बाल विवाह को रोकने के लिए कलक्टर की पहल

शादी कार्डों पर दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि अंकित करने के निर्देश

…तभी मुकम्मिल मानी जाएगी विवाह पत्रिका

बांसवा$डा, शादी-ब्याह के लिए छपवाएं जाने वाले निमंत्रण पत्रों पर अब दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि अंकित करने के साथ ही बालिग होने का प्रमाण पत्र देना आवश्यक होगा। जिला कलक्टर कुंजबिहारी गुप्ता ने जिले में बाल विवाह को रोकने के लिए इस आशय के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला कलक्टर एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी कुंजबिहारी गुप्ता ने जिले में बाल विवाहों को रोकने की दृष्टि से जिले के समस्त प्रिन्टिंग पे*स मालिकों को निर्देशित किया है कि वे विवाह कार्ड छापते समय वर एवं वधु की आयु के संबंध में प्रमाण पत्र प्राप्त करें और वर तथा वधु की जन्मतिथि आवश्यक रूप से निमंत्रण पत्र पर अंकित करें। कलक्टर गुप्ता ने इस आदेश के साथ ही देव प्रबोधनी एकादशी, बसंत पंचमी, फुलेरा दूज तथा अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की संभावनाओं को देखते हुए उनकी रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिक यथा पटवारी, गिरदावर, सचिव, बीट कांस्टेबल, हेल्पर, एएनएम, आंगनवाडी कार्यकत्र्ता, सहायिका, सहयोगिनी,साथिन, गांव में स्थित किसी भी स्तर के विद्यालय के प्रधानाध्यापक व गांव के किसी भी सरकारी कार्यालय के कर्मचारी को पाबंद किया है कि वे बाल विवाह के आयोजन की सूचना तत्काल प्रभाव से उस क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी को देवें। इसके अलावा उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को विवाह में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को परमिट देते समय इस बात को प्रमाणित करने के निर्देश दिए हैं कि वाहन बाल विवाह में उपयोग में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने विवाह के कार्य करवाने वाले बेण्ड बाजा मालिक, हलवाई, पण्डितों को भी निर्देशित किया है कि वे कत्र्तव्यनिष्ठ रहते हुए इस प्रकार का बाल विवाह नहीं करवाएं। कलक्टर ने बताया कि आदेश की अवहेलना करने वाले दोषी व्यक्ति

युवाओं ने सरहद को प्रणाम किया

उदयपुर, फ़ोरम फॉर इनटीग्रंटेड नेशनल सिक्योरिटी के आव्हान पर आयोजित राष्ट जागरण अभियान में देश के 12000 युवाओं ने ’’ सरहद को प्रणाम’’ कार्यक्रम में भाग लेकर सीमावर्ती क्षैत्रवासियों के साथ संवाद किया।

यह जानकारी फिन्स राष्ट्रीय सचिव सेवानिवृत्त आई ए एस आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि देश में पनप रहे माओंवाद, आतंकवाद, बम , घुसपेठ, एवं पडोंसी देशों के आक्रमण से भारत की सीमा घटी है। जो देश की अखंडता के लिए खतरा बनती जा रही है। देश की सुरक्षा केवल सैना का ही नहीं अपितु देशवासियों की भी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर वर्ष 2003 में गठित फिन्स संगठन की ओर से 19से 22 नवंबर तक आयोजित ’’सरहद को प्रमणा’’ राष्ट्र जागरण का अभियान में भारत के 800 से अधिक जिलों के 12 हजार युवा अपने क्षैत्र से नदी कर जल लेकर देश की जमीनी सीमाओं पूर्वोत्तर, पंजाब कश्मीर, बिहार में स्थित भारत की सीमाओं सहित देश भर की 151067 किमी सीमाक्षैत्रों पर बनी 589 चोकियों पर पहुचे वहां जाकर शहीदों को श्रद्घाजली दी अभिषेक किया,सैनिकों रक्षा सूत्र बांधा तथा मानवश्रंखला बनाकर देश की एकता एवं अखंडता को प्रदर्शित किया इस दोरान युवाओं ने प्रशासन तन्त्र व आम जनस मुदाय से संवाद किया। 22 नवंबर को देश के युवा वापस अपने अपने स्थानों की ओर लोटकर गांव स्तर तक राष्ट्रीय एकता अखंडता के लिए आम जन में जागृति पैदा करेगे।उन्होंने कहा कहा कि देश की सुरक्षा कटींली बाड व सेना से संभव नहीं है यह देश के आम नागरिकों की जिम्मेदारी सीमावर्ती क्षैत्रों में दुश्मनों के फैले जाल को तोडने के लिए आवश्यक है नागरिक जागरूकता के लिए सरहद पर गये युवाओं ने मोके पर आने वाली समस्याओं को चिन्हींत किया है। जिसे प्रारूप तैयार कर सरकार, सेना, व अन्य संगठनों को भेज कर उन्हें अमल में जाने के लिए सरकार को अवगत करवाया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि देश भर से आये युवाओं को 88 आधार शिविरों में रखकर उन्हें मार्ग में आने वाली चूनौतियों से अवगत करवाया । संभाग से गये 50 युवा 24 नवंबर को इंटरसिटी से शहर पहुचने पर उनका स्वागत किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर 4 दिसंबर को ’’सरहद को प्रणाम’’ कार्यक्रम नगर परिषद प्रांगण में आयोजित किया जाएगा ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार नागरिकों का मार्ग दर्शन करेंगे।

छडी जुलूस के दौरान माहौल गर्माया

पुलिस ने किया बल प्रयोग्

15 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

सिर में चोट लगने से एक घायल

उदयपुर, चेटक स्थित पलटन मस्जिद पर ताजियों से सलामी के दौरान हुई झडप में एक अधेड घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने भीड को तीतर-बीतर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। पुलिस ने १५ जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार शहर में आज मोहर्रम की सातवीं तारीख पर छड़ियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान कुछ युवक पलटन पर रखे ताजिये के एक कठरा उठाकर ले गये। मेम्बर फैजे हुसैन कमेटी (बडा ताजिया), पलटन मस्जिद कमेटी के एक सदस्य ने जब इसका विरोध किया और उसे जगह पर लाकर रखने के लिए कहा। इसी दौरान युवकों और कमेटी के सदस्यों में तनातनी हो गई। भीड में से एक युवक ने खूखरी से कमेटी के सदस्य पर हमला कर दिया। हमले में सज्जननगर निवासी मशकूर अहमद (५०) पुत्र अकबर मोहम्मद के सिर में चोट लग गई। घायल मशकूर को एम.बी. चिकित्सालय ले जाकर उसका उपचार करवाया गया। इस दौरान भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

घटना को लेकर पुलिस ने अस्थल मंदिर सूरजपोल निवासी सरवर खान पुत्र नजीर खां की रिपोर्ट पर कुंजरवाडी निवासी मोहम्मद हुसैन कुंजडा, फिरोज, हैदर, खालिद, भूरिया सहित करीब 15 जनों के खिलाप* नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जोशो खरोश से निकला छडी जुलूस

उदयपुर, हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की सातवी तारीख को छड़ियों का जुलूस जोशो खरोश के साथ निकाला गया और बडी पलटन के ताजियों की सलामी के बाद मन्नते उतारी गयी।

हजरत ईमाम हुसैन और उनके 72 जांनिसारों को शहादत की याद में शहर के मुस्लिम मौहल्लों में छडियों का जुलूस निकला सुबह 9 बजे से ही लोहा बाजार स्थित जामा मस्जिद से शुरू हुआ जो अलीपुरा होता हुआ रहमानिया कॉलोनी पहुंचा तथा शास्त्री सर्कल होते हुए धोलीबावडी जहां जुलूस का जोरदार स्वागत हुआ। काली बावडी, कोठियों की गवाडी अंजुमन, कुंजरवाडी पहुंचा । खेरादीवाडा मे जुलूस का पारम्परिक तौर पर स्वागत किया गया। वहां से सिंधी सरकार की हवेली,मोची बाजार,नागानगरी, कल्लेसात,महावत वाडी,काजीवाडा, दरवान वाडी, सिलावट वाडी, कारवाडी होते हुए चेटक स्थित पलटन मस्जिद पहुंचा। जहां बडे ताजियो से सलामी की रस्म करायी गयी। छडियों के जुलूस में 17अलग अलग मौहल्लों की छडिया थी तथा 24 अलम शामिल थे। हजारों की संख्या में अकीदत मंद युवा ढोल नंगाडो के साथ एक मौहल्ले में पहुंचे हर मौहल्ले में छडियों के जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया तथा पू*ल मालाएं छडियों पर चढाई गयी। छडियों पर नीबंू उतारे गये कई अकीदतम मंदी ने अपनी मन्नते उतारी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस जाप्ता तैनात रहा। चेटक पर बडी पलटन के ताजियों से सलामी के दौरान हजारों की संख्या मे अकीदतमंद पहुंचे हाथीपोल से चेटक सर्कल तथा खचाखड भरा माहौल रहा। शाम करीब ५.३० बजे सलामी के बाद बडी पलटन के ताजियों का मुकाम वहीं रखा गया और मन्नते उतारने का दौर शुरू हुआ। पलटन मस्जिद के बाहर जियारत के लिये रखे गये ताजिये मौहर्रम की दसवीं तारीख को जुलूस के साथ रवाना होगें। छडियों के जुलूस के बाद हरवेन जी के खुर्रे से बेड वादकों द्वारा हसन हुसैन की नातों के साथ मेंहदी निकली गयी जो भडभूजा घाटी स्थित लंका पति बाबा की दरगाह तक गयी रात 8 से 11 बजे तक चलनेवाली इस रस्म में नात शरीफ , मनकबर,हम्द व मासिया ख्वानी पढी गयी।

जब जानवर कोई इंसान को मारे …. एक जानवर की जान आज इंसानों ने ली है ….(वीडियो )

उदयपुर .भटक कर आये पेंथर ने घबरा कर ८ जनों को घायल किया तो ग्रामीणों ने उसको खदेड़ ने के बजाय लाठियों और पत्थरों से इतना मारा की उसकी मोके पर ही मोत हो गयी और मृत पेंथर को दूर तक घसीटते रहे ।

झल्लारा थाना क्षेत्र के शेषपुर मोड पर गुरुवार को पैंथर ने हमला कर ८ जनों को घायल कर दिया सूत्रों के अनुसार आलपुर निवासी देवा पुत्र वाला मीणा अपनी पत्नी कालू बाई के साथ गुरुवार सुबह शेषपुर मोड स्थित त्रिमूर्ति केन्द्र के निकट खेतों में गवार कटाई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान खेत में छिपकर बैठे एक पैंथर ने कालू बाई पर हमला कर दिया। पत्नी को बचाने गए देवा पर भी पैंथर ने झपटा मार कर उसे लहुलुहान कर दिया।

दंपत्ति के चिल्लाने पर पास ही खेतों में कार्य कर रहे खोलडी निवासी पूंजालाल मीणा, वीरजी मीणा, नाथू लाल मीणा व आलपुर निवासी मीरा मीणा मौके पर पहुंचे। पैंथर ने इन सभी पर भी हमला कर लहुलुहान कर दिया। पैंथर के हमले से सभी के गले, सिर मुंह पर चोटें आई। घटना के बाद हल्ला सुनकर आसपास के घरों से दर्जनों लोग हाथों मेंं लकडिय़ां, पत्थर लेकर पहुंचे और करीब पंद्रह मिनट तक संघर्ष के बाद पैंथर को भगाया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना झल्लारा पुलिस को दी। थाने से एएसआई गोविंद सिंह मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सलूंबर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया।

इधर, पैंथर त्रिमूर्ति केन्द्र परिसर मे बनी पानी की टंकी के नीचे बैठ गया। पैंथर जिस जगह बैठा था उसके पास से ही शेषपुर-धोलागिर खेड़ा मार्ग गुजर रहा है। पैंथर के सड़क किनारे बैठा होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

सूचना पर झल्लारा के वनपाल रतनसिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बाद में पैंथर को पकडऩे के लिये उदयपुर से रेस्क्यू टीम व पिंजरा मंगवाया गया। दोपहर करीब बारह बजे शूटर सतनाथ सिंह, एसीएफ महिपाल सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी शंभूसिंह पहुंचे और पैंथर को पकडऩे का ऑपरेशन शुरू किया। शूटर सतनाथ सिंह ने पैंथर को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन दागा, लेकिन आहट सुनकर पैंथर मौके से भाग गया। पैंथर त्रिमूर्ति केन्द्र के सामने खेतों में घास के ओगे के अंदर छिपकर बैठ गया।

रेस्क्यू टीम ने पैंथर को घास के ओगे से निकालने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में घास हटाने के लिए दो जेसीबी मंगवाई गई। जेसीबी द्वारा घास हटाते ही पैंथर बाहर निकल कर भागा। पैंथर ने भागते हुए सलूंबर निवासी अब्दुल पुत्र युसुफ खान पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पैंथर ने एक अन्य ग्रामीण पर भी हमला बोल दिया तथा ग्रामीणों के पीछे भागा।

ग्रामीणों ने बचाव के लिए पैंथर पर पत्थर बरसाए तथा लकडिय़ों से वार किया। इससे पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। विभाग के अधिकारियों ने बताया की पैंथर नर था। पैंथर के शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर ले जाया जाएगा, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर सलूंबर के उपखंड अधिकारी भगवतसिंह बारहठ, तहसीलदार धीरेंद्र व्यास, सलूंबर थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह राव, झल्लारा थाने से एएसआई गोविंद सिंह मय जाप्ता मौजूद थे।

http://www.youtube.com/watch?v=6d_GTIQKUlM&feature=colike

बस नदी में गिरी 21 घायल

0

बांसवाडा, बांसवाडा से झालावाड जा रही बस बांसवाडा शहर से लगभग दस किलो मीटर की दूरी पर माही नदी के बैकवाटर में पाडला पुलिया के पास जा गिरी। समीप स्थित पुलिस चौकी के जवानों एवं ग्रामीणों के साहस के चलते बस में सवार सत्तर व्यक्तियों की जान बचा ली गई। हादसे में २१ लोग घायल हुए। जिनमें दस महिलाएं सम्मिलित है। सभी घायलों को जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इतने बडे के हादसे के बावजूद जिलें का एक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बताया जाता है खस्ता हाल सडकों के कारण बस का पट्टा टूट गया या स्टेरिंग रोड टूट गई जिसके चलते यह हादसा हुआ। घायल महिलाएं यात्री श्रीमती कोठारी ने बताया कि हादसे से २-३ मिनिट पूर्व ऐसा अहसास हो रहा था कि कोई हादसा हो जायेगा। २ मिनट बाद तो बस पलटी खाकर बैकवाटर में जा गिरी। इस हादसे के बावजूद सभी यात्रियों ने धेर्य नहीं खोया और कोई कांच तोडकर तो कोई पिछले दरवाजे से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने बताया कि पाडला चौकी के पुलिस कर्मियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से कोई अनहोनी नहीं हो पाई। इधर महात्मा गांधी चिकित्सालय के स्टाफ ने भी तत्परता दिखाई। घायलों के चिकित्सालय पहुंचने से पूर्व ही नर्सिंग अधीक्षक शंकरलाल यादव ने नर्सिंग स्टाफ को तैनात कर दिया जिससे घायलों के आते ही इलाज शुरू हो गया।

केनाल में पहुंचे मगरमच्छ से ग्रामीण भयभीत

0

धरियावद, नागलिया बांध से जाखम की दाई मुख्य कैनाल में दो मगरमच्छ भटक गए। सिंचाई एवं सेंचूरी की टीम ने एक मगरमच्छ को पकडकर जाखम बांध में छोड दिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मगरमच्छ के कारण ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

केनाल में मगरमच्छ दिखने की सूचना पर वन्य जीव प्रतिपालक पी सी जैन एवं क्षेत्रिय वन अधिकारी जयपालसिंह सहित जाप्ता एवं सिचाई विभाग के अधिकारी मोके पर पहूचे। ग्रामीणों की मदद से नागलिया बांध से डेढ किलोमीटर दूर दाई मुख्य नहर साठपुर आर डी १०८ पर दो मगरमच्छ कैनाल के बहते पानी में ग्रामीण को दिखाई दिए। जिस पर तुरन्त प्रभाव से मुख्य कैनाल को तीन घण्टे तक बन्द रखने के पश्चात एक मगरमच्छ ९ फीट लम्बा व ५ वर्षीय को जाल एवं रस्सीयों की सहायता से सुरक्षित पकड लिया गया तथा बाद में उसे जाखम बांध ले जाकर गहरे पानी में स्वतंत्र विचरण के लिए छोड दिया गया।

वन्य जीव प्रतिपालक पी सी जैन ने बताया कि दुसरे मगरमच्छ की भी तलाश जारी हे, रात्रि होने के कारण पता नही लग पाया, अतिआवश्यक होने से मुख्य कैनाल को पुन: चालु करना दी गई तथा आसपास के ग्रामीणों को आग्रह किया गया कि जहॉ कही भी मगरमच्छ नजर आए तो उसकी सुचना सीतामाता वन्यजीव सेंचूरी के अधिकारीयों को तुरन्त भेजे। मगरमच्छ के दिखाई देने पर कोई भी व्यक्ति उसे परेशान अथवा छेडछाड नही करे। विभाग वन्यजीव की सुरक्षा के लिए मुस्तेद है।

मेवाड के नेताओं ने सिर्फ मेवाड की जनता को छला है : किरोडी

उदयपुर, दौसा सासंद डा.किरोडीलाल मीणा के ६ दिवसीय दौरे के तहत मंगलवार को प्रतापगढ जिले गोदोला एवं दुसरी उदयपुर जिले के सलूम्बर के केदेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।

 

मीडिया प्रमुख ललित तलेसरा ने बताया कि मंगलवार को किरोडी लाल के दोनो सम्मेलनों में भारी भीड रही। दौसा सांसद किरोडी लाल ने कहा कि मुझे मेवाड के नेताओं की दुकाने बंद करानी है। जिन्होने यहां की भोली जनता को सिर्फ छला है, ठगा है दोनो ही पार्टियां मानगढ घटना के १०० वे वर्ष पूर्ण होने पर उन्हे गोविन्द गुरू व शहीद हुए आदिवासियों की याद आई। उन्होने कहाकि आजादी के इतने बरस गुजरने के बाद भी मेवाड में विकास के नाम पर कोई चीज नहीं है।

तलेसरा ने बताया कि डा.किरोडी २२ नवम्बर को दोपहर दो बजे हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा करेगें। दौरे में उदयपुर से नेता ललित तलेसरा, रूपेश जैन, धर्मेन्द्र, रमनदीन सिंह, जितेन्द्र गहलोत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सामूहिक विवाह 6 जनवरी को

उदयपुर, सक्का बिरादरी का १२वां सामूहिक विवाह सम्मेलन ६ जनवरी को होगा जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन सक्का ने बताया कि सामूहिक विवाह को लेकर सक्का गेस्ट हाउस की बैठक रखी गई जिसमें सम्मेलन को सफल बनाने के लिये जन संपर्क की योजना बनाई गई। हुसैन ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि २० दिसम्बर है।

’’मम्मी डांस शो’’

उदयपुर, विश्वास समर्पित मंद बुद्घि विद्यालय एवं वैष्णवुी गु्रप ऑफ डांस के संयुक्त तत्वावधान में विकलांग बच्चों के लिये ’’मम्मी डांस शो’’ आयोजित किया जा रहा है। जिसमें घरेलू व कामकाजी महिलाओं को अपना हूनर दिखाने का मौका मिलेगा। डांस शो २५ नवम्बर को विश्वास समर्पित मंदबुद्घि विद्यालय में ही आयोजित किया जायेगा।