उदयपुर। डबोक थाना क्षैत्र में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रोला कार पर जा गिरा। हादसे में आस्टे्रलियन दंपत्ति की मौत हो गई तथा कार चालक घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर में डबोक थाना क्षैत्र सिसम घाटी रिलायन्स पेट्रोलपम्प के सामने अनियंत्रित ट्रोला कार पर जा गिरा। हादसे में कार चालक सीसवी नाथद्वारा निवासी सुरेश पुत्र शंकरलाल पुरोहित, आस्टे्रलिया निवासी जैम्स ग्रांट ग्रिगोरा ी(६९)एवं उसकी पत्नी मेरी ग्रान्ट पेट्रीसिया (६८) गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए समीप स्थित मां भगवती चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां आस्ट्रेलियन दंपति की मौत हो गई। लेक पेलेस हॉटल से कार में सवार आस्ट्रेलियन दंपति दिल्ली जाने के लिए डबोक एयरपोर्ट जा रहे थे। बीच रास्ते सिसम घाटी रिलायन्स पेट्रोल पंप के सामने चित्तो$डगढ की तरप* से आ रहा ट्रोला अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर च$ढने के बाद कार पर जा गिरा। हादसे में की सूचना मिलने पर डबोक थानाधिकारी जितेन्द्र ऑचलिया, ए एस आई रघुनाथसिंह मय जाप्ता ने मोके पर पहुच कर आस्ट्रेलियन दंपत्ति एवं कार चालक को बाहर निकाल निजी चिकित्सालय पहुचाया। पुलिस ने मृतक आस्टे्रलियन दंपत्ति के शवों को एम बी चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा दूतावास को सूचना दी है। जहां से प्रतिनिधी अथवा मृतक के परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम होगा।
अनियंत्रित ट्रोल कार पर जा गिरा, आस्ट्रेलियन दम्पत्ति की मौत
ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के चुनाव २२ को
उदयपुर, दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन के द्विवार्षिक चुनाव २२ दिसम्बर को होंगे। इसके लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट जयकृश्ण दवे ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और नामांकन पत्र प्रस्तुत किये जा चुके हैं। दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाईजशन के जनवरी, २०१४ से दिसम्बर, २०१५ तक के लिए उपरोक्त पदों हेतु २२ दिसम्बर प्रात: ११ बजे से ४ बजे तक प्रतापनगर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संगठन कार्यालय पर मतदान होगा। इस हेतु ६ दिसम्बर को सम्पन्न नामांकन पत्रों के प्रस्तुतिकरण में चंचल कुमार अग्रवाल, इन्द्रसिंह चोर$िडया, नवीन नागौरी ने अध्यक्ष पद पर नामांकन प्रस्तुत किए। इसके अलावा २० अन्य उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। १० दिसम्बर को नाम वापसी का अंतिम दिन है तत्पश्चात २२ को मतदान एवं उसी दिन मतगणना होगी।
जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधडी
उदयपुर, सुखैर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियो के खिलाफ फर्जी तरीके से जमीन का विक्रय इकरार कर लाखों रूपये हडप धोखाधडी करने का मामला दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शोभागपुरा निवासी धूलिराम पुत्र जेतराम डांगी, सी पी एस स्कूल के पास न्यू भूपालपुरा निवासी जमनालाल पुत्र रतनलाल माजली, ख्यालीलाल पुत्र रतनलाल ने परिवाद जरिये न्यू बेदला निवासी नमित शर्मा पुत्र हरिश चन्द्र शर्मा , जैन मंदिर के पास केशव नगर निवासी दिपेन्द्र पुत्र रामचन्द्र नागदा के खिलाप* मामला दर्ज करवाया। कि आरोपियों ने राजस्व ग्राम बेदला में स्थित भूखण्ड बताते हुए मूल खातेदार के पावर के आधार पर बेचने का विक्रय इकरान किया । इस पर आरोपियों ने धूलीराम से ५ नवंबर ११ को २ लाख, जमनालाल से १ अगस्त १२ को १ लाख, ख्यालीलाल से २ लाख रूपये एडवांस लिये। आरोपियों ने विक्रय इकरार के अनुसार निर्धारित समय पश्चात रजिस्ट्री नहीं करवाई। इस संबंध में प$डताल करने पर पता चला कि आरोपियों का उत्त* भूखण्ड से किसी प्रकार का स्वामीत्व नहीं होना पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इससे पूर्व आरापी बेदला निवासी महेश पुत्र किशनलाल, टेकरी निवासी माधुसिंह पुत्र बालूसिंह, भूपालपुरा निवासी वेणीराम पुत्र जंगनाथ लाखों रूपये नकदी वसूल वसूल कर धोखाध$डी कर चुके है। जिनके खिलाप* सुखेर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
वोटर बना गया “लल्लू” या “पोल” में “पोल-पट्टी”
उदयपुर। राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदाता या तो एक्जिट पोल में जुटी एजेन्सियों को लल्लू बना गया, या फिर एजेन्सी के पंडित गुणा-भाग में चूक गए? बुधवार को आए विभिन्न एजेन्सियों के एक्जिट पोल के बाद ये दो बड़े सवाल उठ खड़े हुए हैं। दिन भर लोगों में एक्जिट पोल को लेकर ही चर्चा रही और लगता है इस एक्जिट पोल की पोलपट्टी रविवार को दिन में एक बजे तक जनता के सामने आजायेगी ।
एक्जिट पोल परिणामों में एक ही राज्य में पार्टी विशेष की सीटों को लेकर सामने बड़े अंतर के चलते अब जनता भी किसी निष्कर्ष पर पहुच पाने के बजाय दुविधा में फंसी नजर आ रही है।
खासकर दिल्ली की बात करें तो यहां एक्जिट पोल की पोल-पट्टी जनता के सामने पूरी तरह से खुल कर सामने आ गई। यहां एक एजेन्सी ने जहां आप पार्टी को सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर सामने ला दिया, तो दूसरे ने महज छह सीटों पर ही सिमटा दिया। कहीं भाजपा 29 सीटों पर अटक गई है तो किसी एजेन्सी ने 41 सीटों के साथ भाजपा को सत्ता पर काबिज कर दिया है।
काम का रखो, बाकी उड़ा दो!
एक्जिट पोल परिणाम सामने आने के बाद राजनीतिक दलों का भी रोचक रवैया सामने आया है। हर दल परिणामों में उसके लाभ वाले हिस्से को तो अपना रहा है, जबकि जहां नुकसान दिख रहा है, उसे स्वीकार नहीं कर रहा। कांग्रेस ने सभी एक्जिट पोल के परिणामों को सिरे से नकार दिया है। सीटों में इतने बड़े अंतर की बात को आधार बता कर पार्टी ने तो फिर से अपनी पुरानी मांग दोहरा दी है कि ऎसे सर्वेक्षणों पर रोक लगनी चाहिए। दूसरी ओर, प्रफुçल्लत भाजपा अपनी जीत की बात तो मान रही है, लेकिन यह नहीं मान रही कि दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा भी हो सकती है।
चुनाव सही नहीं या गणितीय त्रुटि
विशेषज्ञ इस पूरी गफलत में गणितीय त्रुटि या परिस्थितियों के गलत चुनाव को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एक समाचार वेबसाइट ने विशेषज्ञें के हवाले से बताया है कि संभवत: इसमें एजेन्सियों ये वोटर से साक्षात्कार के स्थान चुनने में गलती हुई है। गणितीय त्रुटि या फिर वोटों के आधार पर हार-जीत के आकलन में भी त्रुटि की आशंका है।
महिला पत्रकार से छेड़छाड़, डेयरी का पूर्व एमडी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर डेयरी से रिटायर्ड पूर्व एमडी पर एक महिला पत्रकार से घर बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस संबंध में राजधानी जयपुर के सांगानेर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रणवीर सिंह गोदारा की उम्र 65 साल और उस पर फेसबुक के जरिए युवतियों को दोस्ती का झांसा देकर घर बुलाता और उनसे छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप है। पुलिस ने गोदारा को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनसुार पिछले दिनों उसने वैशाली नगर निवासी एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल की महिला पत्रकार से फेसबुक पर दोस्ती की। काफी दिनों तक चेटिंग चलती रही। उसके बाद आरोपी ने महिला पत्रकार से कहा कि उसे डेयरी की बड़ी खबर देगा, इसलिए मिलने आओ। पीडिता ने अपने मित्रों को उसकी जानकारी दी और उससे मिलने चली गई। आरोपी उसे गोपालपुरा से अपनी गाड़ी में ले गया और घर पर छेड़छाड़ व अश्लीलता की। इस बीच पीडिता ने अपने मित्र को फोन कर बुला लिया और थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया।
रास्ते में खरीदी शराब की बोतल
एसीपी बाघसिंह ने बताया कि पीडिता का कहना है कि आरोपी ने गोपालपुरा के पास ही एक दुकान से शराब की बोतल खरीदी। उसने पीडिता को भी शराब पीने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने उसे कुछ दूर जाकर एक स्वीट कैटर्स से खाने के लिए कुछ दिलाया। घर ले जाने के बाद आरोपी ने शराब पी और पत्रकार से छेड़छाड़ की।
दिखाने लगा बैडरूम
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी उसे घर ले जाकर अपना घर, बैडरूम व बाथरूम तक दिखाने लगा। आरोपी ने उसे बाथरूम की चाबी दी और फ्रेश होने के लिए भी कहा। इस बीच वह खुद शराब पीने लगा। पीडिता ने आरोपी के मंसूबों को भांप लिया और अपने मित्र को इसकी जानकारी दी। मित्र के पहुंचने के बाद वह सांगानेर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बुधवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शादी के बहाने दो भाइयों ने विवाहिता से किया दुष्कर्म
जयपुर। राजधानी जयपुर में गुरूवार को बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया। एक युवक ने पहले तो अपने किराएदार की बीवी से दोस्ती गांठकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने खुद की सरकारी नौकरी लगने पर महिला की अपने भाई से दोस्ती करवा दी। महिला को धोखे का सिलसिला यहीं नहीं रूका उसने अपने पति से तलाक ले लिया और आरोपी के भाई के साथ लिव-इन में रहने लगी। लिव-इन में रहने के बाद आरोपी के भाई ने भी शादी से इनकार कर नाता तोड़ लिया। सांगानेर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में एक की सालभर पहले सचिवालय के गृह विभाग में नौकरी लगी है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उपेन्द्र सिंह जयपुर के निर्माण नगर और उसका फुफेरा भाई त्रिभुवन गांधी नगर में रहता है। दोनों के खिलाफ पीडिता ने 28 नवम्ब्ार को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसने 1998 में सिरोही निवासी युवक से लव मैरिज की थी। 2008 में पति-पत्नी जयपुर आ गए और निर्माण नगर में उपेन्द्र के मकान में किराए से रहने लगे। इस दौरान पीडिता की उपेन्द्र से नजदीकी बढ़ गई और वह पति की कमाई से रूपए छिपाकर उपेन्द्र को देने लगी।
आरोपी उपेन्द्र ने शादी का झांसा दे उससे शारीरिक संबंध बना लिए। शक होने पर पति ने सांगानेर के प्रताप नगर में फ्लैट खरीद लिया और वे वहां रहने लगे। लेकिन उपेन्द्र से उसके संबंध जारी रहे। सालभर पहले उपेन्द्र की सरकारी नौकरी लग गई। उपेन्द्र ने उससे दूरी बना ली और खुद के फुफेरे भाई त्रिभुवन से दोस्ती करवा दी। इसके बाद त्रिभुवन ने भी पीडिता को शादी करने का झांसा दिया। इसपर पीडिता ने 2012 में अपने पति से तलाक ले लिया।
इसके बाद वह गांधी नगर स्थित उपेन्द्र के सरकारी क्वार्टर में त्रिभुवन के साथ रहने लगी। लेकिन कुछ दिनों पहले त्रिभुवन ने पीडिता को शादी से इनकार कर दिया और दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी में जुट गया। इस पर पीडिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करादी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फेसबुक, गूगल, टि्वटर के 20 लाख पासवर्ड हुए लीक

वाशिंगटन। सोशल साइट्स व इंटरनेट यूजर्स की निजता फिर खतरे में है। दुनियाभर में फेसबुक, गूगल और टि्वटर के लाखों पासवर्ड इंटरनेट पर पोस्ट कर दिए गए हैं।
कंप्यूटर शोधकर्ता ट्रस्ठवेव स्पाइडरलैब्स की मानें तो 20 लाख अकाउंट्स के यूजरनेम और पासवर्ड हैक कर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिए गए। इनके जरिए हैकर्स फेसबुक, गूगल, याहू, टि्वटर और लिंकेडिन जैसी लोकप्रिय वेबसाइट्स तक पहुंच बना लेते हैं। यह हैकिंग उन अकाउंट्स की हुई है जिनके पासवर्ड बेहद सामान्य थे।
इससे पहले अक्टूबर में एडोब के करीब करोड़ों यूजर्स के पासवर्ड हैक किए गए थे। यह हमला इतना बड़ा था कि अन्य वेबसाइट वेंडर्स भी इससे प्रभावित हुए थे। इसका कारण यह था कि अधिकांश लोग अन्य वेबसाइट्स पर भी वही यूजरनेम और पासवर्ड यूज करते हैं। हालांकि इससे एक चीज यह सामने आई कि कितने लोग आसानी से याद रखे जाने वाले पासवर्ड यूज करते हैं।
मुफ्त में जमीन की लूट मची, भूमाफियां पहुच गए कब्जा करने
उदयपुर। खेल गॉंव के पास स्थित पहाड़ी पर भू माफिया और बस्ती वालों द्वारा पिछले दो दिन से किये जा रहे अवैध कब्जे गुरूवार को युआईटी और पुलिस ने कारवाई करते हुए हटाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की गाड़ोलिया लोहार समाज को नि:शुल्क भूमि आबंटन योजना थी। इसके तहत इस समाज के लोगों को मादड़ी और बेड़वास में जमीन आबंटित की गई थी, लेकिन इनमें से आठ बच गए, जिनकों यूआईटी तहसीलदार ने उक्त पहाड़ी की तलहटी में डपिंग यार्ड की तरफ जाने वाले रास्ते पर भूखंड देने की बात की थी। इस पर समाज के लोग वहां पर जमीन देखने गए थे। इन्हें देखकर भूमाफियाओं ने आसपास के बस्तीवासियों को उकसाया और पहाड़ी पर कब्जा करने के लिए प्रेरित कर दिया। इससे कई बस्ती वाले पहाड़ी पर चढ़ गए और कब्जे शुरू हो गए। जबकि खेल गॉंव के पास स्थित यह पहाड़ी युआईटी के खाते में दर्ज है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से चुनाव के चलते अधिकारियों की व्यस्तता का फायदा उठाते हुए उक्त पहाड़ी पर असमाजिक तत्वों ने और भूमाफिया ने भूखंडों की लूट मचा दी, और वहाँ पर बाउंड्री बना कर, पत्थर कड़ी कर कब्जे करने शुरू हो गए यही नहीं कई गुंडे भू माफियाओं ने तो पैसे ले ले कर वहाँ कब्जे करवाना शुरू कर दिया दो दिन में तो कब्जे धारी पूरी पहाड़ी की चोटी तक पहुच गए। आज दिन में इन कब्जों की खबर शहर में आग कि तरह फैली और उस पहाड़ी से सटी अन्य पहाड़ियों पर भी लोग कब्जा करने के लिए पहुच गए। दिन को भूमाफियाओं की कारे मोटर साइकिल पहाड़ी की तलहटी में लाइन लग गयी और करीब ७०० – ८०० लोग अपने अपने कब्जे को बाउंड्री बनाने में लग गए । दिन को सुचना यु आई टी और पुलिस को लगी तो संयुक्त कारवाई करते हुए वहाँ से कब्जे हटाये गए और लोगों को वहाँ से भगाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया जिसमे
देवरों के नाम पर हो गए स्थाई कब्जे: पहाड़ी पर पहले नांदी फाउंडेशन से कुछ आगे एक आवरी माताजी का मंदिर बनाया गया, जो धीरे-धीरे पक्के निर्माण में बदल गया। इसके बाद पास ही में कुछ लोगों ने एक झंडा गाड कर स्थानक बनाया दिया। इसके आसपास भी पक्का निर्माण किया गया। इसी प्रकार डंपिंग यार्ड की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी कई जगह देवरें बना दिए गए हैं। यह सिलसिला पिछले पांच वर्षों से जारी है, लेकिन यूआईटी कार्रवाई के अभाव में ये देवरे बढ़ते ही जा रहे हैं।
पिछले दो दिन से खेल गॉंव के पास यु आई टी के खाते में दर्ज पहाड़ी पर कई लोगों ने कब्जे कर लिए थे तथा झंडे और देवरे बना कर भी कब्जे कर लिए थे कई लोगों ने बाउंड्री का काम भी हुरु कर दिया था जिसको आज यु आई टी पुलिस के साथ कारवाई करते हुए कब्जे हटाये और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ………आर पी शर्मा – यु आई टी सेक्रेटी
हमने दबा दिया बटन नेताओं के भविष्य पे और चुन ली सरकार
उदयपुर| विधानसभा-२०१३ के लिए रविवार को प्रात: ८ बजे आरंभ हुई एवीएम मशीनों की ’बीप’ शाम ५ बजते ही थम गई। इसी के साथ जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए ६० प्रत्याशियों का भाग्य एवीएम मशीनों में बंद हो गया।जिले मे लगभग 74.04 प्रतिशत मतदान
उदयपुर। उदयपुर जिले की आठ विधानसभाओं के लिए रविवार का हुए मतदान में पुरूषों के साथ साथ महिलाओं एवं युवाओं ने खासा उत्साह दिखाते हुए भाग लिया। जिले में करीब 74.07 प्रतिशत मतदान हुआ। झाडोल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 68.16 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
प्राप्त सूचना के अनुसार खेरवाडा विधानसभा क्षेत्र में करीब 79 प्रतिशत, मावली में 77.84 प्रतिशत, वल्लभनगर में 77.18 प्रतिशत, उदयपुर ग्रामीण में 73 प्रतिशत, गोगुन्दा में 71.7 प्रतिशत, उदयपुर में 67.65 प्रतिशत तथा सलुम्बर विधानसभा क्षेत्र में करीब 62 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
प्यार करने की सजा: 20 वर्षीय युवक को जिंदा गोबर में दफनाया
सहारनपुर/लखनऊ। ये वीभत्स घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। जहां 20 वर्षीय युवक को उसकी प्रेमिका के घरवालों ने उसे जिंदा जमीन में गाड़ गोबर से ढक दिया। बीते बुधवार को युवक के दोस्तों और घरवालों ने पुलिस की मदद से उसे बचा लिया। हालांकि उसकी हालत नाजुक है।
युवक के घरवालों ने पुलिस को बताया कि शरीर का आधा हिस्सा जमीन में धंसा हुआ था, जबकि ऊपरी भाग गाय के गोबर से ढका था।
गौरतलब है कि बिहार का रहने वाला मोहम्मद शहजाद जन्म से ही सहारनपुर के आलमपुर क्षेत्र में रहता था। युवक के स्थानीय अभिभावक जैज हसन ने गांव वालों से 27 नवंबर को बताया कि 26 नवंबर के बाद से ही शहजाद लापता है और उन्हें डर है कि कहीं युवती (शहजाद की प्रेमिका) के घरवालों ने उसका अपहरण तो नहीं कर लिया? हसन का कहना था कि युवती के घरवालों ने शहजाद को जमीन में गाड़कर उसके ऊपर गोबर डाल दिया था।
उन्होंने ने कहा, गांव वालों ने हमें बताया कि मंगलवार को शहजाद को युवती के घर की तरफ जाते हुए देखा गया, लेकिन उसके बाद वह नजर नहीं आया। हसन पड़ोसियों के साथ युवती के घर गए और शहजाद को छोड़ने के लिए कहा। लेकिन युवती के घरवालों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में मोहम्मद फारूख को गोली लगी। लेकिन उनकी जान बच गई। घटना के बाद हसन और उनके साथियों ने पुलिस को बुलाया।
हसन के मुताबिक पुलिस जब घर के अंदर गई तो शहजाद को बेहोशी की हालत में पाया। शहजाद घर से बाहर आया तो धूल और गोबर में लिपटा हुआ था। पुलिस ने लड़की के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच कर रहे रतन लाल ने बताया, “शहजाद का कहना था कि उसे जमीन के अंदर जिंदा गाड़ा गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।” शुरूआत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, फिर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि शहजाद कई सारे इंफेक्शन से जूझ रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक शहजाद को किसी गंदे स्थान पर फेंक दिया गया था उसे चोट आई है और उसकी स्थिति गंभीर है।













