दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव प्रारम्भ

क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों का सिल्वर जुबली समारोह इस वर्ष

ग्रामीण दस्तकारों और प्रदर्शनकारी कलाकारों को मिला राष्ट्रीय मंच—राज्यपाल

Shilpgramotsav_21-12-12उदयपुर, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा उदयपुर के शिल्पग्राम में आयोजित दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव आज से प्रारम्भ हुआ। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की अध्यक्ष एवं राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट आल्वा ने उत्सव के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र देश का अकेला ऐसा महत्वपूर्ण केन्द्र है जो भारत की समूची कला एवं संस्कृति के वैभव को प्रतिवर्ष एक मंच पर ला खडा करता है। यहां कोने-कोने से कलाकार,दस्तकार और लोक कलाओं से जूडे लोग यहां पहुचकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीवगांधी ने उदयपुर में कलाकारों के लिए इस मंच का सपना संजोया था जिसे पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के रुप में एक राष्ट्रीय स्थल की पहचान मिली है। उन्होंने केन्द्र के रजत जयन्ती वर्ष के मौके पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि लोक कला एवं शिल्प का यह मंच उत्तरोतर प्रगति के साथ देश में अक्षुण्ण पहचान बनाये रखें।

इस मौके पर राज्यपाल ने प्रो. त्रिखा की संग्रहालयों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया।

कलाकारों ने किया राज्यपाल का स्वागत

शिल्पग्राम पहुचने पर राजस्थानी वेशभूषा में सजी संवरी बालिकाओं ने राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट आल्वा का परम्परागत रूप से स्वागत किया वहीं मध्यप्रदेश के लालपुर से आये कलाकारों ने गुदुम्ब बाजा, राजस्थान के कलाकारों ने अलगोजावादन एवं कच्छी घो$डी नृत्य तथा गुजरात के जामनगर से आये कलाकारों ने मेवासी नृत्य के साथ राज्यपाल की अगवानी की। राज्यपाल ने करीब डे$ढ घन्टे तक शिल्पग्राम में भ्रमण कर दस्तकारों एवं कलाकारों से भेंट की। उन्होंने शिल्पकारों द्वारा बनाई जाने वाली शिल्प आकृतियों की जानकारी भी ली।

अभिभूत हुई राज्यपाल

राज्यपाल शिल्पग्राम में हस्त शिल्पियों एवं देश के विभिन्न अंचलों से आये लोक कलाकारों से मिलकर तथा शिल्पग्राम की साज-सज्जा को देखकर अभिभूत हुई। शिल्पग्राम में देश के विभिन्न अंचलों की झोप$िडयों को आकर्षक माण्डनों से सजाया गया था। भगवान शंकर, मारवा$डी सेठ, नारद मुनि, दैत्य आदि का वेश धारण कर कलाकारों ने राज्यपाल को अपनी प्रस्तुतियों से गद्गद् कर दिया। एक कलाकार ने अपनी लम्बी मूछों के साथ नाक से अलगोजा बजाकर विशेष रूप से लुभाया। राज्यपाल ने उसकी मूछों को अपने हाथ से परखा और पाया कि ये लम्बी मूछें असली हैं। राज्यपाल ने शिल्पग्राम में कच्ची घाणी से बनाये गये तिल और गु$ड के व्यंजन को चखा और इसके स्वाद की प्रशंसा की। उन्होंने

Governor_Shilpgramotsav_21-12-12_1

प्रतिदिन कार्यक्रम

राज्यपाल को जानकारी देते हुए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक शैलेंद्र दशोरा ने बताया कि उत्सव के दसों दिन सायंकाल मुक्ताकाशीय रंगमंच पर दर्शकों को लोक कलाकारों के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।

Governor_Shilpgramotsav_21-12-12_2

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय दीक्षान्त समारोह

युवा धर्म निरपेक्षता के मूल्यों को बनाये रखने व लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में आगे आयें — राज्यपाल

उदयपुर, छात्र जीवन में दीक्षान्त समारोह को एक बडा मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह एक अवसर है कि प्रयास, समर्पण, समय और धैर्य के साथ एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने में गुजर गया। आप विश्वविद्यालय में बिताये गये खुशनुमा दिनों तथा आज के दिन को जीवन में याद करेंगे जो बाहर की दुनियां में आपकी भूमिका धैर्यपूर्वक निभाने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। यह विचार आज यहां महामहिम राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट आल्वा ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षान्त समारोह में अपने उद्बोधन में व्यक्त किये। उन्होंने विधिवत दीक्षान्त समारोह प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की।

Governor_MLSU_Convocation_21-12-12

राज्यपाल ने डिग्री और पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी ओर से खुशहाल भावी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अर्जित ज्ञान का उपयोग कर सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक और व्यवसाय आदि क्षेत्र में दक्षता से कार्य कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने शिक्षा के महत्व के संदर्भ में नेल्सन मंडेला की उक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘शिक्षा सबसे बडा ताकतवर हथियार है जिसे आप दुनियां को बदलने के लिए उपयोग कर सकते हैं।’’

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षित होकर युवा समाज का सेतु बनें तथा बहुलवाद, सामाजिक न्याय और धर्म निरपेक्षता के मूल्यों को बनाये रखने तथा हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए आगे आयें। जिले के आदिवासी क्षेत्र में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए युवाओं की भागीदारी बढाना चाहते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय से अपेक्षा की कि वह इस दिशा में आगे आयेगा।

Governor_MLSU_Convocation_21-12-12_4

राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि राजस्थान के जनजाति क्षेत्र में हुए विकास से यह क्षेत्र नक्सलवादियों तथा अन्य समूहों के हाथों में नहीं है जो हिंसक आन्दोलनों के माध्यम से अन्याय और शोषण से लडने की तलाश में रहते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कई मामलों में उन विश्वविद्यालयों से अग्रणी है जहां कई काम पहली बार किये जा रहे हैं। आज यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के नेटवर्क में शामिल हो गया है। इससे प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय के छात्रों को इस प्रकार तैयार कर रहा है जो वैश्विक रोजगार के बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

Governor_MLSU_CONVOCATION_21-12-12_3

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों के लिए मोहनलाल सुखाड़िया चेयर की स्थापना की है जो आगे इस क्षेत्र में काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गोल्डन जुबली रिसर्च अवार्ड प्रभावी अनुसंधान के लिए प्रेरित करेगा।

राज्यपाल ने वर्ष 2011 की परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे 36 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया। उन्होंने विज्ञान संकाय में 18, वाणिज्य संकाय में 15, सामाजिक विज्ञान में 12, मानविकी में 8, शिक्षा संकाय में 4, प्रबंध अध्ययन में 3 एवं विधि संकाय में 2 विद्यार्थियों को उपाधियों का वितरण किया। राज्यपाल ने अकादमिक प्रोसेशन के साथ दीक्षान्त समारोह हॉल में प्रवेश किया। समारोह का प्रारम्भ राष्ट्रीय गान के साथ शुरु हुआ। राज्यपाल का विश्वविद्यालय की ओर से स्वागत किया गया। विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग के स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों को आमंत्रित किया।

विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की अधिक संख्या को देखते हुए आशा जतायी कि आने वाले समय में महिलाओं का दबदबा रहेगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे ब$ढ रही हैं यह विकास के क्षेत्र में अच्छे सेकेत हैं। इस स्थिति को देखते हुए विचार आता है कि कहीं आने वाले समय में लडकों के लिए आरक्षण करना पडे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई.वी.त्रिवेदी ने विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस विश्वविद्यालय से चार संगटक महाविद्यालयों के अलावा 190 से अधिक अन्य महाविद्यालय सम्बद्घ हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हमने साहसिक खेलों के अन्तर्गत पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए 13 लाख रुपये की लागत से रॉक-क्लाइम्बिंग वॉल का निर्माण कराया है। यह राज्य का पहला विश्वविद्यालय है जिसमें शिक्षकों की भर्ती का प्रथम चरण पूर्ण कर लिया गया है तथा यहां सूचना क्रान्ति और तकनीकी विकास के अनुरूप अपनी परीक्षा पद्घति को युक्तिसंगत और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाये गये हैं। यह विश्वविद्यालय आदिवासी बाहुल दक्षिणी राजस्थान का सबसे ब$डा शिक्षा का केन्द्र है।

Governor_MLSU_convocatrion_21-12-12_2

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में नैनो तकनीकी क्षेत्र में विस्तार के लिए नैनो तकनीकी केन्द्र की भी स्थापना की है। उन्होंने बताया कि इसी माह के अन्तिम सप्ताह में विश्वविद्यालय 38वां अखिल भारतीय समाजशास्त्री सम्मेलन आयोजित कर रहा है, जिसमें देश-विदेश के 1500 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। संस्कृत विभाग द्वारा प्राचीन भारतीय आर्थिक चिन्तन विषय पर आगामी फरवरी माह में एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा।

समारोह का संयोजन रजिस्ट्रार बी.एल.मंत्री ने किया। दीक्षान्त समारोह में जिला कलक्टर विकास एस. भाले, पुलिस अधीक्षक एचपी शर्मा सहित विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल के सदस्य, शिक्षक, गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

आधार कार्ड के लिए पदयात्रा

उदयपुर उदयपुर युवा कांग्रेस द्वारा सीधा लाभ अंतरण ( डी.बी.टी.) के तहत आधार कार्ड के लिए जन जागरूकता हेतु २२ दिसंबर से पदयात्रा का शुभारम्भ किया जाएगा तथा जिले के गाँव में भी पदयात्रा का अभियान चला कर लोगों को आधार कार्ड के लिए जागरूक किया जाएगा ।

yuva congress udaipur

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में लोक सभा उदयपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक कटारा ने बताया की २२ दिसंबर से शुरू होने वाली पदयात्रा में आम जन को आधार कार्ड की उपयोगिता से अवगत कराया जाएगा पदयात्रा से पूर्व सुखाडिया ऑडिटोरियम में एक कार्यशाला भी राखी गयी है पदयात्रा का शुभारम्भ केन्द्रीय मंत्री सी.पि.जोशी शुखाडिया ऑडिटोरियम से करेगे जो की आयड़ पुलिया , देहली गेट मोती चोहट्टा होते हुए जगदीश चोक पर ख़तम होगी ।

कटारा ने बताया की २३ दिसंबर को गोगुन्दा , २४ दिसंबर को धारियवाद में २५ दिसंबर को खेरवाडा में तथा २६ दिसंबर को आसपुर में पदयात्रा की जायेगी जिससे गाँव में आधार कार्ड की उपयोगिता से अवगत कराया जासके ।

पदयात्रा के द्वितीय चरण में ७ जनवरी को सलुम्बर ८ जनवरी को झाडोल तथा ९ जनवरी को उदयपुर के आसपास ग्रामीण इलाकों में पदयात्रा निकाल कर समापन होगा ।

एक गाँव जहाँ दूसरी शादी के बाद ही बच्चे पैदा होते है

3421746268_3cfac26deeएक ऐसा गांव जहां के लोगों के साथ जुडा है अजब संयोग, जिसके अनुसार वंश वृद्धि के लिए पुरुष को दूसरी शादी करनी पड़ती है।अब तक के इतिहास में यह संयोग किसी एक परिवार के साथ नहीं बल्कि हर परिवार के साथ देखने में आया है।

इस गांव का नाम है ‘रामदियों की बस्ती’ जो राजस्थान के बाड़मेर जिले में जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर भारत-पकिस्तान की सरहद पर बसा हुआ। सत्तर परिवारों की इस बस्ती में सभी परिवार रामदिया मुसलमान समुदाय से हैं।इस गांव के हर परिवार में दो-दो निकाह हुए हैं।

दो-दो निकाह करना यहां के लोगों की शान नहीं बल्कि एक अनोखी मजबूरी है। एक ऐसी मजबूरी जो आज इस गांव के लिए एक आश्चर्यजनक परंपरा बन गई है।दरअसल इस गांव में किसी भी परिवार में पहले निकाह के बाद संतान का सुख प्राप्त नहीं हुआ जबकि दूसरी बेगम से सभी घरों में बच्चे खेल कूद रहे हैं।

गांव वालों के अनुसार यह परिपाटी कई दशकों से चली आ रही है, वे बताते हैं कि गांव के लाला मीठा की जब पहली शादी हुई तो कई वर्षों तक उन्हें कोई संतान पैदा नहीं हुई।उनके घर वाले उन्हें दूसरी शादी के लिए मनाते रहे लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

55 साल की उम्र में मीठा की पहली पत्नी का निधन हुआ और घर वालों के दबाव में उन्हें दूसरा निकाह करना पड़ा।दूसरा निकाह करने के एक साल बाद उनके यहां एक लड़की और कुछ वर्षों बाद तीन लड़कों ने जन्म लिया।तब से इस गांव में किसी को भी पहले निकाह के बाद संतान प्राप्त नहीं हुई,संतान प्राप्ति के लिए उन्हें दूसरा निकाह करना ही पड़ा।

गांव के कई लोगों को तो आधी उम्र बीत जाने के बाद संतान कि चाह में दूसरा निकाह करना पड़ा, तब भी उन्हें निराशा हाथ नहीं लगी बल्कि उनके घर में किलकारी गूंज उठी।

स्वर्णिम 2012 में बिखरे रंग

उदयपुर, राजस्थानी, पंजाबी पॉप और लेटेस्ट रीमिक्स की धुनों पर स्वर्णिम-2012 में प्रस्तुतियां देने वालों की होड़ सी मच गई। प्रस्तुतियां भी ऐसी कि हर एक दर्शक के दिलों को छू गई।

swarnim 2012

swrnim 2012कभी वन्स मोर के नारे तो कभी तालियों की गडग़ड़ाहट।
आयोजन था, केंद्रीय छात्रसंघ कार्यकारिणी की ओर से आयोजित स्वर्णिम 2012 के समापन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का। सुखाडिय़ा ऑडिटोरियम भी खचाखच था। कार्यक्रम में निधि व राघव मिस व मिस्टर स्वर्णिम चुने गए।

मुख्य अतिथि राज्य क्रीड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी थे। कार्यक्रम के दौरान सभापति रजनी डांगी ने पुरस्कार वितरण किया।

फैशन शो में पारंपरिक और पश्चिमी दोनों ही तरह की संस्कृतियों का मिलाजुला रूप देखने को मिला।

कार्टूनिंग में जय सोनी, सूरज यादव व सूरज सोनी, एकल नृत्&52द्भ;य में शिवानी चौधरी, अंजलि गौड़ व श्वेता राजावत, मेहंदी में किरण, निर्मला वैष्ण्व व जेआर शर्मा, स्पॉट फोटोग्राफी में जयंत पुरोहित, नाजिया बंदूकवाला व पुलकित अग्रवाल, आशुभाषण में अर्शी खान, हर्षिता शर्मा व कौशिक शुक्ला, रंगोली में सुधा जाट, पूजा जिंजल व पूजा सिंघल, कोलाज में डिंपल चावंड, प्रिक्षिका दिवेदीव,

दीपक सेन, पोस्टर में मयंक सोनी, सूरज यादव व दीपक सेन, ग्रुप डांस में वसुधा राठौड़ व दल, अंजलि व दल व आयुष व दल, एकल गान में शालू वर्मा डिम्पी सुवालका, समूह गान में बाबू नारायण व दल, वीना व दल, तथा रिचा व दल ने क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

RJ जीत को मिला बिग FM का बिग फाइव अवार्ड

 

JEET BIG 5 Aword PIc (1)उदयपुर वासियों के लिये खुशखबरी का विषय है कि 92.7 बिग एफ एम के सबसे चहेते RJ मन के मीत बिग RJ जीत को उनके सर्वोत्कृष्ट कार्य, बेस्ट RJ और पिछले 5 सालो से उनके निरंतर अथक प्रयासों व सराहनीय कार्यो व RJ के लिये मुंबई के बरसोवा बीच के एक रिसोर्ट में हुए सम्मान समारोह के अंतर्गत कंपनी के CEO श्री तरूण कटियाल द्वारा सम्मानित करते हुए उन्हे BIG FM 5 अवार्ड से नवाजा इस अवसर पर श्री तरूण ने RJ जीत के पिछले 5 सालों से लगातार अपनी उत्कृष्ट सेवाओ के लिये उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बिग FM को जीत पर गर्व है।

बिग FM के स्टेशन र्हड कौस्तुभ शांडिल्य ने बताया कि BIG RJ जीत कंपनी के उदयपुर के सबसे पुराने RJ है जिन्होंने अपने हर शो में उदयपुर का मनोरंजन किया। शुरूआती दौर में उनके नाइट शो ‘’बातो बातों में’’ का उदयपुर वासी अभी तक नहीं भूलें हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि RJ जीत ने अपने हर शो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, उनके इस अवार्ड पर उन्होंने RJजीत के साथ-साथ पूरे उदयपुर को भी बधाई दी। RJ जीत ने अवार्ड लेते समय बिग FMके साथ 5 साल पुरानी यादो का जिक्र करते हुए कहा कि ये 5 साल उनकी जिंदगी सबसे यादगार व अहम हिस्सा है जिससे उनकी आवाज को, उनके टैलेन्ट को एक पहचान मिली ।

इस अवसर पर उन्होने अपने समस्त श्रोताओं के दिये गये असीम प्यार, आर्शीवाद व दुआओ के लिये आभार जताते हुए अपने उदयपुर के नाम ये अवार्ड समर्पित किया क्योकि 5 सालो तक उदयपुर शहर ने जो प्यार व स्नेह दिया उसके बिना इतना लम्बा और कामयाब सफर मुमकिन नहीं था।

जीत ने भरोसा दिलाया कि बिग FMके जरिये आने वाले समय मे भी वो इसी तरह सबका मनोरंजन करते रहेंगे।

 

छात्र की मौत के दुसरे दिन प्रदर्शन लाठीचार्ज

चाकूवार में हुई छात्र की हत्या का मामला

परिजन शव लेकर रवाना

उग्र छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां, थाने का घेराव

student deathउदयपुर, कॉलेज छात्र की हत्या के मामले में सोमवार को विफल रही वार्ता का दूसरा दौर मंगलवार को जारी रहा। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक के साथ ही एक प्रतिनिधि मण्डल की बैठक में मुआवजा के आश्वासन के बाद मृतक के परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव को पैतृक गांव के लिए रवाना किया।

ज्ञातव्य है कि एम.बी. कॉलेज के समीप दो छात्र गुटों में हुए संघर्ष में चाकूओं से गोद बी.एन. कॉलेज के बीएससी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र जयपाल सिंह पदमपुरा (१९) की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को एमबी चिकित्सालय मोर्चरी में रख गया था। जहां क्षत्रिय महासभा व छात्रों ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर ही धरना देकर पोस्टमार्टम कार्यवाही नहीं होने दी थी।

आज प्रात: करीब साढे आठ बजे क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधि एवं सैंकडों छात्र पांच सूत्रीय मांग को student death 1लेकर पुन: एमबी चिकित्सालय मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा, जिला कलेक्टर विकास एस. भाले, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष बालूसिंह कानावत, बीएन कॉलेज के प्रबंध निदेशक निरंजन नारायण सिंह, मनोहर सिंह कृष्णावत एवं मृतक के चाचा मानवेन्द्र सिंह राठौड के बीच वार्ता हुई। पांच सूत्रीय मांगों पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी राज्य सरकार विषय है और जिस पर विचार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलक्टर को परिजनों एवं प्रतिनिधि मण्डल को मुआवजे के लिए आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव लेने को राजी हो गए। वहीं सुखा$िडया विश्वविद्यालय के कुलपति आई.वी. त्रिवेदी द्वारा मृतक के बडे भाई को विश्वविद्यालय मे नौकरी देने का आश्वासन भी दिया।

इसके पश्चात प्रतिनिधि मण्डल पुन: एमबी चिकित्सालय मोर्चरी पहुंचा। जहां पर छात्रों से समझाइश student death 2की एवं मुआवजे के आश्वासन की बात कही। क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधि मण्डल ने सभी छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया और शव को उसके पैतृक गांव पाली (पदमपुरा) के लिए रवाना किया गया। यहां से छात्र कोर्ट चौराहा पहुंचे जहां पर छात्रों ने जाम लगाकर टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जाब्ते ने छात्रों ने पहले तो समझाइश की, न मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेडा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से एक दो जनों को हिरासत में लेकर थाने लाई। उग्र छात्र इसका विरोध करते हुए भूपालपुरा थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि मण्डल की समझाइश के बाद छात्र वहां से रवाना हुए।

student death 3इसके पश्चात भी छात्रों का आक्रोश ठंडा ना हुआ और वे बीएन कॉलेज के बाहर सडक पर एकत्रित हो जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे अतिरित्त* पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार मय जाब्ते ने बिना समझाइश छात्रों पर सीधी लाठियां बरसाना शुरू किया। कुछ प्रदर्शनकारी और अन्य लोग सुभाषनगर की गलियों में घुस गए। ऐहतियात के तौर पर बी.एन. संस्थान के बाहर भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है एवं पुलिस घटना को लेकर पूरे शहर में नजर रखे हुए है।

स्थापित हो अस्थाई पुलिस चौकी: वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने कॉलेज परिसर में आये दिन होने वाली मारपीट की घटनाओं एवं भविष्य में किसी अनहोनी से बचने के लिए अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की है।

बंद हुई दुकानें: उग्र छात्र एमबी चिकित्सालय से बी.एन. कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने चलती गा$िडयों को रोका और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। कुछ छात्रों द्वारा शोरूमों एवं पुलिसकर्मियों पर पत्थर फैकने पर दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी। वहीं स्थिति तनावपूर्ण होने से एम.बी. कॉलेज व बी.एन. कॉलेज में अवकाश रहा और दोनों ही कॉलेज के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

उग्र छात्रों ने बी.एन. कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन

Resize of IMG_0324चलती गाडियों के कांच फ़ोडे
शोरूम के शीशे पर मारा पत्थर
उदयपुर, बी.एन. कॉलेज में अध्ययनरत छात्र की मौत के पश्चात जहां दिनभर एम.बी. चिकित्सालय में तनावपूर्ण माहौल बना रहा वहीं देर रात बी.एन. कॉलेज के बाहर कुछ छात्रों ने घटना का विरोध करना शुरू कर दिया और वहां आती जाती गाडियों के कांच प*ोड दिए। छात्रों ने विरोध स्वरूप कॉलेज के सामने ही स्थित मनामा मोटर्स के शोरूम के कांच पर पत्थर मारा जिससे कांच तडक गया।
घटना की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। सडकIMG_0325 पर विरोध कर रहे छात्र पुलिसकर्मियों को देख बी.एन. कॉलेज में भाग गए। जहां पुलिसकर्मियों ने भी कॉलेज में प्रवेश किया एवं हुडदंग मचा रहे छात्रों में से दो-तीन जनों को पकड लिया। एहतियात के तौर बी.एन. कॉलेज संस्थान के गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए।
ज्ञातव्य है कि आज दोपहर में दो छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष में बी.एन. कॉलेज के बीएससी के छात्र की चाकूवार कर हत्या कर दी गई। जिसकी पांच सूत्रीय मांग को लेकर युवक का शव अभी तक मोर्चरी में ही रखा हुआ है।

दिनदहाडे चाकू घोप कॉलेज छात्र की हत्या

jaipal singh mertiyaचाय की थडी पर भिडे दो छात्र गुट

दो दिन पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी झडप

पांच सूत्रीय मांग को लेकर अडे मृतक के परिजन व कॉलेज छात्र

तीन कॉलेज छात्र हिरासत में

college stdunt muderउदयपुर,  एम.बी. कॉलेज के सामने दो छात्र गुटों में हुई कहासुनी के दौरान चाकू वार में एक छात्र की मौत हो गई व एक छात्र घायल हो गया। एहतियात के तौर पर कॉलेज प्रशासन ने कॉमर्स कॉलेज व विज्ञान कॉलेज में चल रही कक्षाओं को बंद कर कॉलेज को खाली करवाए। घटना के बाद एम.बी. चिकित्सालय व वारदात स्थल पर भारी बल जाब्ता तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मामले में पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है।

प्रकरण के अनुसार आज दोपहर एम.बी. कॉलेज के सामने एक चाय की थडी पर पाली हॉल बी.एन. college stdunt muder1हॉस्टल निवासी जयपाल सिंह अपने साथी जगदीश सिंह देवडा, जयपाल मेडतिया के साथ चाय पीने गया था। इसी दौरान दूसरे गुट के धर्मेश टांक, करन जाट, पर्वत सिंह राणा, करण मेघवाल, हरीश मीणा व अन्य साथियों में दो दिन पूर्व सांस्कृतिक समारोह के दौरान हुई कहासुनी की बात को लेकर भिडंत हो गई। इस दौरान दोनों गुट के छात्र आपस में सडक पर ही लडने लगे। एक गुट द्वारा चाकू निकालने पर छात्र इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान जयपाल सिंह पुत्र छगनपाल सिंह पदमपुरा एम.बी. कॉलेज मैदान के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स की तरप* भागा। जहां हमलावर छात्रों ने उसका पीछा कर उस पर चाकू से वार कर दिए। घटनास्थल पर ही जयपाल के अत्यधिक रत्त* स्त्राव हो गया। उसे घायलावस्था में पहले एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव को एम.बी. चिकित्सालय मोर्चरी लाया गया। हमले में विरोधी गुट के धर्मेश टांक भी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एम.बी. चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मृतक जयपाल सिंह बी.एन. कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।

college stdunt muder 3

घटना की सूचना मिलते ही क्षत्रिय महासभा व बी.एन. संस्थान के छात्र भारी संख्या में अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए। घटना से आक्रोशित बी.एन. छात्रों द्वारा हत्यारों की गिरप*तारी, मृतक के बडे भाई को सरकारी नौकरी, दस लाख रूपये मुआवजा, पिता व परिवार को मुप*त मेडिकल सुविधा और आरोपी छात्रों को कॉलेज से निष्कासन की पांच सूत्रीय मांग पर लिखित में देने तक पोस्टमार्टम कार्यवाही नहीं करने पर अड गये। इस संबंध में मृतक का शव मोर्चरी में पडा है वहीं दूसरी ओर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियों से वार्ता जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सालय पहुंच भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात करवाया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हमलावरों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें गठित कर विरोधी गुट के घायल छात्र धर्मेश टांक को हिरासत में लिया है।

घटना से माहौल तनावपूर्ण होता देख जिला कलक्टर विकास भाले एवं पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा सांय एम.बी. चिकित्सालय मोर्चरी पहुंच कर धरने पर बैठे लोगों को सरकारी सहायता ५० हजार देने तथा हमलावर धर्मेश टांक, भरत चौधरी, करण मेघवाल को गिरप*तार करने की जानकारी दी। लेकिन आक्रोषित लोगों ने घोषणा को नाकाप*ी बताते हुए मानने से इंकार कर दिया। शव एमबी चिकित्सालय मोर्चरी में पडा है। मांगे माने जाने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम होने की संभावना जताई जा रही है।

college stdunt muder2

१० छात्र निलंबितः घटना के बाद सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई.वी. त्रिवेदी ने घटना की निंदा करते हुए छात्र अरविंद कोटेड, पर्वत राणा, हरीश मीणा, धर्मेश टांक, करण मेघवाल, भरत जाट, मयूरध्वज सिंह, गोल्डी उर्प* हर्षवर्धन सिंह केलावत, यशवंत चौधरी व योगेश को कॉलेज से निलंबित कर दिया है।

college stdunt muder 4

बंद करवाए कॉलेजः घटना के बाद एहतियात के तौर पर कॉलेज प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विज्ञान महाविद्यालय व कॉमर्स महाविद्यालय में चल रही कक्षाओं का अध्ययन बीच में बंद कर कॉलेज को खाली करवा दिए।

दो दिन पूर्व हुई थीी कहासुनीः घटना की शुरूआत दो दिन पूर्व कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। जयपाल उस समय अपने साथियों के साथ कार्यक्रम देखने गया था। इसी दौरान उसकी हमलावरों से कहासुनी हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों की समझाइश की थी। रंजिशवश आज पुनः दोनों गुट आमने-सामने हो गए थे।

 

ज्वैलरी शो रूम से 40 लाख की चोरी

0

फिल्मी स्टाइल में दुकान के नीचे स्थित नाले से घुसे

उदयपुर, 17 दिसम्बर। चित्तौडगढ शहर के व्यस्ततम चौराहा के निकट स्थित एक ज्वैलर्स के यहां फिल्मी स्टाइल में चोर दुकान के नीचे स्थित नाले से प्रवेश कर करीब 300 ग्राम सोना व 50 किलो चांदी चुरा ले गए।
चित्तौडगढ शहर के पांच बत्ती चौराहे के समीप अप्सरा छविगृह की दीवार से सटे दीप श्री ज्वैलर्स को उसके मालिक लोकेश चिप्पड शनिवार रात बंद कर अपने घर चले गए थे। इसके पश्चात रविवार को शो रूम बंद रहा। आज प्रातः करीब 9 बजे जब दुकान मालिक ने ताला खोला तो शो रूम के काउंटर व शो केस में लगे ज्वैलरी आभूषण व चांदी के बर्तन गायब होने पर उसके होश उड गए। शो रूम मालिक ने इसकी सूचना चित्तौडगढ कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस जांच में पाया कि शोरूम के नीचे से एक नाला गुजर रहा है जहं से चोरों ने दुकान में नीचे से छेद कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने सबसे पहले शोरूम के सीसीटीवी कैमरों व सायरन के कनेक्शन काट दिए। इसके पश्चात चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार शोरूम से करीब 40 लाख के स्वर्ण आभूषण व चांदी के बर्तन चोरी होने का अनुमान है। समाचार लिखे जाने तक भारी मात्रा में पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद था एवं घटना की सम्पूर्ण जानकारी पुलिस जुटा रही थी। सीसीटीवी कैमरे व सायरन के कनेक्शन काटने एवं पूरी सुझबुझ से घटना को अंजाम देने में पुलिस किसी जानकार का हाथ होने की भी संभावना जता रही है।
chittorgarh 2

chittorgarh

chittorgarh 1