पेसेफिक यूनिवर्सिटी में छात्र गुटों का आपस में संघर्ष – जम कर हुई तोड़ फोड़, खूब चले लट्ठ। ( PHOTO & VIDEO )

8

उदयपुर । पेसेफिक यूनिवर्सिटी में शनिवार को छात्र गुटों के बिच मेस में खाने की थाली की छोटी सी बात पर जम कर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। ढाई घंटे तक चले घटना क्रम में १५ से अधिक छात्रों पुलिस कर्मियों को चोटें आई है । आधा दर्जन यूनिवर्सिटी के भवन में तोड़फोड़ की और कई वाहन क्षति ग्रस्त करदिये । पुलिस ने छात्रों पर काबू पाने के लिए कई बार खदेड़ा और लाठीचार्ज भी किया। पुलिस को सारा मामला नियंत्रित करने में ढाई घंटे लग गए, एडिशनल एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी और सो से अधिक जवान पेसेफिक यूनिवर्सिटी में तैनात रहे । यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन सहित मेस, लाइब्रेरी और कई डिपार्टमेंट में छात्रों ने जम कर तोड़ फोड कर संम्पत्ति को नुक्सान पहुचाया।

9

 

यूनिवर्सिटी की मेस में छोटी सी बात को लेकर शुरुआत हुई। मेस में जम्मू का छात्र शेलेन्द्र सिंह और मेस इंचार्ज मानसिंह के बिच खाने की थाली को लेकर आपस में विवाद हुआ और बात हाथापाई तक पहुच गयी इसी बिच लोकल उदयपुर के छात्र भी आगये और जम्मू कश्मीरी के छात्रों की पिटाई करदी । बाद में जम्मू कश्मीरी छात्र होस्टल में गया और करीब ३००- ४०० छात्रों को लेकर आगया और मेष में जम कर तोड़ फोड की। बाद में स्थानीय छात्र भी इकठ्ठा हो गए और स्थानीय उदयपुर के छात्र और कश्मीरी होस्टल के छात्रों के बिच संघर्ष छिड गया । हाथों में डंडे और पत्थर लेकर दोनों गुट एक दूसरे को इधर से उधर भगाते रहे । यूनिवर्सिटी के मेष में, लाइब्रेरी में , प्रशासनिक भवन, होस्टल आदि कई भवनों में तोड़ फोड की और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए । मोके पर प्रताप नगर थाना अधिकारी मंजीत सिंह पहुचे लेकिन तब तक दोनों तरफ से हज़ारों की संख्या में छात्र जमा हो गए थे । दोनों गुटों के कई छात्र पेसेफिक यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मी और पुलिस कर्मियों के पथराव के दौरान चोटें आई । कश्मीरी छात्र अपने साथियों के साथ हुई मारपीट के विरोध आक्रोश में थे तो स्थानीय छात्र भी छात्रों के साथ हुई मारपीट को लेकर आक्रोश में थे । बाद में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता बुलवाया गया । मोके पर बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपाधीक्षक माधुरी वर्मा, हिरणमगरी थाना अधिकारी छगन पुरोहत, डबोक था ना अधिकारी, धानमंडी थाना अधिकारी मोके पर पहुचे और जम्मू कश्मीर के छात्रों को होस्टल में पहुचाया और स्थानीय छात्रों को बाहर हाइवे तक खदेड़ कर मामला शांत किया । पेसेफिक के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी परिसर में हुई तोड़ फोड पर चिंता करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जायेगी और जो भी दोषी छात्र है जाँच के बाद उनके खिलाफ कारवाई की जायेगी । यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी संकाय में छह दिन की छुट्टी घोषित कर दी है । इधर देर रात तक किसी छात्र की तरफ से कोई मामला पुलिस में दर्ज नहीं करवाया गया था ना ही किसी छात्र को गिरफ्तार किया गया।

 

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11

 

 

https://youtu.be/kOu5KD86tpg

 

 

https://youtu.be/PMbqqI96vZI

Flavours of The LaLiT” at The Lalit Laxmi Vilas Palace Udaipur

5 September, 2015 – 13 September, 2015(Baluchi-Pan Indian)

 Unified Flavour of Lalit(20x10 - hoarding)

Udaipur, September 05, 2015 – The LaLiT Laxmi Vilas Palace brings to Udaipur unprecedented “Flavours of The LaLiT” which encompasses cuisines of India .Baluchi-Pan Indian Restaurants across “The LaLiT” Hotels in India.

We at The LaLiT Laxmi Vilas Palace bring you the best food from these legendary restaurants under one roof.

Chefs from Baluchi The Ashok Bangalore will present their creations to Udaipur form 5 September, 2015 – 13 September, 2015.

Baluchi – The signature Pan Indian restaurant has set the bar when it comes to authentic Indian curries and meats, marinated with rare herbs and exotic spices. Bespoke presentation and large portion signify this majestic restaurant at New Delhi, Chandigarh, Jaipur and Bangalore.

20150906211844

चुनाव होता तो अहारी के लिए होती मुश्किल

mlsu1

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में केंद्रीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर भले ही एबीवीपी का प्रत्याशी सोनू अहारी हथकंडों से निर्विरोध निर्वाचित हो गया है, लेकिन कल आए चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि अगर अध्यक्ष पर के लिए मतदान होते, तो सोनू अहारी जीत मुश्किल थी, क्योंकि उपाध्यक्ष के पद पर निर्दलीय का जीतना और सबसे ज्यादा मतदाताओं वाले कॉमर्स कॉलेज में एनएसयूआई के प्रत्याशी जीत सोनू अहारी की अप्रत्यक्ष हार दर्शाती है।
एबीवीपी को अपनी हार का पहले ही आभास था। इसीलिए कूटनीति चालें चलकर एनएसयूआई के रौनक पुरोहित को रास्ते से हटा दिया और सोनू अहारी निर्विरोध निर्वाचित हो गया। अगर चुनावी नतीजों पर गौर करें, तो रौनक पुरोहित की जीत तय थी। इस जीत से एबीवीपी के पदाधिकारी और उदयपुर के चुनाव प्रभारी आशंकित थे, इसीलिए उन्होंने बजाय चुनाव लडऩे के यह कूटनीति चाल चली और रोनक पुरोहित के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे ले आए, जिसमें कॉलेज प्रशासन ने भी सत्तारूढ़ भाजपा और एबीवीपी का पूरा सहयोग किया।
चौकड़ी की धाक कायम :

छात्रसंघ चुनाव में पिछले चार सालों से चौकड़ी के चारों यार परमवीरसिंह चूंडावत, पंकज बोराणा, अमित पालीवाल और हिमांशु चौधरी एक के बाद एक अध्यक्ष पद पर काबिज होते आए हंै। ये छात्रनेता चाहे अलग -अलग संगठनों से हो लेकिन एक दूसरे की सहायता करते आए हैं। इस बार भी इस चौकड़ी ने कामयाबी हासिल की और रौनक पुरोहित का पर्चा निरस्त होने के बाद चारों ने अमन असनानी को जीताने की ठान ली थी। आखिरकार इस चौकड़ी ने कॉमर्स कॉलेज पर अमन असनानी को जीत दिला दी। इधर, कल शाम को चुनाव परिणाम आने के बाद हर छात्र के मुंह पर यह बात थी कि अगर केंद्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव हुआ होता तो निश्चित तौर पर रौनक पुरोहित की विजय होती।
सुखाडिय़ा के परिणाम :

मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवरसिटी छात्रसंघ चुनाव के परिणामों में केंद्रीय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर रौनक पुरोहित का पर्चा निरस्त होने के बाद पहले ही सोनू अहारी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया, जिन्हें कल अध्यक्ष पद पर की शपथ दिलाई गई। बाकी के घोषित परिणामों में उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्रसिंह राव निर्दलीय विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई की नेहा गोस्वामी को 183 मतों से पराजित किया। नेहा गोस्वामी ने 2217 मत प्राप्त किए। महासचिव पद पर एबीवीपी के प्रफुल्ल वर्मा विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिव्यांशु डामोर को 196 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई व एबीवीपी की सीधी टक्कर में एनएसयूआई की आकांक्षा हेडा विजयी रही। विभिन्न संघटक कॉलेज में वाणिज्य महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर अमन असनानी, उपाध्यक्ष पद पर पूजा सालवी, महासचिव पद पर पिंकेश कोटिया व संयुक्त सचिव पद पर रौनक जैन विजयी रहे। विधि महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें नरेश शर्मा ने 14 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्रसिंह राठौड़ को हराया। उपाध्यक्ष पद पर यश मोगरा, महासचिव पर पूजा उपाध्याय, संयुक्त सचिव पर भूमिका छाप्या ने जीत हासिल की। कला महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर मोहित परमार, उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार, महासचिव देवेंद्र कुमार खटीक व संयुक्त सचिव पद पर माया जाट विजयी रही। विज्ञान महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर लोकेश बम्बोरिया, उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुए। महासचिव पद पर अंकित पटेल व संयुक्त सचिव पद पर कामिनी गुप्ता ने विजयी परचम लहराया।

होमगार्ड की सरे आम हुई धुनाई

vlcsnap-2015-08-27-20h16m06s415

उदयपुर । होमगार्ड के पुलिसयाई रवय्ये से परेशान होकर एक व्यक्ति ने सरेआम धुनाई कर दी और होमगार्ड पर पिछले साल भर से परेशान करने का आरोप लगाया घटना का पूरा विडियो व्हात्सप्प और फेसबुक पर वाइरल हो गया पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कारवाई करने के निर्देश दिए है ।
जानकारी के अनुसार होमगार्ड चिकलवास के रहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस में दर्ज किसी मामले को लेकर पिछले साल भर से परेशान कर रहा था । उसी मामले को लेकर आज दिन में होमगार्ड जवान ने व्यक्ति को सूचना केन्द्र के पास मोहता पार्क में बुलाया जहाँ व्यक्ति का सब्र खत्म होगया और वह होमगार्ड जवान पर टूट पड़ा उसको थप्पड़ों और पत्थरों से मारने लगा । आखिर कार होमगार्ड जवान को वाहन से भागना पड़ा । घटना स्थल पर मोजूद लोगों ने पूरी घटना की विडियो बना ली । इस विडियो में पीड़ित व्यक्ति यह कहते हुए दिखा कि में पिछले एक साल से इस व्यक्ति से परेशान हू । हमेशा पैसों की मांग करता है आज भी पैसे लेकर मामला सुलटाने के लिए यहाँ बुलाया था ।
घटना का वीडियो तुरंत शहर भर में शोशल मीडिया के जरिये वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया । बाद में पुलिस द्वारा ही पुलिस की वर्दी जैसी में दिख रहे जवान की पहचान होमगार्ड केसर सिंह के रूप में की । जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र गोयल ने इस मामले कि जांच कर कारवाई करने के निर्देश दिए है।

vlcsnap-2015-08-27-20h15m43s442 vlcsnap-2015-08-27-20h15m56s889 vlcsnap-2015-08-27-20h18m04s825

बी.एन. छात्रों का हुडदंग, गाड़ियों के कांच फोड़े

IMG_9793

विजयी जुलूस में समर्थकों ने दिखाई अभद्रता, शर्ट उतारकर हवा में लहराए

उदयपुर। छात्रसंघ चुनावों के परिणाम शाम ४ बजे से आना शुरू हो गए इसी दौरान विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला तो बी.एन. में हारे एक प्रत्याशियों के समर्थकों ने वाहनों के कांच फोड़ दिए और पत्थरबाजी की। बेकाबू छात्रों को काबू करने के लिए पुलिस ने लांठियां भांजी।
छात्रसंघ चुनावों में विजयी प्रत्याशियों ने ढोल नगा$डों की थाप पर विजयी रैलियां निकाली। रैलियों में इस समर्थकों द्बारा अभद्रता भी देखने को मिली। शहर के कई क्षेत्रों में निकली इन विजयी रैलियों में समर्थकों ने अपनी शर्ट उतार हवा में लहराते रहे। बी.एन. कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव मेें एक प्रत्याशी को मिली हार पर उसके समर्थकों ने हुडदंग मचाया। हुडदंगी समर्थक बी.एन. कॉलेज रोड पर लठ्ठ हाथ में लिए निकल पडे और वहां से गुजर रहे वाहनों को रोक उनके शीशे फोड़ दिए। इस दौरान कई समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की। चित्तौडगढ के पारसोली बेगूं निवासी रमेश नागौरी गीतांजलि हॉस्पीटल में अपनी पत्नी के उपचार के लिए आए थे। इस दौरान वे वापस चित्तौड लौट रहे थे इसी दौरान उपद्रवी छात्रों ने उनकी गाडी को रोक उसके कांच फोड़ दिए। इसके अलावा सडक पर खडी दो-तीन अन्य चार पहिया वाहनों के शीशे भी फोड़े। हुडदंगियों ने विरेन्द्र यादव नामक युवक की बाइक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लवाजमे पर छात्रों ने पत्थरबाजी करते हुए आगे बढने लगे। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हल्का बल प्रयोग कर लाठियां भांजकर छात्रों को वहां से खदेडा। माहौल गर्माता देख सेवाश्रम चौराहा एवं बी.एन. कॉलेज मार्ग पर व्यापारियों ने अपने दुकानें बंद कर दी।

 

IMG_9820 IMG_9825

हिमांशु चौधरी-सोनू अहारी में हुआ टकराव

IMG_9633

उदयपुर । निवर्तमान अध्यक्ष हिमांशु चौधरी और निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष  सोनू अहारी के बीच कॉमर्स कॉलेज के अंदर जाने की बात को लेकर टकराव की स्थिति आगयी। कॉमर्स कॉलेज में जब सोनू अहारी जाने लगे तो हिमांशु चौधरी भी अड़ गए कि यदि यह अंदर जाएगा तो में भी साथ जाउगा। सोनू अहारी को पुलिस अधिकारियों ने तो एक बार स्वीकृति दे भी दी लेकिन हिमांशु चौधरी द्वारा भी साथ में अंदर जाने की जिद्द पर अड़े रहने से दोनों में से किसी को नहीं जाने दिया । सोनू अहारी के समर्थन में भाजपा नेता भी आगये इसके बावजूद भी हिमांशु अपनी बात पर अड़े रहे। इससे पूर्व भी हिमांशु चौधरी जब एमबी कॉलेज के बाहर वोटरों से एनएसयूआई प्रत्याशियों के समर्थन वोट की अपील कर रहे थे। इसी दौरान अभाविप के वहां खडे प्रत्याशियों ने इसका विरोध किया और उन्होंने वहां से हटने के लिए कहा। इस पर हिमांशु वहीं खडे रहने पर अड गए। इस दौरान अभाविप के निर्विरोध चुने गए सोनू अहारी और हिमांशु चौधरी के बीच हल्की नोंक-झोंक हो गई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते मामला थोडी देर में शांत हो गया।

IMG_9692

धूम धड़ाका, हुड़दंग के बीच चुनी ’छात्र सरकार’ ( PHOTO )

IMG_9741

उदयपुर । सुखाड़िया केन्द्रीय छात्रसंघ कार्यकारिणी के सम्पन्न चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पर अभाविप, संयुक्त सचिव पर एनएसयूआई व उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय विजयी रहे। एम.बी. कॉलेज में कतारबद्घ होकर मतदाताओं ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी शंकरलाल चौधरी ने केन्द्रीय छात्रसंघ कार्यकारिणी के विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ।
छात्रसंघ चुनाव में संघटक कॉलेजों में हुई मतदान प्रक्रिया में प्रात: 8 से दोपहर 1 बजे तक भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मतदान के लिए पहुंचे। एम.बी. कॉलेज में सुबह ९ से १० बजे तक वोटरों ने कतारबद्घ होकर मतदान किया। भीड को देखते हुए वोटरों के लिए छात्राओं व छात्रों की अलग-अलग कतारें लगी। इस बीच एनएसयूआई व एबीवीपी के समर्थकों के बीच नारेबाजी चलती रही। पुलिस के आला अधिकारिया की मौजूदगी एवं भारी पुलिस बल के चलते मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो गए।

IMG_9459

मतदान के पश्चात दोपहर २ बजे मतपेटियों को एफएमएस कॉलेज ले जाया गया। जहां अपरान्ह मतगणना शुरू हुई। संघटक महाविद्यालयों के विभिन्न पदों के विजयी प्रत्याशियों की ४ बजे बाद ही परिणाम आते रहे। केन्द्रीय छात्रसंघ कार्यकारिणी के चुनाव शाम ५ बजे तक आने शुरू हुए। ६.३० बजे केन्द्रीय छात्रसंघ के सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। छात्रसंघ चुनावों को लेकर अध्यक्ष पद पर पहले ही अभाविप से सोनू अहारी के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद आज चुनावी माहौल शांतिपूर्ण रहा।

IMG_9479

मुख्य चुनाव अधिकारी शंकरलाल चौधरी ने बताया कि रौनक पुरोहित का पर्चा निरस्त होने के बाद पहले ही सोनू अहारी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया जिन्हें आज अध्यक्ष पद पर की शपथ दिलाई गई। घोषित परिणामों में उपाध्यक्ष पद पर विरेन्द्र सिंह यादव निर्दलीय विजयी रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई की नेहा गोस्वामी को 183 मतों से पराजित किया। नेहा गोस्वामी ने 2217 मत प्राप्त किए। महासचिव पद पर अभाविप के प्रफुल्ल वर्मा विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिव्यांशु डामोर को 196 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में प्रफुल्ल वर्मा को 2326, दिव्यांशु डामोर को 2130 व आशीष कोठारी को 2013 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई व एबीवीपी की सीधी टक्कर में एनएसयूआई की आकांक्षा हेडा विजयी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रश्मि कौर वाधवा को 774 मतों से पराजित किया। आकांक्ष को 3652 व रश्मि कौर को 2878 मत मिले।
विभिन्न संघटक कॉलेज में वाणिज्य महाविद्यालय अध्यक्ष पद पर अमन असनानी, उपाध्यक्ष पद पर पूजा सालवी, महासचिव पद पर पिंकेश कोटिया व संयुक्त सचिव पद पर रौनक जैन विजयी रहे। विधि महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें नरेश शर्मा ने 14 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेन्द्र सिंह राठौड को हराया। नरेश को 210 व सुरेन्द्र सिंह को 196 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर यश मोगरा, महासचिव पर पूजा उपाध्याय, संयुक्त सचिव पर भूमिका छाप्या ने जीत हासिल की।
कला महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर मोहित परमार, उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार, महासचिव देवेन्द्र कुमार खटीक व संयुक्त सचिव पद पर माया जाटा विजयी रही। विज्ञान महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर लोकेश बम्बोरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नरेश मेघवाल को 167 मतों से हराया। लोकेश बम्बोरिया को 904 व नरेश मेघवाल को 737 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार गुर्जर निर्विरोध निर्वाचित हुए। महासचिव पद पर अंकित पटेल व संयुत्त* सचिव पद पर कामिनी गुप्ता ने विजयी परचम लहराया।

 

IMG_9543 IMG_9563 IMG_9573 IMG_9586 IMG_9588 IMG_9605 Untitled-1

 

IMG_9490 IMG_9498 IMG_9516 IMG_9667 IMG_9687 IMG_9705 IMG_9712 IMG_9715 IMG_9724 IMG_9731 (1) IMG_9733 IMG_9736 IMG_9741 IMG_9743 IMG_9753 IMG_9767 IMG_9829 IMG_9837 IMG_9848

हिम्मत होती तो चुनाव लड़ते फिर जीतते – हिमांशु

2 (13)2 (18) copyउदयपुर । एमएलएसयू के निवर्तमान अध्यक्ष हिमांशु चौधरी ने चुनाव कार्यालय के बाहर चुनावी प्रक्रिया पर कई सवाल उठाये और भाजपा के मंत्रियों और ऊपर के नेताओं के प्रभाव में आकर रौनक पुरोहित का पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया। हिमांशु चौधरी ने एबीवीपी के चुनाव प्रभारी अरुण तिवारी को ललकारते हुए कहा कि चालबाजी से नहीं और हिम्मत होती तो चुनाव लड़ के जीतते तब जानता । चौधरी की आँख में एक बार तो आंसू आगये। गौरतलब है कि हिमांशु चौधरी निवर्तमान अध्यक्ष है, और रौनक पुरोहित को टिकिट दिलवाने से लेकर चुनाव लड़वाने तक हिमांशु ने एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया था। हिमांशु चौधरी पूरी तरह आश्वस्त थे कि रौनक पुरोहित निश्चित तौर पर अध्यक्ष बनेगे।
प्रत्याशियों की सूचि शाम 7.30 बजे बाद भी नहीं लगाने से एक बार हिमांशु चौधरी गुस्से में आगये। इसी बीच एबीवीपी के प्रत्याशी सोनू आहारी उनके पास आकर हाथ मिलाने लगे और बधाई देने को कहा तो चौधरी उखड़ते हुए खड़े हो गए की किस बात की बधाई दू । चुनाव लड़ के नहीं जीते हो धोखे बाजी से ये सारी प्रक्रिया अपनाई जारही है।
हिमांशु चौधरी ने चुनाव अधिकारी पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगे कि अगर उनके पास हाईकोर्ट के आदेश १८ अगस्त को आगये थे तो उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया । संशोधित आदेशों को अखबार में विज्ञप्ति के माध्यम से सार्वजनिक किया जाना था।
हाईकोर्ट में क्रिमनल केस को लेकर रीट लगाई गयी थी जिसमे क्रिमनल केस वालों को चुनाव की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए पर जोर दिया गया था जिस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने लिंगदोह कमिटी की सिफारिशों के आधार पर आदेश दिए थे की अपराधिक मामले जिस प्रत्याशी पर चल रहे हों वह चुनाव नहीं लड़ पायेगा । यह आदेश चुनाव अधिकारी के पास १८ अगस्त को आगये थे ।

 

 

2 (23)

 

2 (14) 2 (17) 2 (19) 2 (21) 2 (22) 2 (25) 2 (28) 2 (30)

MLSU में हंगामा, रौनक का पर्चा निरस्त – सोनू का अध्यक्ष बनना तय

2 (36)

उदयपुर । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के प्रत्याशी रौनक पुरोहित का नामांकन निरस्त हो गया । ऐसे में एबीवीपी के सोनू अहारी का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होना तय है । आधिकारिक घोषणा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने पर ही की जायेगी।
एनएसयुआई के प्रत्याशी रोनक पुरोहित का पर्चा कोर्ट में अपराधिक प्रकरण लंबित होने के कारण निरस्त हो गया । शुक्रवार को दिन भर एमएलएसयू छात्रसंघ चुनाव के नामांकन का दौर चलता रहा । दिन में अध्यक्ष के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने अपने पर्चे दाखिल किये थे।

2 (11)

 

रौनक का क्यों हुआ नामांकन निरस्त :
एबीवीपी से सोनू अहारी और एनएसयूआई से रोनक पुरोहित ने नामांकन दाखिल किया था । रोनक पुरोहित पर २०१3 में केस दर्ज होने व् न्यायालय में मामला लंबित होने की वजह से नामांकन निरस्त हो गया । चुनाव अधिकारी शंकर लाल चोधरी ने नामांकन निरस्त होने की आधिकारिक सूचना दी। मैदान में दो ही प्रत्याशी होने से सोनू अहारी निर्विरोध माने जारहे है । हालाँकि चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध चुने जाने की आधिकारिक घोषणा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद की जायेगी । चुनाव अधिकारी ने बताया कि रोनक पुरोहित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज हुई है, और वह जेल जा चुका है । तथा अभी वह जमानत पर है । कोर्ट में मामला लंबित है, एसी स्थिति में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों पर राजस्थान उच्च न्यायालय के दिए गए निर्णय एवं विश्व विद्यालय चुनाव के संविधान के मुताबिक़ रोनक पुरोहित का नामांकन निरस्त किया गया है । चौधरी ने बताया कि इस निर्णय को लेने के लिए विश्वविद्यालय के विधि सलाहकार अरुण व्यास से भी सलाह ली गयी है, जिस पर व्यास ने रोनक पुरोहित का नामांकन निरस्त योग्य पाया ।

2 (1)

पुलिस की मशक्कत कई बार खदेडा :
रोनक पुरोहित का फ़ार्म निरस्त होने की सूचना जैसे जैसे छात्रों को लगती गयी वैसे वैसे एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता और दोनों प्रत्याशियों के समर्थक चुनाव कार्यालय के बाहर जुटते गए । शाम ७ बजे जब तय हो गया कि रोनक पुरोहित का पर्चा निरस्त होगा एबीवीपी के छात्र जुलुस के रूप में कोमर्स कोलेज के बाहर आगये और वाहन खड़े वाहन और बसों पर चड कर नारेबाजी करने लग गए उधर दूसरी तरफ खड़े एनएसयूआई के छात्र गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के हाय हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए । दोनों तरफ से एक बार तो पत्थर भी फेंके गए लेकिन मोके पर दिवार बन कर खड़ी पुलिस ने दोनों दलों के छात्रों को शांत किया और एबीवीपी के छात्रों को वाहन से रवाना किया । चुनाव कार्यालय के बाहर भी निवर्तमान अध्यक्ष हिमांशु चौधरी और एबीवीपी का चुनाव अधिकारी अर्जुन तिवारी आपस में उलझ गए हिमांशु चौधरी ने घपले बाजी का आरोप लगाते हुए लड़ कर जितने के लिए ललकारा । बाद में वहां मोजूद वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह शेखावत, वीरेंद्र खींची आदि ने मामला शांत किया ।
नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन : आज का दिन कोमर्स कोलेज के बाहर हंगामों के नाम ही रहा । एबीवीपी के सोनू आहारी और एनएसयूआई के रौनक पुरोहित ने जुलुस के रूप में अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया। एबीवीपी के सोनु आहारी सुबह ११ बजे १०० फिट रोड होटल रॉयल इन से जुलुस के रूप में रवाना हुए। सोनू अहारी खुली जीप में सवार एबीवीपी कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ जुलुस के रूप में दुर्गा नर्सरी रोड होते हुए छात्र संघ कार्यालय नामांकन भरने पहुंचे। जुलुस के ढोल नगाड़ों और आतिश बाजी के साथ नामांकन स्थल तक पहुंचा। सोनू आहारी के जुलुस में सोनू के विद्याक पिता नाना लाल अहारी, पार्षद नानालाल वाया, नीरज अग्निहोत्री, वीरेंद्र सिंह खींची। जिनेन्द्र शाश्त्री, देवेन्द्र सिंह चुण्डावत, सहित कई एबीवीपी व् भाजपा के कई नेता मौजूद थे।
एनएसयूआई के रौनक पुरोहित फतह स्कूल स्थित हनुमान मंदिर से अपने समर्थकों के साथ जुलुस के रूप में रवाना हुए। आगे खुली जीप में सवार रौनक पुरोहित के समर्थन में कई छात्र नारे लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ जुलुस में चल रहे थे। रौनक पुरोहित और एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने रौनक के समर्थन में छात्रों को जुटाने में कोई कसार नहीं छोड़ी। रैली के रूप में पहुंचे रौनक पुरोहित 12.35 पर नामांकन दाखिल किया। रौनक की रैली में कांग्रेस नेता दिनेश श्रीमाली, पूर्व पार्षद मनीष श्रीमाली, राजा चौधरी, नई वर्तमान अध्यक्ष हिमांशु चौधरी, अमित पालीवाल , रिज़वान खान सहित कई एनएसयूआई के छात्र नेता मौजूद थे।
ट्राफिक जाम पुलिस अधिकारी रहे मौजूद :
सुबह 10.30 बजे से दिन शाम ७ बजे तक सूरजपोल से सेवाश्रम और यूनिवर्सिटी रोड पर रास्ता जाम रहा । घंटों लोग जाम में फंसे रहे। यातायात और क़ानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारद्वाज सहित कई थाना अधिकारी और उपाधीक्षक मौजूद रहे और पुरे समय यातायात और छात्रों को कंट्रोल करते नज़र आये।

सभी फोटो – प्रभु पुर्बिया

2 (1) 2 (2) 2 (3) 2 (4) 2 (5) 2 (6) 2 (7) 2 (8) 2 (9) 2 (10) 2 (11) 2 (12) 2 (13) 2 (15) 2 (24) 2 (27) 2 (31) 2 (33) 2 (39) 2 (40) 2 (41) 2 (43) 2 (44) 2 (45) 2 (46) 2 (47) 2 (48) 2 (49)

आम आदमी को रुला रहा है प्याज, 80 रुपए किलो पर पहुंचा

onion

जयपुर। स्वाद में तड़का लगाने वाला प्याज आम आदमी की किचन से दूर होता जा रहा है। इसके दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत बढ़कर 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। प्याज के दाम थोक में दिल्ली में 55-56 रुपए प्रति किलो का चल रहे हैं तो वहीं रिटेलर इसे 80 रुपए किलो में बेच रहे हैं। जयपुर शहर में भी प्याज को रिटेलर 60-65 रुपए किलो बेच रहे हैं। 

हालांकि सरकार की ओर से तमाम कोशिशे की जा रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बाजार में प्याज की आपूर्ति कम होने की वजह से इसके दामों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली की आजादपुर थोक बिक्री मंडी में प्याज फिलहाल 48 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि प्याज देश के मुख्य उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में महंगा होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी पर इसका तगड़ा असर पड़ा है।

जानकारों का कहना है कि उत्पादन में गिरावट और प्याज का मौसम न होने के दौरान जुलाई से सितंबर आपूर्ति के लिए रखे गए प्याज की सुस्त आपूर्ति भी इसकी कीमतों में तेजी ला रही है।