उदयपुर यूथ कांग्रेस चुनाव में घमासान

चुनाव २५ व २६ को विधानसभा स्तर पर होंगे

मतगणना २८ को जयपुर में

मतदाता तीन-तीन वोट कर सकेगें

images (5)उदयपुर,। यूथ कांग्रेस के चुनाव का घमासान अपने आखरी दौर में पहुंच चुका है । चुनाव २५ व २६ को युवक कांग्रेस विधान सभा स्तर के चुनाव होंगे इसके बाद २८ मार्च को प्रदेश के लिए मतों की गणना जयपुर में होगी।

उदयपुर शहर से चार में से दो प्रत्याशियों को देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला का समर्थन हासिल है और पहली बार झाडोल कोटडा क्षेत्र के एसटी प्रत्याशी प्रकाश डूंगरी ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा के पुत्र विवेक कटारा को सीधे चुनौति दी है विवेक कटारा को पवन चक्की व प्रकाश डूंगरी को सितारा चुनाव चिन्ह मिला है ।

उदयपुर से दावेदारी करने वाले अल्प संख्यक प्रत्याशी रिजवान खान आइसक्रीम चुनाव चिन्ह के साथ अध्यक्ष पद की दौड में शामिल है तो वहीँ प्र*ाई पैन चुनाव चिन्ह के साथ शंकर चंदेल भी इस दौड में शामिल है।

दिलचस्प यह है की उदयपुर के चरों प्रत्याशी सामान्य वर्ग के नहीं हो कर एस सी एसटी या अल्पसख्यक वर्ग के है अल्पसंख्यक को ढाई सौ व एस सी एसटी को सवा सौ वोट मिलने पर वे महासचिव बन सकेगें यह बात स्पष्ट है की अध्यक्ष पद की दावेदारी के साथ नजर महा सचिव पद पर जमी हुई है । मतदान दिवस पर बूथ स्तर के चुने हुए मतदाता तीन-तीन वोट कर सकेगें इन में से एक युवक कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष एक युवक कांग्रेस लोक सभा अध्यक्ष व एक प्रदेशाध्यक्ष के लिए वोट होगा ।

प्रतिष्ठा दाव पर : विवेक कटारा की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है विवेक कटारा ने प्रदेश भर का दौरा शुरू कर दिया है पिछले पांच दिनों में वे चित्तौ$ड, भीलवा$डा, बारां, झालावाड,कोटा जयपुर, जैसलमेर, और बीकानेर का दौरा कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए एडी से चोटी का जोर लगा रहे है, वहीं शेष तीनों प्रत्याशी भी उदयपुर के २४०० वोटरों में से अधिकतम पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे है , विवेक कटारा न केवल प्रधान पति और विधायक पुत्र है बल्कि युवक कांग्रेस के निवर्तमान लोक सभा अध्यक्ष भी है । दूसरी और रिजवान खान को सांसद रघुवीर मीणा और देहात जिलाध्याश लालसिंह झाला समर्थन दे रहे है प्रत्याशी शंकर चंदेल को भी झाला समर्थन दे रहे है । और पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछडे माने जाने वाले झाडोल-कोटडा क्षेत्र के प्रकाश चन्द्र डूंगरी ने दावेदारी कर एसटी वोटों में सेंध मारने का प्रयास में हे हालांकि प्रकाश डूंगरी का कोई राजनैतिक पृष्ठ भूमि नहीं है लेकिन वे एसटी के प्रत्याशी है और विवेक कटारा को सीधे चुनौति दी है । यूथ चुनाव में पार्टी ने सभी जातियों को महत्त्व देते हुए ८७ प्रताशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये हैं ।

 

रेजीडेन्ट ने होमगार्ड को पीटा

images (4)उदयपुर, । वाहन पार्किंग करते समय कहासुनी होने पर रेजीडेन्ट चिकित्सक ने होमगार्उ जवान के साथ मारपीट की।

सूत्रों के अनुसार रविवार सांय महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में बाइक पार्किंग करते समय मौके पर तैनात होमगार्ड के जवान गोपाल की रेजिडेन्ट चिकित्सक के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान बचाव में आये होमगार्ड के जवान रविशंकर द्वारा विरोध करने पर कहासुनी हो गई। घटना के बाद रविशंकर शिकायत लेकर अधीक्षक कार्यालय की तरप* जा रहा था कि बीच रास्ते रेजीडेन्ट चिकित्सकों ने उसे रोक उसके साथ मारपीट कर प*रार हो गये। इस संबंध में रविशंकर ने बाइक नंबर के आधार पर रेजीडेन्ट के खिलाप* चिकित्सालय चौकी प्रभारी को रिपोर्ट दी है।

मेवाड के बूते पर भाजपा की बनेंगी सरकार:कटारिया

वसुंधरा की सुराज संकल्प यात्रा के रोड मेप पर हुआ मंथन

१३ दिन यात्रा में होगी ३६ आमसभाएं

यात्रा तय करेंगी १३ किमी.

उदयपुर, प्रदेश में विधानसभा २०१४ की आहट के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई इसी क्रम में भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे की प्रस्तावित सुराज संकल्प यात्रा को सप*ल बनाने के लिए रविवार को यहां महाप्रज्ञ विहार में आयोजित संभागीय बैठक में ’रो$डमेप’ पर मंथर किया।

0003

बैठक में उदयपुर शहर, देहात, बांसवा$डा, डूंगरपुर, चित्तौ$ड, प्रतापगढ, राजसमन्द के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश प्रतिनिधी, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक पूर्व विधायक, प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला प्रमुख, पूर्व जिलाप्रमुख, सहकारी बैंक, सहकारी संस्थान के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिशद् के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष आदि अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे। वसुन्धरा राजे सिन्धिया के नेतृत्व में सुराज संकल्प यात्रा की प्रारम्भिक तैयारियों के लिये उदयपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक भुपेन्द्र यादव ने सर्वप्रथम यात्रा की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। राजस्थान प्रदेश जो पूर्व में भाजपा के शासन के अन्तर्गत एक विकसित राज्य की श्रेणी में पहुंचने वाला था आज पिछ$डेपन की कगार पर है। राजस्थान का युवा निराश है, बदलाव की आस कर रहा है। इस यात्रा का शुभारम्भ मेवा$ड के प्रसिद्घ चारभुजा धाम से ४ अप्रेल को प्रारम्भ होकर पुरे प्रदेश के २०० ही विधान सभा क्षेत्रों में बदलाव की अलख जायेगी।

यादव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में हम समाज के सभी वर्गो को जो$डे कोई भी बस्ती या कोई भी क्षेत्र, वर्ग छुटना नहीं चाहिए। यादव ने यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा में एक आमसभा की जायेगी तय कार्यक्रम में किसी भी सुरत में बदलाव नहीं किया जायेगा। उन्होने कार्यकर्ताओं से मार्ग में जगह-जगह पर यात्रा के स्वागतार्थ पूर्व योजना बनाकर इस यात्रा को जन-जन तक पहुचाने का आव्हान किया। यादव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का नैतिक दायित्व है कि वह इस यात्रा को एतिहासिक बनाने हर संभव प्रयास करते हुए अपने वार्ड मण्डल से अधिकाधिक संख्या में ४ अप्रेल को 0005चारभुजा पहुॅंचे। जहॉं पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह यात्रा को प्रारम्भ करेंगे। पहली सभा चारभुजा में होगी तत्पश्चात् सुराज संकल्प यात्रा संभाग की ओर अग्रसर होगी।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि मेवा$ड हमेशा से मान-सम्मान-स्वाभिमान और मुल्यों के लिये ल$डा है। दुनिया का कोई भी देश मेवा$ड की माटी का मुकाबला नहीं कर सकता। जिस तरह से देश और प्रदेश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के जरिये देश को खोखला किया है इस असुर राज को ज$ड से खत्म करने के लिये वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में निकल रही सुराज संकल्प यात्रा को हर हाल में सफल बनाने के लिये प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित हों। कटारिया ने कहा कि मेवा$ड के भरोसे भारतीय जनता पार्टी सरकार बनायेगी। उपस्थित संभाग के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेवा$ड के लोगों के परिश्रम व अपने जीवन को आदर्श के रूप में आम जनता के सम्मुख रखकर इस यात्रा से जु$डे और इसका जो संदेश आम जनता में जायेगा वो हमारे कार्यकर्ता की ताकत बनेगा। सभी वर्ग व समाज को जो$डकर एक बार पुन: भगवान चारभुजानाथ के धाम पर इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को हटाने शंखनाद होगा। कटारिया ने उपस्थित संभागियों से अपील की है कि इस आतताई सरकार को खत्म करने अपना हरदम लगा दों २००४ निकल गया तो जीवनभर अफसोस रहेगा। अपने अंहकार को रसातल में डालों पुरानी बातों को भुल मैदान-ए-जंग में कुद जाओं कार्यकर्ता मन से यदि मैदान में उतरेगा तो एक बार फिर मेवा$ड अपनी ताकत दिखा देगा।

प्रदेश प्रभारी कप्तानसिंह सौलंकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन को लोगों ने बहुत याद किया अब हमें पुन: १५० सीटों का लक्ष्य रखकर सुराज के लिये हरसंभव कार्य करना है। उन्होने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का शासन प्रदेश में वसुन्धरा के पूर्व शासन और आज के समय में जहॉं जहॉं पर भारतीय जनता पार्टी का शासन है आम जनता को सुशासन की याद दिलाता है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौ$ड, प्रदेश महामंत्री रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दलाल मीणा, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, किशन पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती देवी झाला, प्रदेश महामंत्री हरीसिंह रावत का षहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, पूर्व मंत्री भवानी जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीसिंह चौहान, गुणवन्तसिंह झाला, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगीलाल जोशी, प्रमोद सामर, पूर्व सांसद महावीर भगोरा, पूर्व उपसभापति हीरालाल कटारिया, विधायक बाबूलाल खरा$डी, बैंक अध्यक्ष किरण जैन द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया।

बैठक के अन्त में पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौ$ड ने वसुन्धरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा को सफल बनाने व गांव गांव ढाणी ढाणी तक सम्पूर्ण क्षेत्र में विस्तृत प्रचार प्रसार के साथ आम जनता को इस यात्रा से जो$डने के आव्हान के साथ धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

बैठक के दूसरे दौर में संभाग के सातों जिलों की अलग-अलग बैठकें हुई जिसमें उदयपुर शहर, देहात की बैठक कप्तानसिंह सौलंकी, राजसमन्द जिले की बैठक भुपेन्द्र यादव, चित्तौ$ड जिले की बैठक अरूण चतुर्वेदी, बांसवा$डा जिले की बैठक सतीश पुनिया, प्रतापग$ढ जिले की बैठक राजेन्द्रसिंह राठौ$ड, डूंगरपुर जिले की बैठक रामचरण बोहरा ने अलग-अलग ली। उदयपुर शहर देहात की बैठक को सम्बोधित करते हुए कप्तानसिंह सौलंकी व गुलाबचन्द कटारिया ने कार्यकर्ताओं से बुथ स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिये उन्होने कहा कि १३ दिन में १३८१ किलोमीटर की यात्रा तय की जायेगी। ४ अप्रेल प्रात: १० बजे मेवा$ड के चारभुजा धाम से शुरू होंने वाली वसुन्धरा राजे सिन्धिया की सुराज संकल्प यात्रा का शंखनाद किया जायेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस यात्रा को प्रारम्भ करायेंगे। यात्रा में ३६ आम सभाएं होगी हर दिन का स्थान तय है। प्रत्येक दिन प्रात: यात्रा प्रारम्भ करने से पहले प्रेस वार्ता होगी। ४ अप्रेल को चारभुजाजी से यात्रा के शुभारम्भ पर बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को वहा पहुचना आवश्यक है इसके लिये शहर, मण्डल व वार्ड स्तर तक पार्टी की बैठकें तय की जाय एवं प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्व तैयारी के लिये अपने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाये इससे वातावरण बनेगा। चारभुजाजी के बाद यात्रा गौमती चौराहा पहुचेगी वहां से कालागुमान, बागाना, दिवेर होते हुए ६ अप्रेल को पुन: संभाग में गोगुन्दा से प्रवेश करते हुए जसवन्तग$ढ, कोडियात, मालवा चौराहा होते हुए कोट$डा में आम सभा होगी तत्पश्चात् ७ तारीख को झाडोल होते हुए खेरवा$डा तक यात्रा रहेगी एवं रात्री विश्राम के पश्चात् ८ अप्रेल को परसाद, चावण्ड होते हुए सलुम्बर में आम सभा की जायेगी।

इस तरह ९ तारीख से लेकर १४ अप्रेल तक यात्रा अपने तय मार्ग पर चलती रहेगी एवं १४ अप्रेल पुन: कानो$ड, भीण्डर होते हुए १६ तारीख को उदयपुर पहुॅंचेगी जहॉं पर विशाल आम सभा होगी। इस हेतु यात्रा में विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे आवास, भोजन, रात्री विश्राम, वाहन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, प्रचार व्यवस्था, प्रेस व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं के लिये व्यवस्था प्रमुख बनाने की हिदायत दी। वक्ताओं ने बताया कि इस यात्रा में गैर राजनैतिक संगठन, प्रमुख नागरिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के विशिष्ठ जनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये गये। शहर देहात की इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कप्तानसिंह सौलंकी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावतज, प्रदेश प्रतिनिधि मांगीलाल जोशी, प्रमोद सामर, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीसिंह चौहान, गुणवन्तसिंह झाला, ताराचंद जैन, महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, लोकेष द्विवेदी, मोतीलाल डांगी, चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, रोषनलाल जैन आदि उपस्थित थे। इसी तरह प्रत्येक जिले की बैठक में यात्रा के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा एवं कार्य विभाजन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी की संभाग स्तरीय बैठक में पुरे संभाग स्तर के अपेक्षित करीब ५०० कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से बैठक में भाग लिया एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देषों को पूर्ण रूप से पालना करने एवं सुराज संकल्प यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लेकर बैठक का समापन हुआ।

 

उदयपुर में पेट्रोल 2.52 रूपए हुआ सस्ता

petrol_b_02_04_2012उदयपुर, पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल दो रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया। स्थानीय कर के साथ उदयपुर में भाव 2.52 रु. प्रति लीटर कम हो गए हैं। घटी कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई हैं।

पिछले नौ महीनों में यह पेट्रोल के दामों में सबसे बड़ी गिरावट है। डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले तेल कंपनियों ने एक महीने में दो बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए थे।

16 फरवरी को 1.50 रुपए और दो मार्च को 1.40 रुपए प्रति लीटर। अनुमान लगाया जा रहा था कि तेल कंपनियां डीजल पर प्रतिमाह 40-50 पैसे की बढ़ोतरी जारी रखेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कच्चा तेल सस्ता होने से घटे दाम

तेल कंपनियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटी हैं। इसी कारण पेट्रोल के दाम घटाए गए हैं। डीजल पर नुकसान भी कम हुआ है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के अनुसार इस महीने की शुरुआत में डीजल पर 11.26 रुपए प्रति लीटर का नुकसान था। कच्चे तेल की कीमतें घटने से यह अब 8.64 रुपए रह गया है।

गेहूं के भाव 1500 रूपये से अधिक रहने की संभावना

images (3)उदयपुर, भारतीय सांख्यिकी आंकलन केन्द्र द्वारा गेहूं का उत्पादन वर्ष 2012-13 में 92.3 मिलियन टन होना आंका गया है। यह पिछले वर्ष से 3 मिलियन टन कम है। कृषि मंत्रालय के एक अनुमान के अनुसार वर्तमान वर्ष में भारत 8 मिलियन टन गेहूं का निर्यात करेगा। पिछले वर्ष ६.5 मिलियन गेहूं का निर्यात किया गया था।

राजस्थान सरकार के अग्रिम अनुमान के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में गेहूं के अंतर्गत 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 93 लाख टन उत्पादन होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष से कम है। वर्श 2013 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1350 रूपये प्रति क्विंटल है तथा सरकार खरीद पर 150 रूपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में की गई है।

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत चल रही राष्ट्रीय कृषि नवोन्मेषी परियेाजना की कृषि विपणन व परिज्ञान केन्द्र इकाई ने कृषि बाजार में होने वाले उतार चढाव व आगे आने वाले समय में गेहूं के बाजार भावों में होने वाले परिवर्तन का अध्ययन किया जा रहा है। कोटा नियंत्रित कृषि मण्डी के बाजार भावों के मासिक आंकडों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया इसके अलावा कोटा नियंत्रित बाजार में गेहूं के मुख्य थोक विक्रेताओं का सर्वेक्षण, आयात निर्यात की संभावना एवं वायदा बाजार के भावों का भी आंकलन किया गया।

 

आठ बाल श्रमिक मुक्त कराये

images (2)उदयपुर, मानव तस्करी एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम में कार्यवाही करते हुए मिष्ठान की दुकान पर कार्यरत आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।

सूत्रों के अनुसार मानव तस्करी युनिट प्रभारी रविन्द्र सिंह हेड कास्टेबल छोटू खां, प्रेमसिंह, कास्टेबल विवेक सिंह, महिपाल सिंह एवं चाइल्ड लाईन वेलफेयर कमेटी ने शुक्रवार को शास्त्रि सर्कल पर स्थित शास्त्रि मिष्ठाान भण्डार पर दबीश देकर वहां कार्यतरत आठ बाल श्रमिक लीकी आमेट निवासी कैलाश चन्द्र पुत्र भेरूलाल, मालाराम पुत्र रामजी गमेती, अलसी गढ निवासी रोशन पुत्र थावरचन्द, होलकी अलसीग निवासी भेरू उर्फ़ धातिक पुत्र थावरचन्द, सिकरोदा धोलपुर निवासी सोनू पुत्र राजेन्द्र सिंह केवट, शिवसिंह पुत्र रामसिंह केवट, विनोद पुत्र जगन्नाथ सिंह केवट, बादरोली आगरा निवासी थानसिंह पुत्र पप्पु केवट को मुक्त करा दुकान मालिक विनोद पुत्र रमेशचन्द्र वीरवानी को गिरप*तार कर प्रकरण दर्ज कर श्रमिकों को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया।

FINALLY `RANU’ WENT TO CHILD CARE CENTRE

0

This is a story that begins with a visit to one of the far-flung villages in Chattisgarh. This family is one of the typical migrating families who travel from one place to another for want of work. And here I met a small 4 year old child, Ranu, who was evidently malnourished, with less than 6 kgs of weight and visibly very ill. The condition of child was so bad that I was wondering how she would survive if this continued.

Story5

I came to know that her parents leave early and reach home very late. I was also shocked to note that she was being taken care by her 12 year old elder sister. The children were completely neglected.

BALCO runs Anganwadi Centres under the MAMTA Project where such children are provided nourishment, teaching through play-way method and beautiful toys; and there is a regular periodic health check-up of all the Anganwadi children to ensure their good health. The medicines are provided free of cost where ever necessary.

I tried convincing Ranu’s parents for sending her to Anganwadi but they seem just to ignore. Their lack of concern and careless attitude triggered me to no length.

Seeing the condition of Ranu, I decided to take her to Anganwadi Centre, disobeying her parents. I first took Ranu to health camp with the help of her sister. The doctor examined her and informed that indeed she was quite ill and initiated her treatment. During her treatment I made frequent visits to Ranu’s house. Regular medical attention and proper diet brought result.

Ranu’s weight increased to 8.5 kg and that changed her parent’s mindset. They realized their careless attitude towards Ranu and apologized and asked me to enroll her in the Anganwadi.

Today, Ranu is hale and healthy, weighs 12.5 kg. She regularly goes to the Anganwadi, eats poha with groundnut, undergoes regular health check-ups and gets basic education through play-way method under Mamta Project.

KHUSHI on Ranu’s face is now valued by her parents and they are thankful for saving their Child.

पशु चिकित्सकों के अभाव में नकारा साबित हो रही है सरकारी योजनाएं

उदयपुर, पशुपालन विभाग को पर्याप्त सरकारी सुविधाएं होने के बावजूद खाली पडे पदो के चलते कार्यरत चिकित्सक पर काम का बोझ बढ रहा है।

सूत्रो के अनुसार राज्य सरकार द्वारा आमजन के साथ पशु चिकित्सा के लिए निशुल्क जांच एवं दवा वितरण की व्यवस्था की है लेकिन उक्त सेवा पर्याप्त स्टाफ के अभाव में प्रभावित अवश्यक होती है। शहर के चेतक सर्कल पर स्थित संभाग के अतिरिक्त निदेशक पशुपालन विभाग कार्यालय परिसर में संयुक्त निदेशक पशुपालन, उपनिदेशक बहुउदेश्यीय पशु चिकित्सा, उपनिदेशक पशुधन विकास, उप निदेशक पशु धन विकास, उपनिदेशक प्रयोगशाला, उपनिदेशक प्रशिक्षण विभाग कार्यरत है। जहां ग्रामीण क्षेत्रों से पशुपालक एवं कृषक उपचार के लिए बीमार मवेशी लेकर आते है उनके लिए सरका की ओर से ७२ दवाईयां निशुल्क, एक्सरे, सोनोग्राफी, ऑपरेशन की सुविधाएं दी जा रही है । लेकिन चिकित्सक सहित अन्य पदो के खाली होने के बावजूद कर्मचारी सेवा की मानसिकता से सरकार की योजना सफल बनाने के प्रयास में लगे रहते है जबकि वास्तव में संभाग के ७९० पशु चिकित्सालयों में करीब १०० पद चिकित्सक, ११० पद पशुधन सहायकों एवं ३५ पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिक्त पद है। वहीं जिले में ३ चिकित्सक, ३ कम्पाउण्डर, सहायक कर्मचारी के ४ एवं एक चालक का पद रिक्त है। लेकिन उपलब्ध कर्मचारी स्थानिय चिकित्सालय में पशुधन विकास, प्रशिक्षण प्रयोगशाला में कार्यकर पशुधन बचाने एवं सरकारी योजना प्रभावी बनाने में लगे है। लेकिन विभाग पेयजल एवं लावारिस मवेशियों के खाने की सुविधा अभाव झेल रहा है। यहां पर विभागीय कर्मचारियों, क्वार्टर में रहने वाले स्टाप*,रोगियो के शुद्घ पेयजल के लिए उपलब्ध दो बोरिंग मे से एक खराब है। तथा एक पेयजल आपूर्ति करता है तथा हेण्डपम्प से पानी लाने को मजबूर है। इसी तरह उपचार के लिए आने वाले लावारिस पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था नहीं होने की परेशानी को झेलने विभाग मजबूर है। तथा रित्त* पदो का कार्य अधिकारियों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर सुविधा दी जा रही है। लेकिन सरकार द्वारा रित्त* पदो की पूर्ति नहीं करने से कार्यरत कर्मचारियों पर कार्य का बोझ बढा हुआ है।

वकीलों ने पिटा पुलिस सिपाही को और पुलिस अधिकारी मूक दर्शक बन हाथ बांधे खड़ा रहा

उदयपुर, हड़ताल पर उतरे अधिवक्ता शुक्रवार को खुली गुंडागर्दी पर उतर आये और कोर्ट परिसर में अपनी मनमानी करते हुए तिन पुलिस कर्मियों के साथ जम कर गाली गलोच कर मारपीट करते रहे यहाँ तक की धक्के दे कर कोर्ट परिसर से बहार तक खदेड़ा और भूपाल पूरा थाना अधिकारी मूक दर्शक बन अपने सिपाही को पिटते हुए और धक्के खाते हुए देखते रहे ।

police

जयपुर में पुलिस द्वारा वकीलों पर किये गए लाठीचार्ज की आग उदयपुर पहुच गयी और वकील खुली गुंडा गर्दी करते हुए कोर्ट परिसर में अपना ही साम्राज्य जमाये पुलिस कर्मियों से मारपीट तक कर डाली ।शुक्रवार को अम्बामाता थाने पर तैनात एएसआई मांगीलाल किसी कार्य वश न्यायलय में एक सिपाही के साथ आये जहाँ पर हड़ताल पर उतरे अधिवक्ताओं ने मांगी लाल और और साथ में आये सिपाही को घेर लिया तथा कोर्ट परिसर से बहार जाने के लिए दबाव बनाते हुए नारे बजी करने लगे इस पर ए एस आई मांगीलाल ने कहा की में सरकारी काम से न्यायलय में आया हु और में वो कार्य कर के चला जाउगां इस पर वकील भड़क गए और मांगीलाल व्मा वकीलों के बिच की तू तू मै मै माँरपीट में बदल गयी वकीलों ने मांगी लाल को पीटना शुरू कर दीया मांगीलाल ने जेसे तेसे खुद को बचते हुए कोर्ट रूम में घुस कर अपनी जान बचायी इसी दौरान मोके पर आये एक कांस्टेबल संग्राम सिंग के साथ भी मारपीट करने के लिए दौड़े तो उसने भी मोके से भाग कर अपनी जान बचाई इधर मांगीलाल को कोर्ट रूम से बहार निकाल कर कोर्ट परिसर से बहार तक दौड़ाया मौके पर आये भूपाल पूरा थाना अधिकारी सतीश मीना और उनके साथ देवेन्द्र कांस्टेबल व् एक दो तिन सिपाही और थे जब वे मांगी लाल को वहां से ले जाने आये तो एक बार अधिवक्ता फिर आक्रोशित हो गए और कोर्ट परिसर में पुलिस को नहीं घुसने देने की बात कहने लगे थाना अधिकारी सतीश मीणा के साथ आये सदा वर्दी में कांस्टेबल देवेन्द्र से उलझ गए व् कोर्ट गेलेरी में ही उसकी जम कर पिटाई की अपने सिपाही को पिटते हुए भूपाल पूरा थाना अधिकारी मूक दर्शक बन कर देखते रहे ।

बार एसोसिएश्न अध्यक्ष भरत जोशी व् अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने बिच बचाव कर इन सिपाहियों और अधिकारीयों को बचाया और सब को कोर्ट परिसर से बहार निकाला, बहार जाते जाते भी वकीलों ने पुलिस वालों को गाली गलोच करते हुए धक्के दे कर बहार निकालने की कोशिश की ।

वकीलों के खिलाफ भूपाल पूरा थाने में शांति भंग और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया इधर बार के अध्यक्ष भरत जोशी का कहना है की कोर्ट में पिछले दिनों चल रही हड़ताल के दौरान पुलिस कर्मी आकर चालान पेश कर रहे है हमने कोई रोक टोक नहीं की । आज मामूली बात पर अम्बामाता थाने के ए एसआई मांगी लाल ने गाली गलोच दे कर बात की जिससे बात बिगड़ गयी । अधिवक्ता चाहते है की बात आगे नहीं बड़े और पुलिस और न्याय पालिका दोनों ही समाज के दो सतम्भ हे जिन्हें साथ हो कर काम करना पड़ता है कोशिश करेगे की बात आगे नहीं बड़े ।

police1

 

थाना अधिकारी मूक दर्शक बन कर देखते रहे ।

इस सारे मामले में भूपाल पूरा थाने के थाना अधिकारी सतीश मीणा मूक दर्शक बन कर देखते रहे जब उन्हें ए एस आई के साथ मारपीट की सुचना लगी तो वो तिन सिपाहियों के साथ कोर्ट में पहुचे कोर्ट पहुचने पर डरे हुए इतने थे की कोर्ट परिसर में आने से ही इनकार कर दिया जब बार एसोसिएशन अध्यक्ष भारत जोशी उन्हें आश्वासन दे कर अन्दर ले गए तो वह भी अपने थाने की सिपाही देवेन्द्र को वकीलों के हाथों पिटते हुए देखते रहे और सिपाही ने उनको मदद भरी नज़रों से देखा भी लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की अध्यक्ष भारत जोशी और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने बिच बचाव किया । यहाँ तक की उन्हें धक्का दे कर कोर्ट से बहार निकालते रहे लेकिन थाना अधिकार ने न तो कोई आवाज़ उठाई ना ही अपने उच्च अधिकारीयों को सुचना दी और न ही कोई और जाब्ता मंगाया ।

 

 

http://youtu.be/iD1sWyR19v0[youtube link=”http://youtu.be/iD1sWyR19v0″ width=”590″ height=”315″]

राजस्थान में 12 हजार कांस्टेबलो की होगी भर्ती

0

passingout1_080611023342जयपुर। राजस्थान मे वर्तमान मे 10 हजार कांस्टेबलो की भर्ती की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है और आगामी वर्ष 12 हजार सिपाहियो की भर्ती और की जाएगी। यह घोषणा कल यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2013..14 के बजट भाषण मे की। उन्होंने कहा कि भरतपुर मे नया पुलिस प्रशिक्षण संस्थान स्वीकृत किया गया है तथा आगामी वर्ष बीकानेर मे भी नया पुलिस प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जायेगा।

 

उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष बाडमेर जिले के बालोतरा, सीकर के नीमकाथाना, चूरू जिले के राजगढ, तथा सुजानगढ मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जायेगे। इसके अलावा जोधपुर मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) और जयपुर मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात के कार्यालय खोले जायेगे। गहलोत ने कहा कि वर्ष 2013-14 मे जयपुर जिले के जमवारामगढ, राजसमंद के कुंभलगढ, जालौर के रानीवाडा, उदयपुर के सराडा, झुंझुनूं मे ग्रामीण, जैसलमेर मे नाचना, सीकर जिले के मे लक्ष्मणगढ मे पुलिस वृत्त कार्यालय खोले जायेगे। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर मे सहायक पुलिस आयुक्त ट्रेफिक, जोधपुर मे सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक-बीकानेर मे उप अधीक्षक पुलिस यातायात, अलवर मे उप अधीक्षक पुलिस यातायात एवं सवाईमाधोपुर जिलें के बामनवास मे नवीन वृत्त कार्यालय खोला जायेगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे 10 नई पुलिस चौकियों को थानो मे क्रमोन्नत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर 24 नई पुलिस चौकियां स्थापित की जायेगी। इसके अलावा महिलाओ की सुरक्षा के लिए एक टोलफ्री (महिला सुरक्षा लाइन) सेवा प्रारंभ की जायेगी। गहलोत ने कहा कि आमजन मे सुरक्षा की भावना बनाये रखने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी 9 हजार 177 ग्राम पंचायत मुख्यालयो मे एक एक ग्राम रक्षक नियुक्त किया जायेगा। इसके अलावा सभी पंचायत समितियो के एक एक उच्च माध्यमिक विद्यालय मे (स्टूडेट पुलिस कैडेट योजना) लागू की जायेगी।