूट : ट्रेनों और रोडवेज बसों में जगह नहीं मिल पाने पर यात्री निजी ट्रेवल्स की तरफ जा रहे है। ऐसे में ट्रेवल्स वालों ने यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए पूरी तरह लूट मचा रखी है। अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, पुणे, मुंबई आदि जगह चलने वाली ट्रेवल्स में किराया दो से तीन गुना तक वसूला जा रहा है। अहमदाबाद का किराया 200 से 300 रुपए होता है, वहीं आते वक्त यह किराया छह सौ से एक हजार तक बढ़ जाता और इतने रुपए देते हुए भी सीट नहीं मिल रही है। मुंबई-पुणे के लिए एक हजार से दो हजार तक किराया लग रहा है।

इनका कहना
उदयपुर से चलने वाली बसों में यात्रियों को देखते हुए इंतज़ाम पूरे किए हैं। अहमदाबाद से आने वाला ट्रैफिक अधिक रहता है। इसलिए उस रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई गई है।
राजेंद्र उपाध्याय, चीफ मैनेजर, रोडवेज

यात्रियों के भार को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को चलने वाली चेतक एक्सप्रेस में स्लीपर कोच और थर्ड ऐसी के एक-एक कोच बढ़ाए गए है। इससे अब स्लीपर की 72 बर्थ और थर्ड ऐसी की 62 बर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

-तरुण जैन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तरी पश्चिमी रेलवे

रूप चौदस सजे तन – मन

IMG-20141022-WA0003
उदयपुर | लक्ष्मीजी के स्वागत के लिए घर और प्रतिष्ठान के साथ साथ खुद को सजाने संवारने के लिए दिवाली के एक दिन पहले रूप चौदस मनाया IMG-20141022-WA0015गया जिसकी तैयारी में शहर भर की महिलाएं और पुरुष लगे रहे |
रूप चतुर्दशी को छोटी दिवाली भी कहा जाता है। रूप चौदस का सीधा संबंध स्वास्थ्य और सौंदर्य से है। शास्त्रों में कहा गया है कि करें श्रृंगार, भरे भंडार। यानी लक्ष्मी वहीं निवास करती है, जहां स्वच्छता हो, सुंदरता हो। रूप चौदस के मौके पर खूबसूरती को निखारने और संवारने के लिए आज सुबह से ब्यूटी एक्सपर्ट्स के सैलून और स्पा में महिलाओं की भीड़ लगी हुई रही | महिलाएं ख़ास तौर पर आज अपने रूप को सजाने संवारने में लगी हुई है | भूपालपुरा स्थित ब्यूटीशियन दीप्ती गन्ना के अनुसार उनके ब्यूटी क्लीनिक पर आज के लिए सुबह आठ बजे से रात १० बजे तक के अपोईंमेंट महिलाओं ने एक हफ्ते पहले से ले रखे है | प्रभात स्पा सलून के डायरेक्टर अशोक पालीवाल के अनुसार आज के दिन को लेकर महिलाओं में सजाने संवारने का क्रेज पिछले कुछ सालों से अधिक बढ़ा है, अशोक पालीवाल बताते है कि अपनी रूप निखार को लेकर महिलाएं इतनी सजग हो गयी है, कि आज के दिन के लिए ख़ास कर पिछले १५ पहले ही पुरे दिन की रात दस बजे तक की बुकिंग फुल है |
ब्यूटी निखारने के अंदाज :
ब्यूटी एक्पर्ट अशोक पालीवाल के अनुसार मुख्‍य रूप से आजकल ऑर्गेनिक, साइंटिफिक और नेचुरल, तीन तरीकों से खूबसूरती निखारने का चलन है। रूप चौदस जैसे खास मौकों पर कॉस्मेटिक के उपयोग के साथ स्पा, सैलून और पार्लर पर जाकर संवरने से लेकर कंसल्ट करने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। इसके लिए बाकायदा दस दिन पहले अप्वाइंटमेंट लिए जाते हैं। पहले जहां साधारण फेशियल किया जाता था। अब ट्रीटमेंट बेस्ड ट्रीटमेंट फेशियल किया जाता है। ब्यूटीशियन दीप्ती गन्ना बताती है कि आज के दिन के लिए महिलाएं विशेष फेशियल करवाती है, जो कई तरह के होते है यह फेशियल डार्क स्पॉट, धब्बे, दाग आदि को स्थाई रूप से हटाये जा सकते है | दीप्ती के अनुसार अवेयरनेस इतनी बढ़ गई है कि महिलाएं इंटरनेट पर नए ट्रेंड दिखाकर उसके अनुसार अपना मेकअप करवाती हैं।
घर और प्रतिष्ठान में साज सज्जा : आज के दिन सिर्फ खुद को ही नहीं लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाते संवारते है | मान्यता के अनुसार आज का पूरा दिन घरों को रंगबिरंगे रंगों और लाइटों से सजाया गया | जिससे की लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर घरों में और प्रतिष्ठानों में अपना वास करती है | आज के दिन बाजारों का रूप भी पूरी तरह निखार चुका है | साज सज्जा की दुकानों पर आज के दिन खरीददारों की भीड़ अधिक बढ़ गयी है | मंडी स्थित चाइनीज फंसी लाइटों के विक्रेता विवेक निहार का कहना है कि चाइनीज फंसी लाइटों की मांग इतनी होगयी है कि अब स्टॉक ख़त्म होने को है | लोग अपने घरों को सजाने के लिए सस्ता और अच्छा विकल्प मानते है |

दिवाली पर सुरक्षा के चलते शहर में अलर्ट जारी

-फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, कंट्रोल रूम सहित सात स्थान पर खड़े रहेंगे फायर फाइटिंग वाहन, फायरमैन सहित होमगार्ड के जवान तैनात

M_Id_435022_jammuआग लगे तो कॉल करें
फायर कंट्रोल रूम : 101
पुलिस कंट्रोल रूम : 100, 0294-241600
हिरणमगरी पुलिस थाना : 0294-2466757
अंबामाता पुलिस थाना : 0294-2430488
गोवर्धनविलास पुलिस थाना : 0294-2640050
हाथीपोल पुलिस थाना : 0294-2427073 २४२७०७३

वर्जन
आम दिनों में आग लगने की इक्का-दुक्का घटनाएं सामने आती है, लेकिन पिछले साल दीपावली पर २० से ज्यादा घटनाएं सामने आई है। जिसके चलते इस बार स्टॉफ की छुट्टियों रद्द कर दी है और विशेष अर्लट जारी कर दिया गया है।
बाबुलाल, प्रभारी फायर कंट्रोल रूम

कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, दीवाली उपहार में फ्लैट, हीरे और कार

0

giftRPJHONL009201020142Z41Z26 PMUdaipur.दीवाली के शुभ अवसर पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को तोहफे देने का रिवाज निभाती आई हैं। कहीं उपहार तो कहीं बोनस देने की परंपरा रही है।

लेकिन पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के सूरत शहर की एक डायमंड कंपनी ने दीवाली का उपहार देने के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया।

सूरत की इस डायमंड कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ऎसा तोहफा दिया है जिसकी शायद ही कोई कल्पना करे।

उपहार में फ्लैट, हीरे और कार
हरेकृष्ण एक्सपोर्ट्स नामक इस डायमंड कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दीवाली पर बतौर बंपर गिफ्ट कर्मचारियों को कार, फ्लैट और हीरे जडित गहने गिफ्ट किए हैं।

कंपनी के मालिक और हीरा कारोबारी साबुभाई ढोलकिया ने दीवाली बोनस के तौर पर अपने 491 कर्मचारियों को कार गिफ्ट की है। वहीं 207 कर्मचारियों को उपहार में 2 बीएचके फ्लैट व 525 कर्मचारियों को गहने गिफ्ट किए गए हैं।

50 करोड़ के गिफ्ट बांटे
खबरों के मुताबिक दीवाली के बोनस के लिए कुल 1200 कर्मचारियों की सूची बनाई गई थी।

कंपनी के मुताबिक कारीगरों के शानदार काम की वजह से भारी मुनाफा हुआ है इसलिए उन्हें खुश करने के लिए इस साल दीवाली गिफ्ट का बजट 50 करोड़ रखा गया।

हज़ारों स्काई लैंटर्न उड़ा कर ईको फ्रेंडली दिवाली मानाने का सन्देश दिया |

eco friendly diwali
उदयपुर | दीपावली से पूर्व शहरवासियों को दिया इको फ्रैंडली दीपावली मानाने का सन्देश – उड़ाए 3000 स्काई लैंटर्न
उदयपुर शहर की ऑनलाइन पोर्टल UdaipurBlog.com ने लगातार तीसरे वर्ष दिया शहर को
eco freindly दिवाली मानाने का सन्देश ।
रविवार शाम जब शहरवासी फतेहसागर पहुंचे तब हवा में उड़ते स्काई लंटर्न्स का अद्धभुत नज़ारा देख
काफी प्रसन्न दिखे सभी ने आगे चल कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा आमंत्रित सभी अतिथिगण ने भी
शहर- वासियों के साथ मिलकर स्काई लंटर्न्स उड़ाए ।
लगभग 4 -5 हज़ार लोगो ने कार्यक्रम को सफल बनाया ।
साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा संचालित स्वच्छ भारत अभियान का सन्देश भी स्काई लंटर्न्स पर लगाया गया । कार्यक्रम में मौजूद सभी युवाओ ने Eco Friendly दिवाली मानाने की शपथ ग्रहण की
IMG_0030

हिन्दुस्तान जिंक के छःमाही वित्तीय परिणामों की घोषणा

0

दूसरी तिमाही में जस्ता-सीसा-चांदी का उत्पादन बढ़ा

95 % अंतरिम लाभांश की घोषणा
HZL-Dariba Smelting Complex
उदयपुर | हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने आज मुम्बई में आयोजित अपनी निदेशक मण्डल की बैठक में 30 सितम्बर 2014 को समाप्त छःमाही व दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

हिन्दुस्तान जिंक ने दूसरी तिमाही में खनित धातु उत्पादन, बिक्री योग्य, सीसा-जस्ता तथा चांदी उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि की है। कंपनी ने लाभ में वृद्धि के साथ ही 95 प्रतिषत अंतरिम लाभांष की भी घोषणा की गयी है।

‘‘हिन्दुस्तान जिंक के चेयरमैन श्री अग्निवेष अग्रवाल जी ने कहा कि लण्दन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में जस्ता धातु की कीमते सकारात्मक रही है। आज हमारा सम्पूर्ण ध्यान कंपनी की परियोजनाओं की स्थिरता पर है तथा कंपनी की खनन उत्पादन क्षमता में वृद्धि और उत्पादन लागत में कमी को बनाए रखने तथा लाभ में सुधार के लिए हम प्रतिबद्ध है।’’

वित्तीय वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में खनित धातु का उत्पादन 212,575 मैट्रीक टन हुआ जबकि, इसी वर्ष की पहली तिमाही में 163,131 मैट्रीक टन था जो 30ः की वृद्धि दर्षाता हैं जबकि गतवर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 4ः उत्पादन की कमी हुई है। गतवर्ष कंपनी ने 221,646 मैट्रीक टन खनित धातु उत्पादन किया था।

इस छःमाही में खनित धातु का उत्पादन 375,706 मैट्रीक टन हुआ जो गतवर्ष की इसी अवधि में 459,471 मैट्रीक टन था।

एकीकृत रिफाइन्ड जस्ता में 25ःए सीसा में 18ःए तथा चॉदी के उत्पादन 21ः की बढ़ोतरी हुई। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस बार रिफाइन्ड जस्ता,सीसा एवं चांदी के उत्पादन में कमी आई है। जिसका मूल कारण व्यवस्थित कमी लाना एवं शटडाउन रहा है।

क्ंपनी के कर्मचारियों के दीर्घ कालीन वेतन समझौता लागू होने से उत्पादन लागत में 16 प्रति डालर की वृद्धि होगी तथा यह वृद्धि आने वाले वर्षों में भी चालू रहेगी।

वित्तीय वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने 3,749 करोड़ रु. का राजस्व अर्जित किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 6ः अधिक है तथा 2,184 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में 33ः अधिक दर्शाता है।

कंपनी ने पहली छमाही में अपनी खदान क्षमता में 21 प्रतिषत की वृद्धि की है जो 20.6 कि.मी. से 24.9 किमी हो गयी है।
तिमाही के दौरान कंपनी की कायड़ खदान में पर्यावरण स्वीकृति मिलने के परिणास्वरूप उत्पादन क्षमता 0.35 एमटीपीए से बढ़कर 1.0 एमटीपीए हो जाएगी।

कम्पनी के निदेशक मण्डल ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 95 प्रतिशत अंतरिम लाभांश घोषित किया है जो 2 रूपये के प्रति इक्विटी शेयर पर 1.90 रु. है जबकि गतवर्ष 1.60 रु. था। लाभांष का भुगतान दूसरी तिमाही के अंत में कर दिया गया है।

तीन दिनों में दस “पड़ाव” : नुक्कड़ नाटक

IMG_9792उदयपुर | नाट्य संस्था नाट्यांश सोसाइटी ऑफ ड्रामेटिक एण्ड परफोर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों द्वारा आज अलसुबह गोवर्धन सागर पाल पर नुक्कड़ नाटक “पड़ाव” का सफल मंचन किया गया। नाट्यांश सोसाइटी के सचिव अमित श्रीमाली ने बताया की नाट्यांश के कलाकारों द्वारा पिछले तिन दिनों में इस नाटक के लगातार 10 मंचन विविध स्थानों पर किये गए |
श्रीमाली ने बताया की सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य न केवल मनोरंजन बल्कि इस तरह के मुद्दे को आम जनता तक भलीभांति पहुँचाना था, श्रीमाली ने बताया की पिछले तीन दिनों में विविध स्थानों पर मंचन के बाद अलग अलग संख्याओ में लोग मिले परन्तु सभी जगह की जनता ने कलाकारों के अभिनय और नाटक के केंद्रीय मुद्दे की काफी प्रशंसा की | चूँकि केंद्र वृद्ध माता पिता का था तो कितने ही स्थानों पर उपस्थित वृद्धजन भावुक हो उठे और कलाकारों की प्रशंसा करके उन्हें आशीर्वाद भी दिया |
यह नाटक हमारे देश में बुजुर्गों के साथ हो रहे अनुचित व्यवहार और उनके अकेलेपन पर आधारित है। साथ ही इस नाटक में बुजुर्गों को उनके बच्चों द्वारा वृद्धाश्रम भेजने के मुद्धे पर भी प्रकाश डाला है। बुजुर्ग हमारी समस्या नहीं होते बल्की कई समस्याओं का समाधान होते हैं। हमें उनसे सिर्फ बात ही तो ।
नाट्यांश के इस नाटक में अश्फाक नुर खान, अमित नागर, अमित श्रीमाली, रेखा सिसोदिया, तरूण जोशी, आयुष माहेश्वरी, चेतन मेनारिया, अब्दुल मुबीन खान पठान, श्लोक पिम्पलकर और यथार्थ गोस्वामी ने अभिनय किया। नाटक का लेखन एवं निर्देशन मोहम्मद रिज़वान मन्सुरी ने किया।
नाटक का सारांश – यह नाटक एक मध्यम वर्गिय परिवार के इर्द-गिर्द घुमता है। एक बुजुर्ग जोड़ा अपने बच्चे के लिए हमेशा चिन्तित रहता है और लड़का उनके इस प्यार और देखभाल को बन्दीश समझता है और इसी के चलते वो अपने बुजुर्गों को घर से निकाल देता है। बाद में उसे अपनी गलती का एहसास होता है और वो बुजुर्ग को ढुढ़ने जाता है और उनसे माफी मांग कर घर चलने का आग्रह करता है। स्वाभीमानी माता-पिता उसके साथ वापस घर जाने से मना कर देते है।

त्योहारी सीजन में बड़ी बाजारों में हलचल – बाजारों में छाई रौनक

0

IMG-20141020-WA0010उदयपुर । शहर में त्योहारी सीजन के चलते लोग खरीदारी के लिए जुट गए है। शहर के मुख्य बाजारों की संकरी गालियों में रविवार को लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। गुरू पुष्य नक्षत्र में अच्छी ग्रहाकी के बाद धनतेरस से दीपावली तक अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सोमवार सुबह से ही बाजारों में अच्छी भीड़ देखी गई। सुबह सुबह ही शहर के मालदासी स्ट्रीट, बाबुबाजार, अशवनी बाजार, मंड़ी, सिंधी बाजार आदी पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक आयटम, ऑटोमाबाइल, दीप, पटाखों व गारमेंट्स सहित अन्य दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
मुख्य बाजारों की संकरी गालियां होने से दिनभर कई बार जाम की स्थिती बनी। सबसे ज्यादा परेशानी मालदास स्ट्रीट व मंडी की नाल में वाहनों को निकलने में काफी समस्या आई, जिसके कारण यहां पर बार-बार जाम लगाता रहा। वहीं याताया व्यावस्था भी चरमराने लगी है, लेकिन कोई ट्रैफिक जवान तैनात नहीं होने से स्थिती बार-बार बिगड़ती रही।
ठेला गाड़ी बनी समस्या
शहर के मख्य में स्थित मंडी में ठेला गाड़ी पर दुकान लगाने वालों के कारण वाहन चालकों को काफी समस्या उठानी पड़ी। संकरा मार्ग होने के बावजूद भी ठेला रोड पर ही अपने छोटे-मोटे सामान बेचने लगते है और इनके कारण टै्रफिक व्यवस्था बिगड़ गई। मार्ग पर खड़े रहने के कारण अन्य वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
लुभा रहे फैन्सी पटाखे :
IMG-20141020-WA0009पटाखा बाजार में दुकानों लग गई है। लव कुश स्टेडियम में लगी दुकानों में कई पटाखे आए है। लोगों को इस बार बाजार में फै ंसी पटाखे अधिक लुभाएंगे। जहां फुलझड़ी जलाने पर ट्रेन की आवाज निकलेगी। वहीं रंग दरबार के १२ शॅाट आसमान में दिखाई देंगे। १२ कलर म्यूजिक शॉट के साथ ही सितारे निकलेगें। इसके साथ ही उडऩ छतरी, म्यूजिकल ट्रेन के अलावा अन्य पटाखे भी लोगोंं के आकर्षण का कंछ्र बनेगें। स्कुलों की अवकाश होने के कारण पटाखों की दुकानों में भीड़ देखने को नहीं मिली। व्यापारियों ने बताया कि धनतेरस में लोगों की अच्छी भीड़ आने और उसके मुताबिक अच्छे व्यापार की उम्मीद है। पटाका व्यापारियों ने बताया कि हीरो-हीरोइनों के नाम के पटाके बाजार में आये है। जिसके करीना रॉकेट, केटरीना फुलझड़ी, मल्लिका शेरावत के नाम पर रस्सी बंब बिक रही है। इस बार गोङ्क्षवद और ऐश के नाम पर बमों की लड़ी बाजार में है।
कपड़ों की दुकानों पर भीड़ : शहर में रेडीमेट कपड़ों की दुकानों पर खासी भीड़ लगी हुई है दिवाली के चलते कई शो रूम्स पर विशेष ऑफर लगे हुए है जिसके चलते खासी भीड़ जमी हुई है और महिलाएं और पुरुष जम कर खरीददारी कर रहे है | शोरूम्स मालिकों के अनुसार इस बार युवाओं में ब्रांडेड कपडे खरीदने का काफी क्रेज दिख रहा है |
इलेक्ट्रॉनिक्स की बूम : बापूबाज़ार सूरज पोल आदि जगह इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स के लिए खासे ऑफर्स का इंतज़ाम किया हुआ है और उदयपुर वासी जम कर खरीददारी करने में लगे हुए है | टाउन हॉल पर तो यह आलम है की शोरूम मालिकों ने अपनी दूकान के बाहर तक टीवी फ्रीज आदि जमा रखे है बड़े बड़े गेट लगेहुए है |
दुपहिया और चार पहिया वाहनों की बुकिंग : मंगलवार को धनतेरस होने से पिछले कई दिनों से आज के दिन वाहनों की डिलिवरी के लिए लोगों ने आर्डर बुक किये हुए है एक शोरूम्स मालिक के अनुसार सिर्फ धनतेरस के दिन १८०० दुपहिया वाहनों को डिलीवर करना है जिसकी तैयारी पिछले कई दिनों से कर रखी है |
सजावट के सामान से दुकानें सजीं :
दीवाली में घर-आंगन और मुख्य द्धार को सजाने के लिए कृ त्रिम फुलों की लड़ी, गुलदस्ते और आकर्षक मालाओं का बाजार भी सज गया है। कृत्रिम फू लों से सजी दुकानों बाहर तक सजी हुई है। वहीं विघुत झालरों की दुकानें भ्ज्ञी जगमगाने लगी है। दीवाली पर कमल और फुल मालाओं को बेचने माली समाज के लोग तैयारी कर रहे है।
दिया-बाती की दुकानें लगीं :
धन देवी मॉ लक्ष्मी की पूजा अर्चना के त्यौहार दीपावली में दिया और बाती का महत्व है। मिट्टी के दिये और रूई की बाती बेचने बाजार में दुकानों सजी हुई है। एक व्यापारी ने बताया की मिट्टी के छोटे दिये सबसे ज्यादा बिकते है। त्यौहार के सिजन में दिपक एक रूपये में एक मिल रहा है। वहीं चमकदार रंग-बिरंगे दिये भी ग्राहक पंसद कर रहे है। दीवाली पर घर में मॉ लक्ष्मी का आहान करने द्धार और आंगन में रंगोली सजाने बाजार में रंग बिंरगाी रंगोली सजाने बाजार में रंग बिंरगे रंगोली, मिठाई और फलों की दुकानों भी आकर्षक ढंग से सजाई गई है। श्री लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों तस्वीर बेचने वाले व्यापारी भी दुकान सजाने की तैयारी में है।

न तो रूद्राक्ष का खुलासा हुआ, न ही अक्षरा का

अक्षरा की हत्या को हुए चार दिन, गांव मे पूछताछ जारी
IMG_0290उदयपुर। न तो कोटा में अपहृत रूद्राक्ष की हत्या का खुलासा हुआ है और न ही उसी तर्ज पर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित पाड़ा खादरी, साकरोदा में चार दिन बाद भी दो साल की अक्षरा की हत्या के मामले का खुलासा हो पाया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक अजयपाल सिंह लाम्बा का दावा है कि महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
पुलिस गांव में अक्षरा के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन मृतक के परिवार से किसी की रंजिश होना भी सामने नहीं आ रहा है। पुलिस हत्या में परिवार के ही किसी व्यक्ति का हाथ होने की आंशका जता रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्षरा का कोई भाई नहीं था। अक्षरा से तीन बड़ी बहनें ही हैं। हालांकि अक्षरा के घर में ही उसके बड़े पापा का लडक़ा रहता है। पुलिस ने रविवार को मृतक अक्षरा के पिता, चाचा, रिश्तेदारों, पड़ोसियों सहित ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दो युवकों से पूछताछ की गई जिसमें एक युवक ने बच्ची को बाइक पर ले जाते देखा बताया तो दूसरे ने केवल दोनों बाइक सवारों को ही देखा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पाड़ा खादरी निवासी उपसरपंच भैरू सिंह की पोती और रामसिंह की बेटी अक्षरा लापता हो गई थी। शनिवार सुबह अक्षरा घर के पीछे सौ मीटर दूर कुएं में शव मिला था। पुलिस हत्या का मामला मानकर तफ्तीश कर रही है।