पत्नी और बच्चों को जहर खिलाया, कार में बैठाकर दे दिया खाई में धक्का

9

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र के चीरवा घाटे में युवक ने पत्नी और तीन बच्चों सहित कार खाई में गिरा दी। इसमें वह भी सवार था। मृतकों और घायल युवक को निकाला गया तो मामला हादसे का नहीं, बल्कि हत्या और आत्महत्या के प्रयास का मिला। ब्यावर के युवक ने कर्ज से परेशान होकर पहले तीन बच्चों और पत्नी को जहर दिया।

फिर खुद जहर खाया और कार लेकर खाई में जा गिरा। जहर से प्रियंका (26) पत्नी महेंद्र चौधरी, तीन बच्चे विशाल (साढ़े पांच साल), सागर (साढ़े चार साल) और अपूर्वा (ढाई साल) की मौत हो गई है। महेंद्र (30) अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने प्रियंका के पीहर पक्ष को सूचना की। पीहर पक्ष की रिपोर्ट और बयान के आधार पर ही मामले की आगे की तफ्तीश होगी। एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरमागिया (ब्यावर) निवासी महेंद्र चौधरी के बयान लिए गए हैं।

पुलिस महेंद्र के इलाज के साथ ही उससे पूछताछ भी कर रही है। पुलिस को संदेह है कि वह कोई कहानी तो नहीं गढ़ रहा है। उसने गाड़ी 25 फीट गहरी खाई में गिराई, लेकिन उसे चोटें तक नहीं आईं। जहर का असर भी उतना नहीं दिखा, जितना महिला और बच्चों पर था।

8269_53

 

मुंह से झाग निकलता देख हुआ शक
हादसे की सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार 25 फीट नीचे खाई में थी। उन्होंने शवों को खाई से निकाला। बच्चों और महिला के नाखून नीले पड़ चुके थे और मुंह से झाग निकल रहा था। घायल महेंद्र भी उल्टियां कर रहा था। इस पर पुलिस को इनके जहर खाने का शक हुआ।
40 लाख का कर्ज था
एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि महेंद्र चौधरी के बयान लिए गए हैं। वह ड्राइविंग और खेती का काम करता है। कुछ समय पहले उसने टायर का व्यवसाय शुरू किया था।
इसमें उसको नुकसान होने पर 40 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। अब पीहर पक्ष की रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोदी प्रदेश सरकार पर बरसे, कहा ‘चोरी की मोटरसाइकिल से घूमते हैं शहजादे ‘

8

उदयपुर। भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी यहां के गांधी ग्राउंड में आयोजित जनजाति मोर्चा सम्मेलन में प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार के साथ ही केंद्र में सत्ता पर बैठी कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। इस दौरान मंच पर मोदी के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और बीजेपी जनजाति मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते भी मौजूद थे।

मोदी के भाषण के मुख्य अंश :

1. ‘यह नजारा कहता है, हवा का रुख क्‍या है ?ऐसा पहली बार हुआ है कि यह स्‍टेडियम किसी नेता की रैली के लिए भर गया हो।

2. ‘आपके राजस्‍थान में शहजादे आए थे। और वे क्‍या बोल कर गए, अभी तक कांग्रेस के लोग समझ नहीं पाए हैं। औरों की बात तो छोड़ें।

3. शहजादे को अपने सीएम पर भरोसा नहीं है। भरोसा रहता तो वे राज्‍य सरकार को अंधेरे में रखकर उनके नेता चोरी-छुपे अचानक गोपालगढ़ नहीं पहुंचते।

4. जिस सरकार पर उनके शहजादे को भरोसा नहीं है, वैसी सरकार को बने रहने का हक नहीं है।

5. कांग्रेस सीबीआई का इस्तेमाल राजनीति के लिए करती है। इसलिए उन्हें जैसे ही मालूम हुआ प्रदेश में भाजपा की वापसी हो रही है तो उन्होंने गुलाबचंद कटारिया को सीबीआई के जाल में फंसा दिया।

6. राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अंधेरे में धकेल दिया। जबकि वसुंधरा राजे नर्मदा का पानी यहां की धरती पर लाईं।

7. कांग्रेस इन दिनों देश में फैमिली सीरियल चला रही है।

5

 

इससे पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वहीं प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी मंच पर मौजूद रहीं। इससे पूर्व भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी तय समय पर डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। वहां मेयर रजनी डांगी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ने मोदी का स्वागत किया। इसके तुरंत बाद वे उदयपुर के गांधी ग्राउंड के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले शहर में भाजपा की रैली निकाली गई। रैली दोपहर डेढ़ बजे गांधी ग्राउंड से रवाना हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर साढ़े तीन बजे गांधी ग्राउंड पहुंची। रैली में प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष कटारिया व मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते बग्घी में सवार थे। जबकि कार्यकर्ता पैदल चल रहे थे।

भाजपा ने इस रैली की तैयारी सलूंबर में राहुल गांधी की सभा को ध्यान में रखकर की है। उधर, कांग्रेस भी मेवाड़ में मोदी की रैली और उसके राजनीतिक असर पर नजर रखे हुए हैं। मेवाड़ में बड़ा कद होने के कारण पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने रैली की तैयारी में पूरी ताकत झोंक रखी है।

रैली के लिए गांधी ग्राउंड को विशेष तौर पर सजाया गया है। मैदान के मुख्य दरवाजे से बिल्कुल सीधे मंच तैयार किया गया है जहां भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं के बैठने का इंतजाम है। वहीं मंच पर लगभग 7-8 कुर्सियां लगाई गई हैं। बांस के सहारे ग्राउंड में अलग-अलग बैरक बनाए गए हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

6

भाजपा की रैली में जितने गुट उतनी रैलियों की टुकडियां

0015_58

उदयपुर। भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की सभा से पहले शहर में निकली भाजपा (जनजाति मोर्चा सम्मेलन) की रैली जितने गुट थे, उतने टुकड़ों में बिखर गई। नेतृत्व करने वाला कोई नेता नहीं होने से रैली की शुरुआत ही अव्यवस्थित रही।

मेवाड़ के विभिन्न जिलों के प्रमुख नेता रैली में दिखाई नहीं दिए और सभा में मंच से दूर रहे। इसमें प्रतापगढ़ के नंदलाल मीणा, चित्तौडग़ढ़ के श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक रणधीरसिंह भींडर का नाम प्रमुख था। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, भवानी जोशी, ग्रामीणों के साथ भीड़ में ही दिखाई दिए। रैली में किरण माहेश्वरी बग्गी में सवार तो हुई, लेकिन उन्हें कटारिया व वसुंधरा राजे के सामने नीचे वाली सीट पर बैठना पड़ा।
ऐसे बिखरी रैली
रैली को टाउनहॉल से डेढ़ बजे रवाना होना था, तब तक वहां भीड़ एकत्र नहीं हुई। दो बजे ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक ग्रुप ने नारेबाजी की। कुछ देर बाद वे रैली वाले मार्ग पर रवाना हो गए। टाउनहॉल के बाहर सभी विधानसभा क्षेत्र के बैनर रखे गए थे, माइक में विधानसभा क्षेत्रवार नाम पुकारा जा रहा था, लेकिन इन क्षेत्रों के लोग वहां नहीं पहुंचे थे न ही उन क्षेत्रों के दावेदार या कोई स्थापित नेता दिखाई दिया। बैनर, झंडे वहीं रखे रह गए। लोग पार्किंग स्थल से सीधे सभा स्थल पहुंचने लगे। इस दौरान पता ही नहीं चला कि रैली निकलेगी या नहीं।

0049_82

 

कौन कहां दिखाई दिया
जनसंघ के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मित्र भानू कुमार शास्त्री को मंच पर पीछे की कुर्सी पर बिठाया गया।
मोदी के करीबी माने जाने वाले धर्म नारायण जोशी व उदयपुर शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मांगी लाल जोशी की उपस्थिति दिखाई नहीं दी।
नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह व भीम विधायक हरि सिंह रावत वसुंधरा के करीबी माने जाने के बावजूद रैली, सभा से दूर रहे।

भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन, डिप्टी मेयर महेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल सिंघल व ललित मेनारिया सूरजपोल स्थित मिठाई की दुकान पर खड़े थे। पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली वीर मित्र मंडल के साथ रैली में शामिल हुए।

हिन्दुस्तान जिंक ने किया खनिज धातु का रिकॉर्ड उत्पादन

0
Agnivesh Agarwal
Agnivesh Agarwal

उदयपुर । वेदान्ता रिसोर्सेज पी.एल.सी. की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने आज मुम्बई में आयोजित अपनी निदेशक मण्डल की बैठक में 30 सितम्बर 2013 को समाप्त छःमाही व दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
हिन्दुस्तान जिंक ने दूसरी तिमाही में खनिज धातु उत्पादन, बिक्री योग्य, सीसा-जस्ता तथा चांदी उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि की है। कंपनी की उत्पादन में वृद्धि के साथ ही 80 प्रतिषत अंतरिम लाभांष की भी घोषणा कर दी गई है।
‘हिन्दुस्तान जिंक के चेयरमैन अग्निवेष अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में वैष्विक अर्थव्यवस्था के दौर में मार्केट एन्वायरमेंट चुनौतीपूर्ण, जोखिक एवं अनिष्चितताओं से पूरिपूर्ण है। आज हमारा सम्पूर्ण ध्यान कंपनी की परियोजनाओं की स्थिरता पर है तथा कंपनी की खनन उत्पादन क्षमता में वृद्धि और उत्पादन लागत में कमी को बनाए रखने के लिए हम प्रतिबद्ध है।’’
दूसरी तिमाही में खनित धातु का उत्पादन 221,646 एम.टी. हुआ जो गतवर्ष की समान अवधि की तुलना में 16ः अधिक है, गतवर्ष कंपनी ने 190,491 एम.टी. खनित धातु उत्पादन किया था।
छःमाही में खनित धातु का उत्पादन 459,471 एम.टी. हुआ है जो इसी अवधि में गतवर्ष 377,133 था।
कंपनी के खनित धातु उत्पादन में वृद्धि रामपुरा आगुचा खान का विस्तार एवं जावर खदान में खनन उत्पादन प्रारंभ होने के परणिास्वरूप हुआ है।
जस्ता धातु के क्षेत्र में, दूसरी तिमाही में कंपनी ने 194,814 एम.टी. तथा छःमाही में 367,814 एम.टी. रिफाईन्ड धातु का उत्पादन किया जो गतवर्ष की इसी अवधि की तुलना में क्रमषः 28ः एवं 19ः अधिक है। सीसा धातु के धातु के क्षेत्र में, दूसरी तिमाही में कम्पनी ने 28,978 एम.टी. तथा छःमाही में 56,445 एम.टी. रिफाइन्ड धातु का उत्पादन किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि के दौरान हुए उत्पादन की तुलना में क्रमाषः 29ः एवं 13ः की बढ़ोतरी दर्शाता है। तिमाही के दौरान उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि कंपनी के स्मेल्टर्स ऑपरेषन्स की प्रचालन क्षमता में वृद्धि के फलस्वरूप हुई।
दूसरी तिमाही में कंपनी ने 81 एम.टी तथा छःमाही में 160 एम.टी. चांदी धातु का उत्पादन किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में क्रमषः 14ः तथा 12ः अधिक है। चांदी उत्पादन में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण ‘खनित अयस्क’ ;डपदमक वतम द्ध में चांदी की प्रतिप्राप्ति अच्छी होना है ।
दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने क्रमशः 3,521 करोड़ रु. का राजस्व तथा 1,640 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया जो गतवर्ष की इसी समान अवधि की तुलना में क्रमशः 25ः तथा 7ः अधिक दर्शाता है।
कम्पनी के निदेशक मण्डल ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 80 अंतरिम प्रतिशत लाभांश घोषित किया है जो 2 रूपये के प्रति इक्विटी शेयर पर 1.60 रु. है । लाभांष भुगतान की तिथि 29 अक्टूबर, 2013 निर्धारित की गई है ।

एमएमपीएस का प्रताप सदन फुटबॉल में विजयी

23Photo1

उदयपुर, यहां सिटी पैलेस स्थित विद्यादान ट्रस्ट के अधीन संचालित महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल में 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक फुटबॉल टूर्नामेंट कोठारपोल स्थित स्टेडियम में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का फाईनल मैच प्रताप एवं रमन टीम के बीच खेला गया। जिसमें प्रताप सदन की टीम विजेता रही। इस अवसर पर विद्यादान ट्रस्ट के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मुख्य अतिथि थे। विजेता टीम के सदस्यों को मुख्य अतिथि ने स्वर्ण पदक प्रदान कर पुरस्कृत किया। उपविजेता टीम के सदस्यों को रजत पदक प्रदान किए गए।

रसूखदारों को UIT ने गुपचुप तरीके से करोड़ों के भूखंडों का आवंटन किया

DSC8508

उदयपुर। नगर विकास प्रन्यास ने shahar के मीरा नगर में गुपचुप तरीके से रसूख दार लोगों को करोड़ों के प्लाट बिना नीलामी के आवंटित कर दिए।और भ्रष्टाचार की आशंका के चलते वहां के नक़्शे तक में परिवर्तन करदिया गया।
गुपचुप तरीके से आवंटित हुए भूखंड भुवाणा क्षत्र में मीरानगर के ये भूखंड सी-१ और सी-१९ है । इस बाबत मीरा नगर (सी ब्लॉक) विकास समिति ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद रघुवीर मीणा, जिला कलेक्टर आशुतोष, पुलिस महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो तथा अजा-जजा आयोग, नई दिल्ली को शिकायत की है। २२ लोगों के हस्ताक्षरित ज्ञापन में कॉलोनी वासियों ने बताया है कि यूआईटी के नक्शे में दर्शाई गई आम सड़क पर भी अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे आवागमन अवरूद्ध हो गया है।
ज्ञापन के अनुसार सौ फीट रोड से जुडऩे वाली नौ मीटर रोड के पास प्लाट संख्या सी-१३ से सी १८ तक और सी-३, सी-२, सी-३९, सी-११७, सी-१२५, सी-११६, सी-११५ आदि प्लाट अजा-जजा के बुद्धिजीवियों को आबंटित है। इस प्रकार अजा-जजा के आवासों के मार्ग रोकना अजा-जजा अत्याचार निवारण अधिनियम -१९८९ की धारा तीन के तहत दंडनीय अपराध है। अत: कार्रवाई की जावे तथा प्लाट-१ व १९ की खुली नीलामी की जावे।

पीछोला में मिली लाश

dead-in- lake
उदयपुर। पीछोला झील में आज दोपहर एक तैरती हुई लाश नजर आई है। सूचना मिलने पर घंटाघर पुलिस मौके पर पहुंची, जो लाश को निकालने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक लाश झील से बाहर नहीं निकाली जा सकी। सूत्रों के अनुसार आज सुबह लोगों ने पीछोला झील मेें एक लाश को पानी के ऊपर तैरते देखा। उसके बाद लोगों का पाल पर जमावड़ा शुरू हो गया। इसकी सूचना घंटाघर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया, जो नाव की सहायता से लाश को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लाश तीन-चार दिन पुरानी है।

संपति विवाद को लेकर हुई हत्या

download (3)उदयपुर। बेकनी पुलिया के पास मेघवाल कॉलोनी में सोमवार शाम को एक वृद्धा की हत्या संपत्ति विवाद को लेकर की गई। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रतापनगर थाना अधिकारी लाभुराम ने बताया कि यूनिवर्सिटी रोड पर बेकनी पुलिया के पास मेघवाल कॉलोनी निवासी मोड़ी बाई (75) पत्नी कालूजी मेघवाल की किसी जानकार ने ही हत्या की है, जिसकी जांच की जा रही है। वृद्धा की लाश से जेवर व मकान से संपत्ति के कागजात गायब है। इस कारण यह संदेह जताया जा रहा है कि किसी जानकार द्वारा संपत्ति विवाद को लेकर मोड़ी बाई की हत्या की गई है। आज सुबह एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने साकरियाखेड़ी निवासी कुबेर पुत्र चेना जी मेघवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पांच साल पूर्व हुई पति की मौत: बताया जा रहा है कि पांच साल पहले मोड़ी बाई के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह घर पर अकेली रहती थी। जानकारी के अनुसार मृतका के कोई संतान भी नहीं हैं। मकान में एक कमरा झाड़ोल निवासी तेजमल पुत्र कमजी मीणा को किराए पर दे रखा है। शाम को काम से लौटने के बाद उसने ही शव को सबसे पहले देखा था।

बजरी का काला कारोबार शुरू

DSC_2826

उदयपुर। प्रतापनगर चौराहे के निकट रेती-बजरी का काला-कारोबार सुबह से ही शुरू हो गया। भुवाणा बाइपास पर ३२०० टन के १६२ ट्रक तथा ४०० टन के ४५ टै्रक्टर खड़े पाए गए। ये वाहन रात १२ बजे से पहले रॉयल्टी नाकों से क्रपासञ्ज होने वाले बताए जा रहे हैं। रात्रि को १२ बजे सभी रॉयल्टी नाके बंद करवा दिए गए थे। बाजार में मौजूद माल की दर छह सौ रुपए प्रतिटन की बजाय १३ सौ रुपए प्रति टन वसूल की जा रही है, जो ट्रक १२-१३ हजार में मिल रहा था, वह अब २५ हजार से ऊपर चला गया है। यह ब्लैक मार्केटिंग अधिकारियों के संरक्षण में चल रही है। बताया गया है कि रेती बजरी की जमाखोरी भी की जा रही है, ताकि महीने भर बाद मिली हाईकोर्ट की पेशी २६ नवंबर तक जमकर ब्लैक मॉर्केटिंग की जा सके।

मेल नर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

download (2)उदयपुर। महाराणा भूपाल राजकीय सार्वजनिक चिकित्सालय में कार्यरत मेल नर्स रमेश पुरोहित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश अदालत ने हाथीपोल थाना पुलिस को दिए है। एसीजेएम कनिष्ठ शहर उत्तर ने कर्मचारी नेता सत्यवीर सिंह तंवर की एफआईआर दर्ज करके धारा ४२०,४०६,४६७,४६८,४७१,३८४/३४ तथा १२० बी के तहत तफ्तीस करने के आदेश दिए है। श्री तंवर के एडवोकेट संजय शाह ने बताया कि वादी के अनुसार रमेश पुरोहित ने दस्तावेजो में हेराफे री करके गलत जन्मतिथि के आधार पर सालभर ज्यादा नौकरी करके सरकार से धोखाधड़ी की है। श्री पुरोहित ३१ अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं।