नौकर ने किया मालिक के बेटे का अपहरण

rescued-childउदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक नौकर ने मालिक द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर मालिक के पुत्र का अपहरण कर लिया। नौकर इस मासूम को लेकर अहमदाबाद चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस की सहायता से इस मासूम को बरामद कर लिया है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसे लेकर पुलिस की टीम उदयपुर आ चुकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रणजीतसिंह पुत्र विजय राज सिंह निवासी पालम महु खुर्द जौनपुर हाल कालकामाता रोड़ का सात वर्षीय पुत्र अमनसिंह क्षेत्र में ही स्थित नवदीप एकेडमी में पढ़ता है। इस मासूम को इसी के साथ काम करने वाला सोनू चौहान निवासी दरियागंज उत्तरप्रदेश मंगलवार को स्कूल छोडऩे के लिए गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद अमन घर पर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी में सोनू का भी पता नहीं चलने के कारण परिजनों के होंश उड़ गए। परिजनों ने दोपहर तक लगातार ढूंढा फिर भी मासूम और नौकर का पता नहीं चलने के कारण परिजन भागते हुए थाने पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक और मासूम की तलाश शुरू कर दी। इधर-उधर से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस को मासूम और आरोपी के अहमदाबाद में होने का पता चला तो पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस से सम्पर्क किया और उदयपुर से एक टीम को भी अहमदाबाद भेजा। जहां पर पुलिस ने मासूम को बरामद करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस की टीम आरोपी और मासूम को लेकर उदयपुर के लिए रवाना हो गए है। उदयपुर आने के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ शैलेन्द्रसिंह पुत्र स्व. प्रेमनारायण चौहान निवासी दरियावगंज उत्तरप्रदेश होना बताया है। आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता की बचपन में ही मौत हो चुकी है और उसे रिश्तेदारों ने पाल पोस कर बढ़ा किया है। इधर अपहृत बालक के पिता ने किसी तरह की उधारी बाकी नहीं होना बताया है और बताया कि वह तो इस महिने आरोपी का सारा हिसाब करने वाले थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही थी।

accused1

कड़ी से कड़ी जोडक़र पकड़ा आरोपी को

थानाधिकारी मंजीतसिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही आरोपी के उदयपुर में रहने वाले सभी रिश्तेदारों को बुलाया गया। रिश्तेदारों के आने पर पुलिस ने सभी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उत्तरप्रदेश के ही रहने वाले बृजेश नामक युवक कुछ असहज दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने इस युवक से पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपी सोनू बच्चे को लेकर अहमदाबाद चला गया है। बृजेश ने बताया कि अहमदाबाद में रहने वाले आरोपी सोनू के मामा मनोज चौहान के दो पुत्र सनी और अजय चौहान का बृजेश के पास फोन आया था और सोनू के साथ एक छोटे बच्चे के बारे में पूछा था तो बृजेश ने दोनों को यह बच्चा सोनू के मालिक रणजीतसिंह का होना बताया। इधर जैसे ही पुलिस को पता चला तो एक टीम को अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया। इधर पुलिस ने अजय व सनी से फोन पर सम्पर्क कर अपहरण के बारे में बताया और अपना एड्रेस देने के लिए कहा। यह सुनकर सनी और अमित घबरा गए और यह कहते हुए फोन काट दिया कि सोनू बच्चे को लेकर मुम्बई जाने वाली ट्रेन में बैठ गए है। यह सुनकर पुलिस के भी होंश उड़ गए और तत्काल मुम्बई जीआरपी से सम्पर्क कर इस बारे में बताया और बच्चे व सोनू का फोटो भेजकर स्टेशन पर तलाश करवाने के लिए कहा।

ऐसे पहुंची पुलिस की टीम बच्चे तक

थानाधिकारी मंजीतसिंह ने बताया कि जैसे ही अजय व सनी ने फोन काट दिया तो पुलिस के सामने इतने बड़े अहमदाबाद में अजय व सनी को ढूंढना एक बड़ी चुनौती बन गई थी। इसी दौरान बृजेश ने बताया कि अजय व सनी का गांव उसके गांव के पास ही है। जिस पर पुलिस ने बृजेश के भाई से उसके गांव में सम्पर्क किया और इस बारे में बताते हुए अजय व सनी के पिता मनोज चौहान के नम्बर प्राप्त करने के लिए कहा। इधर बृजेश ने अजय व सनी के गांव में जाकर मनोज चौहान के नम्बर लेकर आए। इसके बाद पुलिस ने अजयसिंह से फोन पर सम्पर्क किया और उसका पता पूछा तो उसने नवी पुलिस चौकी अहमदाबाद के पास होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस से सम्पर्क किया और इसी दौरान पुलिस की एक टीम अहमदाबाद पहुंच चुकी थी। दोनों टीमों ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को पकडक़र उदयपुर के लिए रवाना हो गई। जो शाम तक उदयपुर पहुंच गई।

मात्र ४५ हजार के लिए अपहरण

थानाधिकारी मंजीतसिंह ने बताया कि सोनू चौहान पिछले एक वर्ष से रणजीतसिंह के पास काम कर रहा था। रणजीतसिंह की आदत थी कि वह लोगों के पैसे नहीं देता था। वहीं आरोपी सोनू ४५ हजार रूपए मांगता था। इसी कारण उसने इस बच्चे का अपहरण किया था। हालांकि बच्चे के साथ आरोपी ने कोई गलत कदम नहीं उठाया है।

 

जमीन हड़पने के लिए भाई पर ही हमला

उदयपुर। जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में गत रात्रि को बड़े भाई की जमीन हड़पने की नियत से छोटे भाई ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर बड़े भाई के घर पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। जिसमें मारपीट के दौरान बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई और मृतक की दो पत्नियां घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनु सार मगनलाल पुत्र नानजी मीणा निवासी मगराफला महुआल मंगलवार रात्रि को अपने घर पर था। मगनलाल की दो शादियां होने से दो पत्नियां ईला और सविता घर पर थी। मगनलाल के मात्र एक ही संतान थी वो भी लडक़ी। इसके अलावा कोई अन्य संतान नहीं थी। मगनलाल ने इस लडक़ी की भी शादी करवा दी थी। इसके बाद से ही मगनलाल की दर्जनों बीघा जमीन का कोई वारिस नहीं था। मगनलाल का भाई नरेश पिछले कई समय से इस जमीन को स्वयं के नाम पर करने का प्रयास करवा रहा था, परन्तु मगनलाल मान नहीं रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात्रि को मगनलाल दोनों पत्नियों के साथ घर पर ही था। इसी दौरान आरोपी नरेश ने अपने रिश्तेदार सवजी पुत्र रतना मीणा, गोविन्द पुत्र नरेश, सवजी पुत्र रतना मीणा, बंशीलाल और वालचंद पुत्र सवजी मीणा, जगदीश मीणा, मोहन मीणा, सवजी की पत्नी और वालजी की पत्नी ने मगनलाल के घर पर हमला बोल दिया।

पहले आरोपियों ने मगनलाल को जमीन नाम पर करवाने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने ल_ और सरियों से हमला कर दिया। जिससे मगनलाल के सिर में गंभीर चोंटे आई। बीच-बचाव करने आई सविता और ईला पर भी आरोपियों ने हमला किया, जिससे सविता को ज्यादा चोंटे आई। रात्रि को ही घायलों को चिकित्सालय में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मगनलाल को तो मृत घोषित कर दिया और सविता को खेरवाड़ा चिकित्सालय में रैफर कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर थाने से जाब्ता पहुंचा। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले में बंशीलाल और वालजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सर्किट हाउस पर हंगामा

Protest-528x336उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के उदयपुर आने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में जमकर हंगामा मचाया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ओबीसी प्रकोष्ठ के देहात अध्यक्ष को बनाने के लिए पैसों लेने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर के प्रदेशाध्यक्ष बुधवार को उदयपुर आए थे। उदयपुर में जनसुनवाई के साथ-साथ गांधी ग्राउण्ड में एक विशाल सम्मेलन था। सम्मेलन से निपटने के बाद जब तंवर सर्किट हाउस में पहुंचे तो वहां पर देहात के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। देहात के कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। गौरतलब है कि तंवर की ओर से ओबीसी प्रकोष्ठ के देहात अध्यक्ष हरिश धाबाई को बनाने पर विरोध जताया। सर्किट हाउस पहुंचे डांगी समाज के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में डांगी समाज का ज्यादा लोग रहते है। ऐसे में देहात अध्यक्ष के पद पर किसी डांगी समाज के व्यक्ति को ही लगाना चाहिए था। इसी बात को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान आए मदन पण्डित ने पैसे लेकर धाबाई को अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही इस सम्मेलन में देहात और शहर कांग्रेस अध्यक्ष को नह बुलाने का आरोप लगाया है। इस दौरान विष्णु पटेल, धर्मसिंह सुहालका सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष की राय नहीं लेने का आरोप

सर्किट हाउस देहात कांग्रेस के कमल चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि ओबीसी प्रकोष्ठ देहात जिलाध्यक्ष बनाने पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष की राय नहीं लेने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया।

 

“Debu” Still Cant Sleep Alone

0

Vedanta Khushi - DebuBolangir is one of the poorest districts in Odisha. This story has been sent to Vedanta Khushi by Sharad Pattanayak a social worker who works in Bolangir.

“Debu” is a small girl of 5-6 years from Odisha from district Bolangir. Her parents work on daily-wage basis and the meals from hand to mouth. They some how managed to get work to run their daily meals but nothing beyond that.

Sharad Pattanayak has been in social field for almost 10 years. For creating awareness about immunization he travels from villages to villages. One day he heard cries of a small girl coming from a small hut locked from outside. He tried speaking to the child but the child could not respond as she was crying profusely. Sharad had no alternative but to call for help. The villagers gathered but could not calm down the child.

Ultimately, Sharad decided to break the door. The door was broken and the child came out running and crying. After giving some water, the child calmed down. She was holding Sharad tight and was saying “dont send me with uncle, I wont go, I want to live with you Babu”.

After some consoling the child said her name as “Debu”. What “Debu” narrated was terrible. “Debu” had heard her parents talking a night before about sending her to one of her uncle’s place for working in the house, as they could not afford her anymore. “Debu” narrated how her mother was crying whole night and her Babu (father) never agreed to keep her any more. While her parents left her sleeping, the horrifying dream frightened her. “Debu” also spoke about the problem of daily meals in the family. She too slept some times empty stomach. She has been complaining her parents about the meals.

Sharad hugged her and took her to the nearby NGO who adopted her immediately and gave her a homely atmosphere. The NGO run by an old lady met Sharad after six months and said everything is fine Sharad with “Debu”, but only thing is ‘Debu still cant sleep alone’. She still has that fear in her mind that one day she would be sent to her uncle’s place for doing house-hold work. Thus she sleeps with her every night and never leaves her alone.

As for parents of “Debu” they never came searching for her. “Debu” remembers her mother and cries some times but the old lady has given her enough love and care to cope up with the new surrounding.

“Debu” goes to school today and is learning Oriya as well as English.

सीवरेज से पिछौला किनारे स्थिति भयावह बनी हुई है

पुरानी व नई सिवरेज लाइने उबल रही

बागौर की हवेली चौक व कुआं में भरा सिवरेज का पानी

महामारी को आशंका

पिछौला का पानी स$ड रहा चांदपोल के पास

Photo0569

उदयपुर, सरकार व प्रशासन भले ही यह दावा करते रहे कि एन.एल.सी.पी. योजना से झीलों की स्थिति में सुधार आ रहा है लेकिन वास्तविकता इसके ठीक विपरित है। पिछोला के पूर्वी हिस्से लाल घाट से चांदपोल दरवाजे तक पुरानी व नई सिवर ला$डने लबालब है। सिवरेज मेन झील के ढक्कनो से बाहर फूट रहा है। झील संरक्षण समिति व चांदपोल नागरिक समिति के संयुक्त तत्वाधान में झील प्रेमियों व विशेषज्ञो ने रविवार को क्षेत्र की स्थिति देखी। दल में अनिल मेहता, तेजशंकर पाली वाल, नन्दकिशोर शर्मा, झील हितैषी मंच के हाजी सरदार मोहम्मद ज्वाला जनजागृति संस्थान के भंवर सिंह राजावत, क्षैत्रवासी ओम प्रकाश सेन, जितेन्द्र सिंह चौहान इत्यादि सम्मिलित थे।

लालघाट, गणगौर घाट,भोलेश्री घाट, रोवडिया घाट इत्यादि स्थानों से सिवरेज का जहरीला पानी मेन होल से बाहर निकल एवं जमीन में भीतर ही भीतर धस रहा है। यह पिछौला के पर्यटन के प्रमुख केन्द्र बागौर की हवेली के प्रवेश द्वार व मुख्य चौक में लगी फर्शी में से सिवर बाहर निकल रहा है। जल स्तर ब$ढने से फर्शी बैठ रही है। स्थिति यह है कि जब पर्यटन चलते है तो पांव के दबाव से फर्शी की दरवाजो से सिवर बाहर निकल रहा है।

इसके साथ ही चांदपोल-ग$िडया देवरा दीवार के भीतर पिछौला किनारों पर खुले आम शौच निवृति, शौच को पिछौला में ही धोने, सिवरेज के पिछौला में रिसने से यहंा पानी स$डांध मार रहा है। गर्मी ब$ढने के साथ स्थिति और अधिक भयावह होगी। झील प्रेमियो व विशेषज्ञों ने क्षेत्र के नागरिको को आगाह किया है कि वे भूतल को अच्छी तरह से उबाल कर ही पीने के काम में ले। झील प्रेमियो का मानना है कि सम्पूर्ण क्षैत्र कमी भी जल जनित महामारियों केा चपेट में आ सकता है।

वन विभाग कराएगा प्रकृति भ्रमण

DSC_0049उदयपुर, वन विभाग की ओर से आमजन को प्रकति के मौलिक पहलुओं से रूबरू कराने एवं पर्यावरण जागरण के उद्देश्य से प्रकृति भ्रमण कार्यक्रम (२५ से २८ मार्च ) के तहत करीब २० प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है।

मुख्य वन संरक्षक डॉ. एन.सी. जैन ने बताया कि इस बार की यात्रा सीतामाता अभ्यारण्य के जाखम बांध क्षेत्र के लिए रखी गई जिसमें २५ की शाम तक पहुंच सुनिश्चित कर २६ व २७ को पैदल यात्रा, ट्रेकिंग एवं पर्वतारोहण आदि का लुत्फ पर्यावरण प्रेमी उठा सकेंगे। २८ की सुबह यात्रा का समापन होगा। यह यात्रा आवासीय प्रकृति की होगी। जिसमें शारीरिक तौर पर पूर्ण स्वस्थ व्यक्ति ही भाग ले सपेंं*गे। जबकि १० वर्ष से १८ वर्ष तक के बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ ही भाग लेने की स्वीकृति दी जायेगी।

डॉ. जैन ने बताया कि इस प्रकृति यात्रा के लिए ५०० रुपये प्रति पंजीयन शुल्क जमा कराकर सीमित स्थानों के लिये पंजीयन किया जा रहा है। आवागमन की व्यवस्था एवं शिविर में भागीदारी के लिए पूर्व में पंजीयन कराने पर ही प्रवेश देय होगा। वाहन के लिये मांग करने पर संभागी के स्वयं के व्यय पर हल्के निजी वाहन (पूलिंग व्यवस्था) उपलब्ध करायें जायेंगे। ये वाहन २५ की शाम ४ बजे उदयपुर से गंतव्य को रवाना होंगे। प्रकृति प्रेमी वन भवन पर संपर्क कर सकते हैं।

अश्लील क्लिप बना कर युवती के साथ किया दो वर्ष तक रेप

1_2उदयपुर, युवती ने भूमिदलाल के खिलाफ नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म करने एवं अश्लील क्लिपींग तैयार कर धमकाने पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज करवाया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फहपुरा स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेन्ट निवासी युवती ने निचों की रोड राजसमन्द निवासी हमीद नूर खां उर्फ़ बंटी पुत्र काले खां के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। कि भूमि दलाल आरोपी हमीद नूर के कहने पर योगेन्द्र पुत्र नमीता सिंघवी का प्लाट क्रय किया। उसके बाद से संपर्क अच्छा हो गया। दो वर्ष पूर्व आरोपी घर आया जहां उसने पेय पदार्थ में नशीली दवा पिला कर शारीरिक संबंध बनाये तथा अश्लील क्लिपींग बनाई। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उक्त क्लिपींग नेंट पर डाल कर बदनाम करने की धमकी देते हुए दो वर्ष तक बलात्कार किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

चावण्ड में उर्स 20 मार्च से

उदयपुर, हजरत दाऊद अली दावल शाह सा. (र.अ.) एवं हजरत कलन्दर शाह सा. (र.अ.) का उर्स २०, २१ व २२ मार्च को चावण्ड स्थित दरगाह पर मनाया जाएगा। उर्स हजरत दूर मोहम्मद शाह नक्शबंदी की जेरे सरपरस्ती में आयोजित होगा।

हजरत नेकनाम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद इलियास संजरी ने जानकारी देते हुए बताया कि चावण्ड स्थित हजरत दाऊद अली दावल शाह सा. ५२३वां उर्स एवं हजरत कलन्दर शाह सा. का ४४वां उर्स अंग्रेजी तारीख के अनुसार एक ही दिन आने से इस बार दोनों कार्यक्रम का आयोजन सामूहिक रूप से किया जा रहा है। उर्स की शुरूआत २० मार्च बुधवार को सांय बाद नमाज अस्र गुस्ल की रस्म के साथ होगी। रात को महपि*ले मिलाद का आयोजन किया जाएगा। २१ मार्च गुरूवार को प्रात: कुरआन ख्वानी एवं दोपहर में गांव से चादर शरीप* का जुलूस दरगाह पहुंचेगा। वहीं रात्रि में महपि*ले मिलाद होगी। २२ मार्च शुक्रवार को बाद नमाज जुमा कुल की फातेहा के साथ उर्स का समापन होगा।

मो. इलियास संजरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार आयोजित हो रहा उर्स में कोटा से मुफ़्ती अमानुल्लाह शाह एवं शायरे इस्लाम मुश्ताक अजीजी तशरीफ ला रहे है। इसके अलावा श्योपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर, उदयपुर सहित आसपास के गांवों से उर्स में काफी संख्या में जायरीन आएंगे। जिसे देखते हुए कमेटी द्वारा माकुल इंतजाम किए गए है। वहीं उर्स के दौरान दरगाह को रोशनी एवं लाइटों से सजाया जाएगा।

उदयपुर यूथ कांग्रेस चुनाव में घमासान

चुनाव २५ व २६ को विधानसभा स्तर पर होंगे

मतगणना २८ को जयपुर में

मतदाता तीन-तीन वोट कर सकेगें

images (5)उदयपुर,। यूथ कांग्रेस के चुनाव का घमासान अपने आखरी दौर में पहुंच चुका है । चुनाव २५ व २६ को युवक कांग्रेस विधान सभा स्तर के चुनाव होंगे इसके बाद २८ मार्च को प्रदेश के लिए मतों की गणना जयपुर में होगी।

उदयपुर शहर से चार में से दो प्रत्याशियों को देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला का समर्थन हासिल है और पहली बार झाडोल कोटडा क्षेत्र के एसटी प्रत्याशी प्रकाश डूंगरी ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा के पुत्र विवेक कटारा को सीधे चुनौति दी है विवेक कटारा को पवन चक्की व प्रकाश डूंगरी को सितारा चुनाव चिन्ह मिला है ।

उदयपुर से दावेदारी करने वाले अल्प संख्यक प्रत्याशी रिजवान खान आइसक्रीम चुनाव चिन्ह के साथ अध्यक्ष पद की दौड में शामिल है तो वहीँ प्र*ाई पैन चुनाव चिन्ह के साथ शंकर चंदेल भी इस दौड में शामिल है।

दिलचस्प यह है की उदयपुर के चरों प्रत्याशी सामान्य वर्ग के नहीं हो कर एस सी एसटी या अल्पसख्यक वर्ग के है अल्पसंख्यक को ढाई सौ व एस सी एसटी को सवा सौ वोट मिलने पर वे महासचिव बन सकेगें यह बात स्पष्ट है की अध्यक्ष पद की दावेदारी के साथ नजर महा सचिव पद पर जमी हुई है । मतदान दिवस पर बूथ स्तर के चुने हुए मतदाता तीन-तीन वोट कर सकेगें इन में से एक युवक कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष एक युवक कांग्रेस लोक सभा अध्यक्ष व एक प्रदेशाध्यक्ष के लिए वोट होगा ।

प्रतिष्ठा दाव पर : विवेक कटारा की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है विवेक कटारा ने प्रदेश भर का दौरा शुरू कर दिया है पिछले पांच दिनों में वे चित्तौ$ड, भीलवा$डा, बारां, झालावाड,कोटा जयपुर, जैसलमेर, और बीकानेर का दौरा कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए एडी से चोटी का जोर लगा रहे है, वहीं शेष तीनों प्रत्याशी भी उदयपुर के २४०० वोटरों में से अधिकतम पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे है , विवेक कटारा न केवल प्रधान पति और विधायक पुत्र है बल्कि युवक कांग्रेस के निवर्तमान लोक सभा अध्यक्ष भी है । दूसरी और रिजवान खान को सांसद रघुवीर मीणा और देहात जिलाध्याश लालसिंह झाला समर्थन दे रहे है प्रत्याशी शंकर चंदेल को भी झाला समर्थन दे रहे है । और पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछडे माने जाने वाले झाडोल-कोटडा क्षेत्र के प्रकाश चन्द्र डूंगरी ने दावेदारी कर एसटी वोटों में सेंध मारने का प्रयास में हे हालांकि प्रकाश डूंगरी का कोई राजनैतिक पृष्ठ भूमि नहीं है लेकिन वे एसटी के प्रत्याशी है और विवेक कटारा को सीधे चुनौति दी है । यूथ चुनाव में पार्टी ने सभी जातियों को महत्त्व देते हुए ८७ प्रताशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये हैं ।

 

रेजीडेन्ट ने होमगार्ड को पीटा

images (4)उदयपुर, । वाहन पार्किंग करते समय कहासुनी होने पर रेजीडेन्ट चिकित्सक ने होमगार्उ जवान के साथ मारपीट की।

सूत्रों के अनुसार रविवार सांय महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में बाइक पार्किंग करते समय मौके पर तैनात होमगार्ड के जवान गोपाल की रेजिडेन्ट चिकित्सक के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान बचाव में आये होमगार्ड के जवान रविशंकर द्वारा विरोध करने पर कहासुनी हो गई। घटना के बाद रविशंकर शिकायत लेकर अधीक्षक कार्यालय की तरप* जा रहा था कि बीच रास्ते रेजीडेन्ट चिकित्सकों ने उसे रोक उसके साथ मारपीट कर प*रार हो गये। इस संबंध में रविशंकर ने बाइक नंबर के आधार पर रेजीडेन्ट के खिलाप* चिकित्सालय चौकी प्रभारी को रिपोर्ट दी है।