उदयपुर . राजस्थान और यूपी तूफ़ान की चपेट में है . दोनों राज्यों के कई जिलों में तूफ़ान आया है जिसमे 72 लोगों की मोत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में 22 और यूपी में 50 लोगों के मरने की सूचना आई है .
राजस्थान के चार जिलों में बवंडर ने बुधवार को जमकर तबाही मचाई। इस दौरान हादसों में 22 लोगों की मौत हो गई। शाम करीब 6 बजे आए इस बवंडर की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे की रही। इन जिलों में देर रात तक बिजली गुल रही। 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। अलवर में तूफान से कई मकानों के टीनशेड और छतों पर रखी पानी की टंकियां उड़ गईं। यहां एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। इस दौरान कई पेड़ और बिजली के पोल धराशायी हो गए। कई जगह सड़कों पर और रेलवे ट्रैक पर पेड़ पोल गिरने से यातायात व्यवस्था ठप रही।
राजस्थान में ही नहीं बुधवार को आंधी-तूफ़ान की वजह से यूपी में भी काफी नुकसान पहुंचा है. पूरे राज्य में 50 लोगों की मौत हुई है. सबसे बुरा हाल आगरा का है. जहां 36 लोगों की मौत हो गई है. 35 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बिजनौर में 3, सहारनपुर में 2, बरेली, चित्रकूट, रायबरेली और उन्नाव में एक-एक लोगों की मौत हुई है. कई पशु भी हताहत हुए हैं.वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को आंधी-तूफ़ान और बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.
देखिये विडियो
https://www.youtube.com/watch?v=ryB4qMJ2tos&t=31s


शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। चाहे गुंडई हो या चोर उचक्केपन फिलहाल शहर में ये बेलगाम है। आये दिन कोई ना कोई बड़ी घटना सामने आरही है। मंगलवार को दिन दहाड़े ही



खाचरियावास (सीकर शेखावाटी में इन दिनों लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कहीं बेटियों को घोड़ी पर बैठाकर बिनौरी निकाली जा रही है तो कहीं ऊंट और टै्रक्टर पर बारात पहुंच रही है। ऐसी ही एक शादी सोमवार को सीकर में यादगार बन गई
शिक्षा सत्र अभी पूरा नहीं हुआ है। इसमें अभी करीब 15 दिन से ज्यादा का वक्त है। विद्यालयों में 30 अप्रैल को वार्षिक रिजल्ट घोषित करना था, लेकिन शिक्षक छुट्टियां पड़ने से पहले महफिल सजाने में लगे रहे। जालोर के सांचारे क्षेत्र के चितलवाना तहसील में आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेसावा के सरकारी स्कूल के शिक्षकों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह शराब की पार्टी कर रहे हैं और नशे में मस्तियां कर रहे हैं।
आजकल खादीधारी नेताओं को अपनी जबान पर कंट्रोल नहीं रहा। जनता के बिच में जो मूउह में आया बोल देते है यह नहीं सोचते की इसी जनता ने उन्हें चुन कर भेजा था। ऐसे एक नहीं बीसियों मामले है। हाल ही में मकराना विधायक श्रीराम भींचर जनता को गाली देने को लेकर विवादों में आगये है । सोशल मीडिया पर
उदयपुर। पशु चिकित्सक और पुलिस उप अधीक्षक दिव्व्य मित्तल के बिच चली रार अभी तक चल रही है। शनिवार को भी पशुचिकित्सक संघ ने दिव्या मित्तल के निलंबन की मांग को लेकर मार्च निकाला और चेतावनी दे है कि दिव्या मित्तल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। दिव्यामित्तल ने वरिष्ठ पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम की हुई गाय को जोर जबरदस्ती दिखाते हुए उन्ही कार में भर दी थी।