कथकली व मेवासी कलाकारों की रोचक प्रस्तुति

उदयपुर, यहां हवाला गांव में चल रहे दस दिवसीय ‘‘शिल्पग्राम उत्सव-2012’’ में एक ओर जहां गुजरात के मेवास अंचल के कलाकारों का मेवासी नृत्य तथा केरल का कथकली नृत्य दर्शकों को रोमांचित व आनन्दित कर रहा है वहीं दूसरी ओर पंजाब का गिद्दा अपनी अल्हड़ संस्कृति की मोहिनी छाप छोड़ रहा है।

Kathakali_Keechak_Vadh

रंगमंच पर सोमवार को आयोजित ‘‘लोक परंपरा’’ में कथकली कलाकारों ने महाभारत के ‘‘कीचक वध’’ प्रसंग का मंचन किया। जिसमें भाव भंगिमाएँ तथा आंगिक अभिनय दर्शकों को खूब रास आया। कार्यक्रम में ही गुजरात के मेवास अंचल के मेवासी कलाकारों ने अपने नृत्य से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मेवासी सगाई चांदला नृत्य में कलाकारों ने गोलाकार तथा अन्य कतारबद्ध संरचनाएं बनाते हुए पिरामिड की रचना की तथा प्रस्तुति के आखिर में देवी अम्बा की सवारी अनूठे अंदाज में निकाली। लोक गायक नेक मोहम्मद लंगा ने इस अवसर पर ‘‘कलंदर’’ सुनाया।

Dhangari_Gaja_Goa

त्रिपुरा का होजागिरी कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति बन सकी। रंगमंच पर ही आज बहुरूपिया कलाकारों ने भगवान शंकर, विष्णु, हनुमान, मारवाड़ी सेठ के चरित्र में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। किशनगढ़ की गूजर महिलाओं द्वारा किया जाने वाला चरी नृत्य आकर्षक प्रस्तुति रही। वहीं पंजाबी कुड़ियों ने गिद्दा में टप्पे व अपनी अठखेलियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। गोवा के कलाकारों ने इस अवसर पर धनगरी गजा नृत्य प्रस्तुत किया। उत्तराखण्ड के कलाकारों ने इस अवसर पर ‘‘जौनसारी नृत्य से अपने अंचल की संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रम में इसके अलावा लावणी, गुदुमबाजा की प्रस्तुति सराहनीय रही।

Chari_Dance

कार पलटने से युवक की मौत

car accidentउदयपुर, वाहन से बचने के प्रयास में कार पलट खा गई। हादसे में वृद्घ की मृत्यु हो गई तथा एक युवती घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार सायं उदयपुर नाथद्वारा रोड चीरवा में वाहन से बचने के प्रयास में कार पलटी खा गई। हादसे में नाथद्वारा निवासी लक्ष्मीकान्त (९०) पुत्र वल्लभ की मृत्यु हो गई। तथा उसकी दोहिती घायल हो गई। गांव से दादा को उपचार के लिए कार से दोहिती उदयपुर लेकर आ रही थी। बीच रास्ते में कार पलटी खा गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव एम बी चिकित्सालय मोचेरी में रखवाया तथा घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया।

दम तो$डा : अम्बामाता थानान्तर्गत पुला कच्ची बस्ती निवासी रेखा (३०) पत्नी मुकेश कुमावत की तबीयत खराब होने पर एवं कानूवाडा ऋषभदेव निवासी अनिता (३५) पत्नी भीमराज तथा हादसे में झुलसे छोटीसादडी निवासी कालू (२०) पुत्र नाथू लाल मेघवाल तथा घायल अपरेटा थाा बनेडा निवासी सत्यनारायण (४०) पुत्र सुखा बैरवा ने एम बी चिकित्सालय में दम तोड दिया।

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्य को पेपरलेस किया जायेगा: प्रो. सारंगदेवोत

बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक समपन्न: अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए

उदयपुर, जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर की ऋत्विका – बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक वाइस चांसलर प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई।

paperless2

रजिस्ट्रार डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी युनिटो के प्रशासनिक कार्यों को पेपर लेस किया जायेगा। इसके लिए सभी परिसरों में वाईफाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय कागजों के उपयोग से समय अधिक लगता है तथा वृक्षों की कटाई से पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा है। पेपर लेस करने से समय बचेगा तथा कार्य में त्वरा आएगी।

ऋत्विका ने विश्वविद्यालय के कार्यो की प्रगति तथा विकास यात्रा का लेखा जोखा देख कर प्रतिवेदन तैयार करने के लिए एक समिति गठित करने का का भी निर्णय लिया, इसी प्रकार पर्यावरणीय चेतना तथा सौन्दर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की योजना को भी स्वीकृत किया । बॉम ने गत छ: माहों के कार्यो की भी विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्णय लिए। बॉम ने छात्र हित में समय पर दीक्षांत समारेाह आयोजित करने की रूपरेखा तय करते हुए मार्च २०१३ में दीक्षांत समारोह करने का निर्णय लिया तथा आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

छात्राओं का कलेक्ट्री पर प्रदर्शन

राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सख्त कानून व गैंग रेप के आरोपियों को कडी सजा की मांग की

उदयपुर, दिल्ली में गैंग रेप के आरोपियों को कठोर दण्ड देने एवं सख्त कानून बनाने के लिए जारी विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार को गुरू नानक कॉलेज की सैंकडों छात्राओं ने जिला कलेक्ट्री पर करीब २ घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया जिसमें आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग की।

u24decph-1

गुरूनानक छात्रसंघ अध्यक्ष वर्षा जैन के नेतृत्व में आज प्रात: करीब 11 बजे छात्राएं महाविद्यालय से पैदल :रैली के रूप में जिला कलेक्ट्री पहुंची। कलेक्ट्री पहुंच छात्राओं ने करीब दो घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने दिल्ली पुलिस हाय-हाय, अत्याचार नहीं सहेंगे-नहीं सहेंगे, बलात्कारियों को सजा दो आदि नारे लगाए। इस दौरान महाविद्यालय की सैंकडों छात्राएं उपस्थित थी। कॉलेज अध्यक्ष वर्षा जैन कॉलेज अध्यक्ष, विनिता मीणा, भाग्यश्री पांचाल, टिवंकल बंजारा, अनिता मीणा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल जिला कलेक्टर से मिला और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया।

ज्ञापन में छात्राओं ने दिल्ली जैसे काण्ड की पुनरावृति ना हो इसे हेतु स्थायी कानून व प्रावधान करने की मांग की एवं दोषियों को सजा देने एवं इसके लिए सख्त कानून बनाने की गुहार की।

लेकसिटी में गिरोह के वर्चस्व की लड़ाई शुरू

दिलीप ढोली था निशाना

इमरान कुंजड़ा गिरोह ने दो जगहों पर मचाया उत्पात

फायरिंग कर दहशत पैदा की

7733_policeउदयपुर, कुकरमुत्ते की भांति लेकसिटी में पनप रहे आपराधिक गिरोह में अब वर्चस्व की लडाई आरंभ हो गई है। इसी क्रम में सोमवार सांय रंजिश की आड में एक हिस्ट्रीशीटर ने अन्य अपराधी के क्षेत्र में पहुंच कर आतंक माया। इस गिरोह के सदस्यों ने हवाई फायर करते हुए वहां खडी कारों एवं अन्य वाहनों को क्षतिठास्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखर्जी चौक निवासी हिस्ट्रीशीटर इमरान कुंजडा ने अपने चार साथियों के साथ अम्बामाता थाना क्षेत्र के तहत गांधीनगर निवासी दिलीप पंवार (ढोली) के घर पहुंच कर उत्पात मचाया। इन समाज कंटकों ने दिलीप के परिजनों के साथ मारपीट कर एक बालिका पर बीयर की बोतल से प्रहार कर घायल कर दिया। वहीं हवाई फायर करते हुए वहां खडे वाहनों को क्षतिठास्त कर दिया। इस दौरान यह उचक्के दिलीप के पडौसियों के दरवाजों पर जाकर रिवाल्वर बताते हुए गवाही देने की स्थिति में नतीजा भुगतने की चेतावनी भी देते रहे। यहां से ताण्डव कर यह गिरोह मुखर्जी चौक पहुंचा जहां कुख्यात अपराधी आजम के चाचा इकबालुद्दीन के अण्डे के थैले को क्षतिठास्त कर दिया। इकबालुद्दीन शातिर अपराधी दानिश का पिता है। कुल मिलाकर इमरान कुंजडा गिरोह शहर में भय फैलाकर अपना धंधा चलाने की जुगत में लग गया है तथा अपराधिक गिरोह में वर्चस्व का संघर्ष आरंभ हो गया है।

घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तेजराज सिंह, पुलिस उप अधीक्षक (पश्चिम) दयानंद सारण, अम्बामाता थानाधिकारी रणमल मय टीम ने घटनास्थल पहुंच कर मौका निरीक्षण कर ४ खाली कारतूस एवं क्षतिठास्त वाहन को बरामद कर बदमाशों को धर दबोचने के लिए शहर में नाकाबंदी कराई गई है। जल्द ही बदमाशों के पक$डे जाने की संभावना है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज होने की कार्यवाही जारी थी।

क्षेत्र में भय का माहौल: सांय गांधीनगर निवासी दिलीप ढोली के मकान में तोडफ़ोड व फायरिंग के दौरान पडौसियों के बाहर खडी कार तोडफ़ोड करते समय रोकने आई महिला की कनपटी पर रिवाल्वर तान बदमाशों ने धमकाते हुए भगा दिया तथा भागते समय बदमाश रिवाल्वर दिखाते हुए गवाही देने पर मारने की धमकी देत हुए फरार होगये। इमरान कुंजडा, दिलीप ढोली एवं दानिश तीनों ही शहर के शातिर बदमाश है जिनके खिलाप* शहर के थानों में अनेक अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

 

सीमा को डॉक्टरेट की उपाधि

seema jainउदयपुर ,। श्रीमती सीमा जैन पत्नि जिनेन्द्र शास्त्री को हिन्दी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। श्रीमती सीमा जैन ने डॉ. हुकमचन्द भारिल्ल के साहित्य का समालोचनात्मक अनुशीलन विषय पर शोध करने पर डॉक्टरेट की उपाधि दी गई।

श्रीमती जैन ने अपना शोध कार्य एम. जी. कॉलेज के हिन्दी विभाग की प्रो. डॉ. मन्जु चतुर्वेदी के दिशा निर्देश में सम्पन्न किया।

पूरब और पश्चिम की लोक संस्कृति एक मंच पर

उदयपुर, । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव के तीसरे दिन रविवार को ‘‘धरोहर’’ में लोगों को पूरब और पश्चिम की लोक कला व संस्कृति के रंग एक मंच पर देखने को मिले। मुख्य रंगमंच ‘‘कलांगन’’ पर प्रस्तुत त्रिपुरा का होजागिरी तथा राजस्थान का चरी नृत्य दर्शकों को खूब रास आया इन नृत्यों ने अपने अंचल की लोक रंगत उत्सव में बिखेरी।

shilpgram Gudumbaja

रंगमंच पर रविावर को कार्यक्रम की शुरूआत कथकली से हुई इसके बाद नेक मोहम्मद लंगा ने अपने चिर परिचित अंदाज में लोक गीत सुना कर दाद बटोरी। कार्यक्रम त्रिपुरा का होजागिरी नृत्य दर्शकों के लिये सुरम्य प्रस्तुति बन की। इसमें नृत्यांगनाओं ने सिर पर बोतल संतुलित करते हुए अपनी मंथर दैहिक थिरकन से समां बांध दिया। नृत्य के दौरान त्रिपुरा की बालाओं ने विभिन्न प्रकार की संरचनाएँ भी बनाई। मंच पर ही राजस्थान के किशनगढ़ का चरी नृत्य मनमोहनी पेशकश रही। बांकिये के स्वर और ढोल की थाप पर नृत्य के दौरान नर्तकियों ने अपने सिर पर चरी रख कर उसमें अग्नि प्रवाहित कर आकर्षक नृत्य प्रस्तूुत किया।

shilpgram Hojagiri-1

कार्यक्रम में गोवा का वीरभद्र जहाँ शौर्यपूर्ण व ओजपूर्ण प्रस्तुति थी वहीं मध्यप्रदेश के ढिंढोर जिले के आदिवासियों का गुदुमबाजा ने अपना धूम धड़ाका जोशीले अंदाज में किया। इस दल द्वारा बनाई संरचनाओं व पिरामिड पर दर्शकों ने करतल ध्वनि से अभिवादन किया। उत्तराखण्ड का चापेली नृत्य कार्यक्रम की लुभावनी प्रस्तुति रही वहीं गुजरात के मेवासी कलाकारों ने अपनी तीव्र नृत्य रचनाओं से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। धरोहर में इसके अलावा पंजाब का जिन्द, महाराष्ट्र का लावणी भी दर्शकों ने सराहा। उत्सव के चौथे दिन सोमवार को ‘‘लोक परंपरा’’ के अंतर्गत सांस्कृति सांझ का आयोजन होगा।

shilpgramJind (1)

shilpgramMewasi-1

गुस्से की हद और मांग सिर्फ मौत

0

राजधानी दिल्ली में २३ वर्षीय लड़की के साथ चलती बस में गेंग रेप और फिर दरिंदगी और अमानवीयता की सारी हदे पार हुई तो अब हिन्दुस्तान की जनता का गुस्सा हद के बाहर होगया और हिन्दुस्तान की एक बेटी के साथ हुए इस अमानवीय घिनोने कृत्य के बदले जनता की मांग है आरोपियों को सजाए मौत मिले कोई तारीख नहीं कोई सुनवाई नहीं सिर्फ और सिर्फ मौत या उन्हें नपुसंक बना दिया जाय और इस गुस्से की हद दिखी शनिवार को देहली में जहाँ राजपथ पर देर शाम तक लोगों ने ९ डिग्री तापमान की कडकडाती सर्दी में पानी की बोचरे सही पुलिस की लाठियां खायी लेकिन उनकी मांग और गुस्से में कोई कमी नहीं आई ।

शनिवार की सुबह बिना किसी योजना के  बड़ी संख्या में युवक राजपथ पर पहुंचे और लोगों ने फिर नार्थ ब्लॉक की तरफ कूच कर दिया.

प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में लड़कियां भी थीं. प्रदर्शनकारियों पर पहले पानी की तेज़ बौछारें की गईं जिसके बाद लाठीचार्ज़ भी किया गया.

दोपहर होते होते प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने लगी और वो इंडिया गेट की तरफ जाने लगे.

आंसू गैस के गोलों की बौछार के बाद लोग इंडिया गेट की तरफ आ गए हैं और इंडिया गेट के कई एंट्री प्वाइंट्स को बंद कर दिया गया है.

टीवी पर दिखाई जा रही  तस्वीरों के अनुसार इंडिया गेट पर जहां तहां लोग जमा होकर नारेबाज़ी कर रहे हैं और पुलिस उन्हें तितर बितर करने की कोशिश कर रही है.

असल में इस भीड़ का न तो कोई नेता है और न ही कोई अगुआ.

ऐसा लगता है कि मानो ये स्वत स्फूर्त भीड़ है और लोग अपने घरों से निकल आए हैं.

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18

अमानवीयता की सारी हदें पार, पत्नी के गुप्तांग पर लगा देता था ताला

1

8378_lockइंदौर। इस साल यूं तो होश उड़ाने वाली कई खबरें सामने आईं, लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर में घटी एक खौफनाक घटना ने लोगों को सबसे अधिक हैरत में डाल दिया। शंकालु पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर ताला लगा दिया। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब महिला ने तंग आकर जहर खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो उनके होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

मामला मूसाखेड़ी क्षेत्र के इदरीस नगर में रहने वाली महिला रोमा (परिवर्तित नाम) का है। रोमा ने दोपहर में जहर पी लिया था। पड़ोसियों ने बताया रोमा के बच्चे खिड़की से चीख रहे थे। आवाज सुनकर हम वहां पहुंचे। कमरे में रोमा अचेत पड़ी थी। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो घटना का पता चला। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया।

उसने बताया उसका पति शंकालु प्रवृत्ति का है। उसने करीब चार साल पहले अमानवीय तरीका अपनाते हुए रोमा के गुप्तांग में छेद कर ताला लगा दिया। वह सुबह काम पर जाता तो ताला लगा जाता और शाम को लौटने पर ताला खोलता। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

रोमा ने बताया सोहन भांग व गांजे का नशा करता है। वह चाहता है कि मैं भी उसके साथ नशा करूं। जब मैं मना करती हूं तो पीटता है। उसके पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ा लड़का 20 साल का है। 14 साल की बेटी पर वह बुरी नीयत रखता है और ज्यादती का कहता रहता है।

 

सीएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सोहन को हिरासत में ले लिया गया। उससे चाबी जब्त कर ली गई।

सो.-भास्कर डॉट कॉम

दिल्ली गैंग रेप के खिलाफ उदयपुर में हुई आवाज़ बुलंद

उदयपुर , दिल्ली में गैंग रेप कांड के बाद दुष्कर्मियों के खिलाफ उदयपुर में भी विरोध और आरोपियों को सजाए मौत के लिए आवाज़ बुलंद हो गयी है शुक्रवार को मीरा गर्ल्स कोलेज की छात्राओं ने जैम कर कलक्ट्री पर प्रदर्शन किया और शाम को निजी कोलेज के छात्रों और शहर के युवाओं ने केंडल मार्च निकाल कर आरोपियों को सजाये मौत के लिए मांग की ।

MG college girls agninst dehli rape

दिल्ली में युवती के साथ बस में गेंग रेप कांड के बाद उदयपुर में भी युवाओं ने आरोपियों के खिलाफ सजाये मौत के लिए आवाज़ बुलंद कर डी दिन में मीरा गर्ल्स कोलेज की छात्राएं रेली निकाल कर कलेक्ट्री पर आई और जैम कर नारे बजी की और आरोपियों के लिए सजाये मौत की मांग की करीब घंटे भर तक प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोंपा ।

udaipur stdunt agsinst dehli gang rape

इसी क्रम में शाम को फतह सागर की पाल पर दर्शन डेंटल कोलेज के छात्र छात्रों ने केंडल मार्च नीकाला और आरोपियों को इसी सजा देने की मांग की कि देश के लिए एक मिसाल बन जाए तथा कोई भी एनी एस कभी करने कि नहीं सोचे ।

युवाओं कि एनी टोलियों ने भी केंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्श किया ।

udaipur stdunt candel march against dehli gang rape

२२ दिसंबर को दिल्ली गैंग रेप से पीड़ित युवती के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा के नेतृत्व में फतेह स्कूल के सामने मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में प्रातः 11 बजे सामूहिक रूप से 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।