हत्यारों ने बेरहमी से किया बच्चों के सामने माँ का कत्ल – बच्चे चीखते रहे मत मारों माँ को .

गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में कमरा किराए लेने आए दो युवकों ने मकान मालकिन द्धारा ज्यादा किराया मांगने पर बिगड़ी बात से चाकूओं से गोद हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के समय महिला के दोनों बच्चे घर में थे। चिल्लाने पर वह मां को बचाने दौडे तो आरोपियों ने उन पर भी चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया। मकान में हल्ला होने पर आसपास के लोग दौड़े और भागते हुए एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। आरोपी हमलावर को भीड़ ने जमकर धुना और फिर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। महिला को खून से लथपथ हालत में एमबी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर घायल बच्चों के बयानों के आधार पर हत्याकाण्ड की तह तक जाने में जुटी है। किराए की बात को लेकर महिला की हत्या कर देने जैसी इस वारदात को लेकर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को 5 बजे के करीब गोवर्धन विलास के 2 बट्टा 400 निवासी हरजीत कौर चंगलानी उम्र 35 पत्नी लक्ष्मण चंगलानी के घर पर 6 माह पूर्व किराए रहकर गया युवक बारां निवासी पिंकेश मेहता और उसका एक साथी आए थे। हरजीत से उन्होने एक दो दिन के लिए कमरा किराए देने की बात कही जिस पर हरजीत ने एक हजार रूपया किराया मांगा। इस पर पिंकेश ने 700 रूपए देने की बात कही तो बात नहीं बनी। एक बारगी वह घर से निकल गए लेकिन दोबारा किचन में लगे फर्नीचर दिखाने की बात कहकर उपर आए और वहां रखे चाकू से हरजीत पर ताबड़तोड वार कर दिए। चिल्लाने पर पास के कमरे मे टीवी देख रहे हरजीत की बेटी दीक्षा और जुगल दौडे तो हमलावरों ने दीक्षा पर चाकू से करीब 5 वार कर दिए और चेहरा नोंच डाला वहीं जुगल के गर्दन में ख्ंारोचे आई। चाकूओं के वार से हरजीत खून से लथपथ होकर सीढीयों पर गिर गई और काफी खून बह गया चिल्लाने की आवाज सूनकर दौड़े लोगों ने एक हमलावर पिंकेश को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग गया। हरजीत उनके बच्चों को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने हरजीत को मृत घोषित कर दिया। आरोपी पिंकेश ने उसके साथी का नाम बांरा निवासी उमेश उर्फ राजू बताया है जिसकी तलाश की जा रही है।

खौफ के मंजर में दोनों बच्चे एकाएक हुए इस हमले से बापू बाजार में कपड़े की दुकान करने वाले लक्ष्मण चंगलानी के दोनो बच्चे सदमें में है लेकिन वह सब कुछ बता रहे है। उन्हे नहीं बताया गया कि उनकी मां अब इस दुनिया में नही है। लक्ष्मण भी फफक कर रो पड़े। घायल दीक्षा और जुगल ने बताया कि पिंकेश पहले किराए रहता था उसके बाद कभी उन्होने उसे अपने घर नहीं देखा। शुक्रवार शाम को उसके साथ आया लडक़ा भी पहली बार देखा। यह दोनों आए और मम्मी से कमरा किराए देने को कहा फिर आधे घंटे तक बातें करने लगे तब हम टीवी देख रहे थे। उसके बाद यह चले गए थे। मम्मी देखने गई तो यह नीचे ही रूके हुए थे और फर्नीचर दिखाने को बोलकर फिर उपर आए और किचन में मम्मी पर चाकूओं से हमला कर दिया। हम बचाने गए तो उन्होने हम पर भी हमला कर दिया। मम्मी को क्यों मारना चाहते थे पता नहीं

दीक्षा ने बताया कि पिंकेश के साथ जो लडक़ा था वह जब पहले बातें कर रहे थे तब उसके हाथ में ग्लब्स नहीं थे लेकिन जब दोबारा आए तो उसके हाथ में ग्लब्स पहन रखे थे और हाथ में चाकू था जिससे वह मम्मी को मार रहा था और उसी से उसने मेरी पीठ हाथ और गर्दन पर 5 वार किए। इससे लगता है कि हमलावर तैयारी से आए थे लेकिन आखिर वजह क्या थी यह जांच का विषय है।

क्या 300 रूपए बनी हत्या की वजह?

बच्चे बता रहे है कि आरोपियों ने मम्मी द्धारा 1 हजार में कमरा किराए देने की बात कही तो वह 700 रूपए देने पर ही अड़ गए थे। इस पर मम्मी ने उन्हे किसी ओर जगह कमरा मिल जाने की बात कहकर जाने को कहा। सवाल यह उठता है कि क्या 300 रूपए कि खातिर कोई इस तरह का जघन्य अपराध कर सकता है क्या। पिंकेश किसी नेटवर्किग कंपनी का काम करता था।

दिल दहला देने वाला सड़क हादसा – 3 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत .

0

उदयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को हुए एक भीषण हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उदयपुर जिले में सलूंबर-जयसमंद मार्ग पर हुआ। कार और डम्पर में हुई जोरदार भिड़ंत में 5 शिक्षिकाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों का सलूम्बर सीएचसी में इलाज जारी है। सभी मृतक प्राइवेट स्कूल के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी पिकनिक के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा सलूम्बर से उदयपुर की तरफ आते समय खेराड पुलिया पर हुआ। कार में कुल 11 लोग सवार थे जो सलूम्बर डाल में निजी मॉडल स्कूल के शिक्षिकाएं और बच्चे बताये जा रहे हैं। स्कूल संचालिका प्रेक्षा इस हादसे में घायल हो गयी है।
शिक्षिका चला रही थी कार : बताया जा रहा है कि स्कूल शिक्षिकाएं और बच्चे सलूम्बर से उदयपुर की तरफ पिकनिक मनाने निकले थे। खेराड के पास मेगा हाइवे का काम चल रहा है जिससे एक गिट्टी से भरा डंपर पुलिया पर खड़ा था। सामने से अचानक दूसरा वाहन आ जाने से कार चला रही शिक्षिका संतुलन खो बैठी और कार डंपर के पीछे गुस गई। तेज धमाके के साथ कार के परखचे उड़ गए। लोग दौडकऱ मोके पर पहुंचे और शत विक्षित शवों को बाहर निकाला।मंजर देखकर कांप जाए रूह : शवों की हालत देख हर किसी की रूह कांप उठी। घायलों को पुलिस ने सलूम्बर चिकित्सालय भेजा, वहीं शवो को मुर्दाघर में रखवाया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सलूम्बर चिकित्सालय में भीड़ लग गई।
घायलों की हालत नाजुक गंभीर घायल 3 लोगों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है।

Vitamin D Are you getting enough – Dr. Kajal Verma

0

Too much time spent indoors plus poor nutrition have driven a rise in vitamin D deficiency in people in the past two decades. But what are the symptoms of a deficiency, and how can it be prevented?

According to the Centers for Disease Control and Protection (CDC), about a quarter of the population is at risk for vitamin D “inadequacy.” A simple blood test can detect if this becomes vitamin D deficiency.

What is vitamin D?

Vitamin D is a fat-soluble vitamin that is made when the skin is exposed to sunlight. It is present in only a small number of foods, including fortified products, such as milk.

Vitamin D is best known for supporting calcium metabolism. It helps the body absorb calcium from food and supplements to support the maintenance of

dr. kajal verma

healthy bones cells.

-Vitamin D also supports muscle health,
plays a role in the immune system,

-aids cell growth

-reduces inflammation, which can lead to illness such as rheumatoid arthritis and cancer.

-regulates blood pressure and supports cardiovascular health

What causes vitamin D deficiency?

People with serum vitamin D levels of less than 20 nanograms/milliliter (ng/mL) are at risk for vitamin D deficiency.

Serum levels below 12 ng/mL indicate there is a vitamin D deficiency.

Vitamin D deficiency occurs when a person either does not consume enough vitamin D or when their body cannot absorb and metabolize the vitamin D they do consume.

Below are some of the factors that affect whether or not a person is at risk of having a deficiency:

Living at a high latitude: This is due to there being less access to the sun’s ultraviolet-B (UVB) rays.

Being indoors too much: Spending little or no time outside means missing out on the sun’s rays.

Living in a highly polluted area: Pollution can absorb some of the sun’s rays, so reducing scope to make vitamin D.

Using large quantities of sunscreen: Using enough sunscreen to block UV rays might inhibit vitamin D absorption. But few people use enough sunscreen to block UV rays fully.

Having darker skin: People with darker skin need more sunlight exposure to absorb enough vitamin D.

Ambient temperature: Warm skin is better at absorbing the sun’s rays to produce vitamin D than cool or cold skin.

Diet: Eating foods rich in vitamin D, or foods that have been fortified with the vitamin, reduces the risk of vitamin D deficiency.

Being overweight: Research suggests that being overweight correlates with lower vitamin D levels. This may be because excess body fat somehow affects vitamin D absorption.

Age: People’s ability to absorb vitamin D may decline with increasing age.

Gut health: Disorders that affect the gut, such as Crohn’s disease, can undermine the intestines’ ability to absorb vitamin D.

Kidney and liver health: People with liver or kidney disease tend to have lower vitamin D levels.

Pregnancy or breast-feeding: The nutritional demands of an infant or fetus may lower vitamin D levels, particularly in women already at risk of vitamin D deficiency.

Being a breast-feeding infant: Human milk is low in vitamin D. Infants who are nursing may need a vitamin D supplement, particularly if they do not go outdoors everyday.

Symptoms of vitamin deficiencies

-thinning or brittle bones, osteoporosis, or frequent bone fractures

-muscle weakness, particularly if there is an unexplained change in muscle strength

-changes in mood, with people who have low vitamin D experiencing anxiety or depression

-chronic pain, as vitamin D plays a key role in supporting bone, muscle, and cell health

-high or rising blood pressure

-exhaustion, even with enough sleep

-decreased endurance

-unexplained infertility

There are three strategies for increasing vitamin D levels:

Take a vitamin D supplement: These are readily available over the counter. A doctor may also prescribe a supplement or multivitamin. For most adults, the recommended dietary allowance (RDA) is 600 IU. For adults over 70, the RDA is 800 IU. For children under 12 months, it is 400 IU.

#Eat foods rich in vitamin D: Fatty fish such as tuna, salmon, and mackerel, as well as fish liver oils, are excellent natural sources. Beef liver, cheese, and egg yolks contain small quantities of vitamin D. Milk is fortified with vitamin D, as are many cereals.

#Increase exposure to natural sunlight: The risks of sun exposure might be greater than the risks of vitamin D deficiency for people vulnerable to sunburn, with a history of skin cancer, or with very pale skin. They should talk to a doctor about whether spending more time in natural light is a good idea or not.

Other lifestyle strategies that may support healthy vitamin D levels include:

Maintain a healthy body weight: Try taking walks outside to get daily exercise and exposure to sunlight.

#onitoring and treating medical conditions: This especially applies to those that effect gut, liver, and kidney health.

Using vitamin D supplements: Particularly for infants who are being breast-fed.

Talking to a doctor about any changes in health: Particularly if there is a family history of osteoporosis or vitamin D deficiency.

Tests for Vitamin D Deficiency

The most accurate way to measure how much vitamin D is in your body is the 25-hydroxy vitamin D blood test. Levels are expressed in nanomoles/liter (nmol/L) or nanograms/milliliter (ng/mL). (1 nmol/L = 0.4 ng/mL)

According to the Office of Dietary Supplements (ODS), the results can indicate the following:

deficiency: less than 30 nmol/L (12 ng/mL)

potential deficiency: between 30 nmol/L and 50 nmol/L (12 ng/mL – 20 ng/mL)

normal levels: between 50 nmol/L and 125 nmol/L (20 ng/mL – 50 ng/mL)

high levels: higher than 125 nmol/L (50 ng/mL)

If your vitamin D levels are low and you’re having symptoms of bone pain, your doctor may recommend a special scan to check for bone density. This painless scan helps to evaluate a person’s bone health.

Homoeopathy approach
Homoeopathy works by initiating the body’s inherent reaction, which then encourages the body to heal itself. The weak and brittle bones prone to fracture due to demineralization can be effectively strengthened with homoeopathic medicines. There are many medicines like Alumina, Calcarea carb, Calcarea phos, Iodium, Phosphorous, Silicea, Rhus Tox, Arnica, Acid fluor, Symphytum, Sepia, Mezereum etc. to set right the imbalance in metabolism. Also, they can boost up your immunity levels.

Carefully chosen constitutional remedies work on the totality and help you come out of the mental and physical affects of the
dysfunction.

आचार संहिता के बाद भी लगे है वसुंधरा के पोस्टर।

उदयपुर। आचार संहिता प्रभावी हो जाने के बाद भी शहर में कुछ स्थानों पर अभी भी मुख्यमंत्री के फोटो वाले सरकारी योजना का प्रचार करते बैनर आदि लगे हुए हैं। आचार संहिता लगने के बाद यूआईटी ने शहरभर में राजनीतिक या सरकारी योजनाओं में राजनीतिक लोगों के फोटो लगे पोस्टर, बैनर हटाए थे। इसके बाद भी कुछ स्थानों पर यह लगे हुए हैं। कुम्हारों का भट्टा स्थित कृषि विभाग के कार्यालय के बाहर अभी तक मुख्यमंत्री वसुंधरा के चित्र वाला बैनर लगा हुआ है।
अपनी मांगों को लेकर रोडवेजकर्मियों ने कई दिनों तक आंदोलन किया था। उनकी मांगे मुख्यमंत्री ने नहीं मानी लेकिन रोडवेज की बसें अभी भी मुख्यमंत्री का प्रचार कर रही हैं। आचार संहिता प्रभावी हो जाने के बाद भी रोडवेज की बसों पर मुख्यमंत्री के प्रचार वाले स्टीकर, पोस्टर व बैनर लगे हुए हैं। यही नहीं वसुंधरा सरकार द्वारा भामाशाह स्कीम में जिन महिलाओं को जियो फोन दिए थे उस पर वसुंधरा राजे का वाल पेपर लगा हुआ है इसके लिए उदयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संभागीय महासचिव मोहम्मद छोटू कुरैशी ने भी वसुंधरा सरकार द्वारा फ्री में रेवड़ियों की तरह बांटे गए जियो मोबाइल के वॉलपेपर पर दमक रहे वसुंधरा राजे के फोटो को हटवाने की मांग की है।

वल्लभनगर – दीपेंद्र कुंवर से माँगा इस्तीफा

उदयपुर। चुनाव आते ही सभी धुरंधरों ने अपनी चाल चलना शुरू कर दिया है। इसी के चलते मेवाड़ की सबसे गर्म सियासी सीट वल्लभनगर में भी हलचल षुरू हो गई है।
वल्लभनगर में जनता सेना के सुप्रीमों रणधीर सिंह भीडर गत चुनावों में निर्दलीय रूप से जीते और विधायक की कुर्सी पर काबिज हुए थे। लेकिन उनकी पत्नी दीपेन्द्र कुंवर को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेष उपाध्यक्ष का पद दे रखा है, ऐसे में क्षेत्र की महिला मोर्चा की टीम उनसे खासी नाराज चल रही है और उन्होंने महारानी सा से तुरन्त इस्तीफा देने की पेशकश की है। विधानसभा वल्लभनगर की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना टेलर का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें मीना टेलर ने कहा कि निर्दलीय विधायक और महारानी दीपेन्द्र कुंवर ने दोनो हाथों में लड्डू ले रखे है। महारानी सा एक तरफ तो वल्लभनगर से पार्टी से दावेदारी की बात कर रही है दूसरी तरफ जनता सेना का समर्थन कर रही है। ऐसे में साफ हो गया है कि यह दोनों मिलकर पार्टी की जड़ों में तेजाब डालने का काम कर रहे है। ऐेसे या तो महारानी सा को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर क्षेत्र की महिलाओं के साथ मिलकर पार्टी के हित में काम करना चाहिए।

53 Villages to get Free Primary Health Facilities through Mobile Vans by Hindustan Zinc

0

Hindustan Zinc under its Community Service Initiatives has launched 2 Mobile Health Vans in the districts of Udaipur (Zawar Miens area) and Chittorgarh covering more than 53 villages around its business locations. These mobile health vans will target rural & tribal areas that are currently devoid of adequate primary healthcare facilities. These Vans will provide free treatment to the villagers and are equipped to provide more than 10 types of Health related tests. Every mobile medical van are equipped with a doctor, driver and a coordinator along with the necessary medicines and diagnostic kits.

These Vans are being launched under the Smile on Wheels Campaign, in association with Smile Foundation.

Through this initiative, in Chittorgarh district more than 20000 rural people of 25 villages will be benefitted and in Udaipur, more than 15000 rural & tribal people of 28 villages will be benefitted.

Hindustan Zinc’s through its various health initiatives is committed to support measures for ensuring health and well-being of people living around its operational areas, as well as the public at large has been acknowledges for long. Apart from specialized care, thousands of families benefit from regular health, awareness, ayurvedic & other specialized camps that are organized in communities around the company’s operations.

सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव के दौरान गुलाब बाग़ में लगे बुक स्टाल पर इस्लाम और पैगम्बर विरोधी पुस्तकों की बिक्री – समाज के लोगों ने जताया विरोध कहा शांत शहर में अशांति फैलाने की बाहरी तत्वों की साजिश।

उदयपुर। नफरत का सौदा करने वाले कम नहीं है और यह कोई मौका नहीं चूकते। पिछले तीन दिनों से उदयपुर के गुलाब बाग़ में सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव चल रहा था जहाँ पर बाहर से आये कुछ लोगों द्वारा सत्यार्थ प्रकाश साहित्य के नाम पर कुछ किताबों की स्टालें भी लगी हुई थी यही। इन स्टालों में इस्लाम और पैगम्बर को बदनाम करने के लिए ऐसी पुस्तकों को बेच रहे थे जिसमे मुस्लिम के सबसे बड़े धर्म गुरु के बारे में आपत्तिजनक व्याख्या के थी। साथ ही इस्लाम और इस्लाम की धार्मिक किताब के बारे में आपत्तिजनक व्याख्या करती हुई पुस्तकों का बेचान किया जा रहा था। इन किताबों को लेकर उस वक़्त हंगामा हो गया जब कुछ मुस्लिम युवक वहां गए और उनकी नज़र जब उन किताबों पर पड़ी तो आक्रोशित हो गए। जब स्टाल मालिकों से पूछा तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाया। मामला बढ़ा तो पुलिस तक पहुंचा। अंजुमन के सदर मोहम्मद खलील सहित कई समाज के लोग सूरजपोल थाने जमा हो गए और थाना अधिकारी से कार्रवाई की मांग करने लगे। समाज के लोगों ने थाना अधिकारी को परिवाद दिया है और दो दिन के अंदर कार्रवाई करने की मांग की है। अंजुमन के सदर मोहम्मद खलील ने कहा है की गुलाब बाग़ के नवलखा महल में सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव में जो किताबे बेचीं जा रही थी उस स्टाल मालिक महोत्सव के आयोजक के खिलाफ कार्रवाई करे।
आज जबकि हर तरफ एक अजीब सा माहोल तय्यार किया जारहा है ऐसे दौर में इस तरह की पुस्तकों का खुलेआम स्टाल लगा कर बेचना एक धर्म के नाम पर दुसरे धर्म को बदनाम करने की कुछ घटिया लोगों की साजिश है। हद तो यह है कि हिंदी में छपी इस किताब का प्रकाशक पाकिस्तान के किसी पब्लिकेशन का नाम छापा हुआ है। पुलिस द्वारा इस बात की गहन जांच होनी चाहिए कि कहीं हिन्दू मुस्लिम में नफरत पैदा करने की साजिश तो नहीं जो इस तरह की किताबें सत्यार्थ प्रकाश महोत्सव के दौरान बेचीं जा रही है।
गुलाब बाग़ में जमा हुए युवाओं ने भी समझदारी दिखाते हुए वहां पर कोई विवाद नहीं किया और सूचना सीधे पुलिस को दी और समाज के जिम्मेदार लोगों को बुला कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। समाज के मोतबिर और अंजुमन कमिटी के सदर मोहम्मद खलील, नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान, पार्षद राशिद खान, मोहसिन खान ने भी बिना किसी हंगामे और बिना किसी विवाद के सूरजपोल थाना अधिकारी को रिपोर्ट देते हुए कारवाई करने की मांग की है। सदर मोहम्मद खलील का कहना है कि यह हमारे शांत उदयपुर में नफरत फैलाने की साजिश है।
पार्षद राशिद खान और मोहसीन खान ने भी कहा कि चुनाव है और शायद हो सकता है कि चुनाव के मद्देनज़र यह कृत्य बाहरी तत्वों द्वारा किया गया है। शहर में भाईचारे का माहोल है और यहाँ पर माहोल खराब करने की साजिश है। लेकिन इस साजिश को हम कतई कामयाब नहीं होने देंगे। इसीलिए हमने बिना किसी हंगामे के शांति पूर्वक रिपोर्ट दी है जिस पर हमे आशा है कि पुलिस उचित कारवाई करेगी।

तेल पर 2.5 रूपये की सरकारी छूट का नहीं निकला नतीजा – डीज़ल 76 के पार .

केंद्र और कई राज्यों द्वारा तेल कीमतों में राहत देने के बाद तेल के दामों में तीसरे दिन भी बढ़ोतरी हुई। राज्य में डीजल 76 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया। गौरतलब है कि रविवार को पेट्रोल प्रति लीटर 15 पैसे महंगा हुआ और सोमवार को 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को को पेट्रोल की कीमत 82.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल भी तीन दिनों में में 1.15 पैसे महंगा होकर 76.12 रुपए प्रति लीटर हो गया।
करों में राहत से पहले गुरुवार को पेट्रोल 84.43 रुपए व डीजल 77.55 रुपए प्रति लीटर था। उत्पाद शुल्क कटौती तथा सरकारी तेल कंपनियों की एक रुपए सब्सिडी दिए जाने के बाद ईंधन के दाम में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस मामले में निवेशकों को भरोसा दिया है। जेटली ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा, यह बात मैं अलग से स्पष्ट कर देता हूं कि तेल कीमतें फिर सरकारी नियंत्रण के दौर में नहीं जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2014 में तेल की कीमतों को सरकार के नियंत्रण से बाहर करने का फैसला लिया था। तब से हर दिन सुबह 6 बजे तेल की कीमतें बाजार के आधार पर तय होती हैं।
डिमांड एवं सप्लाई वित्त मंत्री जेटली ने भी तेल की बढ़ती कीमतों के पीछे मौजूद अंतरराष्ट्रीय कारणों का जिक्र करते हुए कहा था कि तेल उत्पादक देशों ने अपने उत्पादन को सीमित कर दिया है और इसलिए मांग और आपूर्ति (डिमांड एवं सप्लाई) में अंतर पैदा हो गया है, जिससे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।
दाम में कमी चुनावी लॉलीपॉप: कांग्रेस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी से सरकार का पाखंड उजागर हो गया है। यह कटौती पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए चुनावी लॉलीपॉप थी। इसे जीएसटी के दायरे में लाया जाए।
एेसे बढ़े दाम

तारीख        पेट्रोल          डीजल
4 अक्टबर    84.43       77.55
5 अक्टूबर    81.96       75.58
(उत्पाद शुल्क घटाया)
6 अक्टूबर    82.12       75.25
7 अक्टूबर    82.27       75.83
8 अक्टूबर    82.48       76.12

Amazon Great Indian Festival – फेस्टिवल पर अमेज़न भारी डिस्काउंट सेल जानिये कब से और कितना ?

सेल देखने के लिए फोटो पर क्लिक करिए .

Amazon Great Indian Festival सेल का आगाज़ 10 अक्टूबर से होगा। अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले यानी 9 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। अन्य ग्राहकों के लिए सेल की शुरुआत 10 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से होगी। Amazon Prime मेंबर्स 9 अक्टूबर को आयोजित Mi TV Pro Series की एक्सक्लूसिव फ्लैश सेल में हिस्सा ले सकेंगे। इसी के साथ सबसे पहले प्राइम मेंबर्स के पास Vivo V9 Pro को खरीदने का मौका होगा। स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के अलावा सभी अमेजन डिवाइस (Fire TV Stick, सेकेंड-जेन Echo स्पीकर्स, Kindle e-book) की कीमत में कटौती और शानदार डील्स मिलेंगी।

अमेजन सेल 15 अक्टूबर तक चलेगी। Vivo V9 Pro की कीमत वैसे तो 19,990 रुपये है लेकिन सेल के दौरान यह हैंडसेट डिस्काउंट के बाद 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा Redmi Y2, Honor 7C, Huawei Nova 3i, Honor Play, Realme 1 और Vivo Y83 की कीमत में भी कटौती की जाएगी। सेल के दौरान वनप्लस 6 पर 5,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद ग्राहक इस हैंडसेट को 29,999 रुपये में खरीद सकेंगे। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 पर अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

Amazon Pay के जरिए बिल का भुगतान करने पर प्राइम मेंबर को 2,400 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। अमेजन पे को टॉप-अप करने पर अतिरिक्त 300 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। 9 अक्टूबर को 32 इंच और 49 इंच वाला Mi TV Pro वेरिएंट पहली बार Prime मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन ने प्राइम मेंबर्स को कैशबैक और एक्सक्लूसिव ऑफर देने के लिए Swiggy, Yatra, BookMyShow और Urban Clap से पार्ट्नरशिप की है। अमेजन प्राइम मेंबर्स को स्मार्टफोन, टीवी, एप्लायंसेज, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक, होम और किचन प्रोडक्ट, फैशन और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। सलाह दी जाती है कि सेल शुरू होने से पहले पता और भुगतान संबंधित जानकारी को दर्ज कर लें। दो प्लान मौजूद हैं, आप चाहें तो एक साल का प्राइम सब्सक्रिप्शन 999 रुपये और प्रति माह वाला प्लान 129 रुपये में ले सकते हैं।

5 राज्यों में हो गया है चुनाव का एलान – देखलो अब तक के सर्वे किसके पक्ष में है ?

0

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है. इस साल नवंबर और दिसंबर की शुरूआत में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में वोटिंग होनी है. इनका रिजल्ट 11 दिसंबर को आएगा.

छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होगा. सबसे पहले नक्सली प्रभावित इलाके में 12 नवंबर को वोटिंग होगी. उसके बाद बाकी बचे हुए इलाके में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मध्यप्रदेश और मिजोरम में एक साथ चुनाव होने हैं. वहां पर 28 नवंबर को मतदाता वोटिंग मशीन पर बटन दबाएंगे. सबसे आखिर में राजस्थान और तेलंगाना में एक साथ मतदान होगा, यहां 7 दिसंबर को वोटिंग होनी है.

पिछले दिनों कुछ मीडिया संस्थानों ने चुनावी सर्वे करवाए हैं. इनके आधार पर जो तस्वीर निकल कर सामने आ सकती है वो कुछ इस तरह है.

India Today-Axis survey

राजस्थान- बदलाव चाहते हैं लोग

सर्वे के मुताबिक राजस्थान के लोग वसुंधरा राजे से बुरे तरीके से नाराज हैं. बताते चलें कि पिछली बार चुनावों में बीजेपी को 163 सीटें मिली थीं, वहीं कांग्रेस को 21 और अन्य को 16 सीटें मिली थीं. इस सर्वे में 9850 लोग शामिल हुए थे.

सरकार के कामकाज पर लोगों की राय

  • अच्छा रहा- 32 फीसदी
  • सामान्य- 15 फीसदी
  • बदलाव- 48 फीसदी

मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश के लोगों की पसंद:इस

फोटो:तरुण अग्रवाल

मध्यप्रदेश- बेहतर स्थिति में शिव का राज

सर्वे में सामने आया कि शिवराज अभी भी सीएम के तौर पर प्रदेश को लोगों की पहली पसंद हैं. लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है.

फोटो:तरुण अग्रवाल

सर्वे में शामिल लगभग आधे लोग शिवराज के कामों से संतुष्ट है. पर असंतुष्ट लोगों की भी बड़ी तादाद है. पिछले चुनावों में 230 में से बीजेपी को रिकॉर्ड 165 सीटें मिली थीं. वहीं कांग्रेस को 58 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था.

  • अच्छा रहा- 47 फीसदी
  • सामान्य- 13 फीसदी
  • बदलाव- 34 फीसदी

छत्तीसगढ़-अधर में लटकी मौजूदा सरकार

फोटो: तरुण अग्रवाल

सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री के तौर पर तो अब भी रमन सिंह लोगों की पहली पसंद हैं, लेकिन उनके काम को अच्छा करार देने वाले लोग माइनॉरिटी में हैं (अगर सामान्य और बदलाव को शामिल करें).

  • अच्छा रहा- 39 फीसदी
  • सामान्य- 11 फीसदी
  • बदलाव- 34 फीसदी

2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 49 सीटें, कांग्रेस को 39 और अन्य को 2 सीटें मिली थीं. इंडिया टुडे-एक्सिस का ये सर्वे टेलीफोन के जरिए कराया गया था, जिसमें कुल 4,598 लोग शामिल हुए.

ABP-CVOTER survey

BJP के छत्तीस‘गढ़’ में Cong के कब्जे का अनुमान

छत्तीसगढ़ में इस साल किसकी सरकार बनने जा रही है? राज्य के लोगों का सियासी मूड जानने के लिए एबीपी न्यूज ने सीवोटर के साथ मिलकर सर्वे किया. सर्वे के मुताबिक, 15 साल पुरानी बीजेपी की रमन सरकार को बड़ा झटका लग सकता है. बीजेपी को 2013 के मुकाबले 16 सीटों का नुकसान वहीं कांग्रेस को 15 सीटों के फायदे का अनुमान है.

सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 33, कांग्रेस को 54 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 49 सीटें, कांग्रेस को 39 और अन्य को 2 सीटें मिली थीं.

सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री उम्मीदवार?

सर्वे में ये भी जानने की कोशिश हुई कि छत्तीसगढ़ में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन है? नतीजों के मुताबिक, सर्वे में शामिल लोगों में से मौजूदा सीएम रमन सिंह को सबसे ज्यादा 34.3% लोगों ने पसंद किया है.

इसके बाद दूसरे स्थान पर अजीत जोगी हैं, जिन्हें 17.5% लोगों ने अपनी पसंद बताया है. भूपेश बघेल 8.6 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर है.

ABP न्यूज-सीवोटर सर्वे:

राजस्थान में राजे की भारी हार का अनुमान

सर्वे के मुताबिक, इस बार राजस्थान की वसुंधरा सरकार को बहुत बड़ा झटका लगने जा रहा है.

सर्वे के मुताबिक, राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 57, कांग्रेस को 130 और अन्य को 13 सीटें मिल सकती हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 सीटें, कांग्रेस को 21 और अन्य को 16 सीटें मिली थीं. इस लिहाज से बीजेपी को कुल 106 सीटों का नुकसान और कांग्रेस को 109 सीटों का फायदा होने का अनुमान है.

वोट शेयर में कांग्रेस की भारी बढ़त

इस साल 28 जून से लेकर 10 अगस्त तक हुए सीवोटर के इस सर्वे में अनुमान है कि कांग्रेस को वोट शेयर के लिहाज से काफी फायदा हो सकता है. पार्टी को 2013 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 17.7% वोट का फायदा हो सकता है. वहीं बीजेपी को 8.2 फीसदी वोट का नुकसान होने का अनुमान है.

सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री उम्मीदवार?

सर्वे में ये भी जानने की कोशिश हुई कि राजस्थान में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन है? नतीजों के मुताबिक, सर्वे में शामिल लोगों में से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को 40.6% लोगों ने पसंद किया है. इसके बाद दूसरे स्थान पर सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया हैं, जिन्हें 24.1% लोगों ने अपनी पसंद बताया है. सचिन पायलट 17.7 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर हैं.