राज्यसरकार के तीन दिन पहले पूरे हुए चार साल कार्यकाल को लेकर शनिवार को गांधी ग्राउंड में हुए जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया बोलने लगे तो पांडाल खाली-खाली थी। उन्होंने एक बार फिर
कांग्रेस नेताओं को बहस की चुनौती दी और कहा : कांग्रेस अपने वोटरों के लिए योजनाएं बनाती थी, लेकिन भाजपा सबके हित के कार्यक्रम बनाकर लागू करती है। कांग्रेस का कोई भी नेता चाहे तो उनसे इस मुद्दे पर कहीं भी किसी भी समय बहस कर ले। कटारिया ने कहा, आज महात्मा गांधी होते तो कांग्रेस की दशा देख माथा पीट लेते। कांग्रेस के नेताओं ने अपने कर्मों से ही अपनी पार्टी को खत्म कर डाला। कटारिया ने मुख्यमंत्री रहे मोहनलाल सुखाड़िया को दूरदर्शी बताया और कहा, इस नेता ने 1965 में 2050 तक पानी की जरूरतों की योजना आज से 52 साल पहले और जरूरत के समय से 85 साल पहले बनवा दी थी। उन्होंने देवास के चारों चरणों का प्लान ऐसे उस दौर में बनवा दिया, जब इंजीनियरिंग आज की तरह विकसित नहीं थी।
स्वाइन फ्लू आईसीयू बनेगा : प्रभारीमंत्री रावत ने कहा कि एमबी अस्पताल में स्वाइन फ्लू आईसीयू बनाने के लिए 1 करोड़ और एचडी डायलिसिस मशीन के लिए 30 लाख रुपए दिए गए हैं। सांसद अर्जुन लाल मीणा, नगर निगम महापौर चंद्रसिंह कोठारी, नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने अपने काम गिनाए।
जिला कलेक्टर सहित जिलाप्रमुख शांतिलाल मेघवाल, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मावली विधायक दलीचंद डांगी, गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती, खेरवाड़ा विधायक नानालाल अहारी, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा ने अपने क्षेत्रों में मिले बजट और करवाए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
वल्लभनगरऔर झाड़ोल में भाजपा के विधायक नहीं होने से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों के बारे में क्षेत्रों की जनता वंचित रह गई। कुछ लोगों की शिकायत थी कि सरकारी कार्यक्रम होने के बावजूद इसका पूरी तरह भाजपाकरण किया गया था। गैर भाजपाई विधायकाेंं को आमंत्रित नहीं किया गया। यह गलत बात है। दोनों गैर भाजपायी विधायकों के स्थान पर एसडीएम, तहसीलदार या बीडीओ से विकास कामों की जानकारी नहीं दिलाई गई। जिला कलेक्टर बिष्णुचरण मल्लिक, एडीएम प्रशासन छोगाराम देवासी, नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ सिहाग उपखंड अधिकारियों ने मंच पर बैठे मंत्रियों, सांसद विधायकों काे दुपट्टे पहनाकर उनका स्वागत किया।
चित्तौड़ तक जलापूर्ति की योजना
कटारियाने कहा कि हमारा अगला प्लान देवास 3-4 को पूरा करना है। सरकार की सोच है कि सिर्फ उदयपुर ही नहीं राजसमंद और चित्तौड़ जिलाें को भी पानी मिले। यह सोच तभी मूर्त रूप लेगी जब हम देवास का तीसरा और चाैथा चरण बना कर पूरा करेंगे।
अपनारिपोर्ट कार्ड रखा है
कटारियाने कहा कि आज का आयोजन कोई जश्न या मेला नहीं अपितु हमने अपने विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पारदर्शिता के साथ जनता के सामने रखा है। पारदर्शिता से रिपोर्ट पेश करना कांग्रेस का कल्चर नहीं है।
उदयपुर . आमसभा में छात्राओं को लेपटॉप बांटे।
कटारिया ने कहा, सुखाड़िया ने जिन स्थानों पर देवास के डेम बनाने और जिन जगहों पर ग्रेविटी से पानी लाने के लिए सुरंगें बनाने की परिकल्पना की, आज वहीं पर यह सब काम हुए हैं। सुखाड़िया की सोच और योजना काे उनकी पार्टी ने आगे नहीं बढ़ाया लेकिन हमारी सरकार ने उसे मूर्त रूप दिया। देवास 2 प्रोजेक्ट बनकर तैयार हैं। पिछले 10 साल में हमारी झीलें कभी भी खाली नहीं रहीं। शहर को पेयजल मिल रहा है और पर्यटन फल फूल रहा है।



उदयपुर। उदयपुर में 14 दिसम्बर को हुए हुडदंग के दौरान पुलिस द्वारा जब्त की गई 227 मोटरसाइकिलों में से 10 बाइक चोरी की पाई गई है।
उदयपुर। शहर में पिछले तीन दिनों से बिगडे हालातों के बाद शनिवार को शांति हुए शहर के माहौल के बाद कलेक्टर ने व्हाट्सअप पर एक ऑडियों वायरल कर शहरवासियों से शांति बनाए रखने एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
मीणा १२ मिनट तक निर्बाध रूप से बोलते रहे। जिस पर मंच पर बैठे विधायक आपस में चर्चा करते देखे गए। लंबे हुए कार्यक्रम को देखते हुए धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों से आई जनता भी जाने लगी। अंत में कटारिया के भाषण के दौरान तो पाण्डाल में एकत्रित भी$ड आधी ही रह गई। पांडाल में आखिर में लगी अधिकांश कुर्सियां खाली हो गई।
At an incredible 828 metres (2,716.5 feet) and more than 160 storeys, Dubai’s Burj Khalifa is the world’s tallest building.
उदयपुर। राजसमंद में हुए ह्त्या काण्ड के बाद उदयपुर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ मेसेज हत्यारे शम्भू लाल के समर्थन में रैली निकालने के आव्हान को देखते पुलिस प्रशासन ने 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक 144 धरा लगा इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी।