उदयपुर, जैन सोश्यल ग्रुप अरावली, उदयपुर द्वारा नवरात्रि स्थापना के उपलक्ष में एक दिवसीय डांडिया का आयोजन सौ फीट शोभागपुरा रोड, उदयपुर स्थित अशोक पैलेस में किया गया। जिसमें ग्रुप के सभी दम्पति सदस्यों ने सपरिवार विभिन्न पारम्परिक वेशभुषा में डांडिया डांस व माता भक्ति
का आनन्द लिया।डांडिया नृत्य युगल को इनाम स्वरूप रणकपुर स्थित माना होटल के एक दिन का पैकेज दिया गया व बेस्ट डांडिया ड्रेस में वैली व्यु होटल,प्रतापनगर, उदयपुर का एक दिन का पैकेज दिया गया। इसके अलावा बच्चों व बड़ो को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किये गए।
निर्णायक के रूप में जे. एस. जी. मेवाड के अध्यक्ष गोखरू सा. को सपत्नी आमंत्रित किया गया।इससे पूर्व इस वर्ष पयूर्षण पर्व पर तप आराधना व उपवास करने वाले सदस्यों का सम्मान ग्रुप के फाउण्डर अध्यक्ष अनुभव चौधरी द्वारा किया गया। ग्रुप अध्यक्ष नितिन जैन द्वारा सभी का स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष अमित कोठारी ने आगामी ब्लड डोनेशन केम्प व सम्मेद शिखर यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी। सभी ने विभिन्न स्वादिष्ट चटपटे व्यजनों का आनन्द लिया। अन्त में सचिव अनुपम लुहाडिया द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।
जे. एस. जी. अरावली द्वारा डांडिया ब्लास्ट 2013 का आयोजन
विषानागर नवयुवक समिति का वार्षिक समारोह
उदयपुर ! पुराने गीतों का सफर, मस्ती का झोंका, जोष में थिरकते कदम और हौसला आफजाई करती करतल ध्वनि। यह सब था विषानागर नवयुवक समिति के 25वें वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में।
शनिवार अर्धरात्री बाद तक चले इस भव्य रंगारंग कार्यक्रम में पारख समाज के बच्चों तथा महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र भाई मेहता, पुना थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारख समाज के पंचायत अध्यक्ष नवनीतदास पारख ने की। विषिष्ट अतिथि श्रीमती आषा बेन पारिख थी।
कार्यक्रम में एकल व समूह नृत्य, गरबा रास, पुराने दिवंगत कलाकारों की याद में गीतों का सफर नामा आदि ने समाज के लोगों को देर रात्री तक जम रहने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में समिति अध्यक्ष अनिल पारख, सचिव ललित पारख, कोषाध्यक्ष अषोक पारख ने अतिथियों का स्वागत किया।
समिति के सचिव ललित पारख ने बताया कि वार्षिकोत्सव के अन्तिम दिन अक्षत, हल्दी, कंकु से आरती की थाली सजावट की स्पर्धा में महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों तथा समाज में कक्षावार प्रथम व द्वितीय रही प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रचना एवं भाग्यश्री ने किया। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद की रस्म अध्यक्ष अनिल पारख ने अदा की।
धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती
उदयपुर। अग्रवाल समाज की और से अराध्य देव महाराज अग्रसेन की जयंती बड़े धूम धाम और पारंपरिक तरीके से मनाई गयी । इस मोके पर शहर भर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमे हजारों समाज जनों ने भाग लिया जगह जगह स्वागत द्वार लगे थे to हर जगह शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर वासी खड़े हुए थे।
मुख्य संयोजक आर.पी. गुप्ता ने बताया कि आरएमवी परिसर में हवन, पूजन, आरती और झंडारोहण के बाद 9 बजे शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा सिंधी धर्मशाला, सारंग मार्ग, अग्रसेन बाजार, सूरजपोल, अस्थल चौराहा, झीणीरेत चौक, लखारा चौक, बापू बाजार, सूरजपोल चौराहा से गुजरी।शोभायात्रा में कई तरह की झांकियां सजाई गई, वहीं बैंड धुनों पर युवा और बच्चे झूमते हुए चले। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी मौजूदगी रही। महिला, पुरुष विशेष परिधानों में नजर आए।
इधर, प्रवासी अग्रवाल समाज समिति द्वारा शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सुखाडिय़ा रंगमंच टाउन हॉल पर आयोजित करने की तैयारियां की गई है। मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि हर साल अग्रसेन जयंती पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज के बच्चों, युवाओं द्वारा जोरदार प्रस्तुतियां दी जाती है। आयोजन में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाना तय किया गया है।
मीरा गर्ल्स कोलेज में केम्पस इंटरव्यू
उदयपुर. संभाग के सबसे बड़े कन्या महाविद्यालय मीरा कन्या महाविद्यालय में पहली बार केम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया है । कोलेज में आईटी सेक्टर से जुडी १२ कम्पनियाँ आई हुई है । शनिवार को हुए केम्पस इंटर व्यू में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । केम्पस प्लेसमेंट को लेकर छात्राएं खासी उत्साहित नज़र आई । यह पहला मोका है जब मीरा कन्या महाविद्यालय में केम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया जा रहा है ।
१२ आई टी सेक्टर की कम्पनियाँ उदयपुर सहित राज्य भर से आई हुई है। शनिवार को हुए पहले दिन छात्राओं की तय्यारी और उत्साह को देख कर कंपनियों के प्रतिनिधियों का कहना है की । उन्हें चयन प्रक्रिया में काफी सावधानी बरतनी पड़ेगी ।
खुद को बेहतर साबित करने के फेर में इन छात्राओं ने भी जबरदस्त तैयारियां की है। इंटरव्यू के दौरान अपनी बारी का इंतजार करने से पहले आईटी सेक्टर से जुड़े विभिन्न कंसेप्ट को भी क्लियर कर लिया था।
साक्षात्कार देकर आई एक छात्रा ने बताया कि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने काफी सामान्य प्रश्न पूछे हैं। उन्होंने राजस्थान की भौगोलिक स्थिति, यहां के संचार माध्यम और प्रमुख कंपनियों की जानकारी के अतिरिक्त यहां के खान पान और रीति रिवाज से जुड़े प्रश्न पूछे।
देखिए किस राज्य में कब होगा चुनाव…
छत्तीसगढ़ : दो चरणों में (11 नवंबर और 19 नवंबर) चुनाव होगा।
पहला फेजः 18 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होगा
नोटिफिकेशनः 18 अक्टूबर को जारी होगा
नामांकन की आखिरी तारीखः 25 अक्टूबर रहेगी
स्क्रूटनी : 26 अक्टूबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीखः 28 अक्टूबर
मतदानः 11 नवंबर
दूसरा फेज: 72 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होगा
नोटिफिकेशन: 25 अक्टूबर को
नामांकन की आखिरी तारीखः 01 नवंबर
स्क्रूटनी :02 नवंबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीखः 04 नवंबर
मतदानः 19 नवंबर को
मध्य प्रदेशः एक ही चरण में चुनाव होगा
नोटिफिकेशनः 01 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीखः 08 नवंबर
स्क्रूटनीः 09 नवंबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीखः 11 नवंबर
मतदानः 25 नवंबर को होगा
राजस्थानः एक ही चरण में मतदान होगा।
नोटिफिकेशनः 05 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीखः 12 नवंबर
स्क्रूटनीः 13 नवंबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीखः 16 नवंबर
मतदानः 01 दिसंबर
दिल्लीः में एक चरण में वोट पड़ेंगे
नोटिफिकेशनः 09 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीखः 16 नवंबर
स्क्रूटनीः 18 नवंबर
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीखः 20 नवंबर
मतदानः 04 दिसंबर
मिजोरम: एक चरण में चुनाव होगा
नोटिफिकेशनः 9 नवंबर
नामांकन की आखिरी तारीखः 16 नवंबर
स्क्रूटनीः 18 नवंबर
नामांकन पास लेने की आखिरी तारीख: 20 नवंबर
मतदानः04 दिसंबर
पांचों राज्यों के चुनाव नतीजेः 8 दिसंबर को आएंगे
गुजरात, तमिलनाडु में उपचुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ ही गुजरात और तमिलनाडु में एक एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराने की भी घोषणा की गई। गुजरात की सूरत (पश्चिम) विधानसभा सीट और तमिलनाडु की येरकॉड (सुरक्षित) सीट के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा।
कहां कितनी सीटें रिजर्व
90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए और 29 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 35 सीटें एससी के लिए और 47 सीटें एसटी के लिए, मिजोरम में 40 में से 39 सीटें एसटी के लिए, राजस्थान में 200 सीटों में से 34 एससी के लिए और 25 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। जबकि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
ऑब्जर्वर बढ़ाएंगे वोटरों का उत्साह
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे और तादाद में पोलिंग ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। सेंट्रल अवेयरनेस ऑब्जर्वर पहली बार तैनात किए जाएंगे। वे वोटरों का उत्साह बढ़ाएंगे।
राजस्थान सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा
udaipur. 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने इन पांच राज्यों – दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में सबसे पहले दो चरणों में 11 और 19 नवंबर को वोट पड़ेंगे, जबकि मध्य प्रदेश में 25 नवंबर, राजस्थान में 1 दिसंबर और सबसे आखिर में दिल्ली और मिजोरम में 04 दिसंबर को चुनाव होंगे। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का ऐलान किया। चुनाव की घोषणा के साथ ही इन पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
EVM में होगा ‘इनमें से कोई नहीं’ का ऑप्शन
संपत ने चुनाव का ब्यौरा देते हुए बताया कि इन पांच राज्यों में विधानसभा की कुल 630 सीटों पर 11 करोड़ वोटर करीब 1,30,000 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी जगहों पर वोटिंग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के माध्यम से होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर इन चुनावों में पहली बार वोटरों के लिए ‘इनमें से कोई नहीं’ का विकल्प होगा। सुप्रीम कोर्ट ने 27 सितंबर को अपने एक फैसले में मतपत्रों और ईवीएम में यह विकल्प उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। संपत ने बताया कि ईवीएम मशीन में उम्मीदवारों की सूची के सबसे अंत में ‘इनमें से कोई नहीं’ का बटन होगा जो वोटर उपरोक्त उम्मीदवारों में से किसी को अपना वोट नहीं देना चाहते वे इस बटन को दबा सकते हैं।
नोट देकर मोदी की रैली में जुटाई भीड़!
UDAIPUR. एक निजी न्यूज चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया कि रविवार को दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा सदस्यों ने नोटों का सहारा लिया। उन्हें ज्यादा लोग एकत्र करने के लिए पैसों के लेन-देन पर बात तय करते रिकॉर्ड किया गया है।
चैनल के रिपोर्टर शाहदरा, मयूर विहार व नई दिल्ली जिलों के भाजपा अल्पसंख्यक इकाई के अध्यक्षों के पास ऎसे एजेंट बनकर गए थे जो पैसे लेकर भीड़ जुटाने का काम करते हैं। अध्यक्षों ने उनसे कितने लोगों की भीड़ पर कितना पैसा- इस मुद्दे पर बात की जिसे रिकॉर्ड कर लिया गया।
भाजपा जिला इकाई के एक सदस्य ने यह भी कबूला की कि मोदी की कट्टरवादी हिंदू की छवि को उदारवादी बनाने के मकसद से कभी-कभी भीड़ में मौजूद कई हिंदुओं को मुसलमानों के वेश में उपस्थित किया जाता है। प्रदेश भाजपा ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन से किसी गलत चीज का भंडाफोड़ नहीं हुआ है।
शिल्पग्राम में दस दिवसीय राष्ट्रीय मृण शिल्प कार्यशाला प्रारम्भ

उदयपुर. यहां हवाला गांव स्थित ग्रामीण शिल्प एवं कला परिसर शिल्पग्राम में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित दस दिवसीय ‘‘राष्ट्रीय मृण शिल्प कार्यशाला’’ गुरूवार को प्रारम्भ हुई। इस अवसर पर प्रतिभागी मृदा कला शिल्पियों ने गणपति प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा चाक पूजन कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया।
देश के विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी कला में कार्य करने वाले शिल्पकारों को एक मंच पर एकत्र कर उनमें शैलिगत तथा तकनीकी आदान-प्रदान के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में 14 राज्यों के तीस मृदा शिल्पकार भाग ले रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आये मृदा शिल्पियों ने गोरखपुर के शिल्पकार द्वारा लाई गई गणपति प्रतिमा की पूजा कर चाक पर स्वस्तिकांकन कर पूजन किया। केन्द्र निदेशक श्री शैलेन्द्र दशोरा ने इस अवसर पर श्रीफल वधारा। बाद में शिल्पकारों ने चाक पर मिट्टी का लौंदा रख कर व चाक घुमा कर सुराही, फूलदान, हाथी का पैर आदि कृतियों का सृजन किया।
उद्घाटन के मौके पर शिल्पग्राम में आये मृदा शिल्पियों ने अपने अनुभव बांटते हुए पुश्तैनी कार्य पर चर्चा के साथ समय के साथ किये गये परिवर्तन पर चर्चा की। कार्यशाला में पारंपरिक मिट्टी कला साधकों के साथ मूर्ति शिल्पकार भी भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में छत्तीसगढ़, गोरखपुर, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झाखण्ड, ऑडीशा, असम, तमिलनाडु के मृदा शिल्पी भाग ले रहे हैं। इइसे पूर्व शिल्पकारों का पुष्प कलिका भेंट कर स्वागत किय गया तथा शिल्पकारों ने एक दूसरे की कलाई पर कलेवा बांध कर बंधुत्व का संदेश दिया।

वागड़ को मिली वेद विद्यापीठ की सौगात
UDAIPUR ।राज्य सरकार की ओर से बांसवाड़ा को दी गई सौगातों के क्रम में वेद विद्यापीठ का शिलान्यास शुक्रवार को टीएडी एवं पंचायती राज मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया करेंगे। कलक्टर के.बी.गुप्ता ने बताया कि मालवीया सुबह 10:30 बजे आईटीआई के पीछे स्थित वेद विद्यापीठ की जमीन पर शिलान्यास पटिका का अनावरण और भूमि पूजन करेंगे।
जिला कलक्टर गुप्ता ने बुधवार को जमीन का अवलोकन किया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलक्टर गुप्ता ने बताया कि जहां तक जानकारी है, उसके अनुसार इस तरह की विद्यापीठ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व गुजरात में भी नहीं है। ऎसे में आने वाले समय में इन राज्यों के विद्यार्थी भी अध्ययन के लिए यहां आएंगे। दो दिन पहले तक शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की बात सामने आई थी। इस बारे में प्रशासन से सूचना भी मांगी गई लेकिन दौरा टल गया।
जयपुर के रिहायशी इलाके में चल रहे वेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़
उदयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर ये कार्रवाई की। रंगरलिया मनाने का ये गोरखधंधा रिहायशी इलाके में चल रहा था। पुलिस पूछताछ में पैसों के लिए जिस्म फरोशी की बात सामने आई।
करधनी थाना पुलिस के अनुसार इलाके के ए-70 ग्रीन वाटिका नांगल जैसा बोहरा में वेश्यावृत्ति की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दबिश दी तो दो व्यक्ति अलग-अलग कमरे में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में थे। इस पर पुलिस ने मकान मालिक कल्पना उर्फ सपना बृजवाड़ी, नांगल जैसा बोहरा निवासी प्रदीप सिंह (27), दादी का फाटक निवासी नंदकिशोर (27) कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) निवासी उलाल हक (20) व किशाना शर्मा (20) पिंकी बर्मन (21) व ममता उर्फ पाम्पी (23) को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया है।
बंगाल से लाते लड़कियां
पुलिस ने बताया कि बंगाल रहने वाले दो युवक बंगाल से लड़कियां लाकर जयपुर में बेच देते थे। बाद में यहां ग्राहक तलाश कर उन लड़कियों से वेश्यावृति कराया जाता था। पुलिस ने इनसे पांच हजार रूपए, आठ मोबाइल और एक कार जब्त की है।



