उदयपुर, वाईल्ड एनीमल रेस्क्यू सेंटर की टीम ने मंगलवार को बस्ती क्षेत्र में घुस आए एक विशाल अजगर को पकड कर वन क्षेत्र में छोडा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मल्लातलाई स्थित एकलव्य कालोनी निवासी गुड्डू भाई घोडे वाले के घर में अचानक एक विशालकाय अजगर घुस गया। सूचना मिलने पर एनीमल रेस्क्यू टीम के चमन ङ्क्षसह के नेतृत्व में एक दल ने घटनास्थल पहुंच कर अजगर को नियंत्रित किया। चमन ङ्क्षसह ने बताया कि अजगर की लम्बाई साढे पन्द्रह फीट थी। यह अजगर संभवतया पिछोला झील से इधर प्रवेश कर गया। टीम बाद में अजगर को उबेश्वर वन खण्ड के कलेर वन क्षेत्र में ले जाकर छोड दिया।

Previous articleएसीबी ने न्यायालय राजस्व अपील अधिकारी पर दी दबिश
Next articleहवाई दिलासे दे रहे है जनप्रतिनिधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here