भाजपा नेता के अवैध अतिक्रमण से क्षेत्रवासी परेशान

लामबद्घ होकर प्रशासन से की कब्जा हटाने की मांग

उदयपुर, अम्बामाता यादव कॉलोनी में भाजपा नेता द्वारा बीच रोड पर किये गये कब्जे को लेकर मौहल्लावासी लामबद्घ हो गये व कलेक्टर, आईजी, यूआईटी सचिव को ज्ञापन देकर कब्जा हटाने की मांग की है।

मौहल्लावासियों का कहना है कि भाजपा के पूर्व नेता मण्डल अध्यक्ष बलबीर सिंह द्वारा अम्बामाता यादव कॉलोनी में सार्वजनिक रोड पर ५०० वर्गमीटर में त्रिभुजाकार जमीन पर दिवार खडी कर दी गई है तथा स्वयं के निजी उपयोग के लिये कब्जा कर रखा है। मौहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि बलबीर सिंह अपने साथियों सहित यहां बैठकर शराब पीकर शांति भंग करते है तथा उक्त मार्ग पर कब्जा कर लेने से चारपहिया वाहनों का आना-जान बंद हो गया है। साथ ही दुपहिया वाहनों के लिये दुर्घटना की संभावना बढ गई है। मौहल्लेवासी द्वारा पूर्व में भी नगर परिषद यूआईटी में शिकायत की लेकिन राजनैतिक प्रभाव के चलते कोर्ट कार्यवाही नहीं हो सकी उन्होंने जिला कलेक्टर से उक्त कब्जा हटाने की मांग की है।

50 लाख की शराब का तस्कर रिमाण्ड पर

0

उदयपुर, पचास लाख की शराब तस्करी करने के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे १० दिन के लिए पुलिस रिमाण्ड पर भेजा।

गोगुन्दा थानाधिकारी हनुमंत सिंह मय टीम ने सोमवार को स्टेट हाइवे पर नाकाबंदी तोड कर भागे ट्रक को पिछा कर जगलिया महुडी रोड पर गैरा डाल पकड उसमें भरी अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के ८१० कर्टन जब्त कर चालक नपावली चित्तौडगढ निवासी शोकत पुत्र शरिफ खान को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे १० दिन के लिए पुलिस रिमाण्ड पर भेजा। प्रकरण के अनुसार नाकाबंदी के दौरान ट्रक व उसके आगे चल रही कार को इशारा करने पर चालकों ने नाकाबंदी तोड भागने का प्रयास किया। इस दौरान थोडी दूर से मुडकर आई कार पकड में नहीं आई लेकिन ट्रक को पकडने में पुलिस कामयाब हुई। ट्रक में भरी शराब की बाजार कीमत करीब ५० लाख रूपये बताई जाती है। पुलिस चालक से कार व उसमें सवार बदमाशों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विकलांग वृद्घा की चेन छिनी

0

उदयपुर, ऋषभदेव कस्बे में बस में चढते समय बदमाश धक्का देकर विकलांग वृद्घा के गले से सोने की चेन छिन ले गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ओगणा निवासी रूकमणी देवी (५५) पत्नी कन्हैयालाल जैन सोमवार को उदयपुर आने के लिए ऋषभदेव बस स्टेण्ड पर खडी रोडवेज बस में चढ रहीं थी। इस दौरान अज्ञात दो बदमाश धक्का देकर उसके गले से दो तोला सोने की छिन ले गये। इसकों देख बेहरी व गूगी रूकमणी ने बस चालक व खलासी को इसका इशारा करने पर उन्हें पता नहीं चला। वहां से उदयपुर लोटने पर पुत्र श्रीपाल को घटना की जानकारी दी। इस पर पुत्र ने ऋषभदेव थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।

पैसे दो वरना बेटी को उठा कर ले जायेंगे

उदयपुर, धानमण्डी थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ व्यक्ति को रूपये की मांग कर नहीं देने पर उसकी पुत्री कों उठा ले जाने का प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मीनापाडा निवासी सूर्यप्रकाश पुत्र देवीलाल गुप्ता ने धोली बावडी निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र धनराज जैन व उसके साथी धानमण्डी क्षैत्र निवासी राजेश, मुकेश, लवकुमार, आकाश वेष्णव, पिन्टू साहू के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा को परिवार पेश किया। जिसमें उसने बताया कि ४ वर्ष पहले आवश्यकता होने पर आरोपी राजू से १० लाख रूपये उधार लिये इसके एवज में दो चेक दिये थे। १४ माह तक १-१ लाख रूपये तथा ७० हजार रूपये प्रतिमाह ब्याज के रूप में भुगतान कर करीब ४० लाख रूपये का भुगतान करने के बावजूद आरोपी ने चैक नहीं लौटाया। १५ नवंबर को घर आये आरोपियों ने रूपये बकाया होने की बात कहते हुए नकदी जल्द लौटाने एवं नहीं देने पर पुत्री को घर से उठा ले जाने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

किरोडी ने छोटीसादडी व फलासिया ने सभाएं ली

0

रिपोर्ट – अब्दुल लतीफ़

कटारिया पर किया कटाक्ष

उदयपुर, दौसा सांसद किरोडी लाल मीणा ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान सोमवार को चित्तौडगढ जिले की छोटीसादडी व उदयपुर जिले की फलासिया तहसील में किसान सभा को संबोधित किया।

राज्य के कई जिलों में आयोजित किसान सभा में भाग लेने पहुंचे किरोडीलाल ने इससे पूर्व रविवार को धरियावद के प्रतापगढ जिले में किसानों को संबोधित किया था। जहां उन्होंने भाजपा व कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की एवं राज्य में जल्द ही तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान किया था। सोमवार को चित्तौडगढ जिले की छोटीसादडी में किरोडीलाल ने किसान सभा को संबोधित किया। इसके पश्चात वे उदयपुर जिले के फलासिया तहसील गये जहां पर उनका किसानों व ग्रामीणों ने तीन कमान देकर सम्मान किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किरोडीलाल मीणा ने कटारिया द्वारा दिए गए बयान कि ’मैं यहां अपनी दुकान चलाने आया हूं’ पर कहा कि मैं उनको बता दूं कि मैं यहां कांग्रेस व भाजपा द्वारा गरीब मेवाड आदिवासियों को विकास के नाम पर जो ठगी की जा रही है उनसे बचाने आया हूं।

गाज़ा पर इसराइली हमले में अब तक 86 मरे

0

ग़ज़ा पर इसराइल की तरफ़ से किए जा रहे हमले सोमवार को छठे दिन भी जारी हैं.

पिछले बुधवार से शुरू हुए इसराइली हमले में अब तक 86 फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं. जबकि हमास की तरफ़ से किए गए हमलों में अब तक तीन इसराइली नागरिक मारे गए हैं.

इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने हमास और इसराइल दोनों से युद्ध को तुरंत बंद करने की अपील की है.

बान की मून ने कहा कि दोनों पक्षों को मिस्र की तरफ़ से किए जा रहे शांति प्रयासों में सहयोग करना चाहिए.

मून ने कहा कि युद्ध विराम के लिए किए जा रहे प्रयासों में शामिल होने के लिए वो सोमवार को मिस्र की राजधानी क़ाहिरा जाएंगें.

हमास और इसराइल के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही का़हिरा में मौजूद हैं.

अरब लीग देशों ने भी रविवार को एक आपातकालीन बैठक कर मंगलवार को अरब लीग के एक प्रतिनिधिमंडल को ग़ज़ा भेजने का फ़ैसला किया.

लेकिन एक तरफ़ जहां युद्ध विराम की कोशिशें जारी हैं वहीं दूसरी ओर इसराइली हमले भी जारी हैं.

भीषण हमले

रविवार को इसराइल ने अब तक का सबसे भीषण हमला किया जिसमें एक ही परिवार के नौ लोग समेत कुल 23 लोग मारे गए थे.

मारे जाने वालों में ज़्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं.

हमास के एक पुलिसकर्मी मोहम्मद दालो के परिवार के नौ लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताते हुए बान की मून ने कहा कि इन हमलों को तुरंत रोका जाना चाहिए.

लेकिन हमास ने कहा कि दालो परिवार के लोगों की मौत का बदला ज़रूर लिया जाएगा.

इसराइली सेना का कहना है कि उसने रविवार की रात ग़ज़ा में 80 ठिकानों को निशाना बनाया जबकि हमास ने इसराइल पर एक रॉकेट हमला किया.

रविवार को इसराइली प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि वो इस ऑपरेशन को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि 75 हज़ार रिजर्व सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने के आदेश दे दिए गए हैं.

लेकिन मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने कहा कि इसराइल अगर ज़मीनी हमला करता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और मिस्र इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा.

इस बीच ब्रितानी ग़ैर-सरकारी संस्था ‘सेव द चिल्ड्रेन’ ने कहा है कि ग़ज़ा में लोगों के पास खाने-पीने के सामान की भारी कमी है और ज्यादातर लोग अपने घरों में फंसे हए है. संस्था के अनुसार दिन में 18 घंटों तक बिजली ग़ायब रहती है.

ग़ज़ा में 2006 में हुए प्रजातांत्रिक चुनाव में हमास ने ग़ज़ा पर क़ब्ज़ा कर लिया था. इसराइल ने 2005 में ग़ज़ा पट्टी छोड़ दिया था लेकिन ग़ज़ा पर इसराइली घेराबंदी अब भी मौजूद है.

इसराइल, अमरीका और यूरोपीय संघ हमास को एक चरमपंथी संगठन मानता है.

फेसबुक पर बंद के खिलाफ टिप्पणी करना महंगा पड़ा

0

शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के निधन के बाद ‘मुंबई बंद’ की फेसबुक पर आलोचना करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि इस महिला की पोस्ट को ‘लाइक’ करने वाली उनकी एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है.

महिला पर ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ का आरोप लगा है. बाद में उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया.

उत्तरी मुंबई के पालघर के इंस्पेक्टर श्रीकांत पिंगले ने बीबीसी से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है.

इंस्पेक्टर पिंगले ने बताया कि इन दोनों लड़कियों को आईपीसी की धारा 505 और आईटी एक्ट की धारा 66 ए के अंतर्गत गिरफ़्तार किया गया था.

शनिवार को ठाकरे का निधन हो गया और रविवार को उनके अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा. इस दौरान मुंबई बंद रही.

वैसे शनिवार को जैसे ही ठाकरे के निधन की खबर आई तो व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने लगे और टैक्सियां सड़कों से गायब होने लगी. माना जाता है कि शिवसेना समर्थकों की ओर से हिंसा किए जाने की आशंकाओं को देखते हुए ऐसा हुआ.

बंद पर नाराजगी

मुंबई के अनाचक थम जाने से बहुत से लोगों को आने-जाने में समस्याएं हुई और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला.

लेकिन इस मामले में गिरफ्तार की गई 21 वर्षीय महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, “ठाकरे जैसे लोग रोज पैदा होते हैं और मरते हैं और इसके लिए बंद नहीं होना चाहिए.”

हाल के महीनों में पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट डालने के लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

पिछले महीने पॉन्डिचेरी में पुलिस ने एक 46 वर्षीय कारोबारी रवि श्रीनिवासन को गिरफ्तार किया क्योंकि उन्होंने अपने ट्वीट में भारतीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की आलोचना की.

सिंतबर में कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को मुंबई में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

इससे पहले अप्रैल में पश्चिम बंगाल में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करने वाले कार्टून अपने दोस्तों को ईमेल किए.

छबी वाड़ा ( कमीशन ) का अजगर खा रहा है लेकसिटी में पर्यटकों को

0

उदयपुर, लेकसिटी में इन दिनों पर्यटकों की बहार आयी है साथ ही छबी वाड़ा (कमीशन) के चलते लपकों की भी पौ बारह हो गयी है। इन लपकों के हर जगह कमीशन फिक्स है ओर इसी कमीशनखोरी के चलते पर्यटक यहां से जाते हुए कहता है सिटी अच्छी है लेकिन बहुत मंहगी है। क्यों कि पर्यटकों को हर चीज के 2 से 8 गुना तक ज्यादा पैसे देने पडते है।

सर्दिया शुरू होते ही दीपावली की छुट्टियां व गुलाबी ठंड की वजह से लेकसिटी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र होती है ओर विदेशी पर्यटकों के साथ साथ देसी पर्यटक भी उमड पडते है। प्रशासन जो हर वक्त लपकों पर अंकुश के दावे करता है इस बार उसके दावे खरे नहीं उतरे। पर्यटक लेकसिटी मे कदम रखते ही ना चाहते हुए भी लपकों की गिरफ्त में आ जाता है। और उसको हर कदम पर दुगुना पेसा देना पडता है ओर लपकें अपनी छबीवाडा (कमीशन) के चक्कर में पर्यटकों को ऐसा उलझाते है कि कई पर्यटक तो दुबारा यहां न आने की कसम खा कर चले जाते है।

कमीशन का अजगर झीलों की नगरी में इतना बडा हो चुका है कि लेकसिटी में हर जगह यह पर्यटकों की जेब से हजारों रूपये निगल रहा है ।

सूत्रों के अनुसार होटल किराया में 20 प्रतिशत, खरीददारी में 20 से 40 प्रतिशत, टयूरिस्ट पांइट पर बोटिंग, रोपवे घोडा सवारी, ऊंट सवारी आदि में 10 से 20 प्रतिशत जहां रेट फिक्स है जैसे फतहसागर पिछोला पर बोटिंग की रेट फिक्स है वहां 10प्रतिशत कमीशन होता है लेकिन वहीं सीजन मे अगर ऊंट सवारी करनी है या घोडा सवारी करनी है तो यहां 20रूपये लगते है वहीं 50 से 100रूपये वसूले जाते है। और 20 से 30 प्रतिशत कमीशन यह लपके ले जाते है लपके अपनी बातो ओर स्वभाव के जाल में फ़ांस कर पर्यटकों को उनकी मनचाही जगह खरीददारी कराने ले जाते है। वहां से भी कमीशन उठाते है। यहां तक की विदेशी पर्यटकों से तो बाल कटवाने के लिए भी 50रूपये की जगह 300 से 500रूपये वसूल कर 100 से 200 रूपये कमीशन ले लेते है।

पहले से बुक करा लेते है होटले : दीपावली के बाद गुजराती हजारों की संख्या में आते है लपके पहले ही होटल के रूम बुक करा लेते है। नाम पते नहीं छापने की शर्त पर एक लपके ने बताया कि इस सीजन में उसने अलग अलग होटल में 500 से 1000 रूपये में 15 रूम चार दिन के लिए बुक करवाये है और उन रूम के5 से 7 हजार रूपये प्रतिदिन के हिसाब से पर्यटको से वसुले।

पार्टी देखते ही पता लगा लेते है कितना पैसे देगें : लपके पर्यटक (पार्टी) पहचानने मे इतने शातिर होते है कि देखते ही भांप लेते है पिछले 8 साल से टयूरिस्ट लाइन में काम कर रहे रंजीत टेलर ने बताया कि पर्यटको का वाहन, उनके कपडे जूते और साथ लाये नये बेग को देख कर अंदाजा हो जाता है कि यहां ’’पतिया’’ (बेकार) है या ’’ चोकर’’ है।

शहर के बाई पास से होती है मोनिटरिंग : सीजन के दिनों में सुबह जल्दी बाईपास पर जाकर खडे हो जाते है और वहीं से गाडी के पिछे लग जाते है ओर यदि एक लपका गाडी के पिछे लगता है तो दूसरा फिर उसके काम में दखल नहीं देता तथा जब तक वह पर्यटक उदयपुर नहीं छोडता उसका कमीशन वहीं लपका लेता है। और बस स्टेण्ड व निजी ट्रावेल्स की आने वाली बसों पर पुराने और गिरोह बना कर काम करने वाले लपके अपना मालिकाना हक समझते है और उसमे से उतरते हर पर्यटक को वही डील करते है।

100रूपये की चीज के 500रूपये : कमीशन खोरी के चक्कर में जगदीश चौक और घंटाघर सहेलियों की बाडी दूधतलाई आदि हैडीक्राफ्ट की दुकानों पर 100 रूपये की कोई चीज 500 से 1000 रूपये मे बिकती है।एक साधारण शॉल जिसकी लोकल मार्केट मे किमत 100रूपये है उसके 500 से 1000 रूपये वसुले जाते है। चमडे की छोटी छोटी चीजे भारी दामों में बिकती है। हैण्डीक्राप*ट के बडे बडे शो रूम मालिक तो विदेशी टयूरिस्ट को उनके शो रूम तक लाने का ही हज़ारों रूपया देते है कि बस एक बार हमारे शो रूम में विदेशी पर्यटक पहुंच जाए।

प्रशासन को परवाह नहीं : इतना सब कुछ खुले आम धडल्ले से चलता है कि प्रशासन को पता होते हुए भी कोई कार्यवाही नहीं होती। टयूरिस्ट पुलिस तो लपकों से ही हफ्ता वसूल कर सोयी रहती है। तो स्थानिय पुलिसवालें भी निष्क्रिय है। शहर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कार्यवाही होती है और लपकागिरी करते हुए पकडे भी गये है।

उचक्के गले से चैन तोड़ कर ले गए

उदयपुर,शहर के हिरणमगरी क्षैत्र में बाइक सवार दो बदमाश वृद्घा के गले से स्वर्ण चेन छिन कर फरार हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी थानान्र्तगत पानेरियों की मादडी धोलीमगरी मयुरवन कोलोनी निवासी सुशीला(६३) पत्नी शांतिलाल जैन रविवार अपरान्ह घर से अशोक नगर में आयोजित सामाजिक समारोह में जाने के लिए घर से रवाना हुई। इस दौरान आये बाइक सवार दो बदमाश उसके गले से सवा तोला स्वर्ण चेन छिन कर फरार हो गये। बदमाशों की उम्र करीब २५ वर्ष बताई जाती है। सुशीला घर से ऑटों के लिए रोड की तरफ जा रही थी। पिछे से आये बदमाश उसकों पार कर आगे गये । वहां से वापस लोटते समय वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई है।

तेज बारिश और आंधी से बचाएगी यह बाइक

0

हम सभी जब कभी अपनी प्‍यारी बाइक पर किसी लांग ड्राइव पर निकलतें हैं तो यही सोचतें हैं कि यह ड्राइव बेहद ही शानदार होनी चाहिए। इसके लिए हम कई प्रकार के जतन भी करतें हैं लेकिन कभी-कभी मौसम हमारा साथ नहीं देता है और पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। मौसम के साथ न देने की यदि बात करें तो मसलन तेज आंधी, बारीश आदि। एक बाइक पर तेज रफ्तार में खुले आसमान के नीचें फर्राटा भरना एक मुश्किल भरा होता है।

तेज बारीश के बीच सड़क पर जब आप किसी सिग्‍नल पर रूकतें हैं और आप अपने पास खड़ी किसी को देखतें हैं तो आपके जेहन में भी यह सवाल उठता है कि काश आप भी बारीश से बच सकतें। लेकिन अब आपकी यह समस्‍या जल्‍द ही खत्‍म हो जायेगी। यह खबर आप दुनिया की पहली हिन्‍दी ऑटोमोबाइल वेबसाईट ड्राइवस्‍पार्क पर पढ़ रहें हैं। जी हां, अब दुनिया में क्रॉसबो नाम की एक शानदार इलेक्ट्रिक बाइक आ गई है जो कि आपको न केवल तेज हवाओं से बचाऐगी बल्कि यह बाइक तेज बारिश में भी आपकी खूब मदद करेगी। आइये तस्‍वीरों के माध्‍यम से जानतें हैं इस शानदार बाइक के बारें में।

आपको बता दें कि इस बाइक का निर्माण मशहूर डिजायनर फील पॉले ने किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से लबरेज इस बाइक से फर्राटा भरने में अपना एक अलग ही मजा है।

कंपनी ने इस बाइक को ऑल वेदर बाइक यानी की हर मौसम बाइक की संज्ञा दी है। इस बाइक में कंपनी ने एक बेहद ही शानदार कनौपी का प्रयोग किया है। जो कि बाइक के अगले हिस्‍से में प्रयोग की जाती है। बारीश के दौरान आप इस कनौपी से खुद को पूरी तरह से ढक सकतें हैं।

इस बाइक को बेहद ही सलीके से डिजायन किया गया है जो कि तेज रफ्तार के दौरान भी हवाओं को चीरतें हुए आसानी से आगे बढ़ सकता है। इसके अलावा इसकी बेहतरीन सीटिंग और आकर्षक सस्‍पेंशन चालक को तेज रफ्तार के दौरान भी बेहतर संतुलन प्रदान करता है।

इस कनौपी में बेहद ही शानदार ग्‍लास का प्रयोग किया गया है, जो कि तेज बारीश, स्‍नो फॉल या फिर आंधी के दौरान भी चालक को बेहतर तरीके से सड़क पर ध्‍यान लगाने में पूरी मदद करता है। इसके अलावा तेज हवाओं का भी इस कनौपी पर कोई असर नहीं होता है।

कंपनी ने इस बाइक को फ्रंट से भी बेहद शानदार लुक दिया है। देखने में यह किसी सूपर फास्‍ट स्‍पोर्ट बाइक की तरह दिखती है।

इस बाइक में जिस कनौपी यानी की वाइजर का प्रयोग किया गया है वो आपके पूरे शरीर को ढकने में सक्षम है। इसके अलांवा इस बाइक पर सवार होने के बाद आपको हेल्‍मेट पहनने की भी जरूरत नहीं है।

फिलहाल इस बाइक का कान्‍सेप्‍ट वर्जन ही पेश किया गया है तो अभी इस बाइक की कीमत के बारें में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।