वोट के साथ नोट भी मांगे

vote an noteउदयपुर। एक तरफ भाजपा व कांग्रेस पार्टी बड़े-बड़े पूंजीपतियों एवं कॉपोरेट घरानों से नोट लेकर जनता को गुमराह कर उनसे वोट लेती है और जीतने के बाद पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाती है तथा इनके सांसद विधायक जनता के मालिक बन जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ माकपा आम आदमी से वोट मांगने के साथ नोट देने की भी मांग करती है, जिससे इनके नेता, सांसद, विधायक जनता के सेवक बने रहे। यह विचार माकपा जिला सचिव बीएल सिंघवी ने लोकतांत्रिक मोर्चे के उम्मीदवार राजेश सिंघवी के समर्थन में शुरू किए गए चुनाव अभियान के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती है और गांधी की हत्या करने वाले और गांधी के विचारों की हत्या करने वाली पार्टियां गांधी जयंती मनाकर अपना दोहरा चरित्र बता रही है।
चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए प्रगतिशील विचारक चंद्रा भंडारी ने कहा कि एक तरफ तानाशाही ताकते हैं जो जनता के अधिकारों का दमन कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है, वहीं लोकतांत्रिक मोर्चे के उम्मीदवार राजेश सिंघवी लोकतंत्र के बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है और तानाशाही ताकतों से शहर को बचाना है, तो नीतिगत आधार पर राजेश सिंघवी को तन, मन, धन से समर्थन देकर जिताना होगा। इस अवसर पर जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) के प्रदेश महासचिव नरेन्द्र जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक मोर्चे का चुनाव अभियान जनता के सामने मजबूत विकल्प पेश करने के लिए चलाया जाएगा मोर्चे के मोहनलाल खोखावत ने बताया कि लोकतांत्रिक मोर्चे के उम्मीदवार राजेश सिंघवी के समर्थन में चुनाव अभियान टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्घांजलि देने के साथ शुरू किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंघवी ने कहा कि वे उदयपुर की जनता से एक ही वादा करते हैं कि यदि जनता उन्हें समर्थन देगी तो वो जनहित के मुद्दों पर हमेशा जनता के साथ खड़े होंगे और आमजन के सम्मान की रक्षा करेंगे। अभियान में मोर्चे के कार्यकर्ता पेम्पलेट वितरित कर चुनाव फंड के लिए पेटियां लेकर आम जनता एवं व्यापारियों से आर्थिक सहयोग मांग रहे थे और उन्होंने भी पूरे उत्साह के साथ समर्थन देते हुए आर्थिक सहयोग भी दिया। इस अभियान में आरएमएसआरयू के प्रदेश सचिव सौरभ गौतम, सीटू के जिलाध्यक्ष पीएल श्रीमाली, सचिव हीरालाल सालवी, महिला समिति की रूकमणि वैष्णव, पूर्व पार्षद गणपति देवी सालवी, मंजू सिंघवी, वरिष्ठ अधिवक्ता अरूण व्यास, रोडवेज वर्कर्स यूनियन के वीजेंद्र चौधरी, बिल्डिंग वर्कर्स मजदूर यूनियन के मुनव्वर खां, लिबर्टी फास्फेट यूनियन के शांतिलाल जोशी, बार एसोसिएशन उदयपुर की वित्त सचिव स्वाति रॉबर्ट, नौजवान सभा युवा कार्यकर्ता मुुकेश महात्मा, जावेद खान, प्रेम कुमावत, भरत सेन, शैलेंद्रसिंह, रामचंद्र राव, मांगीलाल डांगी, तुलसीराम सेन आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

दलाली में उलझे रेलवे के तत्काल टिकट

0

CB19_TICKET_COUNTER_897414g-300x196उदयपुर। रेलवे ने तत्काल टिकट को दलालों से मुक्त करने के लिए लाख कदम उठा लिए हो, लेकिन अब भी शहरवासी तकनीकी खामियों के चलते दलालों की शरण में जाने के लिए मजबूर है। इसका मुख्य कारण है कि किसी की निजी आईडी से अगर कोई तत्काल टिकट लेना चाहे, तो नहीं मिल पाता। उसके लिए खुद को जाना जरूरी होता है। दूसरा सुबह जैसे ही टिकट बुकिंग शुरू होती है। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड ट्यूरिज्म (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट स्लो हो जाती है। लोग वेबसाइट खुलने का इंतजार करते हैं, जब आधा घंटे एक घंटे में साइट खुलती है, तो वेटिंग आ चुकी होती है। अधिकारियों का कहना है कि इसका प्रमुख कारण है कि आईआरसीटीसी ने अब तक अपना सर्वर नहीं बदला है। पुराने सर्वर के भरोसे ही काम चल रहा है। इस कारण साइट पर जैसे ही 10 बजे टिकट का लोड बढ़ता है। यह हैंग हो जाती है। इस कारण उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। इस कारण मजबूरन यात्रियों को दलालों के पास जाना पड़ता है। फिर खुद यात्रा करने वाले को रेल्वे स्टेशन जाना पड़ता है, जहां तत्काल के लिए घंटों पहले लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
पिछले दिनों बढ़ाई थी सर्वर की स्पीड: आईआरसीटीसी ने करीब छह माह पहले सर्वर को पहले से काफी अपग्रेड किया था। पहले ड्यूल कौर सर्वर था, जिसे हैक्साकौर कर दिया गया। इससे सर्वर की स्पीड बढ़ी है। पहले आठ जीबी का रैम था, जो अब 64 जीबी का हो गया। इसके लिए 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। फिर भी इसका लाभ नहीं मिला पाया है। यात्री तत्काल टिकट के लिए परेशान हो रहे हैं।
बढ़ेगी परेशानी: आने वाले त्योहारी सीजऩ में तत्काल टिकट के लिए परेशानी और अधिक होगी। आगे ईद, दुर्गा पूजा महोत्सव, दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में लोगों का ट्रेनों में आवागमन बढ़ेगा। इस कारण तत्काल टिकट के लिए अधिक मारामारी मचेगी।
॥सर्वर की स्पीड सही है। वेबसाइट हैंग होना लोकल परेशानी हो सकती है। इसकी स्पीड और बढ़ाने की जरूरत है। 2000 टिकट प्रति मिनट टिकट लिए जा सकते हैं। अगले साल मार्च तक सर्वर को फिर अपग्रेड किया जाएगा। इसमें अल्ट्रा मॉडर्न हार्डवेयर यानी न्यू जेनरेशन लगाया जाएगा। इससे स्पीड बहुत अधिक हो जाएगी। इसके बाद करीब सात हजार टिकट प्रति मिनट लिए जा सकेंगे।
-प्रदीप कुंदु, पीआरओ, आईआरसीटीसी

शराबी ने गला दबाकर मासूम बेटी को मार डाला

download (5)उदयपुर। फलासिया थाना क्षेत्र के आमलिया गांव में बीती रात एक शराबी ने उसकी दो वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। रात को ही आरोपी के भाई ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस पहुंचती उससे पहले ही आरोपी जंगल में भाग गया। आज सुबह पुलिस ने आरोपी को जंगल में से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आमलिया निवासी सूरज पुत्र कालूलाल गमार का उसकी पत्नी के साथ कल झगड़ा हो गया था और दोनों के बीच मारपीट भी हुई। बाद में नाराज पत्नी उसकी दो वर्षीय बेटी नैना को घर पर ही छोड़कर पीहर चली गई। सूरज की पत्नी का पीहर गांव के ही चित्तौडिय़ा फला में हैं। उसके बाद बेटी नैना को घर पर अकेला छोड़कर सूरज भी गांव में चला गया। रात को सूरज शराब के नशे में लौटा, तो उसकी बेटी भूख के कारण बिलख रही थी।
काफी देर तक जब वह चुप नहीं हुई, तो सूरज ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। सूरज का भाई विजयलाल भी वहां पहुंच गया। लोगों को देखकर आरोपी सूरज वहां से भाग गया। सूरज के भाई विजय ने पुलिस को सूचना दी। रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने आज सुबह जंगल में दबिश देकर आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।

राहुल ने न्यायपालिका की गरिमा बचाई!

मनु राव

manu1

 

 

 

 

 

 

rahul-gandhi

राहुल गांधी ने कमाल कर दिया। एक झटके में अपराधियों के लिए संसद के दरवाजे बंद करवा दिए। यह उनका क्रांतिकारी कदम है। ठीक वैसा ही, जैसा बदलाव के हरावल दस्ते के नायक का होना चाहिए। यही वह बात हैं, जो नौजवानों को पसंद आती है। और भारत इस समय नौजवानों का देश है।
राहुल ने अथवा उनके क्रथिंक टैंकञ्ज ने इस बार जनता की वास्तविक नब्ज पकड़ ली। इसलिए उनसे आगे भी क्र जनहितञ्ज में बड़े फैसलों की उम्मीद की जा सकती है। विपक्षी दलों समेत, जो लोग राहुल के इस कदम की आलोचना कर रहे हैं, वे वास्तव में राजनीति के अपराधीकरण की पैरवी कर रहे हैं। कैसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बदलने के लिए सारे राजनीतिक दल एकजुट हुए। सर्वदलीय बैठक में अपराधियों का पक्ष लिया गया। सत्तारूढ़ दल की कोर कमेटी में अनुमोदन किया गया और अध्यादेश राष्ट्रपति को अनुमोदन के लिए भेज दिया गया। समूची व्यवस्था देश के सामने नंगी होकर खड़ी हो गई और यह नजारा पूरी दुनिया ने देखा। इस घटनाक्रम से देश की १२५ करोड़ आबादी को शर्मिंदा होना पड़ा है। यदि राहुल न्यायपालिका की गरिमा को बचाने के लिए ये कदम नहीं उठाते तो माना जाता कि अपराधियों ने देश की क्रडेमोक्रेसीञ्ज का अपहरण कर लिया है। लेकिन राहुल ने देश के स्वाभिमान को बचा लिया। इससे पहले भी एक मौका आया था। अन्ना आंदोलन के दौरान क्रलोकपालञ्ज मामले में भी राहुल ने संसद में अपने अभिनव विचार व्यक्त किए थे, जिन्हें भ्रष्टाचारियों ने खारिज कर दिया। उस समय राहुल पार्टी के भीतर इतने ताकतवर नहीं थे। वे ताकत प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब उन्होंने वह ताकत जुटा ली है, जिसके जरिए वे जनहित विरोधी सरकारी फैसलों को रद्द करवा सकते हैं।
राहुल की आलोचना करने वालों के तर्क क्रवंशवादञ्ज और क्रभ्रष्टाचारञ्ज के मुद्दे पर ही आधारित है। सवाल यह है कि किस पार्टी में क्रवंशवादञ्ज नहीं चल रहा है? हर पार्टी में ऐसे पच्चीसों उदाहरण गिनाए जा सकते हैं। किस पार्टी वाले क्रभ्रष्टाचारञ्ज नहीं कर रहे हैं? सभी के हाथ कोयले की दलाली में काले हो चुके हैं। चुनाव में सभी परदे के पीछे पैसा और शराब बांटते आए हैं। और सार्वजनिक तौर पर चिल्ला-चिल्ला कर शुचिता की बात करते रहते हैं। यही पूरा नजारा है। ऐसे में राहुल द्वारा अपराधी संरक्षण विधेयक को फाड़कर फेंकना काजल की इस कोठरी में आशा की एक नई किरण जैसा दिखाई पड़ रहा है।

राज्य में लागू हुआ खाद्य सुरक्षा, अब कोई भी व्यक्ति नहीं सोएगा भूखा

उदयपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिले के चयनित परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। इस अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को दो रुपये प्रति किलो गेहूं, एक रुपये किलो मोटा अनाज एवं तीन रुपये किलो चावल वितरित किया जाएगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बुधवार को गिर्वा पंचायत समिति में आयोजित न्यूनतम मूल्य पर खाद्यान्न वितरण के लिए जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने ऐतिहासिक पहल करते हुए लोगों को खाद्यान्न सुरक्षा का अधिकार दिया है। अब कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा।

उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी का देखा गया सपना साकार हो रहा है। योजना से गरीब एवं चयनित परिवार को भोजन का अधिकार प्राप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के लागू होने के पश्चात आदिवासी बाहुल्य इस जिले के के करीब 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं को योजना का लाभ प्राप्त होगा। गिर्वा प्रधान सुखबीर कटारा, विवेक कटारा ने भी संबोधित किया। जिला रसद अधिकारी एम.एल. चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।

राज्य कार्मिकों की उपस्थित में होगा वितरण :

अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार पात्र लोगों को चालू माह की 20 से 30 अक्टूबर तारीख तक उपभोक्ता अवधि में पात्र लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर राज्य कार्मिक की उपस्थिति में वितरण कार्य संपन्न होगा।

हर पत्रकार होता है शोधार्थी- डा पांडे

उदयपुर,2 अक्‍टूबर। मोहनलाल सुखडिया विश्‍वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग की ओर से चर्चा चौपाल कार्यक्रम के तहत गुजरात विद्यापीठ में पत्रकारिता विभाग के अध्‍यक्ष डा विनोद पांडे का व्‍याख्‍यान आयोजित किया गया।
डा पांडे ने कहा कि हर पत्रकार एक शोधार्थी होता है। उसकी प्रत्‍येक खबर तथ्‍यों और शोध से पूर्ण होती हे तभी वह पाठकों तक विश्‍वसनीय सामग्री उपलब्‍ध करवा पाता है। शोध को समझना और उसके अनुरुप समाचारों को लिखना एक मुश्किल कार्य जरुर है लेकिन इसी से पत्रकार की पहचान बनती है। उन्‍होंने कहा कि अब अखबारों में पत्रकारों को लिखने के साथ ही टाइप करने और पेज बनाने का ज्ञान भी जरुरी है क्‍योंकि ये पद समाप्‍त कर दिए गए है इसलिए खबरनवीसों पर दोहरा दबाव है। उन्‍होंने न्‍यू मीडिया को नई ताकत बताते हुए इसके खतरों से भी आगाह किया। इस अवसर पर उन्‍होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए तथा उनको अच्‍छा पत्रकार बनने के टिप्‍स भी दिए। शुरु में पत्रकारिता विभाग के प्रभारी तथा असिस्‍टेंट प्रोफेसर डा कुंजन आचार्य ने डा विनोद पांडे का स्‍वागत किया।

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को सजा-ए-मौत

0

aaa845080-large-265x300राजसमंद। जिला सेशन एवं सत्र न्यायाधीश ने साढ़े सात वर्षीय बालिक से दुष्कर्म के बाद उसकी जमीन पर पटक-पटक कर हत्या के आरोपी को सजा ए मौत दी है। राजसमंद जिला न्यायालय में फांसी की सजा का यह पहला मामला है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंद्रशेखर आजाद ने अपने फैसले में कहा कि मासूम, विमंदित बालिका से दुष्कर्म और हत्या जघन्य अपराध है। अगर ऐसे अपराधी को सजा न मिली, तो समाज में आमजन का रहना मुश्किल हो जाएगा। न्यायालय के इस फैसले के बाद पूरे राजसमंद में खुशी का माहौल है और लोगों ने आतिशबाजी भी की।
मृत्युदंड के साथ ही न्यायालय ने दो लाख रुपए जुर्माना लगाया, जो बच्ची की मां को दिया जाएगा। अपरान्ह 3.15 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर आजाद ने सजा सुनाते हुए कहा कि ‘मुजरिम को तब तक फांसी के फंदे पर लटका रहने दिया जाए जब तक उसकी मौत न हो जाए। यह सुनकर कुछ देर के लिए अदालत में सन्नाटा छा गया, लेकिन बाद में इस न्याय पर लोगों ने संतोष प्रकट किया। इस दौरान पीडि़ता की मां, पिता, नाना, नानी के साथ छह साल की छोटी बहन भी मौजूद थी। जिला बनने के बाद राजसमंद में सजा-ए-मौत का यह पहला मामला है। अभियोजन पक्ष के अनुसार उत्तरप्रदेश में गोरखपुर और हाल कांकरोली निवासी आरोपी मनोज प्रताप सिंह (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह को सजा सुनाई गई। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में दुष्कर्म के बाद पत्थर पर पटक-पटक कर बच्ची की हत्या की गई थी। अब आरोपी को फांसी पर लटकाने का इंतजार है, लेकिन आरोपी की ओर से अपील की जा सकती है। सजा पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी बाकी है। मामला दया याचिका के जरिये राष्ट्रपति तक भी पहुंच सकता है। सजा सुनते ही रो आरोपी मनोजप्रतापसिंह कटघरे में रो पड़ा।

महात्मा गांधी को ज्ञापन सौंपा!

_DSC1587उदयपुर। कांग्रेस ऑफिस का झगड़ा राहुल गांधी से होता हुआ अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पास पहुंच गया है। आज गांधी जयंती पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित करीब 30 युवा कांग्रेसी पदाधिकारियों ने गुलाबबाग स्थित गांधीजी की प्रतिमा को सूत की माला अर्पित करके शहर कांग्रेस के कार्यालय के निर्माण के लिए उनके हाथ में ज्ञापन भी थमा दिया। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत ने बताया कि पिछले कई समय से कांग्रेस का कार्यालय जिलाध्यक्ष के घर से ही संचालित हो रहा है। चुनाव करीब आ गए हैं। पारस टॉकिज के पास कांग्रेस कार्यालय के लिए जमीन भी उपलब्ध है। कांग्रेस के पदाधिकारियों में बड़े-बड़े उद्योग पति भी है। यहां तक कि युआईटी चेयरमैन भी सरकार का है, लेकिन अभी तक कांग्रेस कार्यालय का निर्माण नहीं हो पाया है। कार्यकर्ताओं को सड़कों पर ही मीटिंग करनी पड़ती है। निमावत ने बताया की कार्यालय के निर्माण के लिए हमने कांग्रेस के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और यूआईटी चेयरमैन को ज्ञापन सौंपे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए गांधीजी की प्रतिमा को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद मो. अयूब, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, जाजी मेघवाल, गिरीश भारती, जावेद खान भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व राहुल गांधी ने जयपुर में राज्य के सभी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली थी। वहां पर भी ब्लॉक अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी और पूरण मेनारिया ने कांग्रेस कार्यालय जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा के घर से संचालित होने पर एतराज जताया था। यह कार्यालय का झगडा राहुल गांधी तक पहुंच गया था, लेकिन निर्माण अभी तक नहीं हुआ है।

गांधी और शास्त्री जयंती पर निकली प्रभात फेरी

_DSC1569
उदयपुर। गांधी जयंती पर आज सुबह कांग्रेस द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन- प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी सुबह सवा आठ बजे देहलीगेट स्थित शांति-आनंदी प्रतिमा से शुरू होकर धानमंडी होते हुए गुलाबबाग पहुंची, जहां सभी कांग्रेस जनों ने गांधीजी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की।
सुबह सवा आठ बजे सांसद रघुवीर मीणा और जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा के नेतृत्व में करीब 150 से अधिक कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली, जिसमें राष्ट्रपिता गांधीजी अमर रहे के नारे लगाते हुए कांग्रेसी चल रहे थे। माइक पर रघुपति राघव राजा राम और साबरमति के संत तुने कर दिया कमाल की धुन बज रही थी। प्रभात फेरी धानमंडी, मार्शल चौराहा, झीणीरेत चौक, सूरजपोल होते हुए गुलागबाग स्थित गांधी मूर्ति गार्डन में पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान अधिकतर कांग्रेस जनों ने श्वेत वस्त्र धारण किए हुए थे। गुलाबबाग स्थित गांधी मूर्ति तक पहुंच रघुवीर मीणा और नीलिमा सुखाडिय़ा ने पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की प्रतिमा को मालाएं पहनाई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद रघुवीर मीणा ने गांधीजी के आदर्शों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।
गुलाबबाग से सभा समाप्ति के बाद सभी लोग शास्त्री सर्कल स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां पुष्पांजलि अर्पित करके शास्त्री जी को याद किया। इस बीच शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया और नगर निगम महापौर रजनी डांगी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ गुलाबबाग पहुंचकर सुबह गांधी जी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, वहीं शास्त्री सर्कल स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की।
_DSC1542

साइक्लोथोन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

DSC_0575

उदयपुर । रोटरी क्लब उदयपुर व वन विभाग के साझे में मंगलवार सुबह साइक्लोथोन रैली निकाली गई, जिसमें कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर शहरवासियों के साथ साइकिल चलाते हुए। यह रैली गांधी ग्राउंड से रवाना हुई, जो चेटक सर्किल, शिक्षा भवन, महाकाल मंदिर, रोटरी बजाज भवन, रानी रोड, देवाली, यूआईटी सर्कल होते हुए पुन: गांधी ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई
वन विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह के पहले दिन मंगलवार सुबह लवकुश स्टेडियम से साइकिल क्वाटर मैराथन (साइक्लोथोन) रवाना हुई, सुबह कलेक्टर,अधिकारियों, प्रकृति प्रेमी सहित करीब 40 स्कूल के स्टूडेंट्स साइकिल पर चेतक सर्किल, आयुर्वेदिक चौराहा से रानी रोड होते हुए फतहसागर का साइकिल से चक्कर काटा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रैली के बाद वेटलेंड के जरिए प्रकृति सरंक्षण विषय पर चर्चा हुई। इसमें वन अधिकारियों और प्रकृति संरक्षण से जुड़े कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद रोटरी क्लब की ओर से साइक्लोथोन में हिस्सा लेने वालों को पुरस्कृत करने के लिए लॉटरी निकाली गई।
प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले को साइकिल दी गई।इस अवसर पर सीसीएफ एनसी जैन ने बताया कि झील, तालाबों को साफ रखना बेहद जरूरी है। इनको साफ नहीं रखेंगे तो जल जीवन समाप्त हो सकता है।

DSC_0581