किरोडी ने की तीसरे मोर्चे की घोषणा

नाम दिया राष्ट्रीय जनता पार्टी

सभी समुदायों को किया पार्टी से जुडने का आव्हान

kirodi laal meena

उदयपुर, महाराणा प्रताप के राजतिलक दिवस पर राजतिलक स्थली गोगुन्दा से गुरूवार को दौसा सांसद किरोडीलाल मीणा की सभा में तीसरे मोर्चे की घोषणा की गयी जिसको ’राष्ट्रीय जनता पार्टी’ (राजपा) का नाम दिया व चुनाव चिन्ह किताब रखा गया। सभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजुद थे।

गुरूवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गोगुन्दा में आयोजित आम सभा में तीसरे मोर्चे की औपचारिक घोषणा शेखावटी क्षेत्र के जाट नेता व सरपंच सुमैर ङ्क्षसह ने की । पार्टी का नाम राष्ट्रीय जनता पार्टी घोषित किया व चुनाव चिन्ह किताब रखा गया। जो कि रामायण, कुरान,बाईबल, गुरूग्रंथ का प्रतीक है।

सभा स्थल पर सुबह 9 बजे से ही ग्रामीणों की भीड जुटना शुरू हो गयी थी । बसों, जीपो में भरकर कोटडा, झाडोल, खेरवाडा, डंगरपुर, सायरा आदि कई क्षेत्रों से ग्रामीण सभा स्थलों पर लाये गये। दौसा, सवाई माधोपुर, करौली से भी कई कार्यकर्ता मौजुद थे।

तीसरे मोर्चे की घोषणा के बाद हजारों की संख्या में आये समर्थकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किरोडीलाल मीणा ने आव्हान किया कि अबकी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री ना वसुन्धरा बनेगी ना अशोक गहलोत बनेगा अब मुख्यमंत्री असली धरती पुत्र ही बनेगा एक किसान और आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा।

किरो$डी ने वसुंधरा पर निशाना साधते हुए कहा कि ३५ साल तक भाजपा की सेवा की पूरे शरीर पर लाङ्गियां खायी, जेल गया लेकिन जब आदिवासियों के अपमान की आवाज उठाई तो पार्टी से अलग कर दिया।

वसुन्धरा पर बरसते हुए किरोडी ने कहां कि उन्होने साजिश के तौर पर गुर्जर और मीणा को आपस में लडवाया और गंगानगर में 72 गुर्जरों को मौत के घाट उतार दिया यही नहीं 32 हजार करोड का घोटाला कर लंदन जाकर बैठ गयी। कांग्रेस पार्टी को भी निशाना बनाते हुए कहा कि अशोक गहलोत भी वसुंधरा से मिले हुए है जो बारी-बारी से राज करते हुए राजस्थान को लूट रहे है।

गहलोत ने भी गोपालगढ में मुसलमानों पर गोलियां चलवाकर इल्जाम हिन्दुओं पर दे दिया । किरोडी ने कहा कि अब आने वाला समय ऐसा नहीं होगा क्यों कि राज अब ङ्खराजपाङ्ग का होगा और मुख्यमंत्री भी हमारा होगा।

दोनो पार्टियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे पार्टी से तडीपार किया कांग्रेस ने मुझे उदयपुर से तडीपार किया अब आने वाले विधानसभा चुनाव में गहलोत और वसुंधरा को राजस्थान से तडीपार कर दंगा।

1

आरक्षण: किरो$डी ने गुर्जरों को भी रिजर्वेशन देने की बात कही की हमारी सत्ता में गुर्जरों को न्यायोचित रिजर्वेशन दिया जाएगा यही नही हर गरीब को उसकी आर्थिक स्थिति के अनुसार रिजर्वेशन दिया जाएगा।

उदयपुर में हाईकोर्ट: किरोडी ने उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को देखते हुए ऐलान किया कि गहलोत तो उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच नहीं ला पाए लेकिन हमारी पार्टी के राज में हाईकोर्ट बैंच उदयपुर में स्थापित होगी।

नारा दिया : किरोडी ने किताब का विमोचन करते हुए चुनाव चिन्ह किताब की घोषण की तथा कहा कि यह किताब का चुनाव चिन्ह रामायण, कुरान, बाइबिल, गुरूग्रंथ का प्रतिक है। किरोडी ने नारा लगाते हुए की पार्टी का नारा है जय-जय राजस्थान और ना कांग्रेस ना बीजेबी अबकी बार एनसीपी, ना कांग्रेस ना भाजपा अब की बार राजपा।

इससे पूर्व सुबह ११ बजे से चल रही सभा को कई नेताओं ने संबोधित किया। जिसमें डा.किरोडी की पत्नी व पूर्व मंत्री गोलमा देवी भी मौजुद थी।

जिन्होंने तीसरे मोर्चे को स्थापित करने और कांग्रेस व भाजपा को उखाड पैं*कने की बात कही तथा नये मुख्यमंत्री के रूप में किरोडी मीणा को बनाने की बात कही। खिमसर के विधायक हनुमान बेनीवाल ने भी कहा कि अबकी बार मुख्यमंत्री तीसरे मोर्चे का ही बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दोनो पार्टियों के ४० विधायकों ने तीसरे मोर्चे से जुडने की बात कही जिनकी घोषणा समय आने पर की जाएगी।

समाज में मेव समाज के शेर खान भी मौजुद थे उन्होने मेव समाज व मुस्लिम समाज से राजपा से जुडने का आव्हान किया।

पार्टी की घोषणा के बाद मंत्रोच्चारण के बीच किरोडी ने पार्टी के झण्डे का अनावरण भी किया। जो तीन रंगों का है केसरिया हिन्दुत्व का प्रतीक बताया हरा इस्लाम का व बीच में सपे*द रंग सभी धर्मो व शांति का प्रतीक बताया।

 

आधार कार्ड की लाइन में लगी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

उदयपुर, उदयपुर के बोहरवाडी क्षेत्र में गुरूवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में खडी गर्भवती महिला को प्रसव पीडा होने पर उसने इसकी जानकारी लोगों को दी। समय पर चिकित्सा मुहैया नहीं होने पर क्षेत्र की महिलाओं के सहयोग से गर्भवती ने शिविर स्थल पर ही बच्ची को जन्म दिया।

ailingwoman

जानकारी के अनुसार आज शहर के बोहरवाडी क्षेत्र में लोगों के आधारकार्ड बनवाने के जमातखाना बोहरवाडी में शिविर आयोजित किया गया था। शिविर स्थल पर कार्ड बनवाने के लिए काफी भीड जमा हो गई। वहीं आधार कार्ड बनवाने आई लोगरी (२०) पत्नी नारायण गमेती भी अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगी हुई थी। इसी दौरान विवाहिता के प्रसव पीडा हुई। इसकी सूचना १०८ एवं चिकित्सा टीम को दी गई। वाहन की अनुपलब्धता के कारण महिला की प्रसव पीडा बढ गई इसी दौरान क्षेत्र की महिलाओं की सहायता से विवाहिता ने शिविर स्थल पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फिर से १०८ एम्बुलेंस को दी परन्तु कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने एवं काफी देर इंतजार के बाद भी १०८ मेडिकल टीम के मौके पर नहीं पहुंचने पर नवजात व विवाहिता को निजी वाहन द्वारा चिकित्सालय भेजा गया।

नर्सिंग इंटरशिप छात्रों ने किया प्रदर्शन

उदयपुर, नर्सिंग इंटरनशिप छात्र संघर्ष ने गुरूवार को टाउनहॉल से कलेक्ट्री तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके पश्चात अपने मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।

संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने बताया कि रैली का नेतृत्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष मन्नाराम पटेल ने किया। इस दौरान मन्नाराम पटेल नेबताया कि सरकार द्वारा नर्स द्वितीय ग्रेड की सीधी भर्ती में हमें शामिल न करे हमारे भविष्य के लिए खिलवा$ड किया जा रहा है। साथ ही सभी छात्रों ने सीधी भर्ती में इंटरशिप छात्रों को शामिल करने, भर्ती आरपीएससी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा के द्वारा करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि हमारी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ तो संघर्ष समिति राज्य स्तर पर आंदोलन करेगी।

 

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने 25 सदस्य दुबई रवाना

उदयपुर, जैन सोश्यल गु्रप भामाशाह के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने २५ सदस्यीय दल गुरूवार को दुबई के लिए रवाना हुआ।

जैन सोश्यल गु्रप भामाशाह के सचिव दिनेशचन्द्र सेठ ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में संस्थापक रोशनलाल डागी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय दल उदयपुर से दुबई के लिए रवाना हुआ। सम्मेलन में क्षेत्र में हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत कर गु्रप के आगामी वर्ष में होने वाले कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

 

आई.एस.सी.बी. अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में उदयपुर में

देश-विदेश के करीब पांच सौ से अधिक वैज्ञानिक एवं शोधार्थी आएंगे

उदयपुर, इण्डियन सोसायटी ऑफ केमिस्ट एण्ड बायोलॉजिस्ट एवं रसायन शास्त्र सुखाडिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय आईएससीबी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी २ मार्च से विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के समन्वयक एवं अध्यक्ष प्रो. ए.के. गोस्वामी ने गुरूवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि संगोष्ठी में चार पोस्टर सत्रों के अतिरिक्त नौ तकनीकी सत्र होंगे। पोस्टर सत्रों में देश-विदेश के तकरीबन पांच सौ अधिक वैज्ञानिक एवं शोधार्थी अपना शोध कार्य प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही तकनीकी सत्रों में करीब सौ से अधिक व्याख्यान होंगे।

संगोष्ठी में भारत के अनेक विश्वविद्यालय एवं शोध-प्रयोगशालाओं के अतिरिक्त अमेरिका, स्वीडन, फ़्रांस, स्पेन, इटली, ग्रीक, ताईवान आदि देशों से प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। संगोष्ठी के अंतर्गत ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ रसायन शास्त्र विभाग शैक्षणिक/प्रशिक्षण करार भी करेगा जो कि शोधार्थियों/छात्रों के शैक्षणिक उन्नयन में मददगार साबित होगा।

पढऩा हैं तो जमा कराओ बिजली-पानी का बिल

राजकीय स्कूल में शिक्षिकाओं ने मंगवाएं छात्राओं से रुपए, बाद में पलटी प्राचार्य, कहा स्कूल में गदंगी साÈ करवाने के लिए मंगवाए थे छात्राओं से रुपए

27 02 2013 उदयपुर। मल्लातलाई क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में बिजली और पानी का बिल जमा करने के लिए प्राचार्य द्वारा छात्राओं से रुपए मंगवाने का Èरमान जारी किया गया है। यह Èरमान अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा अधिनियम-२००९ की धज्जियां उड़ा रहा है। कई छात्राओं ने स्कूल प्राचार्य को १०-१०, २०-२० रुपए ले जाकर जमा कराए हैं। एक अभिभावक ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि छात्राओं से बिजली-पानी का बिल जाम कराने के लिए स्कूल प्राचार्य और स्टॉÈ द्वारा रुपयों की मांग की जा रही है। आज सुबह जब  रिपोर्टर स्कूल पहुंचा, तो एक टीचर ने बताया कि बजट के अभाव में पांच माह से स्कूल का बिजली-पानी का बिल जमा नहीं हो पाया है। इसलिए छात्राओं से रुपए मंगवाए गए हैं।

सो.- मददगार

दुर्घटनाएं एवं सावधानियों पर कार्यशाला

उदयपुर,। गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज एंड रिसर्च सेन्टर के तत्वावधान में बुधवार को गीतांजली परिसर में बच्चों के साथ होने वाली दुर्घटनाएं एवं सावधानियों पर आधारित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय ’सुरक्षा के छोटे कदम’ था। कार्यशाला में गीतांजली नर्सिंग सहित उदयपुर के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों के ५०० विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में नर्सिंग विद्यार्थियों को दुर्घटनाग्रस्त बच्चों के साथ किए जाने वाले व्यवहार, इलाज व तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया गया। कार्यशाला का आयोजन गीतांजली के एमएससी नर्सिंग (पोस्ट ग्रेजुएट) व तृतीय वर्ष (अंडर ग्रेजुएट) एवं डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने मिलकर किया।

कार्यशाला का उद्घाटन गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंसेज एंड रिसर्च सेन्टर की डीन डॉ. जयालक्ष्मी एल.एस., एकेडमिक ऑफिसर कुलदीप पाटीदार, गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल योगेश्वर पुरी, वाइस प्रिंसीपल मनीष शर्मा व पीडियाट्रिक विभाग के प्रभारी दीपक बी.वी., विनायक, निशा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यशाला में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एम.एल माथुर ने भी भाग लिया।

यातायात नियमों का पालन कर बचे दुर्घटनाओं से : डीन डॉ. जयालक्ष्मी ने विद्यार्थियों को बताया कि बच्चों में दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर का आंक$डा लगातार ब$ढ रहा है। उन्होंने से विद्यार्थियों को सावधानी से वाहन चलाने, हेलमेट लगाने व यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचने की सलाह दी।

 

कक्षा में घुस कर विद्यार्थी व छात्र के साथ मारपीट

राजसमंद, । जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजनगर में बुधवार सुबह कक्षा में घुस कर एक छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप में दो जनों के खिलाफ राजनगर थाने में मामला दर्ज हुआ है।

राजनगर थाने पर कार्यवाहक प्राचार्य हरिकान्त पुत्र भंवरलाल खण्डेलवाल ने रिपोर्ट दी कि बुधवार सुबह करीब साढे आठ बजे मोईनुद्दीन पुत्र अल्लाबक्श व साईन पुत्र मोईनुद्दीन निवासी सिलावटवाडी राजनगर ११वीं कॉमर्स की कक्षा में घुस गए और वहां अध्ययनरत राजेश गुर्जर को अपशब्द कहते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने पर राकेश सनाढ्य के साथ भी उक्तदोनों ने मारपीट की। बाद में कक्षा में हो रहे शोरगुल से विद्यालय के साथी अध्यापक भगवती लाल, जगदीश, नीरज भी आए बीच बचाव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

 

नाबालिग लडकी से दुष्कर्म

ऑटो रिक्शा चालक व उसके सहयोगियों पर आरोप

राजसमंद, जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक ऑटो रिक्शा चालक ने नाबालिग लडकी को एक कमरे में बंद रख उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने नाबालिग लडकी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

पुलिस के अनुसार गत २५ फरवरी को नाबालिग लडकी मजदूरी के उपरांत ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर जा रही थी। बाघपुरा गांव से जाते समय ऑटो रिक्शा में कोई सवारी नहीं होने पर ऑटो रिक्शा चालक रमेश गमेती उसे जबरन पास के एक गांव में अपने परिचित के मकान मेें ले गया जहां परिचित व उसकी पत्नी ने उसे लडकी तथा रमेश गमेती को कमरे में बंद कर दिया। यहां पर रमेश ने लडकी को धमकियां देते हुए दुष्कर्म किया। बाद में २६ फरवरी की सुबह लडकी लघुशंका के बहाने कमरे से निकली और सीधे ही अपने मजदूरी वाले स्थान पर पहुंची जहां ठेकेदार ने उसे मां-बाप कल रात से ढूंढने की बात कहते हुए घर लेकर आया। थानाधिकारी ने बताया कि रमेश गमेती व उसके सहयोगियों के खिलाफ धारा ३६६,३४२, ३७६ भादस. एवं लैगिंक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम २०१२ की धारा ४ व १७के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।

डी.आई.खान राजस्थान वक्फ विकास परिषद के संचालक मण्डल में मनोनित

D.I. khanउदयपुर, समाजसेवी एवं वरिष्ठ राजनैतिक डी.आई.खान को राजस्थान वक्फ विकास परिषद के संचालन मण्डल में सदस्य मनोनित किया गया। खान पूर्व में पी.सी.सी. सदस्य रहे है एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुडे रहे । बुधवार को चेटक सर्कल पर डी.आई.खान का स्वागत भाषण किया गया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रङ्क्षसह कोठारी, सुरेश श्रीमाली, दिलीप प्रभाकर, पूर्व पार्षद नासिर खान, सलीम खान, मुसाफिर खाना के सदर मोहम्मद इब्राहीम खान, अब्दुल लतीफ शेख, रईस खान, बशीर खान, पार्षद राजेश जैन, पूर्व पार्षद नजर मोहम्मद, अंजुमन सदर शराफत खान, सचिव फारूख हुसैन ने खान का राज्य स्तरीय चयन पर खुशी का इजहार किया।