मोहब्बत के दुश्मनों ने गोली मार कर कहा “लो हो गयी शादी”

0

9634_31

उदयपुर , यूपी में प्यार करना गुनाह है! इसका ख़ूनी रूप और कहीं नहीं बल्कि सूबे के युवा सीएम अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में आज सरेआम देखने को मिला। इटावा जिले में आज 4 बजे एसएसपी आवास के ठीक पीछे वाली सड़क पर मजिस्ट्रेट के कोर्ट से कोर्ट मैरिज की अर्जी देकर लौट रहे एक हिन्दू-मुस्लिम जोड़े में से युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

9643_1 मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने हिन्दू लड़की से कोर्ट मैरिज की अर्जी देने वाले मुस्लिम युवक की गोली मारकर ह्त्या कर दी और जाते जाते लड़की से पूछा “लो हो गयी ना शादी”। इटावा पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस पूरे मामले को ऑनर किलिंग के रूप में देख रही है।

सूत्रों के अनुसार इटावा के साबितगंज निवासी अदनान और लखनऊ की रहने वाली दीक्षा (बदला हुआ नाम) एक दुसरे से प्यार करते थे और पिछले छ महीनों से पति-पत्नी के रूप में साथ ही रह रहे थे। तीन महीने पहले भी उन्होंने इटावा मे मजिस्ट्रेट कोर्ट में कोर्ट मैरिज की अर्जी दी थी पर लगातार मिल रही धमकियों के कारण दोनों नियत तारीख पर कोर्ट के सामने हाज़िर नहीं हो पाए थे। आज फिर से दोनों सिटी मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पहुंचे और वहां पर कोर्ट मैरिज के लिए एक नयी अर्जी दाखिल की जिसके बाद दीक्षा-अदनान वापस लौट रहे थे की तभी एसएसपी आवास के पीछे की सड़क पर दो नकापोश एक मोटर साइकिल पर उनके पास आकर रूके और अदनान पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। अदनान वही गिर पड़ा और मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि वहां से गायब होने से पहले एक दुस्साहसी नकाबपोश ने9651_21 दीक्षा से पूछा “लो हो गयी ना शादी”।

अदनान के दोस्तों के अनुसार दीक्षा लखनऊ की रहने वाली है और उसके पिता एक आयकर अधिकारी हैं। जबसे दीक्षा और अदनान साथ में पति-पत्नी की तरह इटावा में रह रहे थे तबसे दोनों को लगातार फ़ोन पर धमकियां मिल रही थी। इटावा के एसएसपी राजेश मोदक ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है और कहा की लड़की द्वारा पुलिस को एक तहरीर दी गयी है, जिस पर कार्यवाही हो रही है। इटावा पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस पूरे मामले को ऑनर किलिंग के रूप में देख रही है।

अखिल भारतीय वेट एवं पावर लिफ्टिंग में कुरुक्षेत्र तथा पंजाबी अव्‍वल

DSC_8868

उदयपुर,। मोहनलाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित पुरुष वर्ग का अखिल भारतीय वेट एवं पावर लिफ्टिंग टूर्नामेन्‍ट शनिवार को यहां विवि रंगमंच पर सम्‍पन्‍न हुआ।

पावर लिफ्टिंग में प्रथम स्‍थान पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, दितीय स्‍थान पर कालीकट यूनिवर्सिटी तथा तृतीय स्‍थान पर शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्‍हापुर की टीम रही। इसी प्रकार वेट लिफ्टिंग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला प्रथम स्‍थान पर रही जबकि गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर तथा पंजाब यूनि‍वर्सिटी चंडीगढ ने क्रमश: दितीय व तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया। टूर्नामेन्‍ट में उस्‍मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद के राघवेन्‍द्र वायजी को बेस्‍ट पावर लिफ्टर तथा कालीकट यूनिवर्सिटी के एमएस कार्तिक को बेस्‍ट वेट लिफ्टर का खिताब दिया गया।

समापन समारोह में अर्जुन पुरस्‍कार विजेता श्रीपाल संधु, पूर्व अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट अम्‍पायर रघुवीर सिंह राठौड, आब्‍जर्वर विल्‍फ्रेड थामस यूनिवर्सिटी स्‍पोर्टस बोर्ड के अध्‍यक्ष प्रोडीएस चुंडावत व सचिव दीपेन्‍द्र सिंह चौहान ने वितेजाओं को पुरस्‍कृत किया।

DSC_8878

DSC_8880

खूबसूरती की चादर में लपेट कर दे रहे है सन्देश …

उदयपुर .आरके माल में चल रही फोटो एंड आर्ट प्रदर्शनी में युवा कलाकार अपनी कला की खूबसूरती से युवाओं को नशा मुक्ति का सन्देश भी दिया है ।

आर के मॉल पंचवटी में त्रिदिवसीय फोटोग्राफी एवम पेंटिंग्स प्रदर्शनी का उद्घाटन उदयपुर नगर परिषद् सभापति श्रीमती रजनी डांगी ने किया ।

इस प्रदर्शनी में यश शर्मा, निखिल जयानी व सुबस्तु पाण्डे की फोटोज व चित्तोडगढ़ के विकास जागेटिया की पेंटिंगस प्रदर्शित की गयी है ।

इस प्रदर्शनी में 40 से ज्यादा छायाचित्र व पेंटिंग्स प्रदर्शित की गयी है । प्रदर्शनी का आयोजन उदयपुर के प्रथम ऑनलाइन चैनल “माय सिटी माय एंगल” द्वारा करवाया गया है ।

युवा यश शर्मा ने अपने कमरे के एंगल से जितनी खूबसूरती अपने फोटो में बिखेरी है उसी खूबी के साथ उन्होंने नशा मुक्ति का सन्देश भी दिया है।

विकास जगितीय ने बड़ी खूबसूरती से कैनवास पर मर्दन आर्ट की रंगीनियाँ उकेरी है ।

निखिल जयनी ने शादी समारोह के जिवंत फोटो को बोहत खूबसूरती से कमरे में कैद किया है ।

यह फोटोग्राफी व आर्ट प्रदर्शनी आरके मॉल पंचवटी , उदयपुर में रविवार 24 फरवरी 2013 तक दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक आमजन व उदयपुर शहर के कलाप्रेमियियो के लिए निः शुल्क है

ABU_5112 ABU_5103

 

गुलाबबाग में काले हिरन की मौत

उदयपुर ) गुलाब बाग जन्तुआलय में शुक्रवार सुबह काले हिरन की पिंजरे में मौत हो गई। जंतुआलय कर्मचारियों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कर उसका दाह संस्कार किया गया।

u22febph-14

डॉ . प्रदीप प्रधान और जंतु आलय के अधिकारीयों के अनुसार १६ वर्षीय काले हिरन की मौत का कारण प्राकृतिक ही माना जा सकता है हालाकिं गुरूवार तक वह स्वस्थ थी और खाना भी ठीक से खा रही थी हालाकिं उसकी उम्र भी काफी हो चुकी थी दिन में जंतु आलय के केयर टेकर ने उसको जमीन पर मृत पडा देखा । डॉ प्रदीप ने बताया की मौत का कारन आंतरिक रक्त स्त्राव हो सकता हे पोस्त्मर्तम के दौरान पेट में और दिल के पास रक्त पाया गया । यह हिरन ६ वर्ष पूर्व सिरोही से गुलाब बाग लाया गया था ।

कला मण्डल के स्थापना दिवस का रंगारंग लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों से हुआ आगाज

उदयपुर, अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था भारतीय लोक कला मण्डल के ६२ वें स्थापना दिवस एवं ९वें पद्मश्री देवीलाल सामर नाट्य समारोह का आगाज गुजरात के प्रसिद्घ लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ ।

kala-mandal-2

भारतीय लोक कला मण्डल का ६२वॉं स्थापना दिवस एवं ९वें पद्मश्री देवीलाल सामर नाट्य समारोह का आगाज गुजरात की प्रसिद्घ संस्था रजंनी आर्टस, राजकोट की निर्देशिका श्रीमती नीपा दवे के निर्देशन में शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से हुआ । उन्होंने बताया कि यह समारोह द परफोरमर्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मनाया जा रहा है । कार्यक्रम के अरम्भ में मुख्य अतिथि संस्था के मानद सचिव रियाज तहसीन का स्वागत व्यवस्था सचिव गोवर्धन सामर व द परफोरमर्स की निदेशिका *श्रीमती अनुकम्पा लईक ने माल्यार्पण कर **किया । तत्पश्चात् मुख्य अतिथि रियाज तहसीन ने स्व. सामर सा. की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर रियाज तहसीन ने कला मण्डल की ६१ वर्षों की कला यात्रा से अवगत् कराया व बताया कि संस्था का आगे भी यही उद्घेश्य रहेगा कि स्व. सामर के बताए रास्ते पर चलते हुए संस्था कला के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनी रहे । कार्यक्रम का आरम्भ रंजनी आर्टस, राजकोट के कलाकारों द्वारा ‘‘जाग धरा जाये त्रिभुवन सारे, भक्ति भरे गायन व नृत्य के साथ हुआ । इसके पश्चात् गुजरात के प्रसिद्घ लोक नृत्यों गूॅंजे शहनाई

पेसेफिक कोलेज की छात्रा ने की खुदकुशी की

girl-hanging-rope-suicideउदयपुर, पेसेफिक डेन्टल कालेज छात्रा ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। हादसे के भय से सहपाङ्गी छात्र अचेत हो गया। जिसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर थानान्तर्गत देबारी पेसेफिक डेन्टल कालेज बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा अहमदाबाद निवासी भव्या (१९) ने कमरे में फांसी लगा ली। जबकि हादसे के भय से सहपाङ्गी छात्र अहमदाबाद निवासी कुणाल अचेत हो गया। जिसे अचेतावस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूत्रो के अनुसार सायं भव्या व कुणाल को वार्डन ने आपत्तिजनक अवस्था में देखने पर परिजनों को सूचना कर दी । इसके भय से भव्या ने फांसी लगा ली तथा कुणाल अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका का शव एम बी चिकित्सालय मोचेरी में रखवाया तथा घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।

सुविवि में इंटर यूनिवर्सिटी वेट और पावर लिफ्टिंग टूर्नामेन्ट का आगाज

उदयपुर,। सुखाडिया विश्वविद्यालय की मेजबानी में इंटर यूनिवर्सिटी वेट और पावर लिफ्टिंग टूर्नामेन्ट गुरुवार को यहां यूनिर्सिटी आडिटोरियम में समारोह पूर्वक शुरु हुआ।

DSC_1073

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी ने की! इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता खेल भावना को शिखर तक पहुंचाएगी तथा कीर्तिमान स्ािापित करेगी। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य पदक विजेता श्रीपाल सिंह संधु ने सभी प्रतियोगियो को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि यह खेल महाकुम्भ है इसे पूरी लगन के साथ खेले।

आयोजन के अध्यक्ष क्रीडा परिषद के चेयरमेन प्रो डीएस चुंडावत ने बताया कि इस बार आशा से भी ज्यादा यूनिवर्सिटीज ने पंजीयन करवाया है। 111 टीमें अब तक पहुच चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा हर खिलाडी को बेहतरीन सुविधाएं उपलबध करवाएं।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के बाद कुलपति सहित अन्य अतिथियों ने भी वेट लिफ्ंिग कर प्रतियोगियो का उत्साहवर्द्धन किया।

DSC_1091

अंतरराष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव में सुविवि की टीम ने लहराया परचम

DSC_0115उदयपुरए21 फरवरी। राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय की ओर से कल सम्‍पन्‍न हुए अंतरराष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव घूमर में मोहनलाल सुखाडिया के दल ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। मिस्‍टर घूमर का प्रतिष्ठित खिताब भी सुविवि के छात्र राघव चतुर्वेदी को ही प्राप्‍त हुआ। सुविवि छात्रसंघ अध्‍यक्ष पंकज बोराणा के नेतृत्‍व में गई विश्‍वविद्यालय की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रबन्‍धन के छात्र राघव चतुर्वेदी समस्‍त राउंड में सफलता अर्जित करते हुए मिस्‍टर घूमर बने। इसके साथ ही वेस्‍टर्न वोकल सोलो में कृतिका सिंघवीए पोस्‍टर मेंकिग में जय सेन तथा मूकाभिनय में छह सदस्‍यीय छात्र दल ने प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया। कविता पाठ में शरद शिवालीए क्‍लासिकल तथा वेस्‍टर्न इंस्‍ट्रमेन्‍ट दोनों सोलो में अविनाश नन्‍दावतए फेन्‍सी ड्रेस में नेहाए वाद विवाद में राघव चतुर्वेदी तथा क्‍लासिकल वोकल सोलो में वैभव पालीवाल ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया।

पूरे विजेता दल का गुरुवार को कुलपति प्रो आई वी त्रिवेदीए छात्र कल्‍याण अधिष्‍ठाता प्रो डीएस चुंडावत तथा रजिस्‍ट्रार डा एलएन मन्‍त्री ने स्‍वागत किया तथा पुरस्‍कृत किया।

DSC_0119

हड़ताल के दुसरे दिन भी चक्का जाम रहा और फेक्टरियों में ताले पड़े रहे

timthumbउदयपुर, ट्रेड युनियन द्वारा मंहगाई भ्रष्टाचार सहीत दस सूत्रीय मांगों को ले कर राष्ट्र व्यापी हड़ताल का असर उदयपुर संभाग में दुसरे दिन भी रहा बेंक बंद रहे , बसों का सञ्चालन भी ठप्प रहा । और ओद्योगिक संस्थानों में ताले लगे रहे ।

संभाग की सभी ओद्योगिक इकाइयों में सन्नाटा पसरा रहा वही बेंकों में कोई कारोबार नहीं हुआ निजी बेंक भी नहीं खुले समाशोधन गृह बंद रहने से करीब २५० करोड़ के २१०० ड्राफ्ट और चैक अटके रहे । बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी सुबह ९ बजे एचडीऍफ़सी बैंक दुर्गा नर्सरी के बहार एकत्र हो कर वहां जम कर प्रदर्शन किया व् वहां से विभिन्न टोलियों में निकल कर शहर के सभी क्षेत्रों में सरकारी और निजी बेंक बंद करवा कर देहली गेट बेंक चोराहे पहुच कर बेंक तिराहे पर जम कर प्रदर्शन किया तथा युनियन के नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुई सरकार के खिलाफ जम कर नारे बजी की ।इधर सुखाडिया विशव विद्यालय सहायक कर्मचारी एवं महाराणा प्रताप शैक्ष्नेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा राष्ट्र व्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया ।

आल इंडिया इंश्योरेंस एम्प्लाइज ने भी सरकार की श्रमिक विरोधी निति के विरोध में काम काज बंद कर रैली निकाली ।

IMG_0884रोडवेज को 23 लाख का नुकसान

दो दिन से रोडवेज बस स्टेंड उदियापोल पर सन्नाटा पसरा हुआ है बहार जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पद रहा है । दुसरे वैकल्पिक वहां जीप और रेलवे स्टेंड पर यात्रियों की खासी भीड़ नजर आई ।रोडवेज से जुड़े अधिकारियों, ड्राइवरों और कंडक्टरों द्वारा हड़ताल को समर्थन देने से रोडवेज बसें दूसरे दिन गुरुवार को भी नहीं चल पाई। आगार प्रबंधक एसके भट्ट के अनुसार रोजाना यहां से 326 बसें रवाना होती हैं, जिससे रोडवेज को करीब 11 से 12 लाख रुपए का राजस्व मिलता है लेकिन दो दिन बसों के नहीं चल पाने के कारण निगम को करीब 23 से 24 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

थम गया ट्रांसपोर्ट कारोबार

इंटक, भारतीय मजदूर संग, सीटू, हिंद मजदूर सभा और एटक के संयुक्त तत्वावधान में आज दूसरे दिन भी उदयपुर के सारे औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य नहीं चलने दिया गया। औद्योगिक इकाइयों में सन्नाटा पसरा रहने तथा उत्पादन ठप होने के कारण करीब एक हजार ट्रकों में क्रलोडिंगञ्ज-क्रअनलोडिंगञ्ज नहीं हो पाई। दी उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेश के अध्यक्ष चंचलकुमार अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में ट्रकों के चक्के थमे रहे।

राजस्थान इंटक के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव जगदीशराज श्रीमाली सहित भामसं के लोकेंद्र सिंह, सीटू के पीएल श्रीमाली, एटक के सुभाष श्रीमाली, हिंद मजदूर सभा के राजेंद्र मिश्रा के अलावा केएल मालवीय, नारायण गुर्जर, अमरसिंह सांखला, रÈीक मोहम्मद, मेघराज तावड़, बीएल सिंघवी, हीरालाल सालवी, विजयशंकर कुमावत, प्रतापसिंह, खुशवेंद्र कुमावत, महेश उपाध्याय, वेणीराम सालवी, मोहन सियाल, सुनील चौधरी, हिम्मतसिंह, रोशन गायरी, हनीÈ मोहम्मद, दयाल सिंह, सुरेश अजमेरा, मदन प्रजापत, कृष्णा तिवारी के साथ महिला कर्मचारी चौसर देवी, प्रेमलता सोनी, शांता देवी, सुंदर देवी, लक्ष्मी बाई, सुमन कुंवर ने भी हड़तालियों का नेतृत्व किया।

सिलेंडर खत्म होने पर पति बोला भूखी सो जा, पत्नी ने गोली मार दी!

0

8058_11इंदौर। खजराना में आज तड़के गोली की आवाज से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चारों ओर बस एक ही आवाज गूंजी गोली कहां चली है। कुछ देर बाद यह खबर आग की तरह फैल गई की पत्नी ने पति को गोली मार दी है और वह खून से लथपथ पड़ा है। पति को गोली मारने के बाद पत्नी इतने गुस्से थी कि उसने कमरा बंद कर लिया था और रूम में ही चारों ओर घूम रही थी। पुलिस को इसकी सूचना जैसे ही मिली वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन पत्नी कमरा खोलने के लिए तैयार नहीं थी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उसे बातों में लगाकर कमरा खुलवाया।

आसिफ पिता आबिद खान (19) खजराना में दरगाह के समीप पत्नी नाजिया उर्फ सोनू के साथ रहता है। आज सुबह अचानक आबिद खान के घर से गोली चलने की आवाज आई तो समीप ही रहने वाला उसका दोस्त वहां आ पहुंचा। जैसे ही वह घर की दहलीज पर पहुंचा नाजिया रिवाल्वर लेकर सामने खड़ी थी। नाजिया को ऐसा देख वह डर गया और वहां से उलटे पांव लौटा आया। इसके बाद यह बात मोल्हले में आग की तरह फैल गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही खजराना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन अंदर का नजारा देख वह भी दंग रह गई। कमरा बंद कर बच्चों के बीच नाजिया रिवाल्वर लेकर अंदर ही घूम रही थी। वह काफी गुस्से में नजर आ रही थी।

पुलिस को यही डर सता रहा था कि नाजिया कहीं बच्चों या खुद को भी ना नुकसान पहुंचा ले। पुलिस उससे कमरा खोलने का कहती रही, लेकिन 8013_01वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। काफी देर बाद बातों में लगाकर पुलिस ने जैसे-तैसे उसे दबोच लिया। आसिफ को एमवाय में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नाजिया दरवाजा बंद कर अंदर ही घूम रही थी और वह किसी की नहीं सुन रही थी। पुलिस ने कई बार उससे दरवाजा खोलने का कहा लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर लगाया और उसे बातों में उलझाते हुए खिड़की के रास्ते अंदर घुसे। अंदर घुसते ही तेजी से पुलिस ने उसके हाथ से रिवाल्वर छीन लिया। तत्काल पुलिस ने गोली निकालने के लिए उसे खोला तो उसमें गोली नहीं थी।

जानकारी अनुसार पता चला है कि आसिफ ने नाजिया ने दूसरी शादी की थी। उसने दो बच्चे भी हैं। पहली पत्नी फरीदा भी इनके साथ ही रहती है। वह शादी में शहर से बाहर गई हुई है। बताया जा रहा है कि नाजिया का कुछ महीने पहले गर्भपात हो गया था, तब से ही वह कुछ सनकी मिजाज की हो गई थी। वह आए दिन तनाव में रहने लगी थी।

बताया जा रहा है कि नाजिया और आसिफ के बीच आए दिन झगड़े होते थे। छोटा विवाद बढ़ता और आसिफ उसकी पिटाई कर देता था। रात को भी गैस की टंकी खत्म हो गई थी, जिस कारण खाना नहीं बन पाया था। इसे लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बिना कुछ खाए ही सो गई थी।

8033_06आसिफ के पास कट्टा कहां से आया अभी यह राज बना हुआ है। नाजिया का कहना है कि आसिफ उसे जब भी विवाद होता था, इसी रिवाल्वर को दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया करता था। नाजिया को यह पता था कि आसिफ रिवाल्वर कहां रखता है। रात को जब वह सोई तो उसे नींद नहीं आई और रातभर वह करवटें बदती रही। विवाद के बाद आसिफ की धमकी उसके दिमाग में छूम रही थी।

रातभर वह सो नहीं पाई थी। सुबह उठते ही उसने सबसे पहले कट्टे को निकाला और आसिफ की ओर बढ़ गई। वह इतने गुस्से में थी कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। आसिफ के समीप पहुंचते ही उसने उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली सीधे आसिफ के सिर पर लगी। नाजिया ने और भी फायर किए लेकिन उसमें एक ही गोली थी।

मिली जानकारी अनुसार आसिफ ड्राइवर था और अभी वह ट्रक चलाता है। आसिफ के पास दो गाडिय़ा स्वयं की हैं। इसमें एक ट्रक व एक मिनी ट्रक है। एक वह खुद ही चलता है, जबकि दूसरी किराए पर दे रखी है। वह कुछ समय पहले ही यहां रहने आया है इसके पहले वह जूनी इंदौर क्षेत्र में रहता था।

पुलिस गिरफ्त में आने के बाद भी नाजिया का गुस्सा कम नहीं हो रहा था। पुलिस ने जैसे ही उससे पूछा की क्या तुमने गोली मारी है पति को वह गुस्से से चीखती हुई बोली हैं मैंने ही गोली मारी है। उसने कहा कि मैं रोज-रोज के विवाद को खत्म कर देना चाहती थी। मैं इससे परेशान हो चुकी हूं।