ZINC – helpful for Thyroid patients

0

Zinc may be helpful in patients with low T3 and may contribute to conversion of T4 to T3. In animal studies, Zinc deficiency lowered T3 and free T4 concentrations by approximately 30%. Levels of total T4 were not affected by Zinc deficiency. In a group of patients with low levels of free T3 and normal T4, but elevated rT3 and mild to moderate Zn deficiency, taking oral Zinc supplements for 12 months, normalized the serum free T3 and total T3 levels, decreased the rT3 and normalized TSH levels.

On the other hand, like iodine, too much Zinc may suppress thyroid function. Very high doses of Zinc interfere with copper absorption and can lead to serious and potentially fatal copper deficiency. Thus it is advised to take copper when supplementing with Zinc.

Hindustan Zinc is India’s only and world’s leading Zinc producer, proudly known as Zinc of India.

Pavan Kaushik

Article by- Pavan Kaushik, Head – Corporate Communication, Hindustan Zinc

१० अप्रेल को भारत बंद – क्या है इस वायरल मेसेज का सच जानिये।

0

उदयपुर। १० अप्रेल को भारत बंद यह सूचना हर किसी को व्हाट्सप्प से मिली होगी अब इस सूचना की हकीकत भी जान लीजिये। १० अप्रेल भारत बंद का आव्हान सिर्फ व्हाट्सप्प के जरिये ही फैलाया जा रहा है। सभी लोग पशोपेश में है कि १० अप्रेल को क्या होगा। कोण बंद करवा रहा है किसकी तरफ से बंद है। जब बंद के आवहान पर किसी संगठनों की बात करें तो किसी भी संगठन ने इस बंद की जिम्मेदारी नहीं ली है। ना ही पुलिस या गृहमंत्रालय के पास में इस तरह की कोई बात आयी है। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी कहा है की १० अप्रेल को भारत बंद जैसी बात को अफवाह बताया है। उनका कहना है की गृहविभाग के पास ऐसी कोई सूचना नहीं लेकिन फिर भी पुलिस द्वारा पूरी सतर्कता बरती जायेगी।
१० अप्रेल को भारत बंद है व्हाट्सअप पर वायरल होता यह मेसेज रुक नहीं रहा है लोग आगे से आगे फारवर्ड करते जा रहे है। लेकिन अभी तक की जानकारियों व् छानबीन के आधार पर माना जाए तो यह सिर्फ एक फेक वायरल मेसेज है जो किन्ही शरारती तत्वों द्वारा एससी एसटी द्वारा २ अप्रेल को भारत बंद के बाद फैलाया गया है की स्वर्ण जाती के लोग १० अप्रेल को भारत बंद रखेगें। २ अप्रेल को भारत बंद के दौरान पुरे देश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी और इसके बाद से ही १० अप्रेल को भारत बंद का मेसेज वायरल किया जारहा है जो सिर्फ एक अफवाह के अलावा कुछ नहीं।

खबरदार होशियार शहर के मालिक भाईसाब वार्डों के दौरे पर है ना कोई सवाल करे ना ही कोई समस्या बताये वरना,….

उदयपुर। हमारे शहर विधायक माननीय गृहमंत्री जी इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में वार्डों के दौरे पर है,. इसलिए सभी आम जन को सूचित किया जाता है कि गृहमंत्री जी से ना कोई सवाल पूछे ना ही कोई अपनी समस्या बताये,.. यह हमारे मालिक है इनसे गुलामों की तरह पेश आना चाहिए भाई हमारे शहर विधायक जी का सम्मान करें उन्हें पलक पावड़ों पर बैठाइए ,.. बेचारे चार चार साल में ये बड़ी मुश्किल से समय निकाल कर तो आपके वार्डों में आरहे है आपके हाल चाल जानने की नोटंकी करने,.. उस पर भी आप शहरवासी जब देखो तब, कचरा, सफाई, शराब का ठेका, टूटी सड़के जैसी मामूली समस्याएँ लेकर सामने आजाते हो उनका अनादर कर रहे हो। आपको पता नहीं है क्या यह बड़े हाकम है राज्य के गृहमंत्री है इन्हें अपने मालिक है ,… भाई इन्हें तो गुड में तोलो, जब आपके वार्ड में आयें इन्हें सिक्कों में तोलो, केलो में तोलो और अगर यह सब कुछ नहीं कर सकते तो अपने मूंह पर पट्टी बाँध कर गांधी जी के बंदरों की तरह चुपचाप बैठे रहो, तमाशा देखो इनकी बड़ी बड़ी बातें सुनो ताली बजाओ और घर चले जाओ। अगर सवाल किया तो फिर पुलिस जेल में डाल देगी क्यूँ कि तुम आम जनता हो जिसकी इन मंत्रियों के सामने बोलने की कोई ओकात नहीं, अगर समस्या बताई तो वोट कुँए में डालने की हिदायत मिल जाएगी क्यूँ कि तुम मामूली जनता हो और तुम्हारे इक्के दुक्के वोट से कोई फर्क नहीं पड़ता, मंत्री जी हमारे ही गृह क्षेत्र से 25 – 25 हज़ार वोटों से जीतते है तुम लोग क्या समझते हो ये तुम लोगों के 100-५० वोटों से जीतते है,… इनके लिए स्वर्ग से अप्सराएं और देवता आकर वोट करते है और तुम छोटे गरीब लोग 100-५० वोट नहीं देने की धमकी देकर भाईसाब का अपमान कर रहे हो ,.. भाईसाब आपतो लगे रहो,.. इस जनता के वोट कुँए में धकेलते रहो, जो युवा अगर जोश में आकर कुछ बोले तो अपने पास खादी की ठेकेदारी तो हे ही डलवा दो जेल में और पडवा देना जम कर जूते ,.. इस जनता के माजने ही ऐसे है कि यह जूते खाए ,.. आप फ़िक्र नहीं करो ये जनता जुते खा कर गन्दगी में रह कर सड़कों की धुल खा कर वोट आपको ही देगी आप चाहे कितनी भी इनके ऊपर थानेदारी करवा लो कितना भी महिलाओं का अपमान कर लो लेकिन वोट आपको ही मिलना है ,.. बस आप तो एन चुनाव के मोके पर हर समाज के कुछ बिकाऊ ठेकेदारों को खरीद लेना बाकी का काम वो सेट कर देंगे खेर,… अपन इस सेटिंग वाले काम में माहिर है .और भाईसाब कुछ युवा बड़े मूंह चलाने लगे है ज़रा उनको भी देख लीजिएगा में तो कहता हु इन पर देशद्रोह का मुकदमा ठोक दो अरे कुछ नहीं तो राजकार्य में बाधा का ही केस बनवा दो,… अगर ये भी नहीं तो भाईसाब 151 का ही केस बनवा लो बाकी काम आपकी पुलिस कर लेगी, आजकल 151 के केस में भी जेबें भर जाती है आपको नहीं पता होगा खेर क्यूँ नहीं पता होगा खाकी के करता धरता तो आप ही हो।
चलो खेर बात करते करते काफी दूर तक आगये पता नहीं क्या अनाप शनाप बक गया अपन तो बात करा रहे थे इन सवाल करने वालों की इन समस्या बताने वालों की,.. भाईसाब में तो कहता हूँ आपतो टेंशन मत लो ये तो कुछ लोग हे बोलते ही रहते है ,…इन्हें पता ही नहीं पूरा शहर स्मार्ट होते हुए भी कचरे के ढेर से अटा पड़ा है,.. जगह जगह पूरी सड़के खुदी हुई है,.सालों से निर्माण कार्य बड़ी आराम से चल रहे है, ट्राफिक की बेंड बजी पड़ी है,… वह सब इन्हें नहीं दीखता बस आजाते हे अपने अपने गली मोहल्लों की छोटी छोटी समस्या लेकर आखिर आप गृहमंत्री है कुछ तो लिहाज करें,.. आपने चाहे चार साल तक छोटे मोटे नाले नालियों के उदघाटन किया हो लेकिन आप आखिर है तो गृहमंत्री, आपके पास बड़ी बड़ी धाप समस्या लेकर आना चाहिए,..लेकिन क्या है ना भाईसाब ये जनता बड़ी मुर्ख है इं छोटे छोटे कामों में ही खुश हो जाती है,… शहर स्मार्ट हो ना हो इनको गली मोहल्ले स्मार्ट चाहिए,…ना समझ है इन्हें नहीं पता की अगर भाईसाब या अपने कोठारी साहब गली मोहल्ले स्मार्ट करने लगे तो शहर केसे स्मार्ट होगा,… खेर आप तो कटारिया जी एक काम करो मेरी मानो तो,.. आप जिस तरह कांग्रेसियों को चेलेंज देते हो ना की आप मुझसे बहस करलो मुझसे बात करलो खुले मंच आजाओ राजनीति छोड़ दूंगा, पार्टी छोड़ दूंगा,.. बस वेसे ही आप इस जनता को चेलेंज करो कि ये साफ़ सफाई कचरा नाली सड़क जैसे छोटी छोटी सम्स्यापों के अलावा कोई बड़ी समस्या हो तो बताओ,… में ठप्पे के साथ कह सकता हु एक भी हाथ उंचा नहीं होगा क्यूँ कि ये जनता निखट्टू है इन्हें कुछ पता ही नहीं होता यह तो अपनी छोटी छोटी समस्या लेकर बैठी रहती है इनको बड़े कामों से की कोई परवाह ही नहीं ये क्या जाने मंत्री बनाना क्या होता है. आपके नगर निगम के महापौर जी चाहते तो इस जनता को खुश कर सकते थे अपने कार्यकाल में वार्डों में ठीक से काम करवा कर लेकिन आप फ़िक्र मत करो अपने कोठारी जी ने भी सही किया,… छोटे छोटे गरीबों के झोपड़े तोड़ कर बड़े महलों वालों को डरा दिया,.. अब सांप भी मर गया और लाठी भी सोने की हो गयी ,.. वेसे भी गरीब से अपना क्या लेना देना ,.. कहावत तो सुनी होगी गरीब की जोरू शहर की भाभी होती है . चलो चलते चलते फिर कहता हूँ जाने दो क्या कहना ,.. बस ज्यादा कहा हो तो माफ़ करना बाकी ये पब्लिक है एक ज़माना था सब जानती थी और आज ये ज़माना है फेसबुक व्हात्सप और पुरे साधनों के होते हुए भी कुछ नहीं जानती।

व्यंग 

झीलों की नगरी की सबा सैयद गुजरात की जज बनेगीं .

उदयपुर पोस्ट। झीलों की नगरी की सबा सैयद का गुजरात की न्यायिक सेवा में चयन हुआ। न्यायिक सेवा में चुने जाने की खबर से परिवार और समाज के लोगों में काफी ख़ुशी है। सबा महिलाओं के लिए सन्देश देते हुए कहती है कि महिलाओं को न्यायिक सेवा में आने का प्रयास करना चाहिए जिससे की महिलाओं से जुड़े अपराधों को महिलाएं ठीक तरह से समझ कर न्याय कर सकती है।
उदयपुर की सबा सैयद (इशा) का गुजरात में सिविल जज पद पर चयन की खबर मिलते ही परिवार और समाज में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।उदयपुर के सेंट मेरिज से स्कूली शिक्षा, बीएन कॉलेज से ग्रेजुएशन और उसके बाद यहीं से एलएलबी कर चुकी सबा ने गुजरात न्यायिक सेवा की लिखित परीक्षा में पास होने के बाद साक्षात्कार में भी सफलता हासिल की। शहर के रामपुरा रोड पर गजसिंह जी की बाड़ी निवासी सबा के पिता सैयद फैयाज मोहम्मद बीएसएनएल के मुख्य लेखाधिकारी पद से रिटायर हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सिविल जज बनने की खबर पाते ही कई लोगों ने उनके घर पहुंच कर मुबारकबाद दी।
सबा ने संदेश दिया है कि महिलाएं आगे बढ़ें। वे न्यायिक सेवा में भी आने का प्रयास करें। आमजन को न्याय दिलाने को लेकर सबा ने कहा, आत्मा को संतोष रहे कि मैंने ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई और इसके साथ न्याय किया है। हर वक्त यही प्रयास रहेगा कि जो पद के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है, उसकी गरिमा बनी रही।
सबा ने राजस्थान में भी न्यायिक सेवा के लिए प्रयास किए थे। उन्होंने यहां से भी परीक्षा दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसी बीच गुजरात हाईकोर्ट की वेबसाइट पर गुजरात न्यायिक सेवा में 129 पदों के लिए वैकेंसी की जानकारी मिली तो फॉर्म भरा। करीब साढ़े सात हजार आवेदक थे, जिनमें से लगभग 500 पास हुए। इसके बाद 69 साक्षात्कार तक पहुंचे और इनमें से 42 का चयन हुआ।

6 विकेट से जीती किंग्स इलेवन पंजाब, केएल राहुल ने लगाई आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी- DD vs KXIP:

0

 मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ पहला मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। दिल्ली ने 167 रन का टारगेट दिया था, जिसे पंजाब की टीम ने 19 ओवरों में हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से ओपनर केएल राहुल ने आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने 14 गेंदों में 50 रन बनाए। राहुल को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। उनके अलावा करुण नायर ने भी फिफ्टी लगाई। दिल्ली की तरफ से कैप्टन गौतम गंभीर ने 55 रनों का योगदान दिया। ये उनकी 36वीं हाफ सेंचुरी थी।

आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी मुजीब रहमान

-अफगानिस्तान के 17 साल के मुजीब उर रहमान आईपीएल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने सरफराज खान का रिकॉर्ड तोड़ा।

-मुजीब आईपीएल खेलने वाले तीसरे अफगानिस्तानी खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले राशिद खान और मोहम्मद नबी सनराइडर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब स्कोरकार्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
लोकेश राहुल कै. शमी बो. बोल्ट 51 16 6 4
मयंक अग्रवाल कै. शमी बो. मोरिस 7 5 0 1
युवराज सिंह कै. शंकर बो. तेवातिया 12 22 2 0
करुण नायर कै. बोल्ट बो. क्रिस्चियन 50 33 5 2
डेविड मिलर नॉट आउट 24 23 1 0
मार्कस स्टोईनिस नॉट आउट 22 15 2 0

रन : 167/4 ओवर : 18.5 एक्स्ट्रा : 1

विकेट : 58/1, 64/2, 97/3, 138/4.

बॉलिंग : ट्रेंट बोल्ट : 3.5-0-34-1, मोहम्मद शमी : 2-0-26-0, अमित मिश्रा : 4-0-46-0, क्रिस मोरिस : 3-0-25-1, डेनियल क्रिस्चियन : 2-0-12-1, राहुल तेवातिया : 4-0-24-1.

दिल्ली डेयरडेविल्स स्कोरकार्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
कोलिन मनरो एलबीडबल्यू बो. मुजीब 4 6 0 0
गौतम गंभीर रनआउट (अक्षर) 55 42 5 1
श्रेयस अय्यर कै. राहुल बो. अक्षर 11 11 0 1
विजय शंकर कै. अक्षर बो. मोहित 13 13 0 0
रिषभ पंत कैच टाय बो. मुजीब 28 13 4 1
राहुल तेवातिया एलबीडब्ल्यू बो. अश्विन 8 5 1 0
क्रिस मोरिस नॉट आउट 27 16 1 1
डेनियर क्रिश्चियन 13 13 0 1

विकेट : 12/1, 54/2, 77/3, 111/4, 123/5, 152/6, 166/7

बॉलिंग : अश्विन : 4-0-23-1, मोहित शर्मा : 4-0-33-2, मुजीब उर रहमान : 4-0-28-2, अक्षर पटेल : 3-0-35-1, एंड्रयू टाय : 4-0-38-0, मार्कस स्टोईनिस : 1-0-7-0.

राहुल ने तोड़ा यूसुफ पठान का रिकॉर्ड

-राहुल ने 14 गेंद में हाफ सेंचुरी लगाकर यूसुफ पठान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पठान ने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।
-राहुल ने मोहाली में दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए।

गेंद खिलाड़ी टीम खिलाफ जगह साल
14 केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली डेयरडेविल्स मोहाली 2018
15 यूसुफ पठान केकेआर हैदराबाद कोलकाता 2014
15 सुनील नारायण केकेआर आरसीबी बेंगलुरु 2017
16 सुरेश रैना सीएसके किंग्स इलेवन पंजाब मुंबई 2014

आईपीएल के 44वें कप्तान बने अश्विन

-अश्विन आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तान बने हैं। वे 111वें, उनके बाद अंजिक्य रहाणे 97वें और मुरली विजय 92वें मैच में कप्तान बने थे।

– रविचंद्रन अश्विन पहली बार आईपीएल में कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरे। अश्विन इस लीग के 44वें कप्तान बने। 2008 से अबतक 43 कप्तान बन चुके हैं, जिसमें 24 कप्तान विदेशी, जबकि 19 कप्तान भारतीय रहे हैं। अश्विन 20वें भारतीय कप्तान हैं।

– गौतम गंभीर 2010 सीजन के बाद पहली बार दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। 2011 में उन्हें केकेआर ने खरीदा था, उसके बाद 2018 नीलामी से पहले रीलीज कर दिया था।

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान – उन ठगों की कहानी जिन्होंने अपने ढंग से लड़ी अग्रेजों से जंग और हज़ारों अंग्रेजों को उतारा था मौत के घाट – इदरीस खत्री

आमिरखान खान की आने वाली बहुचर्चित फिल्म  ठग्स ऑफ़ हिन्दुस्तान के लिए फिल्म समीक्षक इदरिस खत्री का पूर्वाकलन उन्ही की कलम से :

दोस्तो आमिर खान की फ़िल्म हो और चर्चा न हो और यहां तो आमिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ महानायक अमिताभ बच्चन जी भी है . तो दोस्तो ने फोन पर कहा कुछ इस पर भी लिखा जाए और  दोस्तो के इसरार पर मना नहीं कर पाया.

तो आइये हम बात करते है फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान पर बात करते है
जब हिन्दोस्तान पर अंग्रेजी हुकूमत थी तब अंग्रेजो ने एक ठग बैरम को पकड़ा था उस ठग ने अपने अपराध की स्विकारोत्ति (कंफेशन) की थी तब उस कन्फेशन के आधार पर एक नावेल लिखा गया था 1839 में फिलिप मेडौ टेलर द्वारा “कन्फेशन ऑफ ए ठग” और अब उसी नोवेल पर आधारित है फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान बन रही है जो दीपावली तक रिलीज़ होगी .
आमिर खान बैरम ठगों के सरदार का किरदार निभा रहे है जिसने कई अंग्रेजों के क़त्ल किये उसमे से उसे 931 तो याद थे . बाकी का हिसाब उसको नहीं पता था . उसके खास सहयोगी सय्यद आमिर अली ने भी इतने ही कत्लों में हिस्सा लिया और बैरम से ज्यादा कत्ल किये यह किरदार है अमित जी के पास .
फ़िल्म की कास्ट इतनी खूबसूरत है कि आमिर ने ट्वीट/फोन के ज़रिए आदित्य चोपड़ा निर्माता को शुक्रिया बोला और कहा कि अमित जी के साथ काम करने का सपना पूरा कर दिया. इस फिल्म में लेखन ओर निर्देशन सम्भाला है विजय कृष्ना आचार्य ने .
यह बात किसी से छुपी नहीं है कि आमिर अपने काम औऱ किरदार को लेकर इतने संजीदा होते है कि
चाहे गजनी के सिक्स पैक, 3 इडियट्स का इडियट, नोजवान, बच्चा, या दंगल का पिता हो वेसे ही खुद को ढाल लेते है
इस फ़िल्म में पंजाबी किरदार के लिए उन्होंने कानो को छिदवाया (पियरसिंग) करवॉई, दाड़ी, बाल बढ़ाए पूरा गेट आप वैसा ही दिया है . अमित जी से कुछ भी करवा लीजिये वह हरफनमौला है . जब यह दो महान हस्तियां फ़िल्म में हो तो दूसरे सभी गौण हो जाते है लेकिन कैटरीना, फातिमा सना शेख, ज़ीशान अय्यूबी, रोनित रॉय भी है फ़िल्म में.
फ़िल्म का संगीत दिया है शंकर एहसान लॉय ने,  फ़िल्म का बजट है 160 करोड़ .
आमिर ने मुनाफे में 70%लेने का करार किया है और निर्माता 30% पर भी राज़ी  हो गए है क्योंकि दंगल 2000 करोड़  पार किये है, वही सीक्रेट सुपर स्टार ने चायना में 300 करोड़  का व्यापार किया है. इस फ़िल्म से भी उम्मीद की जा रही है कि विश्व भर से 1000 करोड़  पार कलेक्शन कर सकती है .
अब कुछ चर्चा पीटर के नावेल पर भी करते है जिस पर फिल्म बनाई जा रही है .

विडियो भी देखिये

https://youtu.be/QWd1wgy_1pE

 

नोवेल के अनुसार ठग सफर में जा रहे करवा में शामिल हो जाते थे, ओर खाने में नशीली चीजे डालकर काफिला लूट लिया करते थे, ठग एक दूसरे को पहचान लिया करते थे, ठग बिरादरी माँ काली मो अपनी कूल देवी मान कर उनकी पूजा करते थे . ठग बाद बाद में अंग्रेजो को मारकर लूटपाट करने लगे थे, अंग्रेजो ने उन्हें पकड़ने के लिए एक खास सेना का गठन किया था बाद में यही ठग देश की आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजो के खिलाफ हो गए थे और अंग्रेजो की नाक में दम कर दिया था .
बैरम सरदार ने जो कत्ल किये उसमे से 931 कत्ल तो याद थे उसे उस वक्त में ठगों की बिरादरी ने 30 लाख से ज्यादा कत्लों को अंजाम दिया इसी वजह से उनका नाम ग्रीनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है|
दोस्तो ट्रेलर से फ़िल्म की भव्यता साफ दिख रही है
भव्यता का अंदाज़ा अमित जी/आमिर से लगाया जा सकता है
कूल मिलाकर इस साल बेहतरीन फ़िल्म की सौगात होगी
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के रूप में

आकलन

फिल्म समीक्षक – इदरीस खत्री

इदरीस खत्री
(फ़िल्म समीक्षक)

उदयपुर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुई कांग्रेसी पार्षद प्रमिला चौधरी

उदयपुर। जहाँ एक तरफ शहर विधायक व् गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया द्वारा शहरी विधानसभा क्षेत्र में वार्डों के दौरे में विवाद और विरोध उपज रहा था जिसकी वजह से भाजपा के पार्षद ही नहीं खुद गृहमंत्री भी परेशान थे लेकिन इन सबके बिच रविवार भाजपा के लिए राहत लेकर आया। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के वार्डों के दौरे के दौरान वार्ड ३१ की कांग्रेसी पार्षद कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। गृहमंत्री ने इसकी वजह बिना भेदभाव के वार्ड में करोड़ों का काम करना बताया वहीँ अब कांग्रेस के ३ में से मात्र २ पार्षद ही रह गए है।
गृहमंत्री गुलाबचन कटारिया का रविवार को वार्ड ३० ३१ ३२ व् ३३ वार्डों का दौरा था। इस दौरे के दौरान वार्ड ३१ की कांग्रेसी पार्षद प्रमिला चोधरी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। कटारिया ने पार्षद प्रमिला चौधरी का उपरना ओढा कर अपनी पार्टी में स्वागत किया। कटारिया ने कहा कि हमने कभी किसी वार्ड में पक्षपात नहीं किया चाहे वार्ड भाजपा पार्षद का हो या कांग्रेसी पार्षद का और यही वजह रही की वार्ड ३१ में करीब छह करोड़ से अधिक के काम हुए और इसीलिए पार्षद प्रमिला चौधरी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई है। गृहमंत्री और भाजपा के लिए चुनाव के पहले शहरी विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का बदलाव राहत देने वाला है वहीँ शहरी कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित होगा। जानकारी के अनुसार पार्षद के साथ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
इस दौरान नगर विकास प्रन्यास चैयरमेन रविन्द्र श्रीमाली,पूर्व मेयर रजनी डांगी,मनोहर चैधरी समेत कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। नगर निगम बोर्ड मे भाजपा के 49 पार्षद हो गए है जबकि कांग्रेस के 3 मे से 2 रहे गए है।
गौरतलब है कि शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के दौरे के दौरान पिछले कई दिनों से गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का विरोध किया जारहा था जिसको लेकर भाजपा के पदाधिकारी सहित गृहमंत्री भी परेशान थे और कई बार तो उनकी झल्लाहट भी सार्वजनिक रूप से देखने को मिली थी जैसे कि शुक्रवार को कटारिया द्वारा लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जाननी चाही। उस समय गहमागहमी का माहौल हो गया जब शहर के वार्ड 10 में ऊंटों के कारखाने पर शराब के ठेके को लेकर महिलाओ ने विरोध किया। महिलाओं की बात सुनकर कटारिया ने इस समस्या का समाधान निकाला तो महिलाएं मौका देखने पर अड़ी रही। महिलाओं के इस रवैये से गुस्सा हुए गृहमंत्री ने कहा कि मत देना वोट, अपने वोट खड्डे में डाल देना।

दर्दनाक हादसा: एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 3 बच्चों की मौत,

पोस्ट । चित्तौड़गढ़ के गांधी नगर इलाके में रहने वाले तीन बच्चों की नहाते समय गंभीरी नदी के बागलिया देह में डूबने से मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मरने वालों में दो सगे भाई व तीसरा उनकी भुआ का बेटा शामिल है।
गांधी नगर में मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पीछे रहने वाले शौकत अली के पौत्र व अब्दुल लतीफ के पुत्र रियाज (16) व दानिश (13) तथा शौकत अली के नवासे बिजय नगर के बरल निवासी नदीम (15) पुत्र नईम व उसका भाई मोबिन (17) रविवार को सुबह मदरसा जाने की कहकर घर से निकले थे, लेकिन चारों बच्चे मदरसा जाने के बजाए नहाने के लिए गंभीरी नदी के बागलिया देह चले गए।
वहां नहाते समय नदीम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए शेष तीनों बच्चों ने उसका हाथ पकड़ लिया। देखते ही देखते चारों बच्चे डूब गए। मौके पर खड़े राजू नामक युवक ने बच्चों को डूबते देखा तो उनमें से एक मोबिन को उसने पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राजू शौकत के यहां टेंट का काम करता है। शेष बच्चों को भी राजू ने पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।हादसे की खबर सुनते ही शौकत के परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रूदन थम नहीं पा रहा था। मौहल्लावासियों व परिचितों की आंखें भी नम थी। तीनों बच्चों के शव को ऑटो में डालकर सांवलियाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
नवासे की मौत की सूचना बरल गांव में रह रहे उनके परिजनों को मिली तो वे भी चित्तौड़गढ़ पहुंच गए। सबसे पहले पूर्व सभापति गीता देवी योगी व पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशनाथ अस्पताल पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई। बाद में विधायक चन्द्रभानसिंह, नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रमोद सिसोदिया, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना आदि अस्पताल पहुंचे।
बुझ गया घर का चिराग शौकत अली के पुत्र लतीफ के रियाज व दानिश दो ही पुत्र थे और दोनों की डूबने से मौत हो जाने से घर का चिराग ही बुझ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों के सात्वना देने पर भी रूदन थम नहीं पा रहा था।

IPL 2018: ड्वेन ब्रावो की तूफानी पारी में MI से जीत छीनी,CSK 1 विकेट से जीता

0

आईपीएल 2018 के अंतर्गत शनिवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच खेला गया मैच रोमांच की तमाम सीमाओं को पार कर गया. आखिरी क्षणों तक रोमांचक रहे इस मैच में चेन्‍नई ने एक विकेट से जीत हासिल की. ड्वेन ब्रावो ने निर्णायक क्षणों में 68 रन (30 गेंद, तीन चौके और सात छक्‍के) की चमत्‍कारी पारी खेलते हुए इस जीत का संभव बनाया. टूर्नामेंट के इस उद्घाटन मैच में मुंबई ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 165 रन बनाए. जवाब में खेलते हुए मुंबई टीम एक समय 105 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी और उसकी हार तय लग रही थी लेकिन ब्रावो ने कमाल करते हुए पारी के 18वें और 19वें ओवर में पलटवार करते हुए मुंबई से जीत छीन ली. पारी के 18वें ओवर में उन्‍होंने मैकक्‍लेंघन के ओवर में दो छक्‍के सहित 20 रन बनाए तो अगले यानी 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ तीन छक्‍के सहित 20 रन बना डाले. इन दो ओवरों में उनके तूफानी प्रहारों ने मैच की तस्‍वीर बदलकर रख दी और चेन्‍नई ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्‍य हासिल कर लिया. चेन्‍नई को जीत दिलाने के लिए केदार जाधव रिटायर होने के बाद बैटिंग के लिए वापस लौटे. अंतिम ओवर में उन्‍होंने मुस्‍तफिजुर को छक्‍का और चौका लगाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. उनके साथ इमरान ताहिर 2 रन बनाकर नाबाद रहे.

7 गेंदों पर 47 रन बनाने थे, ब्रावो ने खेल पलट दिया

17.1 ओवर : मैक्लेनाघन की गेंद पर ताहिर ने सिंगल लेकर स्ट्राइक ब्रावो को दिया।
17.2 ओवर :ब्रावो ने लांग ऑफ पर छक्का मारा।
17.3 ओवर : ब्रावो ने डीप मिडविकेट पर छक्का मारा।
17.4 ओवर : ब्रावो ने दो रन लिया।
17.5 ओवर : ब्रावो ने मिडविकेट पर चौका मारा।
17.6 ओवर : ब्रावो ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी।

12 गेंदो में 27 रन की थी जरूरत
18.1 ओवर : बुमराह के गेंद पर ब्रावो ने लांग ऑफ पर छक्का मारा।
18.2 ओवर : मिडविकेट पर ब्रावो ने छक्का मारा।
18.3 ओवर : ब्रावो ने दो रन लिए।
18.4 ओवर : ब्रावो कोई रन नहीं बना पाए।
18.5 ओवर : ब्रावो ने मिडविकेट के उपर से फिर छक्का मारा।
18.6 ओवर :बुमराह ने आखिरी गेंद पर ब्रावो को आउट कर दिया।

6 गेंदों पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे
19.1 ओवर : मुस्तफिजूर की गेंद पर जाधव कोई रन नहीं बना सके।
19.2 ओवर :जाधव दूसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना पाए।
19.3 ओवर : लगातार तीसरे गेंद पर जाधव रन नहीं बना पाए।
19.4 ओवर : जाधव ने फाइन लेग पर छक्का मारकर स्कोर बराबर कर दिया।
19.5 ओवर :जाधव ने चौका मारकर सीएसके को जीत दिला दी।

चेन्नई सुपरकिंग्स : स्कोरकार्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
शेन वॉटसन कै. लेविस बो. हार्दिक 16 14 1 1
अंबाती रायडू एलबीडब्ल्यू बो. मार्कण्डेय 22 19 4 0
सुरेश रैना कै. क्रुणाल बो. हार्दिक 4 6 0 0
केदार जाधव नॉट आउट 24 22 1 2
एमएस धोनी एलबीडब्ल्यू बो. मार्कण्डेय 5 5 0 0
रविंद्र जडेजा कै. सूर्यकुमार बो. मुस्तफिजूर 6 9 0 0
ड्वेन ब्रावो कै. रोहित बो. बुमराह 68 30 3 7
दीपक चाहर स्टं किशन बो. मार्कण्डेय 0 1 0 0
हरभजन कै. बुमराह बो. मैक्लेनाघन 8 5 1 0
मार्क वुड कै. मुस्तफिजूर बो. हार्दिक 1 3 0 0
इमरान ताहिर नॉट आउट 2 2 0 0

टोटल : 169/9 ओवर : 19.5 एक्स्ट्रा :7

विकेट : 27/1, 42/2, 42/3, 51/4, 75/5, 84/6, 105/7, 118/8, 159/9

बॉलिंग : मिशेल मैक्लेनाघन : 4-0-44-1, मुस्तफिजूर रहमान : 3.5-0-39-1, जसप्रीत बुमराह : 4-0-37-1, हार्दिक पंड्या : 4-0-24-3, मयंक मार्कण्डेय: 4-0-23-3

मुंबई इंडियंस : स्कोरकार्ड

बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा कै रायडू बो, वॉटसन 15 18 1 1
इविन लुईस एलबीडब्ल्यू बो. चाहर 0 2 0 0
ईशान किशन कै. वुड बो. ताहिर 40 29 4 1
सूर्यकुमार यादव कै. हरभजन बो. वॉटसन 43 29 6 1
हार्दिक पंड्या नॉट आउट 22 20 2 0
क्रुणाल पंड्या नॉट आउट 41 22 5 2

टोटल : 165/4, ओवर : 20,एक्स्ट्रा : 4

विकेट :7-1, 20-2, 98-3, 113-4

बॉलिंग : दीपक चाहर : 3-0-14-1, शेन वॉटसन : 4-0-29-2, हरभजन सिंह : 2-0-14-0, रविंद्र जडेजा : 1-0-9-0, मार्क वुड : 4-0-49-0, इमरान ताहिर : 2-0-23-1, ड्वेन ब्रावो : 4-0-25-0.

मुंबई टीम :रोहित शर्मा (कप्तान), इविन लुईस, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडे, मुस्तफिजूर रहमान, मिशेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह।

चेन्‍नई की पारी: ब्रावो ने असंभव को संभव बनाया 
चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की पारी की शुरुआत अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन ने की. मुंबई के लिए पहला ओवर मिचेल मैकक्‍लेंघन ने फेंका जिसमें रायुडू के चौके सहित 7 रन बने.दूसरे ओवर में मुस्‍तफिजुर रहमान गेंदबाजी के लिए आए. ओवर में रायुडू और वॉटसन ने एक-एक चौका जमाया.तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए. ओवर में उन्‍होंने मुंबई के बल्‍लेबाजों को केवल तीन रन बनाने दिए.पारी के चौथे ओवर में हार्दिक पंड्या ने शेन वॉटसन (16 रन, 14 गेंद,एक चौका, एक छक्‍का) को लेविस से कैच कराकर मुंबई को पहली सफलता दिलाई. वैसे इस ओवर में वॉटसन के छक्‍के समेत 12 रन बने. पांच ओवर के बाद मुंबई का स्‍कोर एक विकेट पर 39 रन था.पारी के छठे ओवर में हार्दिक पंड्या ने सुरेश रैना (4) को भी अपने भाई क्रुणाल पंड्या से कैच कराकर चलता कर दिया. इस झटके से चेन्‍नई टीम अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अंबाती रायुडू (22 रन, 19 गेंद, चार चौके) को नए गेंदबाज मयंक मार्कंडे ने एलबीडब्‍ल्‍यू कर दिया. सातवें ओवर तक ही चेन्‍नई टीम के तीन प्रमुख विकेट गिर चुके थे.9वें ओवर में चेन्‍नई को एमएस धोनी (5) के रूप में एक और झटका झेलना पड़ा. लेग ब्रेक बॉलर मयंक मार्कंडे फिर से यह कामयाबी लेकर आए. धोनी एलबीडब्‍ल्‍यू हुए. 10 ओवर के बाद चेन्‍नई सुपर‍किंग्‍स का स्‍कोर चार विकेट पर 56 रन था और टीम तमाम मुश्किल में नजर आ रही थी.

12वें ओवर में मुस्‍तफिजुर को रवींद्र जडेजा (12 रन, 13 गेंद, एक चौका) को सूर्यकुमार यादव से कैच कराते हुए चेन्‍नई की हालत और खस्‍ता कर दी. नए बल्‍लेबाज ड्वेन ब्रावो ने मार्कंडो को अगले ओवर में छक्‍का लगाया लेकिन वांछित रन रेट तेजी से ऊपर चढ़ रहा था और बल्‍लेबाजों पर दबाव बढ़ रहा था.13वें ओवर में चेन्‍नई की मुश्किलें और बढ़ गईं. केदार जाधव को रिटायर होकर पेवेलियन लौटना पड़ा. उनके स्‍थान पर बैटिंग के लिए आए दीपक चाहर (0) की पहली ही गेंद पर मार्कंडे का शिकार बन गए. युवा लेग स्पिनर मार्कंडे का यह तीसरा विकेट रहा. उन्‍होंने चार ओवर में 23 रन देकर यह विकेट लिए.पारी का 14वां ओवर (गेंदबाज मुस्‍तफिजुर) चेन्‍नई के लिए अच्‍छा रहा. ब्रावो और हरभजन ने इसमें 13 रन बनाए.15   ओवर के बाद चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का स्‍कोर सात विकेट पर 106  रन था.विकेटों की पतझड़ के बीच ड्वेन ब्रावो ने 18वें ओवर में मैकक्‍लेघन पर हमला बोला और दो छक्‍के लगाते हुए 20 रन ठोक दिए. आमतौर पर बेहद किफायती रहने वाले बुमराह को भी तीन छक्‍के लगाए. इस ओवर में भी 20 रन बने. यह ब्रावो की बैटिंग का ही कमाल था कि चेन्‍नई की जीत की उम्‍मीदें बढ़ने लगी थी. ब्रावो आखिरकार 68 रन (30 गेंद, तीन चौके और सात छक्‍के) बनाने के बाद बुमराह के शिकार बने. आखिरी ओवर में चेन्‍नई को जीत के लिए छह गेंद पर सात रन की जरूरत थी. रिटायर होने के बाद बैटिंग के लिए लौटे केदार जाधव ने मुस्‍तफिजुर को छक्‍का और फिर चौका जड़ते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया.

विकेट पतन: 27-1 (वॉटसन, 3.4), 42-2 (रैना, 5.6), 42-3 (रायुडू, 6.3), 51-4 (धोनी, 8.3) ,75-5 (जडेजा , 11.6), 84-6 (चाहर, 12.6), 105-7 (हरभजन, 14.5), 118-8 (मार्क वुड, 16.3), 159-9 (ब्रावो , 18.6)

मुंबई इंडियंस की पारी: क्रुणाल पंड्या की जोरदार बल्‍लेबाजी 
चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए पहला ओवर दीपक चाहर ने फेंका जिसकी चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जमा दिया. आईपीएल 2018 की यह पहली बाउंड्री रही. ओवर में 5 रन बने.दूसरा ओवर शेन वॉटसन ने किया.इस ओवर में केवल दो रन बने.पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चेन्‍नई को सफलता मिली जब चाहर ने लेविस (0)को एलबीडब्‍ल्‍यू कर दिया.पारी के चौथे ओवर में वॉटसन को रोहित शर्मा ने कवर्स के ऊपर से छक्‍का जमाया लेकिन इसी ओवर में वे ऐसा ही शॉट दोहराने की कोशिश में रायुडू को कैच दे बैठे. रोहित ने 18 गेंद पर 15 रन बनाए.पांच ओवर के बाद स्‍कोर दो विकेट पर 26 रन था.छठे ओवर में सूर्यकुमार यादव ने वॉटसन को पहले चौका और फिर छक्‍का जड़ा. इस ओवर में 13 रन बने.सातवें ओवर में हरभजन सिंह गेंदबाजी के लिए आए, इसमें 4 रन बने.आठवें ओवर में रवींद्र जडेजा आए जिनका स्‍वागत ईशान किशन ने दो चौके लगाकर किया. इसी ओवर में मुंबई का स्‍कोर 50 रन के पार पहुंचा. हरभजन की ओर से फेंके गए पारी के 9वें ओवर में भी 10 रन बने.10 ओवर के बाद स्‍कोर दो विकेट पर 65 रन था.

पारी के 11वें ओवर में आए इमरान ताहिर को ईशान किशन ने पहली गेंद पर चौका, दूसरी गेंद पर छक्‍का और तीसरी गेंद पर चौका लगाया. ओवर में 18 रन बने. अगले ओवर में बारी सूर्यकुमार यादव की थी, उन्‍होंने ड्वेन ब्रावो की पहली तीन गेंदों पर लगातार चौके जमा दिए. मुंबई का तीसरा विकेट 13वें ओवर में सूर्यकुमार यादव (43) के रूप में गिरा, जिन्‍हें वॉटसन ने हरभजन से कैच कराया. सूर्यकुमार की 29 गेंदों की शानदार पारी में छह चौके और एक छक्‍का शामिल था.सूर्यकुमार और ईशान की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए तेजी से 78 रन की साझेदारी की.पारी के 15वें ओवर में ताहिर को फिर वापस लाया गया.उन्‍होंने ईशान किशन (40 रन, 29 गेंद, चार चौके, एक छक्‍का) को मार्क वुड से कैच कराकर चेन्‍नई को चौथी कामयाबी दिलाई. क्रीज पर अब पंड्या भाई, हार्दिक और क्रुणाल थे.16वें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मार्क वुड को छक्‍का जमा दिया. इस ओवर में क्रुणाल ने दो चौके भी लगाए. ओवर में 19 रन बने.पारी के 18वें ओवर में ब्रावो ने पंड्या बंधुओं को महज तीन रन ही बनाने दिए. क्रुणाल ने इसकी भरपाई अगले ओवर में करते हुए मार्क वुड के ओवर में दो चौके और एक छक्‍के सहित 17 रन ठोक दिए. क्रुणाल (नाबाद 41,22 गेंद, पांच चौके और दो छक्‍के) और हार्दिक (नाबाद 22, 20 गेंद, दो चौके) की तेजतर्रार पारियों की मदद से मुंबई 20 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन के सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचने में सफल रही. हालांकि पारी की आखिरी गेंद पर हार्दिक चोटिल हो गए.

चेन्‍नई के प्रशंसकों ने धोनी को पीली जर्सी में देखने के लिए दो साल का इंतजार किया. इसकी बानगी चेपाक मैदान पर अभ्यास मैच के दौरान देखने को मिली जब बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े. उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्‍स टीम से तीसरी ट्रॉफी का इंतजार होगा.दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़खानी विवाद और चोटों के कारण चार बेहतरीन खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे. मिचेल स्‍टॉर्क और कागिसो रबाडा चोट के कारण बाहर हैं जबकि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर गेंद से छेड़खानी प्रकरण में एक साल का प्रतिबंध झेलने के कारण नहीं खेल सकेंगे.

शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रही है ओस्तवाल एजुकेशन सोसायटी

उदयपुरए । मंगलवाड़ में स्थित ओस्तवाल एजुकेशन सोसायटी की ओर से संचालित यूएस ओस्तवाल साइंस एण्ड आर्ट्स कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों में मिलने वाली आज के समय की आधुनिक शिक्षा का यहां भरपूर लाभ ले रहे हैं।
निदेशक भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी सुमतिलाल बोहरा ने बताया कि 13 जुलाई 2016 से संचालित उक्त कॉलेज ने अपने प्रारम्भिक काल से ही आधुनिक एवं हाईटेक शिक्षा के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान बना रहा है। बोहरा ने यहां की अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि यहां की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता के कारण अब तक शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहे हैं साथ ही अभ्यास एवं मूल्यांकन के साथ भी उत्कृष्ण परिणाम रहे हैं। यहां की शिक्षा प्रणाली मैत्री पूर्ण के साथ ही सह शिक्षा प्रणाली है। खास बात यह है कि यहां पर
रोजगारपरक स्कील डवलपमेन्ट शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया जाता है। पेशेवर सलाहकारों के साथ छात्रों को फील्ड का अनुभव करवाया जाता है। समय. समय पर छात्रों को शैक्षिक भ्रमण पर भी ले जाया जाता है। अन्य शिक्षण संस्थाओं के मुकाबले यहां की फीस भी न्यूनतम है।
बोहरा के अनुसार मंगलवाड़ से 40 किलोमीटर तक के दायरे में छात्रों को लाने. जाने के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध है। जो गरीब तबके के वास्तव में पात्र प्रतिभावन छात्र होते हैं उनके लिए भी यहां पर निशुल्क शिक्षा का प्रावधान हैं। बच्चों की रूचि के अनुसार ही उन्हें कोर्स करवाये जाते हैं। विभिन्न प्रकार के खेलों तथा संगीत की शिक्षा भी यहां पर पूर्ण प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा दी जाती है। यहां पर साइंसए आर्ट्स ए कॉमर्सए बीसीए एवं बीबीए एवं फार्मेसी के कोर्स भी यहां करवाए जाते हैं। डिग्री लेने के बाद बच्चों को रोजगार के लिए भटकना न पड़े इसके लिए कॉलेज में ही रोजगार शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।
बोहरा के अनुसार उनका मकसद युवाओं को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ रोजगार उपलब्ध कराना है ।