मस्जिद और चर्च बचाएगी बीजेपी !

0

shri_rajnath_singh10
राजनाथ ने क्रअन्य समुदायञ्ज से की हिंदुओं की भावना समझने की अपील
नई दिल्ली। बीस साल पहले जिस पार्टी के सक्रिय आंदोलन और भागीदारी से अयोध्या की बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी आज आम चुनाव से पहले उसी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मस्जिदों को बचाने का संकल्प लिया है.
उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मस्जिदों और गिरजाघरों की रक्षा करने के लिए आगे आएगी.
प्रेस से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा, “मस्जिद पर भी यदि किसी वर्ग का कोई व्यक्ति आक्रमण करेगा तो भारतीय जनता पार्टी उस मस्जिद की रक्षा के लिए भी आएगी. गिरजाघर पर भी यदि कोई आक्रमण करने की कोशिश करेगा तो उसकी रक्षा के लिए भी भारतीय जनता पार्टी आएगी.”
उन्होंने अलबत्ता “अन्य समुदाय” के लोगों से हिंदू समाज की भावनाओं को समझने की अपील भी की है और कहा है कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ माना जाता है. उन्होंने कहा कि हर धर्मावलंबी की आस्था और विश्वास के केंद्र की रक्षा करना मानव धर्म है और यही भारतीय धर्म भी है. ये पूछने पर कि अगर वो प्रधानमंत्री बने तो उनकी पाँच प्राथमिकताएँ क्या होंगी, राजनाथ सिंह ने कहा कि “मैं काल्पनिक प्रश्न का उत्तर नहीं देता और प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनना, केवल इतना ही मेरे जीवन का उद्देश्य नहीं है.” लेकिन अगले ही वाक्य में उन्होंने कहा, “राजनीतिक क्षेत्र में जब मैं काम कर रहा हूँ तो जो भी भूमिका मिलेगी, जो भी ईश्वर को मंज़ूर होगा, उसे सही तरीक़े से निर्वाह करने अथवा इस राष्ट्र के लिए योगदान करने में जो भी हो सकता है वैसी भूमिका हमारी होगी.”
बीजेपी के पूरे चुनाव प्रचार से राम जन्मभूमि का मुद्दा इस बार सिरे से ग़ायब है. पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी एक बार भी अयोध्या नहीं गए. आखिरी इसकी वजह क्या है? आखिरी भारतीय जनता पार्टी मंदिर मुद्दे पर ख़ामोश क्यों है? सत्ता में आने पर क्या वो राम मंदिर बनाएगी?
इन सवालों के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा, “कोई भी राजनीतिक पार्टी मंदिर या मस्जिद नहीं बनाती. जहाँ तक राम जन्मभूमि का प्रश्न है हाई कोर्ट ने एकमत से फ़ैसला दिया है कि अयोध्या में जहाँ रामलला विराजमान हैं वहीं राम का जन्म हुआ.” राजनाथ सिंह पिछली लोकसभा में दिल्ली के पास ग़ाजिय़ाबाद से चुने गए थे लेकिन इस बार वो इस सीट को छोड़कर लखनऊ से चुनाव लड़ रहे हैं. ख़बरें हैं कि बीजेपी सांसद रहे लालजी टण्डन को लखनऊ से हटना पड़ा है और इस कारण वो काफ़ी नाराज़ हैं.राजनीति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा और बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हुई विस्तृत बातचीत के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने गुजरात दंगों के लिए मोदी को जि़म्मेदार ठहराए जाने के ग़लत बताया.

माता के जयकारे के साथ हुआ नववर्ष का आगाज

IMG_0839
देवी मंदिरों में घट स्थापना
उदयपुर। शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रा आज से शुरू हो गया। अब नौ दिनों तक मां शक्ति की उपासना की जाएगी। देवी मंदिर में ज्वारे, कलश और घट स्थापना हो गई हैं। शहर में स्थित प्राचीन देवालयों, शक्तिपीठों में विविध धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष भी शुरू हो गया है। नवरात्रा पर्व के लिए देवी मदिरों मेंं विशेष तैयारियां की गई है। देवी मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है आज रात से देवी मंदिर जगमगा उठेंगे।
आज हुआ शैलपुत्री का पूजन : प्रजापति राजा दक्ष की कन्या शैल पुत्री के नवरात्रि के प्रथम दिन पूजन करने से सारे कष्टों का निवारण होता है।
बताया जाता है कि शैलपुत्री का वाहन वृषभ है। माता के दाहिने हाथ में शूल और बाएं हाथ में कमल पुष्प है। माता शैलपुत्री के पूजन में लाल वस्त्र, कमल पुष्प केले के फल और मिश्री समॢपत करने से माता प्रसन्न होती है।
शुरू हुए हिन्दू नववर्ष : आज चैत्र नवरात्रा के पहले दिन से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत हो गई है।
आज सारे दिन पूजन-अर्चन का दौर चलेगा। नववर्ष मनाने की दृष्टि से लोगों ने आज तमाम मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना के साथ एक-दूसरे को बधाई देकर नववर्ष की शुरुआत की।
चौराहों पर हुआ स्वागत
अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति की तरफ से नव संवत् 2071 के दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर प्रात:कालीन वेला में 11 पंडितों द्वारा प्रथम सूर्य को अघ्र्य प्रदान किया गया। साथ ही सूरजपोल चौराहे पर शहनाई के साथ नव संवत्सर का स्वागत किया गया। नव संवत्-2071 के आगमन के अवसर पर नववर्ष समारोह समिति के सदस्यों व आलोक संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जनसम्पर्क कर घरों के बाहर पीले चावल रखकर आम नागरिकों को नव संवत्सर कार्यक्रमों में आने का न्योता दिया। डॉ. कुमावत ने बताया कि इस बार ईको फें्रडली कुमकुम विशेष रूप से मंगवाया गया है, जिससे सभी चौराहों पर आलोक संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा वाहन चालकों और शहरवासियों का तिलक लगाकर और मिश्री और नीम की पत्ती का प्रसाद देकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी को नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी गई।

बजरंग बली द्वार से निकाली २०१ कलश की यात्रा

IMG-20140331-WA0000
आज शाम चार बजे से शुरू होगी भागवत कथा
बांसड़ा। वल्लभनगर तहसील में स्थित बांसड़ा में बजरंग बली मंदिर पर लगने वाले विशाल नवरात्रि मेले को लेकर पूरे गांव में २०१ कलश लेकर यात्रा निकाली गई।
रावण मगरी पर महाराज १००८ बंशीधराचार्य जी के सान्निध्य में आज शाम चार बजे से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में मुख्य कलश की बोली ४५०० रुपए रखी गई है।

सिंघानिया का छात्र तालाब में डूबा

105532
उदयपुर। भटेवर स्थित सिंघानिया यूनिवरसिटी का छात्र कल शाम को भटेवर तालाब पर अपने साथियों के साथ नहाने गया, जहां वह नहाते समय डूब गया। शाम को अंधेरा होने से शव को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका। शव को आज सुबह निकालकर उदयपुर के एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस के अनुसार कानपुर (यूपी) निवासी प्रशांतसिंह यहां भटेवर स्थित सिंघानिया यूनिवरसिटी से बीटैक फाइनल ईयर कर रहा था। कल शाम को वह कॉलेज के पास ही स्थित भटेवर तालाब पर दोस्तों के साथ गया, जहां नहाते समय डूब गया। इसकी सूचना उसके साथियों ने कॉलेज में दी, जिस पर कॉलेज प्रशासन के लोग पुलिस के साथ पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव को नहीं निकाला जा सका। आज सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकाला, जिसे उदयपुर के एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। कॉलेज प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, जिनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कांग्रेस व भाजपा का प्रचार अभियान जारी

29-lok-sabha-elections-2014

उदयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर अंचल की इस जनजाति सीट के लिए कांग्रेस- भाजपा का प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। भाजपा ने कार्यकत्र्ता सम्मेलनो के माध्यम से चुनावी प*ील्ड को अपने पक्ष में बनाने की कवायद आंरभ कर दी है वही कांग्रेस पि*लहाल ग्रामीण क्षैत्रो मे अपना सघन प्रचार जारी रखे हुए। इधर भाजपा का सुराज रथ ग्रामीण क्षैत्रो मे तो भी$ड जुटा रहा है। लेकिन शहरी क्षैत्रो मे इस रथ का कोई विशेष प्रभाव नही दिखाई दे रहा है।
भाजपा ने गोगुन्दा एवं उदयपुर ग्रामीण क्षैत्र में प्रचार को गति दे दी है। गोगुन्दा विधानसभा क्षैत्र में विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए क्षैत्रीय विधायक प्रताप गमेती ने कांग्रेस की विप*लताओं को उजागर करते हुए सुशासन के लिए भाजपा केा वोट देने का आव्हान किया।
प्रचार अभियान के तहत भाजप प्रत्याशी अर्जुनलाल मीणा के समर्थन में उदयपुर ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा ने रविवार भाजपा कार्यालय में गिर्वा मंडल युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।
भाजपा देहात जिला प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि आज मध्यान्ह भाजपा संभागीय कार्यालय में गिर्वा मंडल युवा मोर्चा कार्यकारिणी व ३२ ईकाई अध्यक्षों की ४ घंटों तक मैराथन बैठक हुई जिसमें गिर्वा मंडल की प्रत्येक ईकाई का संगठनात्मक वृत संबधित अध्यक्षों ने प्रस्तुत किया तथा हर बुथ पर भाजपा की बढत सुनिश्चित करने की रणनिति बनाई गई । आगामी २ अप्रैल को गिर्वा मंडल युवा मोर्चा के १३० बुथों के अध्यक्षों व महामंत्रीयों व मंडल पदाधिकारियों का भाजपा संभागीय कार्यालय उदयपुर मे एक दिवसीय प्रषिक्षण षिविर आयोजित किया जायेगा जिसमें पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया, लोकसभा भाजपा प्रत्याषी अर्जुनलाल मीणा, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सामर, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।
गोगुंदा विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक प्रताप गमेती ने अर्जुनलाल मीणाके समर्थन में गोगुंदा क्षैत्र में दुलावतों का गुडा ग्राम में जनसभा को सम्बोधित किया। प्रताप गमेती ने तुफानी दौरा करते हुए बाटी, कदमाल, भुताला, कठार, दुलावतों का गुडा, छापरा, कठन्यावण, कुंडाल, सेलु, बरोडिया, गारीयों का गुडा, बाघेलों का गुडा आदि पंचायतों में १६ जनसभाओं को संबोधित करते हुए सघन जनसम्पर्क किया।

फील्ड क्ल्ब चुनाव में सत्येन्द्रपाल सिंह एक बार फिर विजयी

अनुज शर्मा को 161 मतों से हराया
उपाध्यक्ष पद पर यशवंत आंचलिया जीते

IMG_0226

उदयपुर। फील्ड क्लब के रविवार के सम्पन्न हुए चुनाव में सचिव पद पर एक बार फिर सत्येन्द्रपाल सिंह छाबडा (टिंकू) ने जीत हासिल की। इस पद पर सीधी टक्कर में उन्होंने अनुज शर्मा को 161 मतों से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर यशवंत आंचलिया विजयी रहे।
चुनाव के लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग ऑफिसर सी.एम. कच्छावा ने बताया कि शहर के सबसे पुराने व प्रतिष्ठित क्लब के चुनवा के लिए प्रात: 10 बजे से वोटिंग प्रारंभ हुई जो शाम 5 बजे तक चली। चुनाव में क्लब के करीब 3000 सदस्यों में से 1625 सदस्यों ने वोटिंग की। वोटिंग के पश्चात हुई मतगणना में सचिव पद पर हुई सीधी टक्कर में सत्येन्द्रपाल सिंह छाबडा ने 893 मत हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी अनुज शर्मा को 732 वोट मिले। गत चुनावों में भी इस पद पर सत्येन्द्रपाल सिंह ही विजयी रहे थे।
क्लब के चुनावों में उपाध्यक्ष पद पर यशवंत आंचलिया को 1037 मत लाकर 449 मतों से शिकस्त दी। उनके प्रतिद्वंदी श्रीमती सुरज शर्मा को 588 मत प्राप्त हुए। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर खडे हुए दिनेश भण्डारी पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। उनके सामने क्लब के ललित चोर्डिया खडे हुए थे परन्तु उन्होंने चुनाव से पूर्व ही अपना समर्थन उनके पक्ष में दे दिया था। निर्विरोधि निर्वाचित होने के बावजूद भी आज हुए चुनाव में दिनेश भण्डारी को 1205 मत प्राप्त हुए।
वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के हुए चुनाव में 10 सदस्यों में से सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले सात सदस्यों में राकेश चोर्डिया ने 1195, गौरव भण्डारी ने 1177, शरद माथुर 1173, संजय खमेसरा 1136, अब्बास अली 1064, डॉ. ललित शर्मा 1064 व जिम्मी छाबडा ने 1022 मत प्राप्त किए।

IMG_0830

IMG_0233

IMG_0806

सोने की दीवारें और चांदी का पलंग, एक दिन का किराया 48 लाख रुपए

0

6712_1
udaipur. जयपुर के राज पैलेस में नवंबर माह तक भव्य सुइट तैयार हो जाएगा, जिसका किराया 48 लाख रुपए प्रतिदिन होगा। फिलहाल होटल के सबसे महंगे सुईट का किराया 7 लाख 20 हजार रुपए प्रतिदिन है। इस सुइट में चार अपार्टमेंट हैं और पर्सनल एलिवेटर भी है। बेडरूम में चांदी के बेड और रेस्ट रूम में फेरारी कंपनी की ओर से बनाए गए सोने के खास नल लगाए गए हैं। दीवारों पर गोल्ड वर्क किया गया है। इसमें डाइनिंग एरिया से लेकर किचन सभी कुछ पर्सनलाइज्ड हैं। पैलेस में पहुंचने पर मेहमान की शान में शाही रुक्के का पढ़ा जाना, हाथी-घोड़ों के लवाजमे और रेड कारपेट ट्रीटमेंट से मेहमान को खास होने का अहसास होता है। खास मेहमान नवाजी के लिए 25 मेंबर्स की टीम तैनात रहती है। मेहमानों के स्वागत के लिए स्पेशल शैम्पेन बाथ दिया जाता है।

बेस्ट लीडिंग हेरिटेज का जीत चुका है अवार्ड
जयपुर के राज पैलेस होटल ने दुनिया का लीडिंग बेस्ट हेरिटेज होटल अवॉर्ड 2012 जीता है। होटल को यह अवॉर्ड 12 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित ग्रांड फाइनल गाला सेरेमनी में दिया गया था। वर्ल्ड ट्रैवल अवॉर्ड की कैटेगरी में इस होटल ने ऑस्कर ऑफ दी ग्लोबल ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री का अवॉर्ड जीता है। वर्ल्ड ट्रेड अवॉर्ड की ओर से वर्ष 2011 में इस होटल के लिए वर्ल्ड के बेस्ट हेरिटेज होटल के लिए वोटिंग की गई।

पेसिफिक के कर्मचारी को ट्रक ने कुचला

20140329_090431
उदयपुर। यहां प्रतापनगर चौराहे पर आज सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक पेसिफिक कॉलेज में कर्मचारी था। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को समेटकर एम्बुलेंस से एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार आपणी ढाणी के पास, प्रतापनगर निवासी मांगीलाल (५२) पुत्र प्रताप गमेती आज सुबह नौ बजे बाइक से पेसिफिक कॉलजे जा रहा था। उसी दौरान प्रतापनगर चौराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में मांगीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक केे परिजनों को सूचना दी और शव को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक पेसिफिक कॉलेज में वेंडर का काम करता था।
१०० मीटर तक घसीटा : इस हादसे में मृतक बाइक समेटी ट्रक के टायर के नीचे आ गया था, इसके बाद ट्रक १०० मीटर तक बाइक और चालक को घसीटता ले गया।
चौराहे पर लगा जाम : हादसे के बाद प्रतापनगर चौराहे पर भारी भीड़ जमा होने के साथ ही जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाकर ट्रैफिक को सुचारू किया।
20140329_090254

निगम के हाईटेक वाचनालय का सपना टूटा

IMG_0736IMG_0739
उदयपुर। नगर निगम में कर्मचारियों और आम जनता के लिए हाईटेक वाचनालय का सपना उद्घाटन के बाद ही टूट गया। वादा यह किया गया कि इस वाचनालय में देसी-विदेशी समाचार-पत्र, पत्रिकाएं पढऩे को मिलेगी। साथ ही इंटरनेट आदि अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे हर कोई दुनिया भर का ज्ञान प्राप्त कर सकेगा। इस वाचनालय का भवन का निर्माण 18 लाख रूपये में हुआ। बाद में इस भवन में 6 लाख रूपये की लागत से शानदार फर्नीचर भी लगाया गया। उद्घाटन 16 अक्टूबर 2004 के दिन सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति प्रो. बी.एल. चौधरी ने किया। अध्यक्षता तत्कालीन सभापति युधिष्ठिर कुमावत ने की। उन्होंने वाचनालय की ऐसी कल्पना सामने रखी कि पढऩे-लिखने के शौकीन लोगों में उत्साह का संचार हुआ। इस बड़े भवन में न केवल शानदार फर्नीचर वरन् महापुरूषों के चित्र आदि भी लगाए गए।
आज इस वाचनालय भवन में न तो वह फर्नीचर मौजूद है, न ही महापुरूषों के वे चित्र आदि है। कहां गए पता नहीं। उद्घाटन की रसम के बाद सबकुछ भूला दिया गया। इस प्रकार जनता की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये बर्बाद कर दिए गए। अब इस कथित वाचनालय भवन पर लगा उद्घाटन का शिला पट्ट धूल खा रहा है। भीतर निर्माण शाखा के अफसरों और कर्मचारियों के केबिन बना दिए गए है, जिनमें से कई केबिन भी खाली पड़े हुए है। इस मामले में
पूर्व सभापति और वत्र्तमान महापौर का मानना है कि नगर निगम भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की जगह नहीं है, इसलिए निर्माण शाखा को एक छत के नीचे कर दिया है।
जनता के पैसे की फिजूल खर्ची : दूरदर्शिता की कमी की वजह से नगर परिषद् में जनता के पैसों को फिजूल खर्ची और फीता काट रस्म में फ़ालतू बर्बाद किए जाने का यह एक बड़ा उदाहरण है। परिषद् कर्मचारी कहते है कि नगर परिषद् भवन में वाचनालय की जरूरत ही नहीं थी, यह फिजूल खर्ची हुई थी, जिसमें भवन निर्माण और फर्नीचर में लाखों रुपया बर्बाद कर दिया गया और जिस उद्देश्य के लिए यह किया गया, वह कार्य भी नहीं हुआ।
॥मैंने इसको वाचनालय के रूप में कभी देखा ही नहीं यहां पर अन्य विभागों के ऑफिस ही चलते रहे है। किस उद्देश्य से हुआ था, मुझे इसकी जानकारी नहीं है । अभी नगर निगम भवन में जगह की कमी और जनता को सभी सुविधाएँ एक ही कमरे में देने की गरज से पूरी निर्माण शाखा को उस हॉल में शिफ्ट करदिया गया है जहां अधिकारी और कर्मचारी एक ही जगह उपलब्ध हो सकें।
– रजनी डांगी,
महापौर, नगर निगम उदयपुर ।
॥वाचनालय का उद्घाटन पूर्व सभापति युधिष्ठर कुमावत के कार्य काल में हुआ जरूर था लेकिन मेरे कार्यकाल में वहां कोई वाचनालय संचालित नहीं था, मैंने उस भवन को परिषद् के अन्य उपयोगी कामों में ले लिया।
-रवीन्द्र श्रीमाली,
पूर्व सभापति, नगर परिषद् उदयपुर।

तीन दिवसीय नववर्ष महोत्सव का आगाज आज से

jagdish-mandir
उदयपुर। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, नगर निगम उदयपुर और आलोक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नव संवत्सर स्वागम समारोह का आगाज आज शाम छह बजे फतहसागर की पाल पर अपनी पगड़ी सजाआें प्रतियोगिता के साथ होगा। इस अवसर पर भारतमाता का पूजन कर राष्ट्र को नमन वंदेमातरम् का गायन किया जाएगा।
समिति के राष्ट्रीय सचिव डॉ$ प्रदीप कुमावत ने बताया कि फतहसागर पर कार्यक्रम से पहले जगदीश मंदिर पर सप्त ज्योति कलश का विधिवत् लोकार्पण किया गया। कलश का शुद्धीकरण किया गया। इस अवसर पर महापौर रजनी डांगी ने कहा कि यह एक अद्भूत कलश यात्रा होगी। विशेष रूप से निर्मित यह कलश अद्भूत है और यह सबके जन कल्याण के लिए है। इस अवसर पर सभी भक्तों ने भजन-कीर्तन कर अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम उदयपुर की महापौर रजनी डांगी ने ज्योति कलश यात्रा के लिए मंगलकामना की।
पगड़ी सजाओं से होगा महोत्सव का आगाज
नववर्ष महोत्सव का आगाज आज शाम छह बजे फतहसागर की पाल पर पगड़ी सजाओं प्रतियोगिता से होगा। यह आयोजन पिछले छह वर्षों से किया जा रहा हैं। इसमें कुल 30 हजार रुपए तक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर इस कार्यक्रम के सह आयोजक के रूप में शामिल रहेगा, जबकि भारत विकास परिषद् मेवाड़ एवं विवेकानंद भी सहयोग प्रदान करेंगी। डॉ$ कुमावत ने बताया कि नववर्ष समारोह समिति की तरफ से सफाईकर्मियों का सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्र को नमन वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।